संविदा निविदाकर्मियों ने नियमितीकरण की मांग को लेकर किया विरोध प्रदर्शन

काली पट्टी बांधकर राज्य सरकार का ध्यान आकर्षित किया दौसा। संविदा निविदाकर्मियों ने अपनी नियमितीकरण की मांग को लेकर प्रदेश महासंघ राजस्थान के बैनर तले शुक्रवार को कार्यस्थल पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान राज्य सरकार का ध्यान अपनी मांगों की ओर आकर्षित किया गया। प्रदेश अध्यक्ष राकेश सैनी ने बताया कि पूरे राजस्थान में संविदा निविदा नर्सेज ने एकजुट होकर काली पट्टी बांधकर आंदोलन को सफल बनाया। उन्होंने कहा कि संविदा नर्सेज लंबे समय से नियमितीकरण की मांग को लेकर राज्य सरकार और विभागीय अधिकारियों को ज्ञापन सौंपते आ रहे हैं, लेकिन अब तक भर्ती से संबंधित कोई विज्ञापन जारी नहीं किया गया है।
उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार संविदा नियम 1965 में बदलाव करने की तैयारी कर रही है, जो संविदा निविदा नर्सेज के भविष्य के साथ अन्याय है। यदि नियमों में बदलाव किया गया तो संविदा नर्सेज कभी भी नियमित नहीं हो पाएंगे और उनका भविष्य अंधकारमय हो जाएगा।

संविदा निविदाकर्मियों ने नियमितीकरण की मांग को लेकर किया विरोध प्रदर्शन
संविदा निविदाकर्मियों ने नियमितीकरण की मांग को लेकर किया विरोध प्रदर्शन

राकेश सैनी ने कहा कि जिस प्रकार वर्ष 2013, 2018 और 2023 में नर्सेज की भर्ती मेरिट प्लस बोनस के आधार पर हुई थी, उसी तर्ज पर इस बार भी भर्ती की जानी चाहिए। यह हजारों संविदा निविदा कर्मचारियों के भविष्य का सवाल है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह लड़ाई आर-पार की होगी और सभी नर्सेज को नियमित करवाने तक आंदोलन जारी रहेगा।
उन्होंने कहा कि संविदा नर्सेज चुनौतियों से डरने वाले नहीं हैं। जब तक संविदा प्रथा समाप्त नहीं होती, तब तक भर्तियां मेरिट प्लस बोनस के आधार पर ही होनी चाहिए। यदि सरकार ने अब भी निर्णय पर पुनर्विचार नहीं किया तो नर्सेज का अब तक का सबसे बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
मीडिया प्रभारी कपिल सैनी ने बताया कि काली पट्टी बांधकर किए गए प्रदर्शन में सीनियर नर्सिंग ऑफिसर बने सिंह गुर्जर, रामवतार मीणा, प्रदेश अध्यक्ष राकेश सैनी (बनियाना), प्रदेश संयोजक अरबाज खान, जिला अध्यक्ष विजय मीना, बाबू सरिया, जगमोहन मीना, ओमप्रकाश मीना, दीपांशु तिवारी, पवन शर्मा, अभिषेक गुर्जर, उमेश मीना, रोहित पंचोली सहित सैकड़ों नर्सिंगकर्मी उपस्थित रहे।

पंजाब: गुरदासपुर औसी हब इमिग्रेशन सेंटर के बाहर फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस

गुरदासपुर। यहां जेल रोड पर स्थित औसी हब इमिग्रेशन सेंटर के बाहर उस समय दहशत का माहौल बन गया, जब दो मोटरसाइकिल सवार युवकों ने फायरिंग कर दी। वारदात को अंजाम देने वाले युवक फायरिंग करने के बाद मौके से फरार होते हुए सीसीटीवी कैमरे में नजर आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल सवार युवकों ने इमिग्रेशन सेंटर के बाहर दो राउंड फायर किए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस को मौके से दो खोखे भी बरामद हुए हैं। बताया जा रहा है कि इमिग्रेशन सेंटर के मालिक को कुछ दिन पहले फिरौती के लिए कॉल भी आई थी। फिलहाल इमिग्रेशन सेंटर का मालिक ऑस्ट्रेलिया में रह रहा है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों द्वारा पूरे मामले की गहनता से जांच-पड़ताल की गई। इमीग्रेशन सेंटर के स्टॉफ का कहना है कि सेंटर के मालिक हरमन कंग विदेश गए हुए हैं। उन्हें फिरौती के लिए पहले भी कई फोन आ चुके हैं। गुरुवार शाम करीब छह बजे एक नौजवान वहां आया और इमीग्रेशन मालिक के बारे में पूछने लगा। जब स्टाफ ने बताया कि वे विदेश गए हुए हैं, तो वह वहां से चला गया और कुछ ही देर में वापस आकर उसने सीढ़ियों में खड़े होकर दो फायर कर दिए। फायर की आवाज सुनकर सारा स्टाफ डर गया और तुरंत पुलिस को सूचित किया।
वहीं, मौके पर पहुंचे एसपी डी डीके चौधरी ने बताया कि घटना का पता चलते ही वो पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे हैं। जांच में सामने आया है कि मौके पर जो दो खोल मिले हैं वो पुराने हैं, जबकि गोलियों का निशान कहीं भी नहीं मिला।

पंजाब: गुरदासपुर औसी हब इमिग्रेशन सेंटर के बाहर फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस
पंजाब: गुरदासपुर औसी हब इमिग्रेशन सेंटर के बाहर फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस

इससे लगता है कि हमलावरों द्वारा सिर्फ स्टाफ को डराने के लिए किसी एयरगन से फायर किए गए हैं और जाते समय पुराने खोखे वहां फेंक गए हैं। सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। वहीं, जालंधर में पुलिस और गैंगस्टर के सदस्यों में मुठभेड़ हो गई, जहां नूरपुर के पास पुलिस ने मुठभेड़ में दोनों आरोपियों का एनकाउंटर करके घायल कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपी गैंगस्टर दादेवाल और हैरी चट्ठा गैंग के सदस्य हैं। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने कहा कि पठानकोट चौक के पास डी-मार्ट के बाहर 22 तारीख को एक व्हीकल को गन प्वाइंट पर स्नेचिंग की कोशिश की गई, जिसके बाद 23 तारीख को शिकायत मिलने पर थाना 8 में मामला दर्ज किया गया।
इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आसपास के जिलों में रेड की। इस दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी इस जगह में छिपे हुए हैं। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए नाकेबंदी की हुई थी। आरोपियों को रुकने का इशारा किया तो आरोपियों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों पर जवाबी फायरिंग की। इस मुठभेड़ में आरोपी घायल हो गए। आरोपियों की पहचान हरदीप सिंह और तेजवीर सिंह के रूप में हुई है।
जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने 10 तारीख को बटाला में फायरिंग की थी और उस घटना में 2 लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले के बाद से आरोपी वहां से भाग गए और उन्होंने यहां पर लूट की घटना को अंजाम दिया था। गिरफ्तार आरोपियों की बटाला पुलिस भी तलाश कर रही थी। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया जा रहा है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 पिस्तौल बरामद किए हैं।

रांची के खलारी में खौफनाक वारदात: युवक ने युवती को मारी गोली, फिर खुद को किया शूट

रांची । रांची जिले के खलारी थाना क्षेत्र अंतर्गत केडीएच कॉलोनी में शुक्रवार सुबह एक सनकी युवक ने एक युवती को गोली मारी और इसके बाद अपने घर पहुंचकर खुद को भी गोली मार ली। युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल युवती को बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर किया गया है। घटना सुबह करीब 8.30 बजे केडीएच कॉलोनी मैदान गेट के पास हुई। मृत युवक की पहचान 33 वर्षीय सुनील केवट उर्फ छोटू के रूप में हुई है। वहीं गोली लगने से घायल युवती पायल कुमारी (29) बताई जा रही है, जो केडीएच स्थित ‘राज चिल्ड्रेन स्कूल’ में शिक्षिका है। पायल शुक्रवार सुबह अपने घर से स्कूल जा रही थी, इसी दौरान युवक ने उस पर गोली चला दी। गोली युवती के गर्दन में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद युवक कॉलोनी स्थित अपने घर पहुंचा और अपने सिर में गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इधर, स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवती को तत्काल सीसीएल सेंट्रल अस्पताल, डकरा ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रिम्स रेफर कर दिया गया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार युवती की हालत नाजुक बनी हुई है।

रांची के खलारी में खौफनाक वारदात: युवक ने युवती को मारी गोली, फिर खुद को किया शूट
रांची के खलारी में खौफनाक वारदात: युवक ने युवती को मारी गोली, फिर खुद को किया शूट

प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार मृतक सुनील केवट मूल रूप से छत्तीसगढ़ के बिलासपुर का रहने वाला था और खलारी में अपने एक रिश्तेदार भाई के घर रह रहा था। वहीं घायल युवती के पिता सीसीएल (सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड) के कर्मी हैं।
पुलिस ने बताया कि घटना से पहले युवक ने एक वीडियो रिकॉर्ड कर एक स्थानीय सोशल मीडिया ग्रुप में पोस्ट किया था, जिसमें उसने ऐसा कदम उठाने के कारणों का उल्लेख किया है। वीडियो को जांच का हिस्सा बनाया गया है। सूचना मिलते ही खलारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। इलाके में घटना के बाद से तनाव और दहशत का माहौल है।

मुंबई: फर्जी दस्तावेज के जरिए फ्लैट बेचने और बैंक धोखाधड़ी में आरोपी गिरफ्तार

मुंबई । मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने हाई-वैल्यू प्रॉपर्टी धोखाधड़ी के मामले में आरोपी अख्तर शेख (60) को गिरफ्तार किया है। मामला बांद्रा स्थित एक महंगे फ्लैट से जुड़ा हुआ है, जहां फ्लैट मालिक की फर्जी पहचान से संपत्ति की अवैध बिक्री की गई। इस धोखाधड़ी के आधार पर 11.35 करोड़ रुपए का बैंक लोन भी प्राप्त किया गया था। ईओडब्ल्यू ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को अंधेरी मेट्रो स्टेशन के नीचे से गिरफ्तार किया। जैन ने अपनी शिकायत में बताया कि उन्होंने मई 2023 में बांद्रा वेस्ट स्थित आइकोनिक टॉवर में 6.25 करोड़ रुपए में एक लग्जरी फ्लैट खरीदा था। जब हाउसिंग सोसायटी द्वारा दस्तावेज की जांच की गई तो पता चला कि फ्लैट की बिक्री फर्जी दस्तावेजों के जरिए की गई थी। इसके बाद मामले की सूचना ईओडब्ल्यू को दी गई। ईओडब्ल्यू ने तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया, जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद उच्च अधिकारियों को जानकारी दी गई और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया।

मुंबई: फर्जी दस्तावेज के जरिए फ्लैट बेचने और बैंक धोखाधड़ी में आरोपी गिरफ्तार
मुंबई: फर्जी दस्तावेज के जरिए फ्लैट बेचने और बैंक धोखाधड़ी में आरोपी गिरफ्तार

ईओडब्ल्यू के अधिकारियों का कहना है कि जांच में कई खुलासे होने के बाद ही आरोपी अख्तर शेख को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। इस धोखाधड़ी में और कौन-कौन लोग शामिल हैं, यह जांच की जा रही है। पुलिस को यह भी संदेह है कि यह एक संगठित गिरोह का काम हो सकता है, जिसमें दस्तावेज तैयार करने से लेकर बैंक लोन तक की साजिश रची गई थी।
उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता जैन से भी पूछताछ की जा रही है, जिससे मामले का जल्द से जल्द खुलासा किया जा सके।
फिलहाल, मामले में धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक साजिश सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच तेज कर दी है। आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां से उसको रिमांड पर लेकर आगे की पूछताछ की जाएगी। मुंबई पुलिस का कहना है कि धोखाधड़ी मामले में शामिल सभी लोगों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

दिल्ली: ज्वेलरी चमकाने का झांसा देकर धोखाधड़ी में दो आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सरोजिनी नगर पुलिस स्टेशन पुलिस ने ज्वेलरी चमकाने का झांसा देकर धोखाधड़ी के मामले में दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को उनके पास से 10,000 रुपए और अपराध में इस्तेमाल किया गया वाहन बरामद किया गया है। दोनों बदमाश महिलाओं को निशाना बनाकर धोखाधड़ी करते थे। आरोपियों की पहचान हर्ष विहार दिल्ली निवासी विनोद प्रसाद साह और नंद नगरी निवासी मोहम्मद सत्तार के रूप में हुई।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह मामला 17 दिसंबर 2025 को सरोजिनी नगर पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया था। महिला शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपियों ने उसे गहने पॉलिश करने का ऑफर दिया। उन्होंने महिला से एक सोने का पेंडेंट और एक अंगूठी ली और फिर उसे गर्म पानी लाने के लिए कहा। जैसे ही महिला ने पानी लाने के लिए रसोई में कदम रखा, आरोपी गहने लेकर भाग गए।

दिल्ली: ज्वेलरी चमकाने का झांसा देकर धोखाधड़ी में दो आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली: ज्वेलरी चमकाने का झांसा देकर धोखाधड़ी में दो आरोपी गिरफ्तार

इंस्पेक्टर अतुल त्यागी और एसीपी मेल्विन वर्गीस की देखरेख में मुकेश कुमार के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई। टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी जांच और फोटोग्राफिक रेकग्निशन सिस्टम का उपयोग करके लगातार जांच की। इसके बाद दोनों आरोपियों का पता लगाया गया और 21 दिसंबर 2025 को उन्हें गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अच्छे और सभ्य कपड़े पहनकर रिहायशी इलाकों में महिलाओं को गहने पॉलिश करने का झांसा देते थे। गहने लेने के बाद वे महिला से गर्म पानी लाने को कहते थे और फिर गहने लेकर फरार हो जाते थे। उन्होंने यह भी कबूल किया कि गहनों को बेच दिया गया था और कुछ पैसे जुए में खो दिए थे।
विनोद प्रसाद साह और मोहम्मद सत्तार पहले भी धोखाधड़ी के मामलों में शामिल थे।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और पता लगाया जा रहा है कि इनके गिरोह में और कितने लोग शामिल थे और कहां-कहां इस तरह की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने लोगों की सलाह दी है कि इस तरह लोगों के बहकावे में आकर अपने गहने न दें।

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में टीचर की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

अमेठी में धारदार हथियार से युवक की हत्या, छह लोगों के खिलाफ एफआईआर

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में टीचर की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में टीचर की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

अलीगढ़ । उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी कैंपस में एक 43 साल के शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस वारदात के बाद कैंपस में दहशत का माहौल है। मृतक की पहचान अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र राव दानिश के रूप में हुई है। वह पिछले 11 सालों से यूनिवर्सिटी कैंपस में एबीके हाई स्कूल में टीचर के तौर पर काम कर रहे थे। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बुधवार रात राव दानिश अपने दो साथियों के साथ रोज की तरह शाम की सैर के लिए निकले थे, तभी यह घटना हुई। रात करीब 8.50 बजे, स्कूटर सवार दो लोगों ने कथित तौर पर उन्हें रोका और बंदूक की नोक पर धमकी दी। इसके बाद दानिश को तीन गोलियां मारी गईं, जिनमें से दो सिर में लगीं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अपनी रोज की आदत के अनुसार, टीचर राव दानिश हिलाल रात के खाने के बाद एएमयू कैंपस के अंदर शाम की सैर के लिए गए थे।
जब वह मौलाना आजाद लाइब्रेरी के पीछे बनी कैंटीन के पास पहुंचे, तो मोटरसाइकिल पर सवार दो नकाबपोश हमलावरों ने उन्हें निशाना बनाया और गोलियां चला दीं।
सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (एसएसपी) नीरज जादौन ने पुष्टि की कि दोनों हमलावरों ने पीड़ित पर गोली चलाई।
गोली लगने के बाद दानिश को जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गोलीबारी यूनिवर्सिटी की सेंट्रल लाइब्रेरी के पास हुई, यह इलाका शाम के समय आमतौर पर काफी भीड़भाड़ वाला रहता है।

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में टीचर की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में टीचर की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

घटना की पुष्टि करते हुए एएमयू के प्रॉक्टर मोहम्मद वसीम अली ने मीडिया को बताया कि बुधवार रात करीब 9 बजे हमें जानकारी मिली कि लाइब्रेरी के पास गोलीबारी हुई और एक आदमी घायल हो गया है और उसे इलाज के लिए ले जाया जा रहा है। हमें पता चला कि जिस आदमी को गोली लगी थी, वह दानिश राव था और वह एबीके स्कूल में टीचर था। उसे सिर में गोली लगी थी। उसकी मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई।
घटना के बाद, वाइस-चांसलर नईमा खातून, एएमयू प्रशासन के सीनियर सदस्यों के साथ अस्पताल पहुंचीं। एसएसपी नीरज जादौन, एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक और सीओ सिविल लाइंस सर्वम कुमार सहित सीनियर पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
क्राइम सीन की जांच करने और सबूत इकट्ठा करने के लिए लोकल पुलिस टीमों, एक डॉग स्क्वॉड और एक फोरेंसिक टीम को तैनात किया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हमलावरों की पहचान करने और उनकी हरकतों का पता लगाने के लिए AMU कैंपस और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
शिकायत और शुरुआती जांच के आधार पर, एक मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है। पुलिस ने कहा कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है, और मामले को जल्द से जल्द सुलझाने की कोशिश की जा रही है।

हल्की बारिश से तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में बढ़ेगी ठंड, पहाड़ी क्षेत्रों पर पाला पड़ने की संभावना

चेन्नई । सर्दी का सितम शुरू हो चुका है और तमिलनाडु में मौसम आने वाले दिनों में और ज्यादा खराब होने वाला है। मौसम विभाग की मानें तो तमिलनाडु के कई हिस्सों में 28 दिसंबर तक सुबह घना कोहरा छाए रहने की संभावना है और हल्की बारिश लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 28 दिसंबर तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का अलग रूप देखने को मिलने वाला है। बड़े हिस्सों में सुबह के समय कोहरे की चादर रहने की उम्मीद है, जिससे कम विजिबिलिटी यातायात को प्रभावित कर सकती है। अगर कहीं बाहर जाने का प्लान कर रहे हैं, तो संभल कर जाएं क्योंकि राज्य में कम विजिबिलिटी के साथ-साथ हल्की बारिश होने की संभावना भी है, जो सर्दी के सितम को और बढ़ा देगी।
मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि अगले तीन दिनों में तटीय इलाकों, उत्तरी तमिलनाडु और पुडुचेरी और कराईकल के कुछ हिस्सों में अलग-अलग जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है और कुछ जगहों पर बादल छाने की वजह से धूप भी नहीं निकलेगी।

हल्की बारिश से तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में बढ़ेगी ठंड, पहाड़ी क्षेत्रों पर पाला पड़ने की संभावना
हल्की बारिश से तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में बढ़ेगी ठंड, पहाड़ी क्षेत्रों पर पाला पड़ने की संभावना

इसके पीछे मौसमी वायुमंडलीय बदलावों और बंगाल की खाड़ी के ऊपर जमा नमी को कारण बताया जा रहा है। इससे कुछ जगहों पर रुक-रुक कर बारिश होगी।
मौसम विभाग ने लोगों से यातायात में सावधानी बरतने की सलाह दी है। कोहरे की वजह से हवाई यात्रा और रेल यात्री भी प्रभावित हो सकते हैं। पहाड़ी इलाकों, खासकर नीलगिरी जिले और कोडाइकनाल पहाड़ियों में पाला पड़ने की संभावना जताई गई है। इन इलाकों में किसानों और पशुपालकों से मौसम विभाग ने विशेष सावधानी बरतने के लिए कहा है।
बात अगर चेन्नई की करें तो शहर में बादल छाए रहेंगे और सुबह घने कोहरे की संभावना भी है, जबकि हल्की बारिश भी लोगों को परेशान कर सकती है। आबादी वाले शहरों में तापमान में खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन पहाड़ी क्षेत्रों में तापमान पहले के मुकाबले नीचे गिर सकता है, खासकर रात के समय। ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतते हुए घरों में रहने की सलाह दी है। पहाड़ी क्षेत्रों में रह रहे किसानों के लिए खास पाला पड़ने की एडवाइजरी जारी की गई है, जिससे फसल प्रभावित हो सकती है।

मध्य प्रदेश: मैहर में खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई मोटरसाइकिल, तीन की मौत

मैहर । मध्य प्रदेश के मैहर जिले में गुजरा टोल प्लाजा के पास एक भीषण सड़क हादसे में तीन मजदूरों की जान चली गई। तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार तीनों लोग जिले के मुकुंदपुर पुलिस चौकी के तहत इंडियन गैस एजेंसी के पास सड़क किनारे खड़ी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से बुरी तरह टकरा गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सभी बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की पहचान अंकित सोधिया, दीपक कोल और नागेंद्र कोल के रूप में हुई है। ये तीनों जमनागांव के निवासी थे। वे रीवा में मजदूरी करने के बाद घर वापस लौट रहे थे, तभी गुजरा पेट्रोल पंप के पास बेला-गोविंदगढ़ रोड पर यह दुर्घटना घटित हुई। पुलिस की शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और संभावित लापरवाही को हादसे का मुख्य कारण बताया गया है। अधिकारी इस बात की भी जांच कर रहे हैं कि क्या बाइक सवार नशे में थे।

मध्य प्रदेश: मैहर में खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई मोटरसाइकिल, तीन की मौत
मध्य प्रदेश: मैहर में खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई मोटरसाइकिल, तीन की मौत

हादसे की सूचना मिलते ही ताला पुलिस स्टेशन के अधिकारी अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। शवों को कब्जे में लेकर जरूरी औपचारिकताएं पूरी की गईं और पोस्टमार्टम के लिए अमरपाटन अस्पताल भेजा गया।
पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली को हाईवे पर बिना पर्याप्त चेतावनी वाले लाल रिफ्लेक्टर के क्यों खड़ा किया गया था। स्थानीय लोगों ने भी रात में सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों पर बढ़ती निराशा व्यक्त की है, जिससे खराब विजिबिलिटी के कारण अक्सर ऐसे जानलेवा हादसे होते हैं।
गांव वालों ने जिला प्रशासन से सख्त कदम उठाने का आग्रह किया है, जिसमें खासकर व्यस्त सड़कों पर खड़े वाहनों के लिए अनिवार्य रिफ्लेक्टिव साइन, लाइट या बैरियर शामिल हैं। उन्होंने अधिकारियों से तत्काल कार्रवाई करने का भी आग्रह किया है, क्योंकि सर्दियों में घना कोहरा वाहन चालकों के लिए परेशानी बढ़ाता है।

CBI ने एमसीडी के असिस्टेंट इंजीनियर को 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया

नई दिल्ली । केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने राजधानी दिल्ली में बड़ी कार्रवाई करते हुए एमसीडी (दिल्ली नगर निगम) के असिस्टेंट इंजीनियर (एई) को गिरफ्तार किया। सीबीआई ने रिश्वत लेने के आरोप में असिस्टेंट इंजीनियर को सोमवार को गिरफ्तार किया। हालांकि, इस संबंध में एजेंसी ने बुधवार को आधिकारिक जानकारी दी। सीबीआई की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, आरोपी असिस्टेंट इंजीनियर दिल्ली के शाहदरा जोन में तैनात था। एजेंसी ने बुधवार को आरोपी इंजीनियर और एक अन्य कर्मचारी को शिकायतकर्ता से दो लाख रुपए की रिश्वत मांगते हुए पकड़ा। सीबीआई ने सोमवार को एक कर्मचारी के खिलाफ केस दर्ज किया था। आरोप है कि उसने जेई और एई की तरफ से शिकायतकर्ता से बिल्डिंग के संबंध में क्लोजर रिपोर्ट तैयार करने के लिए दो लाख रुपए मांगे।

CBI ने एमसीडी के असिस्टेंट इंजीनियर को 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया
CBI ने एमसीडी के असिस्टेंट इंजीनियर को 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया

शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने आरोपियों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। जब आरोपी असिस्टेंट इंजीनियर (एई) और अन्य कर्मचारी शिकायतकर्ता से दो लाख रुपए की रिश्वत ले रहे थे, उसी समय सीबीआई अधिकारियों ने उन्हें दबोच लिया। फिलहाल, मामले में आगे की जांच चल रही है।
हालांकि, सीबीआई की भ्रष्ट सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भ्रष्टाचार को रोकने के उसके पक्के इरादे को दिखाती है।
जांच एजेंसी ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा, “जिन नागरिकों को भ्रष्टाचार के मामले देखने को मिलते हैं या जिनसे सरकारी अधिकारी रिश्वत की मांग करते हैं, वे ऐसे मामलों की रिपोर्ट करें। वे अपनी शिकायत दर्ज कराने या कोई भी जरूरी जानकारी शेयर करने के लिए सीबीआई ऑफिस आ सकते हैं या 011-24367887 और मोबाइल नंबर 9650394847 पर कॉल कर सकते हैं।”

दिल्ली पुलिस की बड़ी सफलता, चोरी के गहने के साथ तीन गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की बड़ी सफलता, चोरी के गहने के साथ तीन गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की बड़ी सफलता, चोरी के गहने के साथ तीन गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की बड़ी सफलता, चोरी के गहने के साथ तीन गिरफ्तार

कर लिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एएटीएस साउथ डिस्ट्रिक्ट और थाना साकेत की एक संयुक्त टीम का गठन किया गया, जिसमें एसआई शाजिद हुसैन, एचसी अमित कुमार, एचसी रघुवेंद्र सिंह, एचसी कृष्ण कुमार, एचसी जोगिंदर सिंह, महिला एचसी सीमा मलिक, कॉन्स्टेबल देवेंद्र तथा थाना साकेत के एचसी सोनू और कॉन्स्टेबल विजय शामिल थे। टीम का नेतृत्व साउथ डिस्ट्रिक्ट के एएटीएस इंचार्ज इंस्पेक्टर उमेश यादव ने किया और पूरे ऑपरेशन की निगरानी एसीपी ऑपरेशंस साउथ डिस्ट्रिक्ट अरविंद कुमार द्वारा की गई।
जांच के दौरान पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय खुफिया जानकारी का गहन विश्लेषण किया। सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति को पीड़ित के घर के आसपास घूमते हुए देखा गया। लगातार प्रयासों और स्थानीय पूछताछ के बाद संदिग्ध की पहचान जहांगीरपुरी निवासी शिवम सोनकर उर्फ सिबू के रूप में हुई। तकनीकी निगरानी के जरिए उसकी लोकेशन ट्रेस की गई और 16 दिसंबर 2025 को पुलिस टीम ने छापा मारकर शिवम सोनकर उर्फ सिबू को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर उसके साथी आकाश शर्मा को भी दबोच लिया गया।

दिल्ली पुलिस की बड़ी सफलता, चोरी के गहने के साथ तीन गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की बड़ी सफलता, चोरी के गहने के साथ तीन गिरफ्तार

पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने खुलासा किया कि चोरी की गई ज्वेलरी को अमृतसर, पंजाब में किराए के एक मकान में छिपाकर रखा गया है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मोहिनी पार्क, अमृतसर में छापेमारी कर चोरी का पूरा माल बरामद कर लिया। बरामद सामान में सोने के गहने, एक कलाई घड़ी और एक डिजाइनर परफ्यूम शामिल है। इसके अलावा एक सोने की चेन, जिसे मुथूट फाइनेंस की पुतलीघर शाखा, अमृतसर में गिरवी रखा गया था, उसे भी बरामद किया गया। इस मामले में चोरी का माल खरीदने वाली एक महिला को भी गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस द्वारा बरामद कुल सोने का वजन 131.41 ग्राम बताया गया है। बरामदगी में पांच सोने की चूड़ियां, दो सोने की चेन, एक सोने का मंगलसूत्र, एक सोने का पेंडेंट, हीरे जड़े सोने के झुमकों की एक जोड़ी, एक कलाई घड़ी और एक बोतल डिजाइनर परफ्यूम शामिल है।
आरोपियों की पहचान शिवम सोनकर उर्फ सिबू (25) के रूप में हुई है, जो एक आदतन चोर है और दिल्ली में चोरी व सेंधमारी के कई मामलों में पहले भी शामिल रह चुका है। दूसरा आरोपी आकाश शर्मा (32) है, जो मुख्य आरोपी का सहयोगी है और पूरी साजिश का हिस्सा था। वहीं, तीसरी आरोपी लेडी ‘जे’ (28) चोरी के आभूषणों की रिसीवर बताई जा रही है और आरोपियों की रिश्तेदार भी है।
पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और आरोपियों के अन्य आपराधिक लिंक व पुराने मामलों की भी पड़ताल की जा रही है। इस कार्रवाई में शामिल पुलिसकर्मियों को उपयुक्त पुरस्कार दिए जा रहे हैं।