उद्यमियों से ठगी कर लाखों का कपड़ा प्रतापगढ़ में बेचा, व्यापारी गिरफ्तार

उद्यमियों से ठगी कर लाखों का कपड़ा प्रतापगढ़ में बेचा, व्यापारी गिरफ्तार

Spread the love !!!
उद्यमियों से ठगी कर लाखों का कपड़ा प्रतापगढ़ में बेचा, व्यापारी गिरफ्तार
उद्यमियों से ठगी कर लाखों का कपड़ा प्रतापगढ़ में बेचा, व्यापारी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर:- की शिवलोक कॉलोनी में एक युवती के साथ ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर पायल नामक युवती को हाउस अरेस्ट कर लिया। उन्होंने युवती को 60 लाख रुपये की बिलिंग पर 75 हजार रुपये टैक्स का भय दिखाया।

ठगों ने मारपीट के वीडियो भेजकर युवती को धमकी दी। उन्होंने कहा कि पैसे नहीं देने पर पुलिस उसके साथ भी ऐसा ही व्यवहार करेगी। डर के मारे पायल ने 61 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। ये पैसे उसने अपनी शादी के लिए पिता की मृत्यु के बाद इकट्ठे किए थे।

जब पायल की मां रीना को इस घटना की जानकारी मिली, तो उन्होंने ठग से वीडियो कॉल पर बात की। उन्होंने दूसरे फोन से इस बातचीत की रिकॉर्डिंग भी की। परिवार ने साइबर सेल और थाने में शिकायत की। पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न करने पर पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र सौंपा। एसपी सिटी ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है।ब्यावर निवासी शातिर ठग संजय शाह से पूछताछ के बाद पुलिस ने प्रतापगढ़ के व्यापारी को गिरफ्तार कियापाली |

उद्यमियों से ठगी कर लाखों का कपड़ा प्रतापगढ़ में बेचा, व्यापारी गिरफ्तार
उद्यमियों से ठगी कर लाखों का कपड़ा प्रतापगढ़ में बेचा, व्यापारी गिरफ्तार

शहर के उद्यमियों को ग्रे कपड़े की खरीद-फरोख्त में करीब 80 लाख रुपए से ज्यादा कीमत का कपड़ा लेकर अन्यत्र बेचने के मामले में रिमांड पर चल रहे है शातिर ठग संजय शाह पुत्र पदमचंद जैन निवासी ब्यावर से पूछताछ के बाद प्रतापगढ़ के बारा वरदा निवासी व्यापारी कांतिलाल जैन पुत्र केसरीमल को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया। कोतवाली थाने में इस मामले के जांच अधिकारी भंवरलाल माली ने बताया कि पाली के उद्यमियों से कपड़ा लेकर आरोपी संजय ने फर्जी बिल्टी की मदद से प्रतापगढ़ में कांतिलाल को बेचे थे। इस मामले में आरोपी संजय शाह रिमांड पर है, जबकि आरोपी कांतिलाल को कोर्ट के आदेश पर शनिवार को जेल में भेज दिया। इस मामले में शहर की दो कार्गो कंपनी व अन्य लोगों की भूमिका भी संदिग्ध है, जिनसे भी पुलिस पूछताछ करेगी।

फर्जी बिल्टी से बेचते कपड़ा, कार्गो में बदल देते

कोतवाल गंगाराम खावा ने बताया कि ब्यावर निवासी संजय शाह के खिलाफ गुजरात में भी ठगी के मामले दर्ज है, जो पिछले कुछ समय से पाली के टैगोर नगर इलाके में रह रहा था। उसने टैगोर नगर निवासी रिषभ मेहता के साथ मिल गुरु कृपा ट्रेडर्स के नाम से ग्रे कपड़ा की खरीद-फरोख्त में दलाली का काम शुरू किया। इस फर्म से पाली शहर के कई उद्यमी व्यापार करने लगे, लेकिन आरोपी संजय शाह ने काफी सारी इकाइयों के उद्यमियों का करीब 80 लाख रुपए से अधिक का कपड़ा कहीं और जगह भेज कर बेच दिया। रिषभ मेहता ने भी संजय के खिलाफ उसकी कार व 2 लाख रुपए लेकर भागने के आरोप में मामला दर्ज कराया था, जिसमें उसे गिरफ्तार किया गया था। पाली निवासी नवरतन मेहता ने भी आरोपी संजय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि एम मेहता ट्रेडर्स से भी लाखों रुपए की ठगी की गई। इस मामले में आरोपी को रिमांड पर ले रखा है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *