CBI और दिल्ली पुलिस अधिकारी बनकर रिटायर्ड बुजुर्ग से 1.08 करोड़ की ठगी

मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में साइबर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां विले पार्ले के 82 वर्षीय एक रिटायर्ड व्यक्ति से सीबीआई और दिल्ली पुलिस का अधिकारी बनकर ठगों ने 1.08 करोड़ रुपए की ठगी कर ली। मुंबई साइबर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मुंबई पुलिस के अनुसार, ठगी का शिकार हुए बख्शी को सबसे पहले एक व्यक्ति का व्हाट्सएप वीडियो कॉल आया, जिसने खुद को दिल्ली के टेलीकॉम डिपार्टमेंट का ‘पवन कुमार’ बताया। कॉल करने वाले ने आरोप लगाया कि पीड़ित के आधार कार्ड का इस्तेमाल करके केनरा बैंक में एक फर्जी खाता खोला गया है, जिसका उपयोग गैर-कानूनी इंटरनेशनल ट्रांजैक्शन के लिए किया जा रहा है।

CBI और दिल्ली पुलिस अधिकारी बनकर रिटायर्ड बुजुर्ग से 1.08 करोड़ की ठगी
CBI और दिल्ली पुलिस अधिकारी बनकर रिटायर्ड बुजुर्ग से 1.08 करोड़ की ठगी

इसके बाद, पीड़ित को खुद को दिल्ली पुलिस की सब-इंस्पेक्टर ‘खुशी शर्मा’ और सीबीआई अधिकारी ‘हेमराज कोहली’ बताने वाले लोगों के कॉल आए। उन्होंने बख्शी को आने वाले गिरफ्तारी वारंट की धमकी दी और ‘क्लियरेंस सर्टिफिकेट’ जारी करने के नाम पर उनके बैंक अकाउंट की डिटेल्स मांगीं।
ठगों के झांसे में आकर और गिरफ्तारी के डर से, बख्शी ने अपने और पत्नी के खातों से 1.08 करोड़ रुपए जालसाजों के खातों में ट्रांसफर कर दिए। स्कैमर्स व्हाट्सएप वीडियो कॉल के जरिए लगातार संपर्क में रहे और उन्हें धमकाते रहे कि वे अपने बच्चों सहित किसी को भी इस बारे में न बताएं।
जब बख्शी को ठगी का एहसास हुआ तो उन्होंने वेस्ट रीजन साइबर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बीएनएस सेक्शन और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अब मोबाइल नंबरों और बैंक अकाउंट डिटेल्स का इस्तेमाल करके ट्रांसफर किए गए पैसों का पता लगाने और आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।
मुंबई पुलिस के अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और सरकारी अधिकारी बनकर कॉल करने वाले अनजान लोगों के साथ अपनी पर्सनल या बैंकिंग जानकारी कभी शेयर न करें।

बिहार: गयाजी में दो युवकों के शव मिलने से हड़कंप, हत्या की आशंका

बिहार: गयाजी में दो युवकों के शव मिलने से हड़कंप, हत्या की आशंका

बिहार: गयाजी में दो युवकों के शव मिलने से हड़कंप, हत्या की आशंका
बिहार: गयाजी में दो युवकों के शव मिलने से हड़कंप, हत्या की आशंका

गयाजी । बिहार के गयाजी में शुक्रवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब पुलिस ने दो युवकों के शव बरामद किए। दोनों मृतकों की पहचान शहर के गेवाल बिगहा इलाके के रहने वाले यश और विशाल के रूप में हुई है।
शव मिलने की खबर से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। जानकारी के अनुसार, दोनों शव संदिग्ध हालत में मिले हैं। मौत का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन मृतकों के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। परिजनों का कहना है कि दोनों युवकों को साजिश के तहत मौत के घाट उतारा गया है।

बिहार: गयाजी में दो युवकों के शव मिलने से हड़कंप, हत्या की आशंका
बिहार: गयाजी में दो युवकों के शव मिलने से हड़कंप, हत्या की आशंका

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गयाजी सदर अस्पताल भेज दिया। इस बीच, परिजन भी अस्पताल पहुंच गए हैं और उन्होंने हत्या की आशंका को लेकर कड़ा आरोप लगाया है।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।
स्थानीय लोगों के बीच घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं। फिलहाल, पुलिस ने आसपास के इलाकों में पूछताछ तेज कर दी है और हर एंगल से जांच की जा रही है।
शहर में इस दोहरे शव मिलने की घटना से दहशत और चिंता का माहौल है। लोग यह जानने को उत्सुक हैं कि आखिर यश और विशाल की मौत कैसे हुई?
पुलिस के अनुसार, मामले का पर्दाफाश जल्द किया जाएगा।

मुंबई: नकली डाक टिकट बनाकर बेचने करने वाले रैकेट का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार

मुंबई । मुंबई एमआरए मार्ग पुलिस ने जनरल पोस्ट ऑफिस (जीपीओ) के सहयोग से एक बड़े नकली डाक टिकट रैकेट का खुलासा करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह रैकेट दिल्ली और बिहार से संचालित हो रहा था।
पुलिस को जांच में पता चला कि गिरोह नकली डाक टिकटों को उनके अंकित मूल्य से आधे दाम पर बेच रहा था। पुलिस ने डाक अधिकारियों की सूचना और जनरल पोस्ट ऑफिस के सहयोग से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को आरोपियों के बैंक खातों में 8 करोड़ रुपए से अधिक के लेनदेन का पता चला है। एमआरए मार्ग पुलिस ने बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
डाक विभाग के अधिकारियों की ओर से कुछ डाक पत्रों की जांच के दौरान नकली, जाली टिकटों का पता चलने पर इस देशव्यापी रैकेट का खुलासा हुआ।

मुंबई: नकली डाक टिकट बनाकर बेचने करने वाले रैकेट का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार
मुंबई: नकली डाक टिकट बनाकर बेचने करने वाले रैकेट का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार

आरोपियों की पहचान राकेश बिंद, शमसुद्दीन अहमद और शाहिद रजा के रूप में हुई है। पुलिस ने इन्हें 23 अक्टूबर तक हिरासत में रखा है, जिससे पूछताछ के बाद पूरे मामले का पता लगाया जा रहा है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। कहीं कोई बैंक कर्मी तो इस मामले में नहीं जुड़ा है? जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
इसी क्रम में रविवार को मुंबई क्राइम ब्रांच ने 40 वर्षीय एक व्यक्ति को घरेलू विवाद के दौरान अपनी 14 वर्षीय बेटी की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या करने और पत्नी को गंभीर रूप से घायल करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। आरोपी की पहचान सुलेमान रज्जाक कुजरा के रूप में हुई थी।
घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। वाकोला पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1), 109(1), और 352 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
पुलिस के मुताबिक आरोपी मोहम्मद सुलेमान कुजरा ने गुस्से में आकर दोनों पर वार किया, जिसमें बेटी की मौके पर मौत हो गई, जबकि पत्नी नसीमा सुलेमान कुजरा अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती हैं।

जंगली पिक्चर्स ने हक़ का दमदार पोस्टर किया रिलीज़, यामी गौतम धर और इमरान हाशमी आए आमने-सामने

मुंबई। फिल्म की रिलीज़ से एक महीने पहले, जंगली पिक्चर्स ने अपनी नई फिल्म हक़ (HAQ) का पोस्टर जारी किया है। इसमें यामी गौतम धर और इमरान हाशमी के बीच एक भावनात्मक और वैचारिक टकराव दिखाया गया है।
पोस्टर से यह अनुमान लगाया जा सकता है कि यह एक सीरियस ड्रामा है, जो देश में चल रही बहस के दो अलग-अलग पक्षों को दर्शाता है। यह फिल्म एक अहम सवाल उठाती है – कौम या कानून? सुपर्ण एस. वर्मा के निर्देशन में बनी और रेशु नाथ द्वारा लिखी गई यह फिल्म एक ऐतिहासिक सुप्रीम कोर्ट केस से प्रेरित है। यह कहानी ‘बानो: भारत की बेटी’ नाम की किताब पर आधारित है।

जंगली पिक्चर्स ने हक़ का दमदार पोस्टर किया रिलीज़, यामी गौतम धर और इमरान हाशमी आए आमने-सामने
जंगली पिक्चर्स ने हक़ का दमदार पोस्टर किया रिलीज़, यामी गौतम धर और इमरान हाशमी आए आमने-सामने

फिल्म यह पूछती है कि हमें निजी कानून (पर्सनल लॉ) और देश के कानून (सेक्युलर लॉ) के बीच की सीमा कहाँ तय करनी चाहिए। यामी गौतम धर और इमरान हाशमी के साथ फिल्म में शीबा चड्ढा, दानिश हुसैन और असीम हतंगड़ी भी नज़र आएंगे।
यह एक दमदार और सोचने पर मजबूर करने वाला कोर्टरूम ड्रामा है। जंगली पिक्चर्स ने इसे इंसोमनिया फिल्म्स और बावेजा स्टूडियोज़ के साथ मिलकर बनाया है। हक़ (HAQ) 7 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने नीतिगत कुप्रबंधन के लिए कांग्रेस की आलोचना की

प्रधानमंत्री मोदी ने नीतिगत कुप्रबंधन के लिए कांग्रेस की आलोचना की

प्रधानमंत्री मोदी ने नीतिगत कुप्रबंधन के लिए कांग्रेस की आलोचना की
प्रधानमंत्री मोदी ने नीतिगत कुप्रबंधन के लिए कांग्रेस की आलोचना की

नई दिल्ली,। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार शाम एनडीटीवी वर्ल्ड समिट में 2014 से पहले के नीतिगत परिदृश्य पर विचार करते हुए कांग्रेस शासन के तहत भारत की चुनौतियों की एक गंभीर तस्वीर पेश की और पार्टी पर नीतिगत पक्षाघात, बड़े पैमाने पर घोटाले और आर्थिक कुप्रबंधन को बढ़ावा देने का आरोप लगाया, जिससे देश असुरक्षित हो गया।
क शक्ति है।”
उन्होंने बैंकिंग क्षेत्र में उन सुधारों पर प्रकाश डाला, जिनसे कांग्रेस से विरासत में मिले एनपीए संकट से निपटा गया।
कांग्रेस पार्टी के शासन की तीखी आलोचना करते हुए, प्रधानमंत्री मोदी ने उस पर “नॉन-परफॉर्मिंग एसेट” (एनपीए) का पहाड़ खड़ा करने, नागरिकों को बैंकिंग से दूर करने और सब्सिडी से बचने के लिए पेट्रोल पंपों को रोजाना 12 घंटे बंद रखने की योजना बनाने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा, “2014 से पहले, चर्चाएं वैश्विक चुनौतियों से निपटने, महिलाओं की सुरक्षा की चिंताओं और आतंकवादी स्लीपर सेल पर केंद्रित थीं। कई लोगों को भारत की रिकवरी पर संदेह था।”

प्रधानमंत्री मोदी ने नीतिगत कुप्रबंधन के लिए कांग्रेस की आलोचना की
प्रधानमंत्री मोदी ने नीतिगत कुप्रबंधन के लिए कांग्रेस की आलोचना की

फिर भी, भारत शीर्ष पांच वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो गया है।
प्रधानमंत्री मोदी ने भारत के विकास पूर्वानुमानों में आईएमएफ (अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष) द्वारा हाल ही में किए गए संशोधनों का हवाला देते हुए घोषणा की, “मुद्रास्फीति 2 प्रतिशत से कम है, और पिछले तीन वर्षों में हमारी औसत वृद्धि 7.8 प्रतिशत रही है।”
उन्होंने वैश्विक निवेशकों के लिए भारत की अपील पर प्रकाश डाला और गूगल के हालिया बड़े निवेश और ऊर्जा एवं सेमीकंडक्टर क्षेत्रों में बढ़ती रुचि का हवाला दिया।
उन्होंने आगे कहा, “दुनिया भारत में अवसर देखती है और हमें एक जिम्मेदार साझेदार के रूप में देखती है।”
कांग्रेस के पहले के उदारीकरण को “मजबूरी में किए गए सुधार” बताकर खारिज करते हुए, उन्होंने अपनी नीतियों को सक्रिय और जन-केंद्रित बताया।

राजस्थान क्रिकेट संघ में गुटबाजी खुलकर सामने आई

राजस्थान क्रिकेट संघ में गुटबाजी खुलकर सामने आई

राजस्थान क्रिकेट संघ में गुटबाजी खुलकर सामने आई
राजस्थान क्रिकेट संघ में गुटबाजी खुलकर सामने आई

जयपुर,। राजस्थान क्रिकेट संघ (आरसीए) के भीतर चल रहा आंतरिक विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को तदर्थ समिति की कार्यवाही के दौरान समिति के सदस्यों और संयोजक डीडी कुमावत के बीच तीखे मतभेद उभर आए। अब यह विवाद लोकपाल तक पहुंच गया है।
मतभेद की खबरों पर डीडी कुमावत ने कहा, “अगर मेरे खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप साबित हो जाते हैं, तो मैं इस्तीफा दे दूंगा और खुद ही पद छोड़ दूंगा।” तदर्थ समिति के सदस्यों ने कुमावत पर एकतरफा फैसले लेने का आरोप लगाया।
आशीष तिवारी, मोहित यादव और पिंकेश जैन के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए धनंजय सिंह खींवसर ने जयपुर में कहा, “कुमावत शुक्रवार की बैठक में शामिल नहीं हुए और समिति के चारों सदस्यों की सामूहिक सहमति के बिना एकतरफा फैसले ले रहे थे।”
खींवसर ने दावा किया, “डीडी कुमावत को जोधपुर जिला क्रिकेट संघ (डीसीए) को अयोग्य घोषित करने का कोई अधिकार नहीं था। इस फैसले पर और न ही लोकपाल की नियुक्ति पर सदस्यों से सलाह ली गई। पिछले साढ़े तीन महीनों से कोई आधिकारिक बैठक नहीं हुई है और अब अकेले ही फैसले लिए जा रहे हैं।”

राजस्थान क्रिकेट संघ में गुटबाजी खुलकर सामने आई
राजस्थान क्रिकेट संघ में गुटबाजी खुलकर सामने आई

उन्होंने आगे कहा, “अब हम चयन समिति के गठन पर फैसला करेंगे।”
इसके बाद डीडी कुमावत आरसीए कार्यालय पहुंचे और आरोपों को निराधार बताते हुए अपना पक्ष रखा।
उन्होंने कहा, “जिन लोगों ने बैठक बुलाई थी, उनके पास कोई अधिकार नहीं था। मुझे कल देर रात ईमेल द्वारा नोटिस मिला। इसके अलावा, वे उच्च न्यायालय के आदेश के तहत निलंबित हैं।”
कुमावत ने कहा कि ये बैठक जरूरी नहीं थी और कम से कम सात दिन पहले बुलाई जानी चाहिए थी। धनंजय सिंह मेरे छोटे भाई जैसे हैं, लेकिन उन्हें कानून का पालन करना होगा। निविदा संबंधी सभी कार्य वर्तमान में तदर्थ समिति के अधिकार क्षेत्र में हैं।
उन्होंने कहा, “बैठक में शामिल तीन सदस्यों में से एक को निलंबित कर दिया गया है, जिससे बैठक अमान्य हो गई है। अगर मेरे खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप साबित हो जाते हैं, तो मैं इस्तीफा दे दूंगा और पद छोड़ दूंगा। लोकपाल पहले से ही मामले की जांच कर रहा है, और मैं उनके निष्कर्षों के बाद ही कोई टिप्पणी करूंगा।”
लंबे समय से आरसीए की तदर्थ समिति में चल रहा विवाद राजस्थान में क्रिकेट को प्रभावित कर रहा है।

मुंबई में 2.29 करोड़ की सोने की डकैती का पर्दाफाश, कंपनी कर्मचारी सहित चार गिरफ्तार

मुंबई । मुंबई पुलिस ने एक दिनदहाड़े डकैती के मामले को सुलझाते हुए 2.29 करोड़ रुपए के सोने के आभूषण बरामद किए हैं। यह डकैती सेवरी इलाके में हुई थी, जिसे एक ज्वैलरी कंपनी के कर्मचारी और उसके राजस्थान के रिश्तेदारों ने मिलकर अंजाम दिया था।
पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और चोरी का पूरा माल बरामद कर लिया है। रफी अहमद किदवई (आरएके) मार्ग पुलिस के अनुसार घटना 13 अक्टूबर की दोपहर करीब ढाई बजे हुई। मास्टर चेन एंड ज्वेल्स के डिलीवरी एजेंट श्यामलभाई होथीभाई रबारी (31) और उनके सहयोगी जगदीश केराभाई आल, क्वालिटी एसे एंड हॉलमार्क एलएलपी से 2,067.143 ग्राम सोने के आभूषण लेकर कालाचौकी स्थित कंपनी के कारखाने जा रहे थे। सेवरी कोर्ट के पास जकारिया बंदर रोड पर दो मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने उनकी बाइक में टक्कर मारी। एक बदमाश ने पिस्तौल दिखाकर धमकाया और 2.29 करोड़ रुपए मूल्य का सोना लूटकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही श्यामलभाई ने अपने नियोक्ता राज कोठारी को बताया, जिन्होंने आरएके मार्ग पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की। पुलिस उपायुक्त रागसुधा आर (जोन 4) की देशरेख में वरिष्ठ निरीक्षक विनोद तावड़े ने आठ पुलिस टीमें गठित कीं।

मुंबई में 2.29 करोड़ की सोने की डकैती का पर्दाफाश, कंपनी कर्मचारी सहित चार गिरफ्तार
मुंबई में 2.29 करोड़ की सोने की डकैती का पर्दाफाश, कंपनी कर्मचारी सहित चार गिरफ्तार

सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की जांच से श्यामलभाई की कहानी पर संदेह हुआ। गहन जांच में पता चला कि श्यामलभाई ने अपने सहयोगी जगदीश और राजस्थान के दो रिश्तेदारों, भानाराम भगराज रबारी (21) और लीलाराम नागजी देवासी (21) के साथ मिलकर इस फर्जी डकैती की साजिश रची थी।
पुलिस ने डिजिटल सुरागों के आधार पर भानाराम और लीलाराम को गुजरात के अहमदाबाद के ओधव गांव से पकड़ा, जब वे राजस्थान के जालोर जिले में अपने गांव भागने की कोशिश कर रहे थे।
पुलिस ने चारों आरोपियों से चोरी का पूरा सोना और उनके मोबाइल फोन बरामद किए। जांच में सामने आया कि श्यामलभाई पिछले छह-सात सालों से कंपनी में काम कर रहे थे और कंपनी की प्रक्रियाओं से अच्छी तरह वाकिफ थे। आर्थिक तंगी के कारण उन्होंने यह साजिश रची। आभूषण 11 अक्टूबर को हॉलमार्किंग के लिए दिए गए थे और 13 अक्टूबर को इन्हें लेने के बाद श्यामलभाई और जगदीश ने नकली डकैती का नाटक किया।
पुलिस ने कुछ ही दिनों में मामले को सुलझा लिया, लेकिन अन्य संभावित अपराधों की जांच जारी है।

दिल्ली: डुप्लीकेट टूथपेस्ट बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की एंटी रॉबरी एंड स्नैचिंग सेल (एआरएससी) ने राजधानी के शास्त्री पार्क इलाके में चल रही नकली टूथपेस्ट बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश किया। पुलिस ने मौके से कोलगेट और क्लोज-अप ब्रांड्स के कुल 18,300 भरी हुई नकली टूथपेस्ट ट्यूब, 11,000 खाली ट्यूब, 150 किलो पेस्ट व पैकेजिंग सामग्री, और ट्यूब फिलिंग व सीलिंग मशीन (टीएपएस मशीन) जब्त की है। इस सिलसिले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
और मोनू कुमार शामिल थे। टीम ने मौके पर दो आरोपी मुहीमुद्दीन (33 वर्ष) और फैजान (37) को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी दिल्ली के रहने वाले हैं। छापेमारी के दौरान पुलिस ने फैक्ट्री से 18,300 भरी हुई नकली टूथपेस्ट ट्यूब, 11,000 खाली ट्यूब, 150 किलो पेस्ट और पैकेजिंग सामग्री और एक ट्यूब फिलिंग और सीलिंग मशीन (टीएफएस) बरामद की। इस मामले में एफआईआर नंबर 310/2025 के तहत धारा 318(4)/336(3)/61(2) बीएनएस एवं कॉपीराइट एक्ट की धारा 63 के अंतर्गत थाना क्राइम ब्रांच, दिल्ली में मुकदमा दर्ज किया गया है।

दिल्ली: डुप्लीकेट टूथपेस्ट बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली: डुप्लीकेट टूथपेस्ट बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने बताया कि वे बेरोजगार थे और आसानी से पैसा कमाने के लिए उन्होंने यह अवैध कारोबार शुरू किया। उन्होंने बताया कि उन्होंने किराए पर जगह लेकर नकली टूथपेस्ट बनाना शुरू किया था। उन्होंने यह भी बताया कि एक व्यक्ति वसीम पठान, निवासी आजाद मार्केट, दिल्ली, उन्हें कच्चा माल सप्लाई करता था और तैयार नकली टूथपेस्ट वे उसी को वापस सप्लाई करते थे। आरोपी मुहीमुद्दीन का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है, जबकि आरोपी फैजान पहले डकैती और आर्म्स एक्ट से जुड़े मामलों में थाना कोतवाली और बाड़ा हिंदू राव, दिल्ली में गिरफ्तार हो चुका है।
पुलिस ने बताया कि फैक्ट्री से जब्त किए गए सामानों को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। साथ ही, वसीम पठान और अन्य संभावित सहयोगियों की तलाश जारी है। क्राइम ब्रांच यह भी जांच कर रही है कि ये नकली उत्पाद दिल्ली और एनसीआर के किन बाजारों में सप्लाई किए जाते थे।

ब्लाइंड मर्डर का खुलासा: गहने हड़पने के लिए की थी महिला की हत्या

ब्लाइंड मर्डर का खुलासा: गहने हड़पने के लिए की थी महिला की हत्या

ब्लाइंड मर्डर का खुलासा: गहने हड़पने के लिए की थी महिला की हत्या
ब्लाइंड मर्डर का खुलासा: गहने हड़पने के लिए की थी महिला की हत्या

प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ जिले के खेरोट और विरावली के बीच एक सुनसान खेत पर मिली महिला की लाश के सनसनीखेज ब्लाइंड मर्डर का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में आरोपी मृतका के पूर्व परिचित बालुराम मीणा को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने कथित तौर पर महिला के गहने गिरवी रखवाने के बाद उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी थी।
एसपी बी. आदित्य ने बताया कि 09 अक्टूबर को पुलिस को खेरोट विरावली के बीच एक खेत में महिला की लाश मिली थी। मृतका का गला सफेद गमछे से बंधा हुआ था और वह मुंह के बल पड़ी थी। थानाधिकारी दीपक बंजारा मय जाप्ता मौके पर पहुंचे और जाँच शुरू की। मृतका की पहचान सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से सपना पुत्री मांगीलाल निनामा निवासी माण्डलीपाड़ा, घंटाली के रूप में हुई। मृतका के पिता की रिपोर्ट पर थाना प्रतापगढ़ में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। एसपी आदित्य के निर्देशानुसार एएसपी परबत सिंह और डीएसपी गजेन्द्र सिंह राव के मार्गदर्शन में थानाधिकारी प्रतापगढ़ द्वारा विशेष टीमों का गठन किया गया। इस मामले में सबसे बड़ी चुनौती यह थी कि मृतका के पास कोई मोबाइल फोन नहीं था।
पुलिस को सपना की हत्या की कड़ियां जोड़ने के लिए शहर प्रतापगढ़, खेरोट, अरनोद, सालमगढ, घंटाली और अन्य इलाकों के 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगालने पड़े। तकनीकी और फुटेज के आधार पर संदिग्धों की तलाश की गई। जिसके आधार पर संदिग्ध बालुराम मीणा (30) निवासी घंटाली को डिटेन किया गया। कड़ी और मनोवैज्ञानिक पूछताछ के बाद बालुराम मीणा ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।

ब्लाइंड मर्डर का खुलासा: गहने हड़पने के लिए की थी महिला की हत्या
ब्लाइंड मर्डर का खुलासा: गहने हड़पने के लिए की थी महिला की हत्या

हत्या का खौफनाक तरीका
आरोपी बालुराम मीणा मृतका सपना मीणा का पूर्व परिचित था। सपना 06 अक्टूबर को पीहर से बिना बताए प्रतापगढ़ आई थी, जहाँ वह गांधी चौराहे पर आरोपी बालुराम मीणा से मिली। बालुराम ने स्वयं को आर्थिक तंगी में बताकर मृतका को अपने पहने हुए गहने कड़ियां और सांकली गिरवी रखने के लिए तैयार किया। आरोपी ने मृतका के साथ जाकर गहने गिरवी रखवाए और पैसे प्राप्त कर लिए।
जब मृतका सपना मीणा अपने गहने या पैसे वापस मांगने लगी तो आरोपी ने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची। 08 अक्टूबर की शाम को अंधेरा होने के बाद आरोपी ने पहले से खरीदे गए एक सफेद तोलिये के साथ मृतका को मोटरसाईकिल पर बैठाया और रुपए दिलवाने के बहाने विरावली-अरनोद की तरफ एक सुनसान खेत पर ले गया। मौका देखकर उसने तोलिये से गला घोंटकर सपना मीणा की निर्मम हत्या कर दी।
इस घटना के खुलासे में थाना प्रतापगढ़ के कांस्टेबल मानसिंह और कृष्णपाल सिंह की CCTV फुटेज से लोकेशन ट्रैक करने में अहम भूमिका रही, जबकि थानाधिकारी घंटाली सोहनलाल ने आरोपी की पहचान और डिटेन करने में विशेष योगदान दिया।

होमगार्ड प्लाटून कमांडर गजेन्द्र सिंह रिश्वत लेते गिरफ्तार, दलाल अख्तर हुसैन के माध्यम से 4000 रुपये की ली घूस

कोटा। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी कोटा इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुए गजेन्द्र सिंह प्लाटून कमाण्डर व दलाल अख्तर हुसैन होमगार्ड मांगरोल को 4000 रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि एसीबी चौकी कोटा को एक शिकायत इस आशय की मिली कि आरोपी गजेन्द्र सिंह प्लाटून कमाण्डर होमगार्ड बारां द्वारा अपने दलाल अख्तर हुसैन होमगार्ड मांगरोल के मार्फत परिवादी को प्रशिक्षण से प्राप्त मानदेय में से आरोपी द्वारा अपना हिस्सा बतौर रिश्वत मांगा जा रहा है तथा रिश्वत नहीं देने पर परिवादी की भविष्य में होमगार्ड ड्यूटी नहीं लगाने की धमकी देकर परेशान किया जा रहा है।

होमगार्ड प्लाटून कमांडर गजेन्द्र सिंह रिश्वत लेते गिरफ्तार, दलाल अख्तर हुसैन के माध्यम से 4000 रुपये की ली घूस
होमगार्ड प्लाटून कमांडर गजेन्द्र सिंह रिश्वत लेते गिरफ्तार, दलाल अख्तर हुसैन के माध्यम से 4000 रुपये की ली घूस

जिस पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो कोटा, उप महानिरीक्षक पुलिस आनन्द शर्मा के सुपरविजन तथा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो कोटा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय स्वर्णकार के नेतृत्व में आज अनिष अहमद उप अधीक्षक पुलिस एसीबी कोटा द्वारा ट्रेप कार्यवाही कर आरोपी होमगार्ड अख्तर हुसैन के द्वारा अपने अधिकारी प्लाटून कमांडर गजेन्द्र सिंह के लिए 4000 रूपये की रिश्वत मांग के अनुसार ड्यूटी लगाने की एवज में प्राप्त की गई। प्लाटून कमांडर से रिश्वत राशि के संबंध में वार्ता करवाई जाने पर प्लाटून कमाण्डर गजेन्द्र सिंह ने रिश्वत राशि के संबंध में स्वीकृति प्रदान की जिस पर प्लाटून कमाण्डर को गिरफ्तार किया गया जिससे पूछताछ जारी है।
आनन्द शर्मा उप महानिरीक्षक पुलिस के सुपरविजन में आरोपीगण से पूछताछ व कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।