करौली पुलिस का ऑपरेशन वॉन्टेड सफल: 15 साल से फरार ₹25,000 के ईनामी डकैत को जयपुर से दबोचा

-डीजीपी के निर्देशों पर एक्शन: एसपी करौली की विशेष मॉनिटरिंग में वांछित अपराधी भरत मीना गिरफ्तार
करौली।
 राजस्थान के पुलिस महानिदेशक द्वारा संगठित अपराधियों, माफियाओं और हार्डकोर अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही के निर्देशों के बाद भरतपुर रेंज में एक बड़ा सफलता अभियान चलाया गया है। पुलिस महानिरीक्षक कैलाश चन्द्र विश्नोई और जिला पुलिस अधीक्षक करौली लोकेश सोनवाल के निर्देशन में चल रहे ऑपरेशन वॉन्टेड के तहत करौली पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। इस अभियान का सुपरविजन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुमनाराम और सत्येन्द्र पाल द्वारा किया जा रहा है। 15 साल से फरार ईनामी डकैत गिरफ्तार
करौली पुलिस की जिला स्पेशल टीम ने एक ऐसे शातिर ईनामी बदमाश भरत मीना पुत्र रामरतन निवासी सिघांन थाना सदर हिण्डौन को गिरफ्तार किया है जो लूट और डकैती के कई गंभीर मामलों में पिछले करीब 15 साल से फरार चल रहा था। पुलिस अधीक्षक करौली ने इस कुख्यात अपराधी की गिरफ्तारी पर 25,000 रुपये का ईनाम घोषित कर रखा था।

करौली पुलिस का ऑपरेशन वॉन्टेड सफल: 15 साल से फरार ₹25,000 के ईनामी डकैत को जयपुर से दबोचा
करौली पुलिस का ऑपरेशन वॉन्टेड सफल: 15 साल से फरार ₹25,000 के ईनामी डकैत को जयपुर से दबोचा

डीएसटी प्रभारी हेड कांस्टेबल नेमीचन्द को पुलिस अधीक्षक द्वारा मुल्जिम भरत के संबंध में आसूचना संकलित करने के निर्देश दिए गए थे। पिछले कई दिनों से कांस्टेबल रन्नो सिंह और जगदीश को भरत के जयपुर में होने की सूचना मिल रही थी। आसूचना के आधार पर डीएसटी की एक टीम को जयपुर रवाना किया गया। मुखबिर की सूचना पर टीम शिवदासपुरा जयपुर पहुंची, जहां आरोपी मजदूरी का काम कर रहा था।
पुलिस को देखते ही वह भागने लगा। डीएसटी प्रभारी नेमीचन्द और कांस्टेबल रन्नोसिंह एवं जगदीश ने ईनामी बदमाश को तत्परता से दबोच लिया। आरोपी भरत थाना सदर हिण्डौन के लूट/डकैती के प्रकरण सहित करीब आधा दर्जन मुकदमों में वांछित था। उसे दस्तयाव कर अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना सदर हिण्डौन को सुपुर्द कर दिया गया

दिल्ली: जामा मस्जिद थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्नैचिंग मामले में फरार बदमाश गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली की जामा मस्जिद थाना पुलिस ने तकनीकी निगरानी और सतर्कता के बाद दो महीने से फरार चल रहे एक कुख्यात स्नैचर को गिरफ्तार किया। आरोपी सारफराज उर्फ छोटू (22), जो स्नैचिंग की वारदात के बाद से फरार था, को पुलिस टीम ने जेजे कॉलोनी बवाना से दबोच लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से शिकायतकर्ता का मूल आधार कार्ड और घटना के दौरान पहने गए कपड़े भी बरामद कर लिए हैं। दरअसल, 16 सितंबर को जामा मस्जिद थाना क्षेत्र में मोबाइल स्नैचिंग की घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। शिकायतकर्ता, जो बीएसएफ में तैनात हैं, स्थानांतरण के सिलसिले में दिल्ली आए थे और शाम लगभग 6 बजे कबूतर मार्केट के पास टहल रहे थे। तभी दो अज्ञात व्यक्तियों ने उन्हें घेरकर रास्ता रोका और उनका मोबाइल फोन और एटीएम कार्ड छीन लिया। पीड़ित द्वारा शोर मचाने पर इलाके में गश्त कर रहे एएसआई नीरज त्यागी और कांस्टेबल सुमित ने आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया और उसके पास से मोबाइल फोन बरामद कर लिया। इस मामले में एफआईआर संख्या 455/2025 धारा 304(2)/317(2)/3(5) बीएनएस के तहत जामा मस्जिद थाने में केस दर्ज किया गया। वहीं, दूसरा आरोपी घटना के बाद मौके से फरार हो गया था, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार जुटी हुई थी।
फरार आरोपी सारफराज उर्फ छोटू को पकड़ने के लिए जामा मस्जिद थाने के एसएचओ के नेतृत्व और एसीपी दरियागंज की निगरानी में एक विशेष टीम गठित की गई।

दिल्ली: जामा मस्जिद थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्नैचिंग मामले में फरार बदमाश गिरफ्तार
दिल्ली: जामा मस्जिद थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्नैचिंग मामले में फरार बदमाश गिरफ्तार

पुलिस टीम ने लगातार तकनीकी विश्लेषण, निगरानी और गुप्त सूचनाओं के आधार पर आरोपी की लोकेशन का पता लगाया। 20 नवंबर को विश्वसनीय सूचना के बाद टीम ने जेजे कॉलोनी, बवाना में छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से शिकायतकर्ता का मूल आधार कार्ड और घटना के दौरान पहने गए कपड़े बरामद किए गए।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने साथी खुर्शीद उर्फ बोना के साथ स्नैचिंग और चोरी की वारदातें करता था। उसने कहा कि 16 सितंबर को दोनों मीना बाजार इलाके में पहुंचे और शिकायतकर्ता को मोबाइल इस्तेमाल करते देख वारदात को अंजाम दिया। मोबाइल खुर्शीद ले गया, जबकि आधार और एटीएम कार्ड अपने पास रख लिए। भागते समय उसने एटीएम कार्ड तोड़कर फेंक दिया।
सारफराज ने बताया कि वह मजदूरी करता है, लेकिन गलत संगत में आकर नशे (स्मैक) का आदी हो गया और नशे की पूर्ति के लिए स्नैचिंग और चोरी करने लगा। पुलिस उसके अन्य साथियों और आपराधिक गतिविधियों की जांच में जुटी है। सारफराज उर्फ छोटू के खिलाफ पहले से भी दस मामले दर्ज हैं।
पुलिस का कहना है कि अपराधियों पर अंकुश लगाने और स्नैचिंग की घटनाओं को रोकने के लिए क्षेत्र में लगातार गश्त और तकनीकी निगरानी जारी रहेगी। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस उसके साथी खुर्शीद उर्फ बोना की तलाश में छापेमारी कर रही है।

मुंबई: पत्नी की हत्या कर पति ने किया सरेंडर, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंबई । मुंबई के मालवानी इलाके में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक 52 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद मुंबई पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर हत्या के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। मालवानी पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान सिराज नाइक के रूप में हुई है। सिराज पर अपनी 45 वर्षीय पत्नी मुमताज नाइक की नींद के दौरान हत्या करने का आरोप है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि यह हत्या पति-पत्नी के बीच एसआरए (झुग्गी पुनर्वास प्राधिकरण) प्रोजेक्ट के तहत मिलने वाले फ्लैट को लेकर हुए विवाद के बाद हुई। पुलिस के मुताबिक, सिराज अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ मालवानी इलाके में रह रहा था। उनका निवास एसआईए प्रोजेक्ट का हिस्सा था। सिराज ने मुमताज से कहा था कि यदि वे बिल्डर को 9.70 लाख रुपए दें तो उन्हें इस योजना के तहत नया फ्लैट मिल जाएगा। हालांकि, मुमताज ने इस प्रस्ताव का विरोध किया, जिसके बाद दोनों के बीच झगड़ा बढ़ गया।
पुलिस ने आगे बताया कि विवाद के बाद मुमताज सोने चली गईं। तभी आरोपी सिराज कथित रूप से एक भारी पत्थर लेकर आया और अपनी पत्नी के सिर पर वार कर दिया। गंभीर चोट के चलते मुमताज की मौके पर ही मौत हो गई।

मुंबई: पत्नी की हत्या कर पति ने किया सरेंडर, पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुंबई: पत्नी की हत्या कर पति ने किया सरेंडर, पुलिस ने किया गिरफ्तार

वारदात के बाद आरोपी सीधे मालवानी पुलिस स्टेशन पहुंचा और पूरी घटना की जानकारी देते हुए आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और हत्या के तहत केस दर्ज कर लिया है।
इससे पहले, पुणे में भी पति द्वारा पत्नी की हत्या करने का मामला सामने आया था। 8 नवंबर को वारजे पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उसने फिल्मी स्टाइल में योजना बनाकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी। दरअसल, उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था। पत्नी की हत्या के बाद उसने खुद पुलिस में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई, ताकि किसी को उस पर शक न हो। लेकिन, पुलिस ने इस पूरे मामले का पर्दाफाश करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।

राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की कार्रवाई, सिंचाई विभाग का चालक 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

चंडीगढ़। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, पंचकूला ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए सिंचाई विभाग, मुख्यालय पंचकूला में कार्यरत चालक विजय (एचकेआरएन) को 50 हजार रुपये नकद रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को सेक्टर-5 पंचकूला स्थित हैफेड के नजदीक पकड़ा गया। ब्यूरो के अनुसार, इस संबंध में आरोपी विजय के खिलाफ अभियोग संख्या 16, दिनांक 19.11.2025, धारा 7ए भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। शिकायत पर हुई कार्रवाई
शिकायतकर्ता ने सतर्कता ब्यूरो को बताया कि उसके रिश्तेदार अनूप (निवासी गोगडिया, जिला जींद) के खेतों की सिंचाई बधाना माइनर से होती है। पहले आरडी 10200 एल 1 आर पर बना आउटलेट खेतों से दूर था। आउटलेट को स्थानांतरित कर आरडी 12500 एल पर नया आउटलेट बनाने का प्रस्ताव सिंचाई विभाग मुख्यालय में लंबित है।

राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की कार्रवाई, सिंचाई विभाग का चालक 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की कार्रवाई, सिंचाई विभाग का चालक 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

शिकायतकर्ता जब फाइल संबंधी जानकारी के लिए मुख्यालय पहुंचा, तो वहां तैनात विशम्बर (एडवाइजर) ने बताया कि प्रक्रिया जारी है और उसे चालक विजय से मिलने को कहा। शिकायतकर्ता के अनुसार, जब वह चालक विजय से मिला तो उसने विभागीय अधिकारी के कहने पर फाइल निकालने की एवज में 50,000 रुपये रिश्वत की मांग की।
जाल बिछाकर पकड़ा गया आरोपी
शिकायत मिलने के बाद सतर्कता ब्यूरो ने जाल बिछाया और मंगलवार को आरोपी विजय को शिकायतकर्ता से रिश्वत की राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
ब्यूरो के अधिकारियों ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले में अन्य संबंधित अधिकारियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे आएंगे भारत, आगरा में ताजमहल का करेंगे दीदार

आगरा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर जल्द ही भारत के दौरे पर आने वाले हैं। विशेष विमान से वह आगरा पहुंचेंगे और विश्व प्रसिद्ध धरोहर ताजमहल का दीदार करेंगे। आगरा प्रशासन इस यात्रा को लेकर लगातार तैयारियों में जुटा हुआ है। डोनाल्ड ट्रंप जूनियर की यात्रा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत की जा रही है, क्योंकि इस दौरान बड़ी संख्या में अंतरराष्ट्रीय मेहमान भी आगरा पहुंचने वाले हैं। नई दिल्ली में 19 से 24 नवंबर तक आयोजित होने वाले न्यायाधीशों के विश्व सम्मेलन में शामिल होने के लिए दुनिया भर से तमाम विशिष्ट हस्तियां भारत आ रही हैं। उनमें से कई लोग दिल्ली पहुंचने के बाद आगरा भी जाएंगे। डोनाल्ड ट्रंप जूनियर गुरुवार को विशेष विमान से दोपहर 1:30 बजे खेरिया हवाई अड्डे पर उतरेंगे। इसके बाद उनका काफिला सीधे ताजमहल के लिए रवाना होगा। इसके साथ ही करीब 40 देशों के 126 विशेष मेहमान भी ताजमहल देखने पहुंचेंगे। इनमें कुछ देशों के पूर्व राष्ट्रपति, पूर्व प्रधानमंत्री और कई न्यायाधीश शामिल हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे आएंगे भारत, आगरा में ताजमहल का करेंगे दीदार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे आएंगे भारत, आगरा में ताजमहल का करेंगे दीदार

याद दिला दें कि इससे पहले वर्ष 2020 में अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया ट्रंप के साथ ताजमहल पहुंचे थे। उस यात्रा के दौरान उनकी बेटी इवांका ट्रंप और दामाद जैरेड कुशनर भी उनके साथ थे। उस समय आगरा में ऐतिहासिक स्वागत हुआ था और शहर को खास तरह से सजाया गया था।
सिटी मॉन्टेसरी स्कूल सोसाइटी की ओर से आयोजित 26वीं इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑफ चीफ जस्टिस ऑफ द वर्ल्ड में शामिल होने के लिए तमाम मेहमान भारत आ रहे हैं। यह सम्मेलन नई दिल्ली में हो रहा है। इसके साथ ही 19 नवंबर से विश्व धरोहर सप्ताह की शुरुआत हो रही है।
इसी को ध्यान में रखते हुए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने आगरा के कई प्रमुख स्मारकों जैसे ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी, एत्मादौला आदि में फ्री एंट्री की घोषणा की है। हालांकि ताजमहल के मुख्य गुंबद के दर्शन के लिए पूर्व की तरह 200 रुपए का शुल्क देना होगा। इस सप्ताह 25 नवंबर तक विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। 

बेंगलुरु में दिन दहाड़े करोड़ों रुपये की लूट, एटीएम फंड ले जा रही गाड़ी को बनाया निशाना

बेंगलुरु, । कर्नाटक के बेंगलुरु में मंगलवार को डकैती की बड़ी घटना को अपराधियों ने अंजाम दिया। एटीएम फंड ले जा रही सीएमएस कैश वैन को जयनगर के अशोक स्तंभ के पास दिनदहाड़े रोककर करोड़ों रुपये लूट लिए गए। इस मामले में 47 वर्षीय विनोद चंद्रार द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायतकर्ता विनोद चंद्रार ने बताया कि वह सीएमएस इनफो सिस्टम्स लिमिटेड, एचबीआर लेआउट, बेंगलुरु में शाखा प्रबंधक के रूप में कार्यरत हैं। कंपनी प्रतिदिन जेपी नगर, एमजी टावर, सरक्की मेन रोड, आईटीआई लेआउट स्थित एचडीएफसी बैंक करेंसी से नकदी निकालती है और उसे बेंगलुरु के एचडीएफसी बैंक एटीएम में जमा करने के लिए अपने वाहन से पहुंचाती है। 10 नवंबर को सुबह करीब साढ़े नौ बजे, कस्टोडियन आफताब की निगरानी में कंपनी की गाड़ी ड्राइवर विनोद कुमार और गनमैन राजन्ना व तम्मय्या के साथ बैंक के लिए निकली। दोपहर करीब 12:24 बजे उन्होंने जेपी नगर ‘एचडीएफसी करेंसी चेस्ट’ से 7,11,00,000 रुपए (सात करोड़ ग्यारह लाख रुपये) निकाले, नकदी को डिब्बों में भरा और गाड़ी से निकले। जब शिकायतकर्ता और सीएमएस एफआईटी मैनेजर फारूक पाशा अपनी शाखा में मौजूद थे, तब ड्राइवर बिनोद कुमार ने फारूक पाशा को फोन किया और बताया कि जयनगर अशोक स्तंभ होते हुए लालबाग सिद्धपुरा गेट की ओर जाते समय एक इनोवा कार ने उनकी गाड़ी को रोक लिया।

बेंगलुरु में दिन दहाड़े करोड़ों रुपये की लूट, एटीएम फंड ले जा रही गाड़ी को बनाया निशाना
बेंगलुरु में दिन दहाड़े करोड़ों रुपये की लूट, एटीएम फंड ले जा रही गाड़ी को बनाया निशाना

कार से लगभग 5–6 लोग उतरे। उन लोगों ने खुद को आरबीआई से होने का दावा किया और उन्हें गाड़ी से बाहर निकलने को कहा। उन्होंने कस्टोडियन आफताब और गनमैन राजन्ना व तम्मय्या को अपनी इनोवा में बिठा लिया। इसके बाद ड्राइवर को अकेले ही कैश गाड़ी चलाने के लिए कहा। यह पता नहीं चल पाया है कि तीनों कर्मचारियों को कहां ले जाया गया।
बाद में पिस्तौल से लैस इन लोगों ने कथित तौर पर ड्राइवर को धमकाया और डेयरी सर्कल फ्लाईओवर पर गाड़ी से पूरे 7.11 करोड़ रुपए लूट लिए और फरार हो गए। शिकायतकर्ता ने तुरंत गाड़ी का जीपीआरएस चेक किया और पाया कि गाड़ी होसुर रोड, डेयरी सर्कल के पास है। उन्होंने इसकी जानकारी अन्य शाखा प्रबंधकों को दी। सुरक्षा प्रबंधक सैयद अहमद पाशा ने कंट्रोल रूम (112) पर कॉल करके मामले की सूचना दी। जांच करने पर पता चला कि गाड़ी का डीवीआर भी डकैत अपने साथ ले गए हैं।
शिकायतकर्ता ने पुलिस से उन अज्ञात व्यक्तियों की पहचान करने का अनुरोध किया है, जिन्होंने आरबीआई अधिकारी बनकर कर्मचारियों को बंदूक से धमकाया और कंपनी के टाटा योद्धा वाहन से 7.11 करोड़ रुपए लूट लिए। डकैतों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।

सैनिकों और युवाओं का बलिदान व्यर्थ नहीं जाने देंगे- उपराज्यपाल मनोज सिन्हा

जम्मू, । जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को पुरमंडल-उत्तरबेहनी तीर्थ सेवा न्यास के स्थापना दिवस समारोह में भाग लिया और पुरमंडल का दौरा किया। उपराज्यपाल ने पुरमंडल स्थित प्राचीन शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की और देविका महाआरती में भाग लिया। मनोज सिन्हा ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा, “हम जम्मू-कश्मीर के पुलिसकर्मियों, सैनिकों, किसानों, युवाओं और महिलाओं के समर्पण और बलिदान की नींव पर आत्मनिर्भर जम्मू-कश्मीर की इमारत का निर्माण कर रहे हैं। हमें आज संकल्प लेना चाहिए कि उनकी मेहनत और बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने देंगे और उनके सपनों को साकार करेंगे।” उपराज्यपाल ने पुरमंडल-उत्तरबेहनी को एक विश्वस्तरीय आध्यात्मिक स्थल बनाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
उन्होंने कहा, “पुरमंडल-उत्तरबेहनी क्षेत्र जम्मू-कश्मीर की सांस्कृतिक विविधता और आस्था का प्रतीक है। यह आत्म-शुद्धि और आत्म-साक्षात्कार का पवित्र स्थल है, जहां प्रेम, सम्मान और भाईचारे की भावना को बढ़ावा मिलता है।”
इस दौरान उन्होंने पुरमंडल-उत्तरबेहनी तीर्थ सेवा ट्रस्ट द्वारा उठाई गई मांगों पर विचार करते हुए प्रशासन से समग्र दृष्टिकोण अपनाने का आह्वान किया।

सैनिकों और युवाओं का बलिदान व्यर्थ नहीं जाने देंगे- उपराज्यपाल मनोज सिन्हा
सैनिकों और युवाओं का बलिदान व्यर्थ नहीं जाने देंगे- उपराज्यपाल मनोज सिन्हा

उपराज्यपाल ने कहा कि क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने के लिए सभी संबंधित विभाग सक्रिय रूप से काम करेंगे।
उन्होंने सांबा जिला प्रशासन को निर्देश दिया कि वे एक नए वेद विद्यालय के लिए सरकारी भूमि की पहचान करें और श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड से इसकी स्थापना के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने की भी बात कही। इसके अलावा, पुरमंडल को 4-लेन सड़क से जोड़ने के लिए भारत सरकार से समर्थन प्राप्त करने की दिशा में कदम उठाने का आश्वासन दिया।
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पुनर्निर्माण की दिशा में किए गए प्रयासों की सराहना की और कहा कि पिछले 4 वर्षों में 62 प्राचीन धार्मिक स्थलों का जीर्णोद्धार किया गया है।
उन्होंने इस अवसर पर सामाजिक संगठनों और समाज के सभी वर्गों से प्राकृतिक विरासत की रक्षा में सक्रिय रूप से शामिल होने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम में सांसद जुगल किशोर शर्मा, विधायक डॉ. देविंदर कुमार मन्याल और कई अन्य धार्मिक और सामाजिक प्रमुख उपस्थित थे।

जहरीली हवा ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, नोएडा-गाजियाबाद के कई इलाकों में एक्यूआई 400 पार

नोएडा । दिल्ली समेत पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में वायु प्रदूषण ने एक बार फिर से लोगों की सांसें अटका दी हैं। दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद जैसे शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 400 के पार पहुंच गया है, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है। इस स्तर पर वायु प्रदूषण न केवल स्वस्थ लोगों को प्रभावित करता है, बल्कि पहले से बीमार लोगों की स्थिति और भी गंभीर बना सकता है। नोएडा में स्थिति विशेष रूप से खराब है। शहर के चारों सक्रिय मॉनिटरिंग स्टेशनों ने एक्यूआई के उच्च स्तर दर्ज किए हैं। नोएडा के सेक्टर-116 में एक्यूआई 439, सेक्टर-1 में 424, सेक्टर-125 में 424 और सेक्टर-62 में 347 दर्ज किया गया है। ग्रेटर नोएडा की स्थिति भी बेहतर नहीं है, जहां नॉलेज पार्क-5 का एक्यूआई 442 और नॉलेज पार्क-3 का एक्यूआई 335 दर्ज किया गया।
गाजियाबाद के प्रदूषण स्तर ने भी चिंता बढ़ा दी है। लोनी में 443 तक पहुंच गया है, जो क्षेत्र में सबसे अधिक है। वहीं, इंदिरापुरम में 428, वसुंधरा में 429 और संजय नगर में 420 दर्ज किया गया।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली भी इस जहरीली हवा से अछूती नहीं है। शहर के विभिन्न हिस्सों जैसे पूसा, आरके पुरम, रोहिणी, शादीपुर, सिरीफोर्ट, सोनिया विहार, श्री अरबिंदो मार्ग, विवेक विहार और वजीरपुर आदि इलाकों में वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ या ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई है।

जहरीली हवा ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, नोएडा-गाजियाबाद के कई इलाकों में एक्यूआई 400 पार
जहरीली हवा ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, नोएडा-गाजियाबाद के कई इलाकों में एक्यूआई 400 पार

नोएडा प्राधिकरण का दावा है कि वह लगातार स्प्रिंकलर और अन्य उपलब्ध साधनों के माध्यम से प्रदूषण को नियंत्रित करने का प्रयास कर रहा है। आयोग वायु गुणवत्ता प्रबंधन (सीएक्यूएम) की ओर से 14 अक्टूबर को ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) लागू होने के बाद से प्राधिकरण की तरफ से मानकों के अनुपालन को सुनिश्चित कराया जा रहा है। 19 नवंबर को, प्राधिकरण की 14 टीमों ने नोएडा क्षेत्र के विभिन्न सेक्टरों और गांवों में 95 स्थलों का निरीक्षण किया और लोगों को ग्रेप दिशा-निर्देशों व एनजीटी नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया।
प्रदूषण नियंत्रण के लिए 59 टैंकरों के माध्यम से 234.10 किलोमीटर लंबे मुख्य मार्गों पर शोधित जल का छिड़काव किया गया। इसके अलावा, 14 मैकेनिकल स्वीपिंग मशीनों से 340 किलोमीटर सड़कों की सफाई की गई और 23 टैंकरों से पेड़-पौधों की धुलाई का काम कराया गया। अलग-अलग निर्माण स्थलों पर 88 एंटी-स्मॉग गन और 10 ट्रक माउंटेड एंटी-स्मॉग गन संचालित की गईं। साथ ही, 76.15 टन सी एंड डी वेस्ट (निर्माण और विध्वंस कचरे) का उठान और प्रसंस्करण किया गया।
प्राधिकरण की टीमें प्रतिदिन निर्माण स्थलों का निरीक्षण कर रही हैं और दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई और जुर्माना लगाया जा रहा है। हालांकि, इन सभी दावों के बावजूद, हवा में घुली जहरीली धुंध और एक्यूआई के खतरनाक स्तर यह साबित करते हैं कि स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए अभी और अधिक गंभीर और प्रभावी कदम उठाने की जरूरत है।

दिल्ली : मेट्रो स्टेशन पर दसवीं कक्षा के छात्र ने की आत्महत्या, शिक्षकों पर उत्पीड़न का आरोप

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने 18 नवंबर को राजेंद्र प्लेस मेट्रो स्टेशन पर दसवीं कक्षा के एक 16 वर्षीय छात्र की आत्महत्या के बाद प्राथमिकी दर्ज की है। छात्र की पहचान शौर्य पाटिल के रूप में हुई है, जो मध्य दिल्ली के एक स्कूल का छात्र था। एफआईआर के अनुसार करोल बाग निवासी शौर्य के पिता प्रदीप पाटिल ने कहा कि कई शिक्षकों द्वारा कथित उत्पीड़न के कारण उनका बेटा लगातार मानसिक दबाव में था। पाटिल ने कहा कि उनका बेटा अक्सर शिकायत करता था कि शिक्षक उसे डांटते थे, अपमानित करते थे और छोटी-छोटी बातों पर परेशान करते थे। एफआईआर में कहा गया है कि शिक्षकों और प्रधानाचार्य से मौखिक शिकायत करने के बावजूद, कथित व्यवहार बंद नहीं हुआ। एफआईआर के अनुसार, घटना वाले दिन पाटिल अपनी मां की सर्जरी के लिए कोल्हापुर में थे। शौर्य सुबह लगभग 7:15 बजे स्कूल के लिए निकला था। दोपहर लगभग 2:45 बजे, पाटिल को एक फोन आया, जिसमें बताया गया कि उनका बेटा राजेंद्र प्लेस मेट्रो स्टेशन के नीचे पड़ा हुआ मिला है। उन्होंने फोन करने वाले को बच्चे को बीएलके कपूर अस्पताल ले जाने का निर्देश दिया, जहां डॉक्टरों ने बाद में उसे मृत घोषित कर दिया।

दिल्ली : मेट्रो स्टेशन पर दसवीं कक्षा के छात्र ने की आत्महत्या, शिक्षकों पर उत्पीड़न का आरोप
दिल्ली : मेट्रो स्टेशन पर दसवीं कक्षा के छात्र ने की आत्महत्या, शिक्षकों पर उत्पीड़न का आरोप

एफआईआर में दर्ज है कि लड़के ने मेट्रो स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 से कथित तौर पर छलांग लगा दी थी।
एफआईआर में आगे बताया गया कि शौर्य के सहपाठियों अयान सचदेवा, दक्ष और अश्मीर ने परिवार को बताया कि पिछले कुछ दिनों में एक शिक्षक ने उसके माता-पिता को फोन करके स्थानांतरण प्रमाणपत्र (टीसी) जारी करने की बार-बार धमकी दी थी। एक अन्य शिक्षक ने कथित तौर पर 18 नवंबर को कक्षा में उसे डांटा और अपमानित किया। एफआईआर के अनुसार घटना के दौरान प्रिंसिपल मौजूद थे, लेकिन उन्होंने हस्तक्षेप नहीं किया।
पुलिस ने मौके से शौर्य का स्कूल बैग बरामद किया, जिसमें एक सुसाइड नोट मिला है। एफआईआर के अनुसार किशोर ने अपने परिवार से माफी मांगी और लिखा कि स्कूल के शिक्षकों की हरकतों ने उसे इस स्थिति में धकेल दिया। उसने यह भी इच्छा जताई कि कार्रवाई की जाए ताकि किसी और बच्चे को तकलीफ न हो और कहा कि अगर हो सके तो उसके अंग दान कर दिए जाएं।

मंडल रेल यात्री परामर्शदात्री समिति की हुई बैठक, कई नई ट्रेन चलाने का फैसला

समस्तीपुर,। बिहार के समस्तीपुर स्थित रेल मंडल मुख्यालय स्थित मंथन सभागार में बुधवार को मंडल रेल यात्री परामर्शदात्री समिति की द्वितीय बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें कई ट्रेनों को चलाने का फैसला लिया गया। बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई, जिसमें रेलवे यात्रियों की सुविधाओं में सुधार की आवश्यकता को प्रमुखता दी गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल रेल प्रबंधक ज्योति प्रकाश मिश्रा और संचालन वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनन्या स्मृति ने की। समस्तीपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनल तक चलने वाली स्पेशल ट्रेन को फिर से नियमित रूप से चलाने की मांग भी उठाई गई। इसके साथ ही कैंसर मरीजों और अन्य जरूरतमंद यात्रियों के लिए सुविधाएं बढ़ाने की भी मांग की गई।
इसके अतिरिक्त, हायाघाट स्टेशन पर कंप्यूटरीकृत आरक्षण केंद्र खोलने और समस्तीपुर स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर 2-3 और 4-5 के पास महिला और पुरुष शौचालयों के निर्माण की भी मांग की गई, जिससे यात्रियों की समस्याएं दूर हो सकें।

मंडल रेल यात्री परामर्शदात्री समिति की हुई बैठक, कई नई ट्रेन चलाने का फैसला
मंडल रेल यात्री परामर्शदात्री समिति की हुई बैठक, कई नई ट्रेन चलाने का फैसला

जेडआरयूसीसी सदस्य कृष्ण कुमार ने विशेष रूप से जयनगर से मनिहारी तक चलने वाली जानकी एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव मंडल के महत्वपूर्ण स्टेशनों हायाघाट और किशनपुर पर करने की मांग उठाई। इसके अलावा, मुजफ्फरपुर से आनंद विहार के बीच चलने वाली सप्तक्रांति और गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन के मार्ग विस्तार की मांग की गई, ताकि ये ट्रेनें समस्तीपुर या कर्पूरी ग्राम स्टेशन से चल सकें।
बैठक में जेडआरयूसीसी और डीआरयूसीसी के कई सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों में यात्री सुविधाओं के विकास के लिए सुझाव और मांगें प्रस्तुत किए। इन सदस्यों में पारस जैन, राजीव सिंह, कृष्ण देव प्रसाद सिंह, राजेश सिंह, मनोज झा, शैलेंद्र कुमार मिश्रा और अन्य प्रमुख सदस्य शामिल थे।
रेलवे के अधिकारियों ने कहा कि हमें दो और पत्र और परामर्श मिले हैं, जल्द ही उस पर विचार कर शुरू किया जाएगा, जिससे यात्रियों को अधिक से अधिक सुविधा मिल सके। बैठक में अपर मंडल रेल प्रबंधक सन्नी सिन्हा, डीसीएम आरके सिन्हा, एसीएम राजेश कुमार और अन्य रेलवे अधिकारी भी मौजूद थे। इन अधिकारियों ने सभी प्रस्तुत मांगों पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया।