अधिकारियों ने मतदान केंद्रों का गहन पुनरीक्षण किया, लापरवाह कार्मिकों को नोटिस

अधिकारियों ने मतदान केंद्रों का गहन पुनरीक्षण किया, लापरवाह कार्मिकों को नोटिस

Spread the love !!!
अधिकारियों ने मतदान केंद्रों का गहन पुनरीक्षण किया, लापरवाह कार्मिकों को नोटिस
अधिकारियों ने मतदान केंद्रों का गहन पुनरीक्षण किया, लापरवाह कार्मिकों को नोटिस

बहरोड़। जिला निर्वाचन अधिकारी कोटपूतली-बहरोड़ के निर्देशानुसार रविवार को विधानसभा क्षेत्र बहरोड़ में नियुक्त अधिकारियों ने मतदान केंद्रों और क्षेत्र का गहन पुनरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्वाचन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारी (एसडीओ) रामकिशोर मीणा ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र क्रमांक 180 से 198 तक का निरीक्षण किया गया। पुनरीक्षण में लगे कार्मिकों को आवश्यक निर्देश देकर कार्य को गति प्रदान की गई।

अधिकारियों ने मतदान केंद्रों का गहन पुनरीक्षण किया, लापरवाह कार्मिकों को नोटिस
अधिकारियों ने मतदान केंद्रों का गहन पुनरीक्षण किया, लापरवाह कार्मिकों को नोटिस

निरीक्षण के दौरान नगरपालिका बर्डोद के मतदान केंद्रों पर स्थापित हेल्प डेस्क पर नियुक्त 4 कार्मिक अनुपस्थित पाए गए, जिनको कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। वहीं, तहसीलदार बहरोड़ राजेन्द्र मोहन ने राउमावि भगवाड़ी खुर्द के भाग संख्या 76 में बीएलओ को अनुपस्थित पाया, जिस पर 17 सीसी का नोटिस जारी किया गया।
नीमराना तहसीलदार विक्रम सिंह ने भी क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर पुनरीक्षण कार्यों की प्रगति जानी। इसके अलावा तहसीलदार मांढण, नायब तहसीलदार गण्डाला और अन्य अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में केंद्रों का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
अधिकारियों ने निर्देशित किया कि पुनरीक्षण कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाए, ताकि आगामी निर्वाचन की तैयारी पूर्णतः सुचारु रहे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *