उदयपुर में युवक से लूट और मारपीट मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

उदयपुर में युवक से लूट और मारपीट मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

Spread the love !!!
उदयपुर में युवक से लूट और मारपीट मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
उदयपुर में युवक से लूट और मारपीट मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

उदयपुर। 

उदयपुर की झाड़ोल थाना पुलिस ने अपहरण, लूट और मारपीट कर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नितेश पुत्र नारू निवासी ढीकड़ी, झाड़ोल को पकड़ा है। इस मामले में पहले भी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।थानाधिकारी फैलीराम ने बताया कि 10 जनवरी 2025 को पीड़ित के पिता रामलाल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया था कि उनका बेटा गोविंद अपने दोस्तों संतोष और सुनील के साथ बाइक से झाड़ोल गया था। वापस आते समय, सांडोलमाता मंदिर के पास 20 से 25 बदमाशों ने उन्हें घेर लिया, जो महंगी बाइक पर थे और हथियार लहरा रहे थे।
बदमाशों ने गोविंद और उसके दोस्त संतोष के साथ बेरहमी से मारपीट की और उन्हें अगवा कर बंधक बना लिया। इस बीच, सुनील किसी तरह वहाँ से भागने में कामयाब रहा। आरोपियों, जिनमें ललित और नितेश भी शामिल थे, ने गोविंद को नंगा करके डंडों से पीटा और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। उन्होंने गोविंद की जेब से 1,000 रुपये और संतोष से 500 रुपये भी लूट लिए।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था और अब इस घटना में शामिल तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।उदयपुर के हिरणमगरी थाना क्षेत्र में सेवाश्रम पुलिया के नीचे बाइक सवार से मारपीट कर लूट करने के मामले में 18 दिनों बाद पुलिस ने दो युवको को ​गिरफ्तार किया है। लूट का मास्टरमाइंड कोई और नही, बल्कि पीड़ित के साथ बाइक पर मौजूद उसका ममेरा भाई ही निकला। पुलिस ने पीड़ित के मामा के बेटे अभिषेक कलाल और उसके दोस्त विकास मेनारिया को ​गिरफ्तार किया है।

उदयपुर में युवक से लूट और मारपीट मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
उदयपुर में युवक से लूट और मारपीट मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

थानाधिकारी रामसुमेर मीणा ने बताया कि 13 अगस्त को खेरवाड़ा निवासी चन्द्रेश कुमार ने मामला दर्ज करवाया कि उदयपुर जयपुर जाने के लिए उसका ममेरा भाई उसे प्रतापनगर बस स्टेंड छोड़ने जा रहा था। तभी सेवाश्रम पुलिया के नीचे बाइक सवार दो युवकों ने रोककर माचिस मांगी। अचानक बदमाश धक्का-मुक्की करते हुए बैग सहित 75 हजार की नकदी ​छीनकर ले गए। पुलिस ने मामले में लगातार अलग-अलग लोगो से बातचीत की और सीसीटीवी फुटेज निकाले तो हिरणमगरी क्षेत्र का एक युवक सामने आया।

पुलिस ने अपनी जांच आगे बढ़ाते हुए विकास को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने ​अभिषेक कलाल के कहने पर अरदीन के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने पानेरियों की मादड़ी निवासी विकास मेनारिया और अभिषेक को गिरफ्तार किया है। मीणा ने बताया अभिषेक ने हीं अपने बुआ के लड़के चन्द्रेश के पास 75 हजार रूपए नकद होने और प्रतापनगर बस स्टैंड जाने की बात फोन कर बताई। इसके बाद प्लानिंग के तहत अरदीन और विकास मारपीट की नकदी और बैग को छीनकर फरार हो गए। इस मामलें में अर​दीन खान अभी पुलिस पकड़ से दूर है। पुलिस की माने तो फरार आरोपी अरदीन पर पहले से चोरी और मारपीट के मुकदमें दर्ज है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *