विश्व कप जीत के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ से दीप्ति शर्मा की मुलाकात

विश्व कप जीत के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ से दीप्ति शर्मा की मुलाकात

विश्व कप जीत के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ से दीप्ति शर्मा की मुलाकात
विश्व कप जीत के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ से दीप्ति शर्मा की मुलाकात

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक में भारतीय महिला क्रिकेट टीम को वनडे विश्वकप में मिली ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी गई। बैठक में टीम के जज्बे, अनुशासन और शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा गया कि खिलाड़ियों ने देश का गौरव बढ़ाया है। इस दौरान भारतीय टीम की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने सीएम योगी से मुलाकात की। सीएम कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इसकी तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज से लखनऊ में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य दीप्ति शर्मा ने शिष्टाचार भेंट की।” भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा उत्तर प्रदेश पुलिस में डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (डीएसपी) के पद पर तैनात हैं।
कैबिनेट बैठक में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि यह जीत न केवल भारतीय क्रिकेट के लिए गर्व का क्षण है, बल्कि देश की युवा बेटियों के लिए प्रेरणा का भी स्रोत है।

विश्व कप जीत के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ से दीप्ति शर्मा की मुलाकात
विश्व कप जीत के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ से दीप्ति शर्मा की मुलाकात

महिला वनडे विश्व कप 2025 में अपने ऑलराउंडर प्रदर्शन के चलते दीप्ति शर्मा को ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ के खिताब से नवाजा गया। दीप्ति 9 मुकाबलों में 22 विकेट के साथ सबसे अधिक विकेट हासिल करने वाली गेंदबाज रहीं। इसके अलावा, उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 50 रन, जबकि साउथ अफ्रीका के विरुद्ध फाइनल मैच में 58 रन की पारी भी खेली थी।
दीप्ति शर्मा ने 2 नवंबर को नवी मुंबई में खेले गए खिताबी मुकाबले में 58 रन बनाने के बाद 39 रन देकर 5 विकेट हासिल किए थे। भारत ने यह मुकाबला 52 रन से अपने नाम किया था।
इसी के साथ प्रदेश कैबिनेट ने दिल्ली में हाल ही में हुई आतंकी घटना की कड़ी निंदा की है। बैठक में कहा गया कि यह घटना देश की शांति और सुरक्षा पर हमला है। मुख्यमंत्री और कैबिनेट ने हमले में मारे गए और घायल हुए लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

पटना में जदयू कार्यालय के बाहर जमकर नाचीं महिलाएं, बोलीं-अब सिर्फ विकास की गंगा बहेगी

पटना। पटना में शुक्रवार को जदयू कार्यालय के बाहर माहौल बेहद रंगीन और उत्साह भरा रहा। ढोल की थाप पर महिला कार्यकर्ता नाचती-गाती दिखीं। चुनावी रुझानों में एनडीए को जबरदस्त बढ़त से खुश महिलाओं ने नतीजे घोषित होने से पहले ही जश्न मानना शुरू कर दिया। चुनाव आयोग ने जैसे ही मतगणना के रुझान देने शुरू किए, वैसे ही महिला समर्थक बड़ी संख्या में पार्टी कार्यालय पहुंचने लगीं। उन्होंने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई दी। महिला समर्थकों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अब राजनीति में समीकरण बदल चुके हैं। एक महिला ने आईएएनएस से कहा, “लालू राज में ‘एमवाई’ का मतलब मुस्लिम और यादव था, लेकिन अब बिहार में ‘महिला और युवा’ फैक्टर चलता है। आज ये जीत इसी बदले हुए माहौल की पहचान है।”
एक अन्य महिला समर्थक ने कहा, “आज की जीत विकास की जीत है। यह जीत हर उस महिला की है जिसे नीतीश कुमार ने सशक्त बनाया।”

पटना में जदयू कार्यालय के बाहर जमकर नाचीं महिलाएं, बोलीं-अब सिर्फ विकास की गंगा बहेगी
पटना में जदयू कार्यालय के बाहर जमकर नाचीं महिलाएं, बोलीं-अब सिर्फ विकास की गंगा बहेगी

जदयू कार्यालय में मौजूद एक महिला ने कहा, “हम सभी यहां एक-दूसरे को बधाई देने आए हैं। आज हमारे लिए होली भी है और दीपावली भी। यह पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार की नेतृत्व क्षमता का परिणाम है।”
एक महिला ने कहा, “नीतीश कुमार रोजमर्रा के जीवन को छूने वाली योजनाएं लेकर आए। महिलाओं को सम्मान मिला, उन्हें सशक्त बनाया गया। युवाओं को रोजगार मिला। बिहार का जो भी विकास हुआ है, वह नीतीश कुमार के कारण हुआ है।”
उन्होंने आगे कहा, “नीतीश कुमार वोट की चिंता नहीं करते, वे वोटर्स की चिंता करते हैं। वह सच में विकास पुरुष हैं।”
एक महिला समर्थक ने कहा, “हम इसलिए ज्यादा खुश हैं क्योंकि बिहार से जंगल राज का अंत हो चुका है।”
वहीं एक महिला समर्थक ने कहा, “बिहार की बहनों ने जंगल राज को खत्म किया है। अब बिहार में सिर्फ विकास की गंगा बहेगी। यह जीत एनडीए की एकता का प्रतीक है।” इस दौरान कई महिलाएं जीत के गीत गाती नजर आईं।

आकेड़ा डूंगर रीको औद्योगिक क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए 9.85 करोड़ रुपए मंजूर

जयपुर। लंबे समय से लंबित आकेड़ा डूंगर रीको औद्योगिक क्षेत्र के विकास कार्यों की मांग आखिरकार पूरी हो गई है। राजस्थान सरकार ने क्षेत्र में आवश्यक अधोसंरचना और सुविधाओं के उन्नयन के लिए 9.85 करोड़ रुपए की स्वीकृति जारी की है। इस निर्णय का उद्योग जगत में स्वागत किया जा रहा है। लघु उद्योग भारती द्वारा इस औद्योगिक क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। संगठन के राष्ट्रीय सचिव नरेश पारीक, राजस्थान प्रदेश प्रभारी घनश्याम ओझा, प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र कुमार शर्मा, प्रदेश महासचिव सुधीर कुमार गर्ग सहित अन्य पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उद्योग मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़, एवं प्रबंध निदेशक शिवांगी स्वर्णकार का आभार व्यक्त किया है।

आकेड़ा डूंगर रीको औद्योगिक क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए 9.85 करोड़ रुपए मंजूर
आकेड़ा डूंगर रीको औद्योगिक क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए 9.85 करोड़ रुपए मंजूर

संगठन ने सरकार द्वारा उद्योगों के हित में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार समर्थन की अपेक्षा जताई है। स्वीकृत राशि से सड़क, ड्रेनेज, लाइटिंग, पानी, तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं का विकास किया जाएगा। इससे औद्योगिक क्षेत्र में इन्फ्रास्ट्रक्चर मजबूत होगा, उद्यमियों को अपनी इकाइयों का संचालन अधिक सुगमता से करने में मदद मिलेगी और आकेड़ा डूंगर क्षेत्र एक विकसित एवं मॉडल औद्योगिक क्षेत्र के रूप में उभर सकेगा। सरकार के इस निर्णय से स्थानीय उद्यमियों में उत्साह का माहौल है और औद्योगिक विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

बिहार विधानसभा 2025 - एनडीए को भारी बढ़त, भाजपा सबसे बड़ी पार्टी, कांग्रेस सिर्फ 4 सीटों पर आगे

बिहार विधानसभा 2025 – एनडीए को भारी बढ़त, भाजपा सबसे बड़ी पार्टी, कांग्रेस सिर्फ 4 सीटों पर आगे

बिहार विधानसभा 2025 - एनडीए को भारी बढ़त, भाजपा सबसे बड़ी पार्टी, कांग्रेस सिर्फ 4 सीटों पर आगे
बिहार विधानसभा 2025 – एनडीए को भारी बढ़त, भाजपा सबसे बड़ी पार्टी, कांग्रेस सिर्फ 4 सीटों पर आगे

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मतगणना जारी है। चुनाव आयोग के ताजा रुझानों के मुताबिक राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) बहुमत के लिए आवश्यक आंकड़े 122 को आसानी से पार करते हुए दिख रही है। रुझानों में भाजपा ने बाकी सभी पार्टियों की तुलना में बढ़त बनाई हुई है। चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक भाजपा सर्वाधिक 90 सीटों पर आगे है। दूसरे नंबर की पार्टी नीतीश कुमार की जनता दल (यूनाइटेड) है, जो 79 सीटों पर आगे चल रही है। इसके अलावा प्रदेश की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) 27 सीटों पर आगे चल रही है। चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) 19 सीटों पर आगे चल रही है। देश की मुख्य विपक्षी पार्टी एवं बिहार में विपक्षी महागठबंधन का प्रमुख दल कांग्रेस मात्र 4 सीटों पर आगे है। इनके अलावा असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी (AIMIM ) 5 सीट, जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) 5 और राष्ट्रीय लोक मोर्चा 4 सीटों पर आगे चल रही है।

बिहार विधानसभा 2025 - एनडीए को भारी बढ़त, भाजपा सबसे बड़ी पार्टी, कांग्रेस सिर्फ 4 सीटों पर आगे
बिहार विधानसभा 2025 – एनडीए को भारी बढ़त, भाजपा सबसे बड़ी पार्टी, कांग्रेस सिर्फ 4 सीटों पर आगे

बिहार की कुल 243 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों (6 नवंबर को पहले चरण में 121 विधानसभा सीट और 11 नवंबर को दूसरे चरण के लिए 122 विधानसभा) की वोटिंग के बाद शुक्रवार को मतगणना हो रही है। मतगणना की शुरुआत सुबह 8:00 बजे डाक मतपत्रों से हुई और उसके आधे घंटे बाद 8:30 बजे से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) से मतगणना शुरू हुई। अधिकारियों के अनुसार, 243 रिटर्निंग ऑफिसर (आरओ), 243 मतगणना पर्यवेक्षकों की सहायता से, चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों और उनके अधिकृत एजेंटों की उपस्थिति में इस प्रक्रिया की निगरानी कर रहे हैं। कुल 4,372 मतगणना टेबल लगाई गई हैं, जिनमें से प्रत्येक पर एक मतगणना पर्यवेक्षक, एक सहायक और एक माइक्रो-ऑब्जर्वर तैनात हैं। निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए उम्मीदवारों द्वारा नियुक्त 18,000 से अधिक मतगणना एजेंट मतगणना प्रक्रिया की निगरानी कर रहे हैं। 

महाराष्ट्र : मुलुंड में फर्जी अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार

मुंबई । मुंबई की मुलुंड पुलिस ने एक बड़े साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश किया है। मुलुंड पश्चिम के एक आवासीय फ्लैट में चल रहे फर्जी अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर पर छापेमारी कर पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया। ये आरोपी अमेरिका और कनाडा के नागरिकों को ठगने का काम कर रहे थे। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक सामान और नकदी बरामद की है। मुलुंड पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक ने बताया कि गोपनीय सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। सूचना मिली थी कि मुलुंड कॉलोनी क्षेत्र में कुछ लोग फर्जी कॉल सेंटर चला रहे हैं। वे खुद को अमेरिका स्थित बैंक या वित्तीय कंपनी का अधिकारी बताकर विदेशी नागरिकों को तुरंत ऋण देने का लालच देते हैं। पीड़ितों से प्रोसेसिंग फीस के नाम पर पैसे वसूलते हैं, लेकिन ऋण कभी नहीं देते। मुलुंड पुलिस ने जब फ्लैट पर छापा मारा, तब वहां 27 वर्षीय सागर गुप्ता मुख्य संचालक निकला। सागर ने इस धंधे के लिए अभिषेक सिंह, तन्मय धाड़ सिंह, शैलेश शेट्टी और रोहन अंसारी को नियुक्त किया था। सभी आरोपी मौके से गिरफ्तार कर लिए गए। पुलिस को 2 लैपटॉप, 11 मोबाइल फोन, 2 राउटर और 76,000 रुपए नकद बरामद हुए हैं।

महाराष्ट्र : मुलुंड में फर्जी अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार
महाराष्ट्र : मुलुंड में फर्जी अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार

आरोपी कॉल सेंटर में खुद को ‘लेंडिंग पॉइंट’ नामक वित्तीय कंपनी का कर्मचारी बताते थे। वे ई-सिम कार्ड का इस्तेमाल कर पीड़ितों से संपर्क करते थे। शिकार को असुरक्षित वेतन-दिवस ऋण (पे-डे लोन) देने का वादा किया जाता था। न्यूनतम प्रोसेसिंग शुल्क जमा करने के बाद भी पीड़ितों को कुछ नहीं मिलता। इस तरह से लाखों रुपए की ठगी की जा चुकी है।
पुलिस ने मामला भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 316(2), 318(2), 338, 340(2), 319(2), 336 और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) एक्ट के तहत दर्ज किया है। आरोपी बिना किसी वैध अनुमति के यह अवैध कॉल सेंटर चला रहे थे।
वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक ने कहा, “यह एक सुनियोजित अंतरराष्ट्रीय ठगी का गिरोह था। हमने सभी सबूत जब्त कर लिए हैं। पीड़ितों की संख्या का पता लगाने के लिए डिजिटल फोरेंसिक जांच की जा रही है। विदेशी एजेंसियों से भी संपर्क किया जाएगा।”

फायरिंग घटना से व्यापारियों में रोष, बाजार बंद रख महादेव चौक पर दिया धरना, सीओ के आश्वासन पर धरना समाप्त

रूपवास। कस्बे के महादेव चौक के निकट बांके बिहारी मार्केट में बुधवार सायं के समय सर्राफा व्यापारी पर फायरिंग कर लूट के प्रयास को लेकर व्यापारियों ने रोष व्यक्त कर गुरुवार को अपने प्रतिष्ठान बंद रख महादेव चौक पर धरना देना शुरू कर दिया। जिस पर बयाना रूपवास विधायक डॉ ॠतु बनावत व पूर्व जिलाध्यक्ष ॠषि बंसल भी व्यापारियों के साथ धरने पर बैठ गए।
व्यापारियों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि कस्बे के पुराने थाने पर अस्थाई चौकी खोली गई थी। लेकिन कुछ समय पश्चात ही उसे बंद कर दिया गया। वहीं नगरपालिका की ओर से कस्बे में लगाए गए ज्यादातर सीसीटीवी कैमरे व रोड लाइटें बंद पड़ी हुई है। जिसका फायदा बदमाश किस्म के लोग उठाते हैं। वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष ॠषि बंसल ने कहा कि उपखण्ड अधिकारी व नगरपालिका प्रशासक विष्णु बंसल लोगों से सही व्यवहार करते हैं, लेकिन काम नहीं करते, इसी कारण कस्बे के रामसेतु का कार्य अधूरा पड़ा हुआ है।

फायरिंग घटना से व्यापारियों में रोष, बाजार बंद रख महादेव चौक पर दिया धरना, सीओ के आश्वासन पर धरना समाप्त
फायरिंग घटना से व्यापारियों में रोष, बाजार बंद रख महादेव चौक पर दिया धरना, सीओ के आश्वासन पर धरना समाप्त

जिसके कारण बाजार में हर दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। कस्बे सहित क्षेत्र में अवैध शराब बिक रही है। वहीं विधायक डॉ ॠतु बनावत ने नगरपालिका अधिशासी अधिकारी योगेश पिप्पल को इसी महीने में सीसीटीवी कैमरे व रोड लाइटें ठीक करवाने के निर्देश दिए। साथ ही पुलिस को तीन दिन में अपराधियों को पकड उनका जुलूस निकालने के लिए भी कहा। जिससे अपराधियों में भय व आमजन में विस्वास पैदा हो। जिस पर वृताधिकारी नीरज भारद्वाज ने तीन दिन में ही अपराधियों को पकड़ने का आश्वासन दिया। साथ ही व्यापारियों से प्रतिष्ठान खोलने की अपील की। जिस पर व्यापारियों ने करीब 11 बजकर 30 मिनट पर अपने अपने प्रतिष्ठान खोल लिए। इस अवसर पर पूर्व विधायक अमरसिंह, सतीष मित्तल, धीरज शुक्ला, कौशू पहलवान, विनोद मंगल आदि मौजूद थे।

दिल्ली: अपराध शाखा ने कुख्यात हथियार तस्कर को किया गिरफ्तार, 14 पिस्तौलें और 56 कारतूस बरामद

नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस की उत्तरी दिल्ली अपराध शाखा-II ने बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने एक कुख्यात हथियार आपूर्तिकर्ता को गिरफ्तार किया। उसके पास से 14 अवैध आग्नेयास्त्र, 4 अतिरिक्त मैगजीन और 56 जिंदा कारतूस बरामद हुए। आरोपी गौरव कुमार (27 वर्ष) मध्य प्रदेश के खरगोन से दिल्ली-एनसीआर में अवैध हथियार और गोला-बारूद की सप्लाई कर रहा था। यह गिरफ्तारी रोहिणी के सेक्टर-30 में महादेव चौक के पास हुई। अपराध शाखा को सूचना मिली थी कि दिल्ली-एनसीआर में गैंगस्टरों और अपराधियों को हथियार सप्लाई करने वाला एक शख्स सक्रिय है। हेड कांस्टेबल संदीप संगरोहा के इनपुट पर इंस्पेक्टर की अगुवाई में एसआई सतेंद्र कुमार, योगेश दहिया, प्रदीप गोदारा, परवीर सिंह, एचसी अश्विनी, प्रदीप तोमर, सिद्धार्थ ढाका, विनोद बजाड़, प्रदीप श्योकंद, अजयपाल, सत्यव्रत और महिला कांस्टेबल रजनी शर्मा की टीम गठित की गई। वहीं, सहायक पुलिस आयुक्त नरेंद्र बेनीवाल के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई हुई।
टीम ने तकनीकी और मैन्युअल निगरानी शुरू की और गुप्त सूचना पर रोहिणी में जाल बिछाया।

दिल्ली: अपराध शाखा ने कुख्यात हथियार तस्कर को किया गिरफ्तार, 14 पिस्तौलें और 56 कारतूस बरामद
दिल्ली: अपराध शाखा ने कुख्यात हथियार तस्कर को किया गिरफ्तार, 14 पिस्तौलें और 56 कारतूस बरामद

आरोपी गौरव कुमार पैदल एक बैग लेकर आ रहा था, तभी उसे दबोच लिया गया। बैग की तलाशी में 6 सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल, 8 सिंगल शॉट पिस्टल, 56 जिंदा कारतूस और 4 अतिरिक्त मैगजीन बरामद हुआ। शस्त्र अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
पूछताछ में आरोपी ने कबूला किया कि वह मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के एक व्यक्ति से हथियार खरीदता था। पिछले 4-5 महीनों से वह दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश में अपराधियों को सप्लाई कर रहा था। हथियारों का मुख्य स्रोत खरगोन का वह शख्स है, जो पहले भी तीन मामलों में पकड़ा जा चुका है। इनमें 2025 में दिल्ली स्पेशल सेल का मामला (5 हथियार बरामद) और 2023 में पंजाब के दो मामले शामिल हैं। उसे पकड़ने के लिए छापेमारी चल रही है।
मध्यस्थ की भी पहचान हो गई है। वह अलीगढ़, उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और 2021 में दिल्ली स्पेशल सेल ने उसे 15 अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया था। मामले की जांच जारी है।

पास्टर बजिंदर को जेल पहुंचाने वाली महिला के पति समेत तीन आरोपी सबूतों के अभाव में गैंगरेप केस में बरी

चंडीगढ़। जिला अदालत ने तीन वर्ष पुराने मामले में पास्टर बजिंदर को जेल भेजने वाली महिला के पति समेत तीन लोगों को तीन साल पुराने सामूहिक दुष्कर्म और जबरन देह व्यापार के मामले में बरी कर दिया है। मामला वर्ष 2022 का है, जब सेक्टर-49 थाना पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर तीन आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और जबरन देह व्यापार करवाने का केस दर्ज किया था। हालांकि, मुकदमे की सुनवाई के दौरान महिला अपने बयानों से मुकर गई। अदालत ने पाया कि आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस सबूत पेश नहीं किए गए। अदालत का निर्णय : अदालत ने कहा कि अभियोजन पक्ष आरोप सिद्ध करने में असफल रहा, और गवाह के बयान विरोधाभासी थे।

पास्टर बजिंदर को जेल पहुंचाने वाली महिला के पति समेत तीन आरोपी सबूतों के अभाव में गैंगरेप केस में बरी
पास्टर बजिंदर को जेल पहुंचाने वाली महिला के पति समेत तीन आरोपी सबूतों के अभाव में गैंगरेप केस में बरी

इसलिए तीनों आरोपियों को बरी किया जाता है।
बरी हुए व्यक्ति का पक्ष : बरी हुए एक आरोपी ने कहा कि उसकी पत्नी ने पास्टर बजिंदर के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दी थी, जिसके चलते पास्टर को जेल जाना पड़ा। पास्टर और उसके साथियों ने बदला लेने के लिए उसके खिलाफ झूठा मामला दर्ज करवाया।
पृष्ठभूमि : गौरतलब है कि इसी वर्ष मोहाली की एक अदालत ने पास्टर बजिंदर को सात साल पहले दर्ज एक दुष्कर्म मामले में आजीवन कारावास (उम्रकैद) की सजा सुनाई थी। वह केस उसी महिला की शिकायत पर दर्ज हुआ था, जिसके पति अब बरी हुए हैं।

छत्तीसगढ़ : नेशनल पार्क जंगलों में बड़ी मुठभेड़, 27 लाख इनामी 6 माओवादी ढेर

बीजापुर । छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों ने नेशनल पार्क क्षेत्र के घने जंगलों में बड़ी कार्रवाई की है। खुफिया सूचना के आधार पर डीआरजी बीजापुर, डीआरजी दंतेवाड़ा और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। 11 नवंबर की सुबह से चली रुक-रुक कर गोलीबारी में 6 कुख्यात माओवादी मारे गए। मारे गए माओवादियों पर कुल 27 लाख रुपए का इनाम था। मुठभेड़ कांदुलनार-कचलारम जंगलों में हुई, जो पश्चिम और दक्षिण बस्तर डिवीजन के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। मारे गए माओवादियों में एक की पहचान डीवीसीएम कन्ना उर्फ बुचन्ना (8 लाख इनामी), मद्देड़ एरिया कमेटी इंचार्ज के रूप में हुई है। 35 साल का यह माओवादी 42 अपराधों में वांछित था। यह कैंप अटैक, ग्रामीण हत्याएं, आईईडी ब्लास्ट, बस जलाना, डकैती और शिक्षकों की हत्या में शामिल था दूसरे की पहचान डीवीसीएम उर्मिला (8 लाख इनामी), पापाराव की पत्नी, पामेड़ एरिया कमेटी सचिव के रूप में हुई है। पीएलजीए बटालियन की सप्लाई चेन संभालती थी, जो ग्रामीणों को डराकर भर्ती करती थी। तीसरा एसीएम जगत तामो उर्फ मोटू (5 लाख इनामी), मद्देड़ एरिया कमेटी सदस्य था।

छत्तीसगढ़ : नेशनल पार्क जंगलों में बड़ी मुठभेड़, 27 लाख इनामी 6 माओवादी ढेर
छत्तीसगढ़ : नेशनल पार्क जंगलों में बड़ी मुठभेड़, 27 लाख इनामी 6 माओवादी ढेर

इनके अलावा देवे (2 लाख इनामी), पामेड़ एरिया कमेटी पार्टी सदस्य; भगत (2 लाख इनामी), मद्देड़ एरिया कमेटी सदस्य; मंगली ओयाम (2 लाख इनामी), महिला पार्टी सदस्य के रूप में हुई है।
माओवादियों के पास से हथियार सामग्री बरामद हुए, जिनमें 2 इंसास राइफल (5 मैगजीन, 68 कारतूस),1 कार्बाइन (3 मैगजीन, 22 कारतूस), .303 राइफल (13 कारतूस), 1 सिंगल शॉट राइफल, 1 12 बोर बंदूक, ग्रेनेड, विस्फोटक शामिल हैं। इसके अलावा रेडियो, माओवादी साहित्य, वर्दी, दवाएं जैसी चीजें मिली हैं।
पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र यादव ने बताया कि 2025 में जिले में 144 माओवादी मारे गए, 499 गिरफ्तार और 560 ने सरेंडर किया। जनवरी 2024 से अब तक 202 मारे गए, 1002 गिरफ्तार हुए और 749 ने सरेंडर किया।