बिहार: मोतिहारी में पुलिस मुठभेड़ में एक जवान शहीद, दो अपराधी भी मारे गए

मोतिहारी । बिहार पुलिस इन दिनों अपराधियों के खिलाफ लगातार एक्शन में है। इस बीच, पूर्वी चंपारण जिले में मुठभेड़ में पुलिस ने दो वांछित अपराधियों को मार गिराया। इस घटना में एक पुलिसकर्मी भी शहीद हो गया है। 

पुलिस के मुताबिक, यह घटना पूर्वी चंपारण जिले के चकिया थाना के रामडीहा गांव की है, जहां पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें दो अपराधी मारे गए हैं। मारे गए अपराधियों की पहचान कुंदन ठाकुर और प्रियांशु दुबे के रूप में हुई है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि कुंदन ठाकुर अपने गिरोह के सदस्यों के साथ हथियार के साथ अपने दोस्त के घर पर छिपा हुआ है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस जब वहां पहुंची, तब अपराधियों ने गोलीबारी शुरू कर दी।
इस फायरिंग में एक कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गया। तत्काल उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई।

बिहार: मोतिहारी में पुलिस मुठभेड़ में एक जवान शहीद, दो अपराधी भी मारे गए
बिहार: मोतिहारी में पुलिस मुठभेड़ में एक जवान शहीद, दो अपराधी भी मारे गए

इस क्रम में पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें चकिया का रहने वाला कुंदन ठाकुर और उसका सहयोगी मुजफ्फरपुर के साहेबगंज का रहने वाला प्रियांशु कुमार को गोली लग गई। उन्हें भी घायल अवस्था में अस्पताल लाया गया, जहां दोनों की मौत हो गई।
घटनास्थल से उज्जवल कुमार और संत कुमार तिवारी को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही घटनास्थल से भारी मात्रा में हथियार बरामद किया गया है। घटनास्थल से एक कार्बाइन, दो पिस्टल, दो कट्टा, पांच जिंदा कारतूस और 17 खोखा बरामद किया गया है।
पुलिस के अधिकारी ने बताया कि मारे गए कुंदन ठाकुर का आपराधिक इतिहास रहा है। इसके खिलाफ चकिया, राजेपुर, नगर थाना में कई मामले दर्ज हैं। एक दिन पहले ही मोतिहारी के चकिया थाना के अपर थाना प्रभारी गौरव कुमार के फोन पर नेपाल के नंबर से धमकी दी गई थी। फोन करने वाला एक युवक अपने आप को कुंदन ठाकुर बता रहा था।

मुंबई में लोकल ट्रेन के सामने पत्नी को दिया धक्का, सूरत से आरोपी पति गिरफ्तार

मुंबई । मुंबई से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक 42 वर्षीय व्यक्ति ने कथित तौर पर घरेलू झगड़े के बाद अपनी पत्नी को सामने से आ रही लोकल ट्रेन के आगे धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। आरोपी को सूरत में गिरफ्तार कर लिया गया है। 

पुलिस ने बताया कि हत्या के बाद आरोपी ठाणे की तरफ भागकर गया था। ठाणे से सीएसएमटी फास्ट लोकल पकड़कर फिर दादर आया और वहां से लोकल ट्रेन के जरिए विरार गया। जांच में पाया गया कि आरोपी विरार रेलवे स्टेशन से गुजरात जाने वाली ट्रेन में बैठकर यात्रा कर रहा था। इसके बाद एक टीम सूरत भेजी गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पेशे से एक इलेक्ट्रीशियन आरोपी पति राजकुमार गुप्ता ने पूछताछ में बताया कि उसकी पत्नी पुष्पा गुप्ता (36 वर्ष) के साथ घरेलू कारणों से अक्सर झगड़ा होता था। इसी कारण उसने मुलुंड रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर आई लोकल ट्रेन के सामने अपनी पत्नी को धक्का मार दिया।
मृतका के भाई कमलेश कुमार गुप्ता (30), जो सेना में कार्यरत हैं, द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी के बीच लगातार झगड़े होते रहते थे। इसी वजह से वह अपनी बहन और उसके 15 वर्षीय बेटे को वापस उनके पैतृक गांव, उत्तर प्रदेश, ले जाने के लिए आया था।

मुंबई में लोकल ट्रेन के सामने पत्नी को दिया धक्का, सूरत से आरोपी पति गिरफ्तार
मुंबई में लोकल ट्रेन के सामने पत्नी को दिया धक्का, सूरत से आरोपी पति गिरफ्तार

14 मार्च को जब पति-पत्नी के बीच एक बार फिर झगड़ा हुआ, तो पुष्पा पुलिस के पास गई। इसके बाद कमलेश, पुष्पा और उसका बेटा मुलुंड स्टेशन पहुंचे। हालांकि, कमलेश को एहसास हुआ कि वह अपना आर्मी आईडी कार्ड घर पर ही भूल आया है। जब वह और उसका भतीजा उसे लेने के लिए वापस घर लौटे, तो गुस्से में आग-बबूला राजकुमार ने उन्हें घर के अंदर बंद कर दिया।
इसके बाद आरोपी मुलुंड स्टेशन पहुंचा और उसने अपनी पत्नी को प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर लोकल ट्रेन के आगे धक्का दे दिया और फिर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद यात्रियों ने स्टेशन मास्टर को सूचित किया। रेलवे अधिकारियों ने तुरंत पुष्पा को एक सरकारी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने वहां पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया।
इस बीच, कमलेश पड़ोसियों की मदद से खुद को घर से बाहर निकालने में कामयाब रहा। पुलिस ने बताया कि पूरी घटना स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। कुर्ला जीआरपी में दर्ज शिकायत के आधार पर आरोपी राजकुमार गुप्ता के खिलाफ बीएनएस की धारा 103 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

आप विधायक अनमोल गगन मान के पति शाहबाज सिंह सोही समेत 3 को दो साल की सजा

मोहाली । करोड़ों रुपए के चेक बाउंस मामले में खरड़ से विधायक अनमोल गगन मान के पति शाहबाज सिंह को डेरा बस्सी कोर्ट ने दो साल जेल की सजा सुनाई है। फैसला सुनाते हुए कोर्ट ने एक हाउसिंग प्रोजेक्ट कंपनी के पार्टनर्स के खिलाफ केस में शाहबाज सिंह सोही समेत तीन लोगों को दोषी ठहराया है। 

डेरा बस्सी कोर्ट में करीब 7 साल तक चले केस की सुनवाई के बाद ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास परनीत कौर ने यह फैसला सुनाया है। कोर्ट ने खरड़ से मौजूदा विधायक के पति और जीरकपुर के रहने वाले शाहबाज सिंह सोही सहित तीनों दोषियों को दो-दो साल जेल और 10,000 रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई है, हालांकि तीनों ने मौके पर ही बेल अमाउंट भरकर जमानत ले ली। जीरकपुर के पूर्व सरपंच जसपाल सिंह के भाई कमलजीत सिंह ने 2018 में कोर्ट में शिकायत की थी।

आप विधायक अनमोल गगन मान के पति शाहबाज सिंह सोही समेत 3 को दो साल की सजा
आप विधायक अनमोल गगन मान के पति शाहबाज सिंह सोही समेत 3 को दो साल की सजा

शिकायत में आरोप लगाया था ‘मेसर्स प्लेटिनम स्मार्ट बिल्डकॉन’ के तीन पार्टनर शाहबाज सिंह सोही, जतिंदर सिंह और नछत्तर सिंह ने राजपुरा में ‘सिल्वर सिटी’ प्रोजेक्ट में करोड़ों का प्लॉट बेचने की डील तय की थी। जब डील पक्की नहीं हुई, तो एग्रीमेंट में 3.5 करोड़ रुपए का चेक दिया गया जो बाउंस हो गया। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद शिकायत करने वाले का पक्ष मजबूत होने पर कोर्ट ने तीनों को सजा का फैसला सुनाया। शिकायतकर्ता के वकील भरत जोशी ने बताया कि कोर्ट में करीब 7 साल तक चले केस की सुनवाई के बाद यह फैसला सुनाया गया है।
कोर्ट से सजा पाए शाहबाज सिंह सोही की पत्नी अनमोल गगन मान पंजाब सरकार में मंत्री और पंजाबी गायिका हैं। अनमोल गगन मान को गगनदीप कौर मान के नाम से भी जाना जाता है। वह पंजाबी लोकगीतों और भांगड़ा गीतों के लिए जानी जाती हैं।

'पाकिस्तान सैन्य ऑपरेशन की आड़ में कर रहा नरसंहार,' भारत ने काबुल में एयरस्ट्राइक की आलोचना की

‘पाकिस्तान सैन्य ऑपरेशन की आड़ में कर रहा नरसंहार,’ भारत ने काबुल में एयरस्ट्राइक की आलोचना की

'पाकिस्तान सैन्य ऑपरेशन की आड़ में कर रहा नरसंहार,' भारत ने काबुल में एयरस्ट्राइक की आलोचना की
‘पाकिस्तान सैन्य ऑपरेशन की आड़ में कर रहा नरसंहार,’ भारत ने काबुल में एयरस्ट्राइक की आलोचना की

नई दिल्ली । भारत ने मंगलवार को काबुल के एक हॉस्पिटल और रिहैब सेंटर पर पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक की कड़ी निंदा की है। पाकिस्तान की तरफ से काबुल के इस हॉस्पिटल और रिहैब सेंटर पर किए गए एयर स्ट्राइक में 400 से ज्यादा आम लोग मारे गए और कम से कम 250 घायल हुए। भारत ने कहा कि इस्लामाबाद अब इस नरसंहार को सैन्य ऑपरेशन का रूप देने की कोशिश कर रहा है। 

इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए, विदेश मंत्रालय ने कहा, “यह हिंसा का एक कायरतापूर्ण और अमानवीय काम है, जिसमें एक ऐसी जगह पर बड़ी संख्या में आम लोगों की जान चली गई, जिसे किसी भी तरह से सैन्य टारगेट के तौर पर सही नहीं ठहराया जा सकता। पाकिस्तान अब इस नरसंहार को सैन्य ऑपरेशन का रूप देने की कोशिश कर रहा है।” भारत ने कहा कि पाकिस्तान का “आक्रमण का घिनौना काम” अफगानिस्तान की आजादी पर भी एक “खुला हमला” है और यह इलाके की शांति और स्थिरता के लिए सीधा खतरा है।
विदेश मंत्रालय ने कहा, “यह पाकिस्तान के लगातार लापरवाह बर्ताव और अपनी सीमाओं के बाहर हिंसा की बढ़ती हताशाजनक हरकतों के जरिए अंदरूनी नाकामियों को बाहर दिखाने की उसकी बार-बार की कोशिशों को दिखाता है।”
मंत्रालय ने इस बात पर जोर दिया कि जो बात इस हमले को “ज्यादा निंदनीय” बनाती है, वह यह है कि इस्लामाबाद ने रमजान के दौरान अफगानिस्तान पर हमला किया, जो दुनिया भर के मुसलमानों के लिए एक पवित्र महीना है और “शांति, सोच-विचार और रहम का समय” है।

'पाकिस्तान सैन्य ऑपरेशन की आड़ में कर रहा नरसंहार,' भारत ने काबुल में एयरस्ट्राइक की आलोचना की
‘पाकिस्तान सैन्य ऑपरेशन की आड़ में कर रहा नरसंहार,’ भारत ने काबुल में एयरस्ट्राइक की आलोचना की

इसमें कहा गया, “कोई भी धर्म, कोई भी कानून और कोई भी नैतिकता किसी अस्पताल और उसके मरीजों को जानबूझकर निशाना बनाने को सही नहीं ठहरा सकती।”
भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से भी अपील की कि वे इस “आपराधिक काम” के दोषियों को जिम्मेदार ठहराएं और यह सुनिश्चित करें कि पाकिस्तान द्वारा अफगान नागरिकों को “जानबूझकर निशाना बनाना” बिना किसी देरी के बंद हो।
शोक जताते हुए भारत विदेश मंत्रालय ने कहा, “भारत दुखी परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना जताता है, घायलों के जल्दी ठीक होने की कामना करता है और इस दुख की घड़ी में अफगानिस्तान के लोगों के साथ खड़ा है। हम अफगानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के लिए अपना निश्चित समर्थन भी दोहराते हैं।”
बता दें, तालिबान अधिकारियों ने कहा कि काबुल में ओमिद एडिक्शन ट्रीटमेंट हॉस्पिटल पर पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक में 400 से ज्यादा लोग मारे गए और कम से कम 250 दूसरे घायल हो गए। यह अफगान राजधानी में हुई सबसे भयावह घटनाओं में से एक हो सकती है।
तालिबान की सरकार के अधिकारियों के मुताबिक, यह हमला सोमवार रात करीब 9 बजे काबुल में 2,000 बेड वाले उमिद एडिक्शन ट्रीटमेंट हॉस्पिटल को निशाना बनाकर किया गया।
अफगानिस्तान के विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान के इस हमले को लेकर कहा, “अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हालिया हमले पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय की चुप्पी बहुत दुख की बात है और यह अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी की अनदेखी दिखाती है। पाकिस्तान का सैन्य शासन आम लोगों पर बेरहमी से हमले करता है जबकि दुनिया बस इन दुखद घटनाओं को देखती रहती है।”

मध्य प्रदेश : राजगढ़ में छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, पुलिस ने शुरू की जांच

राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में एक छात्रा ने ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली। छात्रा ने यह कदम क्यों उठाया, यह बात स्पष्ट नहीं हो पाई है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ओखा से गोरखपुर की ओर जाने वाली यात्री गाड़ी के सामने एक छात्रा ने पचोर और ब्यावरा के बीच कूद कर आत्महत्या कर ली। ट्रेन के ड्राइवर ने इस बात की सूचना सहायक स्टेशन अधीक्षक को दी, उसके बाद ग्रामीण थाने की पुलिस ने छात्रा के शव की तलाशी शुरू की। यात्री गाड़ी के लोको पायलट द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आईटीआई के पास मौके पर तलाशी के लिए पहुंचे, जहां पर पुलिस जवानों को छात्रा का शव कई हिस्सों में मिला। आत्महत्या करने वाली छात्रा की पहचान पडोनिया निवासी टीना डांगी के तौर पर हुई है। वह स्नातक की पढ़ाई कर रही थी और साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में भी जुटी थी।

मध्य प्रदेश : राजगढ़ में छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, पुलिस ने शुरू की जांच
मध्य प्रदेश : राजगढ़ में छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, पुलिस ने शुरू की जांच

परिजन यह समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर टीना ने यह कदम क्यों उठाया है। फिलहाल, पुलिस को किसी भी तरह का सुसाइड नोट भी नहीं मिला है, इसलिए आत्महत्या की वजह क्या है, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।
परिजनों की माने तो टीना सोमवार की शाम तक पूरी तरह सामान्य थी और यह कोई नहीं समझ पा रहा था कि वह किसी तरह की परेशानी में है। साथ ही इतना बड़ा कदम वह उठा सकती है।
टीना के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, वहीं दूसरी ओर पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी है। अब पुलिस टीना के परिजनों के बयान दर्ज करेगी, ताकि स्पष्ट हो सके कि आखिर टीना ने आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया।

जलगांव के चालीसगांव में युवक पर फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप

जलगांव के चालीसगांव में युवक पर फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप

जलगांव के चालीसगांव में युवक पर फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप
जलगांव के चालीसगांव में युवक पर फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप

जलगांव । महाराष्ट्र के जलगांव में स्थित चालीसगांव शहर के हनुमानवाड़ी इलाके में रेलवे ब्रिज के नीचे रविवार रात करीब 10 बजे फायरिंग की घटना हुई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, सूचना पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

जानकारी के अनुसार, हनुमानवाड़ी इलाके में रेलवे ब्रिज के नीचे किसी अज्ञात व्यक्ति ने सिकंदर शेख पर गोली चलाई। कंधे में गोली लगने से वह घायल हो गया। घायल सिकंदर शेख को तुरंत इलाज के लिए देवरे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलने पर चालीसगांव शहर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और इलाके का मुआयना करके जांच शुरू कर दी। घटना की सही वजह और फायरिंग किसने की, इस बारे में अभी कोई साफ जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन पुलिस आगे की जांच कर रही है।

जलगांव के चालीसगांव में युवक पर फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप
जलगांव के चालीसगांव में युवक पर फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप

इस घटना से हनुमानवाड़ी इलाके में कुछ देर के लिए तनाव का माहौल बन गया था। पुलिस संदिग्धों की तलाश कर रही है। घटना के दूसरे दिन सोमवार को चालीसगांव डिवीजन के डिप्टी एसपी विजय कुमार ठाकुरवाड, एपीआई शंकर मोटे, पीएसआई योगेश माली और उनकी टीम ने अस्पताल पहुंचकर जख्मी सिकंदर शेख का बयान दर्ज किया। पुलिस ने बयान के आधार पर चालीसगांव शहर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज करने की कार्रवाई की।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इसके साथ ही पीड़ित युवक के दोस्त और परिजनों से बातचीत कर हमलावर के बारे में पता लगाने की कोशिश की जा रही है, जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
वहीं, युवक का इलाज करने वाली डॉक्टर जयवंत देवी ने बताया कि रात को ही ऑपरेशन करके युवक के कंधे से गोली निकाली गई। उसकी जान को कोई खतरा नहीं है। फिलहाल, उसका यहां इलाज चल रहा है। अब युवक की हालत सामान्य है।

कैला देवी पदयात्रियों की भीड़ से ब्रह्मवाद रेलवे फाटक पर 3 घंटे से जाम, पुलिस प्रशासन ने की मशक्कत

बयाना। 
बयाना होकर करौली स्थित कैला देवी मंदिर की ओर जा रहे पदयात्रियों की भारी भीड़ के कारण ब्रह्मवाद रेलवे फाटक पर सोमवार को भीषण जाम की स्थिति बन गई। पिछले करीब 3 घंटे से फाटक के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई हैं, जिससे आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पैदल यात्रा करते हुए कैला देवी के दर्शन के लिए जा रहे हैं। यह पदयात्री रुदावल से होते हुए ब्रह्मवाद और बयाना मार्ग से करौली की ओर बढ़ रहे हैं।

कैला देवी पदयात्रियों की भीड़ से ब्रह्मवाद रेलवे फाटक पर 3 घंटे से जाम, पुलिस प्रशासन ने की मशक्कत
कैला देवी पदयात्रियों की भीड़ से ब्रह्मवाद रेलवे फाटक पर 3 घंटे से जाम, पुलिस प्रशासन ने की मशक्कत

इसी मार्ग पर आगरा-बयाना रेलवे लाइन का ब्रह्मवाद फाटक पड़ता है, जहां लगातार बढ़ती भीड़ के कारण यातायात बाधित हो गया है। रेलवे ट्रेनों के आवागमन के चलते फाटक को बार-बार बंद और खोलना पड़ रहा है। ऐसे में भारी भीड़ और वाहनों के दबाव के कारण जाम की स्थिति लगातार बनी हुई है।
जाम में बयाना से बाड़ी, बसेड़ी, धौलपुर, रुदावल और रूपवास की ओर जाने वाले लोग फंसे हुए हैं। कई वाहन चालक और यात्री घंटों से रास्ता खुलने का इंतजार कर रहे हैं।
मौके पर पुलिस प्रशासन के जवान मौजूद हैं और जाम को खुलवाने के प्रयास में लगे हुए हैं। पुलिस द्वारा भीड़ को व्यवस्थित कर यातायात सामान्य कराने की कोशिश की जा रही है।

बिहार: पुलिस मुठभेड़ में शराब माफिया गोली लगने से घायल, अस्पताल में भर्ती

छपरा । बिहार पुलिस शराब के अवैध धंधे को रोकने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इस बीच, सारण जिले के मशरक और पानापुर थाना क्षेत्र की सीमा पर रविवार की देर रात शराब माफिया और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में एक शराब माफिया गोली लगने से घायल हो गया। बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। 

पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि शराब व्यापारियों के खिलाफ पुलिस और मद्य निषेध विभाग द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस को सूचना मिली थी कि शराब का बड़ा कारोबारी पानापुर थाना इलाके के मिथवा गांव निवासी सूरज महतो इन दिनों कटिहार में जाकर छिपा है। पुलिस ने इसी सूचना के आधार पर कटिहार पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर छपरा ले आई। रविवार की देर रात पुलिस उसकी निशानदेही पर उसे लेकर शराब की बरामदगी और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए मशरक-पानापुर बॉर्डर इलाके में पुलिस छापेमारी करने पहुंची।

बिहार: पुलिस मुठभेड़ में शराब माफिया गोली लगने से घायल, अस्पताल में भर्ती
बिहार: पुलिस मुठभेड़ में शराब माफिया गोली लगने से घायल, अस्पताल में भर्ती

बताया गया कि इस क्रम में आरोपी भागने की कोशिश की और उसके सहयोगियों ने उसे छुड़ाने के लिए पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।
मशरक के पुलिस उपाधीक्षक संजय कुमार सुधांशु ने सोमवार को बताया कि पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें सूरज महतो के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और इलाज के लिए उसे नजदीकी अस्पताल ले गई। प्राथमिक उपचार के बाद इसे छपरा सदर अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। चिकित्सकों ने उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई है।
उन्होंने बताया कि इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि सूरज साह इसके पहले भी अवैध शराब के मामले में कई बार जेल जा चुका है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

दिल्ली: एएटीएस ने चोरी की स्कूटी ले जा रहे दो युवकों को किया गिरफ्तार, 5 वाहन बरामद

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी में एंटी-ऑटो थेफ्ट स्क्वाड (एएटीएस) और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो सक्रिय वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पांच चोरी के वाहन बरामद किए हैं, जिनमें चार मोटरसाइकिल और एक स्कूटी शामिल है। 

पुलिस के अनुसार जिले में लगातार बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं को देखते हुए ऑपरेशंस विंग को विशेष सतर्कता बरतने और संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में डीसीपी पूर्वी राजीव कुमार की देखरेख में एसीपी ऑपरेशंस पवन कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम में इंस्पेक्टर पवन यादव (इंचार्ज एएटीएस), एसआई संदीप, एएसआई मुनेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल अश्विनी और कांस्टेबल अंकित शामिल थे। 15 मार्च की रात को टीम इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिसकर्मियों ने दो संदिग्ध व्यक्तियों को एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर एक स्कूटी को असामान्य तरीके से ले जाते हुए देखा। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन दोनों आरोपी भागने लगे। पुलिस टीम ने करीब एक किलोमीटर तक उनका पीछा किया और आखिरकार दोनों को पकड़ लिया।

दिल्ली: एएटीएस ने चोरी की स्कूटी ले जा रहे दो युवकों को किया गिरफ्तार, 5 वाहन बरामद
दिल्ली: एएटीएस ने चोरी की स्कूटी ले जा रहे दो युवकों को किया गिरफ्तार, 5 वाहन बरामद

जांच के दौरान आरोपी स्कूटी के वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सके। पुलिस ने इंजन और चेसिस नंबर को जिपनेट के जरिए जांचा, जिससे पता चला कि स्कूटी थाना सीलमपुर इलाके से चोरी हुई थी और 21 फरवरी 2026 को ई-एफआईआर दर्ज की गई थी। इसके बाद पुलिस ने स्कूटी को जब्त कर लिया।
पूछताछ में आरोपियों की पहचान पूर्वी विनोद नगर के रहने वाले राहुल (36) और लोकेश (28) के रूप में हुई। दोनों नशे और इंजेक्शन वाले पदार्थों के आदी बताए गए हैं। नशे की लत को पूरा करने के लिए दोनों दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से दोपहिया वाहन चुराते थे। इसके बाद में वे इन वाहनों को सुनसान जगहों पर खड़ा कर देते और फिर उनके पुर्जे निकालकर कबाड़ी को बेच देते थे।
आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से चार और चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कीं। जांच में सामने आया कि राहुल पहले दो आपराधिक मामलों में शामिल रह चुका है, जबकि लोकेश एक मामले में पहले भी आरोपी रह चुका है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई से इलाके में वाहन चोरी की घटनाओं पर काफी हद तक अंकुश लगेगा।

दिल्ली पुलिस ने मोबाइल चोरी के मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने मोबाइल चोरी के मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने मोबाइल चोरी के मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने मोबाइल चोरी के मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली । पूर्वी दिल्ली के पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया में पुलिस ने मोबाइल चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से चोरी का मोबाइल भी बरामद कर लिया गया है। 

पुलिस के मुताबिक हाल के दिनों में पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया थाना क्षेत्र में मोबाइल चोरी की घटनाओं में बढ़ोतरी देखी जा रही थी। इसे गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी की निगरानी तथा एसीपी मधु विहार के मार्गदर्शन में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया था। इस टीम में हेड कांस्टेबल प्रदीप और हेड कांस्टेबल शीशपाल को संवेदनशील इलाकों में सघन गश्त की जिम्मेदारी दी गई थी। उन्होंने बताया कि मुजफ्फर वह अपने चाचा को छोड़ने के लिए आईएसबीटी आनंद विहार आया था। वह बस अड्डे के निकास द्वार के पास खड़ा होकर अपना मोबाइल देख रहा था। इसी दौरान एक युवक अचानक उसके हाथ से मोबाइल फोन छीनकर भागने लगा। इसके बाद मुजफ्फर ने शोर मचा दिया।

दिल्ली पुलिस ने मोबाइल चोरी के मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने मोबाइल चोरी के मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार

मोबाइल चोरी की आवाज सुनते ही पास में ही गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई की और आरोपी का पीछा शुरू कर दिया। कुछ दूरी तक पीछा करने के बाद पुलिस टीम ने आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से शिकायतकर्ता का छीना गया मोबाइल फोन बरामद हो गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमन उर्फ बंदर (28) निवासी नंद नगरी, दिल्ली के रूप में हुई है। पूछताछ में पता चला कि आरोपी केवल छठी कक्षा तक पढ़ा है और मजदूरी करता है, लेकिन नशे की लत के कारण वह आपराधिक गतिविधियों में शामिल हो गया। वह गांजा, स्मैक और शराब का आदी बताया गया है।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी 2017 से लगातार अपराधों में सक्रिय रहा है और नॉर्थ-ईस्ट जिला, शाहदरा जिला तथा क्राइम ब्रांच के विभिन्न थानों में दर्ज 39 मामलों में उसकी संलिप्तता रही है। उसके खिलाफ लूट, झपटमारी, चोरी, आर्म्स एक्ट और एक्साइज एक्ट के मामले दर्ज हैं।
इस संबंध में पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया थाना में बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि सतर्क गश्त और त्वरित कार्रवाई के कारण ही आरोपी को समय रहते गिरफ्तार किया जा सका।