नोएडा: पुलिस ने चोरी की बड़ी वारदात का किया खुलासा, शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

नोएडा । नोएडा के थाना सेक्टर-20 क्षेत्र में हुई एक बड़ी चोरी की घटना का पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से चोरी की गई भारी नकदी बरामद करने के साथ-साथ उसके बैंक खाते में जमा रकम को भी फ्रीज कराया है। यह कार्रवाई दिनांक 8 जनवरी 2026 को की गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शिखर खुराना पुत्र अजय खुराना के रूप में हुई है। अभियुक्त को मल्टीलेवल कार पार्किंग के सामने फुटपाथ से गिरफ्तार किया गया। उसकी उम्र मात्र 21 वर्ष है और वह काफी शातिर तरीके से अपराध को अंजाम देता था। अभियुक्त मूल रूप से वसुंधरा पार्क वन, भूरा रानी रोड, रुद्रपुर (उत्तराखंड) का निवासी है, जबकि वर्तमान में वह सेक्टर-151, नोएडा के वी-1, एल्डीगो में रह रहा था। पुलिस जांच में सामने आया कि अभियुक्त ने दिनांक 5 जनवरी 2026 को डीएलएफ मॉल पर पीड़ित से पहले फोन पर बातचीत की थी।

नोएडा: पुलिस ने चोरी की बड़ी वारदात का किया खुलासा, शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
नोएडा: पुलिस ने चोरी की बड़ी वारदात का किया खुलासा, शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

इसके बाद उसने फॉरेक्स कॉइन ट्रेडिंग में निवेश का झांसा देकर फर्जी स्क्रीनशॉट दिखाए। भरोसा जीतने के बाद अभियुक्त ने मौके का फायदा उठाते हुए कार में रखा पैसों से भरा बैग चोरी कर लिया और फरार हो गया। घटना के बाद पीड़ित की शिकायत पर थाना सेक्टर-20 में मामला दर्ज किया गया और पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की।
पुलिस की सतर्कता और तकनीकी जांच के आधार पर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से चोरी किए गए 4 लाख 60 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। इसके अलावा, अभियुक्त के बैंक खाते में मौजूद 2 लाख रुपये की रकम को फ्रीज करा दिया गया है, जिससे कुल बरामदगी और कार्रवाई की राशि 6 लाख 60 हजार रुपये तक पहुंच गई है।
बरामदगी के दौरान पुलिस को एक आधार कार्ड की छायाप्रति और घटना में इस्तेमाल मोबाइल फोन भी मिला है। अभियुक्त के खिलाफ थाना सेक्टर-20, गौतमबुद्धनगर में मामला पंजीकृत किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि कहीं वह इस तरह की अन्य घटनाओं में तो शामिल नहीं रहा है।
पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी तरह के ऑनलाइन ट्रेडिंग या निवेश के नाम पर अनजान लोगों पर भरोसा न करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

रामपुरा ग्राम पंचायत में कलेक्टर देवेंद्र कुमार की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल, 23 परिवाद प्राप्त

दौसा। आमजन की समस्याओं का उनके गांव में ही त्वरित समाधान करने के उद्देश्य से कलेक्टर देवेंद्र कुमार की अध्यक्षता में सैंथल उपखंड क्षेत्र की रामपुरा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान कलेक्टर ने संवेदनशीलता के साथ ग्रामीणों के परिवाद सुने और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। रात्रि चौपाल में ग्रामीणों ने तेजाजी महाराज के स्थान एवं पंचायत भवन पर हाई मास्ट लाइट लगवाने, ग्राम पंचायत पर किसान सेवा केन्द्र खोलने, राशन कार्ड चालू करने, सीसी सड़क निर्माण, आम रास्ता आवंटन, आंगनबाड़ी भवन खोलने, विद्यालय भवन व श्मशान घाट की चारदीवारी निर्माण, पशु चिकित्सालय के लिए भूमि आवंटन, चरागाह व सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने, श्मशान घाट का सीमा ज्ञान कराने, आबादी भूमि का नक्शा सही कराने सहित अतिक्रमण हटाने से जुड़े परिवाद प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने सभी परिवादों को व्यक्तिगत रूप से सुना और अधिकारियों को नियमानुसार न्यूनतम समय में निस्तारण कर आमजन को राहत देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो सार्वजनिक प्रकरण राज्य सरकार के स्तर के हैं, उनके लिए नियमों के अनुसार शीघ्र प्रस्ताव बनाकर भिजवाए जाएं।

रामपुरा ग्राम पंचायत में कलेक्टर देवेंद्र कुमार की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल, 23 परिवाद प्राप्त
रामपुरा ग्राम पंचायत में कलेक्टर देवेंद्र कुमार की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल, 23 परिवाद प्राप्त

सभी प्रकरणों को सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज किया गया है, जिनकी प्रभावी ऑनलाइन मॉनिटरिंग की जाएगी। इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी ग्रामीणों को दी।
रात्रि चौपाल में कुल 23 परिवाद प्राप्त
पंचायत समिति विकास अधिकारी मातादीन मीना ने बताया कि रात्रि चौपाल में कुल 23 परिवाद प्राप्त हुए, जिनमें पंचायतराज विभाग के 8, राजस्व विभाग के 6, रसद विभाग के 5 तथा कृषि, महिला एवं बाल विकास, सिंचाई एवं शिक्षा विभाग से संबंधित एक-एक परिवाद शामिल है। इनमें से 11 परिवादों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष 12 प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।
रात्रि चौपाल में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बिरदीचंद गंगवाल, सैंथल उपखंड अधिकारी अमृता खंडेलवाल, दौसा पंचायत समिति विकास अधिकारी मातादीन मीना, रामपुरा उर्फ महाराजपुरा प्रशासक नन्दकिशोर मीना, ग्राम विकास अधिकारी शिव शंकर शर्मा सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, 9 जनवरी को नीमराना में होगा विरोध प्रदर्शन

नीमराना। सरकार द्वारा लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों के विरोध में कांग्रेस की ओर से प्रस्तावित 9 जनवरी 2026 के आंदोलन को लेकर नीमराना कस्बे में कांग्रेस कार्यालय पर एक महत्वपूर्ण रणनीतिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट वेद प्रकाश सैनी ने की। बैठक में स्मार्ट मीटर से आम उपभोक्ताओं को हो रही परेशानियों, बढ़ते बिजली बिल और तकनीकी खामियों पर विस्तार से चर्चा की गई। नगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट वेद प्रकाश सैनी ने बताया कि कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिल 2 से 4 गुना तक बढ़ रहे हैं। कई उपभोक्ताओं को गलत व तेज रीडिंग, तकनीकी खराबी तथा चार्जिंग के दौरान बिजली गुल होने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, 9 जनवरी को नीमराना में होगा विरोध प्रदर्शन
स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, 9 जनवरी को नीमराना में होगा विरोध प्रदर्शन

वक्ताओं ने आरोप लगाया कि मीटर में लगी नॉन-रिचार्जेबल बैटरी और एलईडी लाइट के कारण भी बिजली की खपत बढ़ रही है, जिसका सीधा आर्थिक बोझ आम जनता पर पड़ रहा है। बैठक में निर्णय लिया गया कि 9 जनवरी 2026 को सुबह 10 बजे महावर धर्मशाला से एसडीएम कार्यालय नीमराना तक आयोजित होने वाले हल्लाबोल विरोध प्रदर्शन एवं ज्ञापन कार्यक्रम को पूरी ताकत के साथ सफल बनाया जाएगा। इसके लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक आमजन को आंदोलन से जोड़ने का आह्वान किया गया।
कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि जब तक स्मार्ट मीटर से जुड़ी जनविरोधी व्यवस्था को वापस नहीं लिया जाता, तब तक पार्टी जनहित में अपना संघर्ष जारी रखेगी। बैठक में नगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट वेद प्रकाश सैनी, उपाध्यक्ष संजय यादव, नगर कांग्रेस उपाध्यक्ष महावीर प्रसाद चर्खिया, सचिव राजकुमार, मीडिया प्रभारी प्रशांत शर्मा, नरेश योगी उर्फ भरतरी, जयपाल सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

दिल्ली पुलिस से मुठभेड़ में गैंगस्टर राजेश बवानिया गैंग का बदमाश घायल, गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली के बवाना इलाके में गुरुवार सुबह पुलिस की स्पेशल सेल और गैंगस्टर राजेश बवानिया के गैंग से जुड़े बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान राजेश बवानिया के रिश्तेदार और गैंग के सदस्य अंकित मान के पैर में गोली लग गई। गोली लगने के बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही काबू में ले लिया। घायल अवस्था में अंकित मान को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, स्पेशल सेल को अंकित मान के इलाके में छिपे होने की पुख्ता सूचना मिली थी। इसी इनपुट के आधार पर सुबह तड़के एक टीम को मौके पर भेजा गया। जैसे ही पुलिस ने उसे घेरने की कोशिश की। आरोपी ने खुद को बचाने के लिए फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी घायल हो गया और मौके पर ही काबू कर लिया गया।

दिल्ली पुलिस से मुठभेड़ में गैंगस्टर राजेश बवानिया गैंग का बदमाश घायल, गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस से मुठभेड़ में गैंगस्टर राजेश बवानिया गैंग का बदमाश घायल, गिरफ्तार

पुलिस का कहना है कि अंकित मान लंबे समय से फरार चल रहा था और कई गंभीर मामलों में वांछित था। उस पर हत्या, फिरौती वसूली और जबरन पैसे मांगने यानी एक्सटॉर्शन जैसे संगीन आरोप हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी विदेश भागने की फिराक में था। उसकी योजना विदेश जाकर अपने गैंग का नेटवर्क खड़ा करने और वहीं से आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने की थी।
राजेश बवानिया दिल्ली-एनसीआर का जाना-माना गैंगस्टर है, जो इस समय जेल में बंद है, लेकिन जेल से ही अपने गिरोह को चलाने के आरोप उस पर लगते रहे हैं। उसका नाम हत्या, लूट, गैंगवार और फिरौती के कई मामलों में सामने आ चुका है। पुलिस का मानना है कि अंकित मान, बवानिया गैंग के लिए अहम कड़ी था और बाहर रहकर गैंग के कामकाज को संभाल रहा था।

झारखंड के खूंटी में आदिवासी नेता की गोली मारकर हत्या, सड़क पर उतरे लोग, खूंटी बंद

खूंटी । झारखंड के खूंटी जिले में आदिवासी नेता और पड़हा राजा सोम मुंडा की बुधवार देर शाम अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस वारदात को लेकर पूरे इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल है। इस जघन्य हत्याकांड के विरोध में गुरुवार को आदिवासी संगठनों के आह्वान पर खूंटी जिला बंद रखा गया, जिसका व्यापक असर देखने को मिला। गुरुवार सुबह से ही आक्रोशित ग्रामीण और समर्थक सड़क पर उतर आए और जिले के विभिन्न चौक-चौराहों पर जाम कर दिया। बाजार, दुकानें और शैक्षणिक संस्थान पूरी तरह बंद रहे, जबकि सार्वजनिक परिवहन भी ठप हो गया, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। बंद के दौरान प्रदर्शनकारियों ने टायर जलाकर और सड़कों पर धरना देकर मुख्य मार्गों को अवरुद्ध कर दिया। आदिवासी संगठनों और ग्रामीणों ने सोम मुंडा की हत्या में शामिल सभी आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को त्वरित न्याय दिलाने की मांग को लेकर नारेबाजी की। कई स्थानों पर स्थिति को देखते हुए पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी तैनात रहे और प्रदर्शनकारियों को शांत कराने का प्रयास करते रहे।

झारखंड के खूंटी में आदिवासी नेता की गोली मारकर हत्या, सड़क पर उतरे लोग, खूंटी बंद
झारखंड के खूंटी में आदिवासी नेता की गोली मारकर हत्या, सड़क पर उतरे लोग, खूंटी बंद

बता दें कि बुधवार देर शाम खूंटी थाना क्षेत्र के जमुआदाग के समीप अज्ञात अपराधियों ने सोम मुंडा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वे अपनी पत्नी के साथ बाइक से खूंटी से अपने गांव चलांगी लौट रहे थे। इसी दौरान जमुआदाग स्थित तालाब के पास पीछे से एक बाइक पर सवार दो अपराधी आए और ओवरटेक कर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। दो राउंड फायरिंग में एक गोली सोम मुंडा के सीने में जा लगी। गोली लगने के बाद उन्होंने बाइक रोककर खूंटी की ओर जाने की कोशिश की, लेकिन रास्ते में ही उनकी हालत बिगड़ गई और वे गिर पड़े। इसके बाद हमलावर मंदरूटोली की ओर फरार हो गए।
सोम मुंडा की पत्नी ने पुलिस को बताया कि घटना के बाद कुछ देर में वहां से गुजर रहे एक ट्रैक्टर की मदद से वे कुछ दूरी तक गईं, फिर ऑटो से खूंटी थाना पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सोम मुंडा को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
डीएसपी वरुण रजक ने हत्याकांड की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच टीम गठित की गई है। अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी गई है। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
गौरतलब है कि सोम मुंडा स्थानीय आदिवासी समाज में एक प्रभावशाली नेता थे और आदिवासी परंपराओं के तहत पड़हा राजा के रूप में व्यापक रूप से पहचाने जाते थे। वे झारखंड पार्टी के जुझारू नेता, शिक्षाविद और आदिवासी समन्वय समिति, खूंटी जिला के संयोजक भी थे। उनकी हत्या को लेकर आदिवासी समन्वय समिति ने इसे सामाजिक और राजनीतिक साजिश करार दिया है। फिलहाल जिले में एहतियातन अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। स्थिति पर प्रशासन की नजर बनी हुई है और आगे की जांच जारी है।

रांची: कार से कुचलकर युवक की हत्या मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

रांची: कार से कुचलकर युवक की हत्या मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

रांची: कार से कुचलकर युवक की हत्या मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
रांची: कार से कुचलकर युवक की हत्या मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

रांची । रांची के लालपुर चौक स्थित एक डिस्को बार के बाहर कार से कुचलकर युवक की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि वारदात को अंजाम देने वाली कार का चालक रोशन गुप्ता ही था, जिसने जानबूझकर युवक को कुचल दिया। दरअसल, 4 जनवरी की रात करीब 9 बजे गढ़वा जिले के मझिआंव थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिगांवा गांव निवासी अरुण सिंह का पुत्र अंकित कुमार सिंह (26) अपने मामा सत्यप्रकाश सिंह और दोस्तों के साथ रांची के लालपुर स्थित मून डिस्को बार गया था। रात करीब 12 बजे जब सभी बार से बाहर निकले, तभी दूसरे समूह के कुछ लोगों ने आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। इसका विरोध करने पर विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान सड़क किनारे खड़ी एक सफेद रंग की कार से अंकित और उसके दोस्तों को जोरदार धक्का मारा गया, जिससे अंकित गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसका साथी आकाश कुमार भी जख्मी हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपियों ने दोबारा कार चढ़ाकर अंकित को कुचल दिया और मौके से फरार हो गए। घायल अंकित को इलाज के लिए रांची के सदर अस्पताल में ले जाया गया, जहां से उसे गंभीर हालत में रिम्स रेफर किया गया। हालांकि, रिम्स पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

रांची: कार से कुचलकर युवक की हत्या मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
रांची: कार से कुचलकर युवक की हत्या मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

घटना के बाद भय और दहशत के कारण मृतक के मामा सत्यप्रकाश सिंह और उसके दोस्त शव को लेकर गढ़वा चले गए। इसके बाद, अगले दिन यानी 5 जनवरी को गढ़वा थाना में जीरो एफआईआर दर्ज कराई गई और गढ़वा सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद कांड से संबंधित सभी दस्तावेज आगे की कार्रवाई के लिए लालपुर थाना, रांची भेज दिए गए।
मृतक के दोस्त अर्णव उर्फ सेजल ने इस घटना को लेकर रमनदीप सिंह (लेस्लीगंज, पलामू), रोशन गुप्ता, अंशुल, विक्की खान समेत चार-पांच अन्य लोगों की संलिप्तता का आरोप लगाया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की गहन जांच की। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि सफेद रंग की कार (नंबर जेएच 01 जीडी 2216) को रोशन गुप्ता नामक युवक चला रहा था और उसी ने जानबूझकर अंकित को कुचला।
सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी रोशन गुप्ता गढ़वा जिले के बड़गड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत काला खजूरी गांव का निवासी है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

छत्तीसगढ़ : सुकमा में 26 माओवादियों का आत्मसमर्पण, सात महिलाएं भी शामिल

सुकमा । छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में माओवादियों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। बुधवार को सात महिलाओं सहित कुल 26 माओवादियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। ये कैडर पीएलजीए बटालियन, दक्षिण बस्तर डिवीजन, माड़ डिवीजन और आंध्र-ओडिशा बॉर्डर क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं। इन पर कुल 64 लाख रुपए का इनाम घोषित था। आत्मसमर्पण सुकमा पुलिस के रक्षित आरक्षी केंद्र में हुआ। मौके पर पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। यह आत्मसमर्पण छत्तीसगढ़ सरकार की ‘नक्सलवादी आत्मसमर्पण पुनर्वास नीति- 2025’ और सुकमा पुलिस के ‘पूना मार्गेम अभियान’ से प्रभावित होकर हुआ। इस अभियान का मतलब ‘पुनर्वास से पुनर्जीवन’ है। पुलिस के लगातार ऑपरेशन और अंदरूनी इलाकों में नए सुरक्षा कैंप स्थापित होने से माओवादी संगठन कमजोर पड़ रहा है। इससे बाकी माओवादियों के लिए हिंसा छोड़कर मुख्यधारा में लौटने का रास्ता खुल रहा है।

छत्तीसगढ़ : सुकमा में 26 माओवादियों का आत्मसमर्पण, सात महिलाएं भी शामिल
छत्तीसगढ़ : सुकमा में 26 माओवादियों का आत्मसमर्पण, सात महिलाएं भी शामिल

आत्मसमर्पित कैडरों में विभिन्न रैंक के लोग शामिल हैं। इनमें एक सीवाईपीसीएम, एक डीवीसीएम, तीन पीपीसीएम, तीन एसीएम और 18 पार्टी मेंबर हैं। ये सुकमा, माड़ क्षेत्र और ओडिशा की सीमा से लगे इलाकों में कई बड़ी वारदातों में शामिल रहे। इनमें सुरक्षा बलों पर हमले और आईईडी विस्फोट जैसी घटनाएं शामिल हैं, जिनमें कई जवान शहीद हुए।
आत्मसमर्पण करने वालों में लाली उर्फ मुचाकी आयते जैसी हाई प्रोफाइल महिला कैडर भी है, जो प्लाटून डिप्टी कमांडर रही और 10 लाख की इनामी थी। अन्य में हेमला लखमा, आसमिता उर्फ कमलू और कई युवा कैडर शामिल हैं, जो मिलिशिया या पार्टी मेंबर के तौर पर काम कर रहे थे।
इस सफलता में डीआरजी सुकमा, इंटेलिजेंस ब्रांच, सीआरपीएफ की विभिन्न बटालियनों और कोबरा की सूचना शाखा की अहम भूमिका रही। सरकार की नीति के तहत सभी आत्मसमर्पित कैडरों को 50 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि, घोषित इनाम और अन्य सुविधाएं दी जाएंगी।
सुकमा पुलिस नक्सल मुक्त बस्तर बनाने के संकल्प पर काम कर रही है। लगातार अभियान से दूरदराज के जंगली इलाकों में विकास पहुंच रहा है। यह आत्मसमर्पण माओवादी संगठन के अंत की ओर इशारा करता है। बाकी कैडरों से भी अपील की गई है कि हिंसा का रास्ता छोड़कर शांति को चुनें।

पुलवामा : कूलपोरा से 4.5 किलो चरस बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

पुलवामा : कूलपोरा से 4.5 किलो चरस बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

पुलवामा : कूलपोरा से 4.5 किलो चरस बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
पुलवामा : कूलपोरा से 4.5 किलो चरस बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

पुलवामा । जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। बुधवार को पुलिस ने कूलपोरा इलाके में रूटीन पेट्रोलिंग के दौरान करीब 4.5 किलो चरस बरामद की। पुलिस ने इस दौरान एक शख्स को पकड़ लिया। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान पर्सिव अहमद दर के रूप में हुई है, जो कूलपोरा का निवासी है और अली मोहम्मद दर का बेटा है। पुलिस को उसके पास से नशीला पदार्थ मिला, जिसे पुलिस ने तुरंत जब्त कर लिया और कानूनी प्रक्रिया के तहत उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले में लिट्टर पुलिस स्टेशन में केस एफआईआर नंबर 04/2026 दर्ज किया गया है। मामला एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि यह चरस कहां से आई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था। इसका मकसद न सिर्फ आरोपी तक पहुंचने का है, बल्कि पूरे सप्लाई चेन को तोड़ने का भी है।

पुलवामा : कूलपोरा से 4.5 किलो चरस बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
पुलवामा : कूलपोरा से 4.5 किलो चरस बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

पुलवामा पुलिस लगातार अपने जिले को ड्रग फ्री बनाने के मिशन पर काम कर रही है। उन्होंने आम जनता से भी अपील की है कि अगर किसी को नशे की तस्करी या अवैध गतिविधियों के बारे में जानकारी है, तो पुलिस को तुरंत सूचित करें। इससे सिर्फ अपराधी पकड़े ही नहीं जाएंगे, बल्कि समाज को सुरक्षित बनाने में भी मदद मिलेगी।
यह बरामदगी इलाके में पुलिस की सतर्कता और नशे के कारोबार पर लगाम लगाने की कोशिशों की बड़ी सफलता है। अधिकारी कह रहे हैं कि ऐसे ऑपरेशन जारी रहेंगे और कोई भी व्यक्ति कानून से ऊपर नहीं है। लोगों को भी चाहिए कि वे जागरूक रहें और अपनी सुरक्षा के साथ-साथ समाज की सुरक्षा के लिए सहयोग करें।
पुलिस का मानना है कि नशे के खिलाफ लड़ाई सिर्फ कार्रवाई करने से नहीं बल्कि समाज की भागीदारी से जीती जा सकती है। इसीलिए उन्होंने जनता से सहयोग की अपील की है ताकि पुलवामा को नशे से मुक्त किया जा सके।

नई दिल्ली: स्पेशल स्टाफ टीम ने शराब तस्कर को पकड़ा, 1550 क्वार्टर जब्त

नई दिल्ली । गणतंत्र दिवस से पहले अवैध शराब की तस्करी रोकने के लिए दिल्ली पुलिस के विशेष अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पश्चिम दिल्ली जिले की स्पेशल स्टाफ टीम ने 31 कार्टन अवैध शराब जब्त की, जिसमें कुल 1550 क्वार्टर शराब शामिल थी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि मंगलवार शाम हरियाणा के नंबर प्लेट की एक गाड़ी केशवपुरम रिंग रोड से जेजे कॉलोनी, ख्याला की तरफ अवैध शराब लेकर आने वाली है, जिसके बाद स्पेशल स्टाफ टीम ने घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान एक सफेद रंग की हुंडई आई-20 कार (हरियाणा नंबर) आती हुई दिखाई दी। स्पेशल टीम ने कार को रोकने का इशारा किया, लेकिन चालक भागने की कोशिश करने लगा। थोड़े पीछा करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की पहचान सुनील (27) निवासी गांव चुलियाना, पोस्ट ऑफिस सम्पला, जिला रोहतक, हरियाणा के रूप में हुई। कार की तलाशी में 23 कार्टन “संतरा” देसी शराब (प्रत्येक कार्टन में 50 क्वार्टर) और 8 कार्टन “रेस-7” विदेशी शराब (प्रत्येक में 50 क्वार्टर) बरामद हुई। शराब की यह खेप सोनीपत, हरियाणा से लाई गई थी। पुलिस ने शराब के साथ-साथ इस्तेमाल की गई हुंडई आई-20 कार को भी जब्त कर लिया।

नई दिल्ली: स्पेशल स्टाफ टीम ने शराब तस्कर को पकड़ा, 1550 क्वार्टर जब्त
नई दिल्ली: स्पेशल स्टाफ टीम ने शराब तस्कर को पकड़ा, 1550 क्वार्टर जब्त

पूछताछ में सुनील ने कबूल किया कि वह सोनीपत निवासी देवा नामक व्यक्ति के इशारे पर दिल्ली के विभिन्न शराब तस्करों को अवैध शराब सप्लाई करता था। उसने पहले भी 10-12 बार इसी तरह दिल्ली में शराब पहुंचाई थी और पकड़े जाने से बचने के लिए ज्यादातर सुबह के समय का चुनाव करता था। शराब और वाहन दोनों देवा ने ही उपलब्ध कराए थे।
उसने आगे बताया कि सुनील तय जगहों पर खेप छोड़ता था, जहां से स्थानीय तस्कर स्टॉक ले जाते थे। आरोपी का अब तक कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है, लेकिन सत्यापन जारी है।
दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि थाना ख्याला में धारा 33/38/58 दिल्ली एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर राजेश मौर्या के नेतृत्व में एसआई मनीष, एएसआई ऋषि, एएसआई उमेश, हेड कांस्टेबल दिनेश, दीपक और कांस्टेबल दिनेश की टीम ने यह कार्रवाई अंजाम दी।
पुलिस का कहना है कि गणतंत्र दिवस के मद्देनजर संगठित अपराध और अवैध शराब तस्करी पर लगाम कसने के लिए ऐसे अभियान जारी रहेंगे। इनके साथ के अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया जा रहा है, जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सूरजपुर में पुलिस मुठभेड़ : दो शातिर बदमाश घायल, अवैध हथियार और चोरी का सामान बरामद

ग्रेटर नोएडा । गौतमबुद्धनगर जिले के थाना सूरजपुर क्षेत्र में मंगलवार, 7 जनवरी 2026 को पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो शातिर अपराधी घायल हो गए। यह मुठभेड़ उस समय हुई जब सूरजपुर पुलिस मोजर वियर गोलचक्कर के पास सर्विस रोड पर नियमित चेकिंग अभियान चला रही थी। पुलिस के अनुसार, चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए। जब पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो दोनों बदमाश मोटरसाइकिल मोड़कर रेलवे लाइन के किनारे-किनारे जंगल की ओर भागने लगे। पुलिस को संदेह होने पर तत्काल पीछा किया गया। अपने आप को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों बदमाश गोली लगने से घायल हो गए।

सूरजपुर में पुलिस मुठभेड़ : दो शातिर बदमाश घायल, अवैध हथियार और चोरी का सामान बरामद
सूरजपुर में पुलिस मुठभेड़ : दो शातिर बदमाश घायल, अवैध हथियार और चोरी का सामान बरामद

घायल बदमाशों की पहचान सिराजुद्दीन उर्फ गुड्डू पुत्र नसीरुद्दीन और मयंक शर्मा पुत्र अवनीश शर्मा के रूप में हुई है। सिराजुद्दीन मूल रूप से बुलंदशहर का निवासी है, जबकि वर्तमान में दिल्ली के गोकुलपुरी क्षेत्र में रह रहा था। वहीं मयंक शर्मा हापुड़ जिले का निवासी बताया गया है। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर, दो जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए हैं।
इसके अलावा थाना सूरजपुर क्षेत्र के नवादा मंदिर में दानपात्र तोड़कर चोरी की गई 20,700 रुपये की नकदी, तिलपता गांव में एक घर से चोरी किया गया वन प्लस मोबाइल फोन, 2,165 रुपये नकद, काले रंग का एक बैग, दो आधार कार्ड और ताला तोड़ने के उपकरण भी बरामद हुए हैं। बदमाश जिस स्प्लेंडर मोटरसाइकिल से घूम रहे थे, वह बिना नंबर प्लेट की थी और जांच में चोरी की पाई गई।
पुलिस के अनुसार, घायल दोनों अभियुक्तों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है और उनके खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों बदमाश लंबे समय से चोरी, लूट और आर्म्स एक्ट जैसे मामलों में सक्रिय थे। सिराजूद्दीन उर्फ गुड्डू का आपराधिक इतिहास बेहद लंबा है। उसके खिलाफ गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर के विभिन्न थानों में चोरी, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट और धोखाधड़ी सहित कुल 17 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। वहीं मयंक शर्मा के खिलाफ भी चोरी और बीएनएस की धाराओं के तहत कई मामले दर्ज हैं।