मणिपुरः असम राइफल्स की चौकी पर उग्रवादियों का हमला, चार जवान घायल

मणिपुरः असम राइफल्स की चौकी पर उग्रवादियों का हमला, चार जवान घायल

मणिपुरः असम राइफल्स की चौकी पर उग्रवादियों का हमला, चार जवान घायल
मणिपुरः असम राइफल्स की चौकी पर उग्रवादियों का हमला, चार जवान घायल

इंफाल । मणिपुर के तेंगनौपाल जिले के साइबोल क्षेत्र में शुक्रवार को असम राइफल्स की एक अस्थायी चौकी पर अज्ञात हथियारबंद उग्रवादियों ने अचानक से हमला बोल दिया। यह चौकी 3 असम राइफल्स की अल्फा कंपनी के जवानों की थी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, हमलावरों ने पहले हैंड ग्रेनेड फेंके और फिर भारी गोलीबारी शुरू कर दी। चौकी में तैनात जवानों ने तुरंत जवाबी फायरिंग की, जिसके बाद दोनों तरफ से करीब 15-20 मिनट तक गोलियां चलती रहीं। इसके बाद हमलावर अंधेरे और घने जंगल का फायदा उठाकर भाग निकले। सुरक्षा बलों के अनुसार, इस हमले में असम राइफल्स के चार जवान घायल हो गए। इनमें से एक जवान को पेट में गोली लगी है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सभी घायलों को सबसे पहले नजदीकी फील्ड अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया, फिर हेलीकॉप्टर से इंफाल के मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मणिपुरः असम राइफल्स की चौकी पर उग्रवादियों का हमला, चार जवान घायल
मणिपुरः असम राइफल्स की चौकी पर उग्रवादियों का हमला, चार जवान घायल

हालांकि, अभी तक असम राइफल्स और मणिपुर पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। किसी संगठन ने अब तक हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
हमले के तुरंत बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया। अतिरिक्त असम राइफल्स और मणिपुर पुलिस की टुकड़ियां पहुंच गई हैं, और जंगलों में बड़ा सर्च ऑपरेशन चल रहा है। ड्रोन और हेलीकॉप्टर से भी निगरानी की जा रही है।
तेंगनौपाल जिला म्यांमार की सीमा से सटा हुआ है, और पिछले कुछ महीनों से यहां फिर से उग्रवादी गतिविधियां बढ़ गई हैं। मई 2023 में शुरू हुई कुकी-मैतेई जातीय हिंसा के बाद यह इलाका अशांत है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, सुबह की गोलीबारी और धमाकों की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। इसके बाद से गांवों में दहशत का माहौल है और लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे।
सेना के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं और स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

इमरान खान को लेकर जारी बवाल के बीच बेटे कासिम ने दी चेतावनी, पूर्व पीएम के जिंदा होने के मांगे सबूत

नई दिल्ली । अफगानिस्तान के दावे के बाद से पाकिस्तान में इन दिनों पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के प्रमुख इमरान खान को लेकर चिंताजनक खबरें सामने आ रही हैं। बीते कुछ दिनों से पाकिस्तान में ये अटकलें तेज हो गई हैं कि जेल में बंद इमरान खान की हत्या कर दी गई है। हालांकि, बीते दिनों जेल अधिकारियों की ओर से इन सभी अटकलों से साफ इनकार कर दिया गया। इस बीच इमरान खान के बेटे ने अपने ताजा बयान से एक बार फिर इस संदेह को मजबूत कर दिया है। दरअसल, अफगानिस्तान मीडिया की बिना वेरिफाई की गई रिपोर्टों में दावा किया गया कि अदियाला जेल में हिरासत के दौरान पीटीआई चीफ की मौत हो गई। इसी सिलसिले में अब पूर्व पाकिस्तानी पीएम इमरान खान के बेटे कासिम खान ने सबके सामने यह कन्फर्म करने की मांग की है कि उनके पिता जिंदा हैं। इसके अलावा, कासिम ने पिता इमरान खान की तुरंत रिहाई की मांग भी की है। कासिम खान ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि इमरान खान को जेल में बंद हुए 845 दिन हो गए हैं, और उनके पिता ने कथित तौर पर पिछले छह हफ्ते डेथ सेल में बिताए हैं और परिवार के सदस्यों को उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा है।
कासिम ने लिखा, “पिछले छह हफ्तों से, उन्हें पूरी तरह से आइसोलेशन के माहौल में डेथ सेल में अकेले रखा गया है। कोर्ट के साफ आदेशों के बावजूद उनकी बहनों को मुलाकात से रोक दिया गया है। कोई फोन कॉल नहीं, कोई मुलाकात नहीं, और उनकी खैरियत की कोई खबर नहीं। मैं और मेरा भाई किसी भी तरह से अपने पिता से संपर्क नहीं कर पाए हैं।”

इमरान खान को लेकर जारी बवाल के बीच बेटे कासिम ने दी चेतावनी, पूर्व पीएम के जिंदा होने के मांगे सबूत
इमरान खान को लेकर जारी बवाल के बीच बेटे कासिम ने दी चेतावनी, पूर्व पीएम के जिंदा होने के मांगे सबूत

इसके अलावा, कासिम ने आरोप लगाया कि इस स्तर की गोपनीयता कोई रेगुलर सिक्योरिटी उपाय नहीं है, बल्कि खान की हालत छिपाने और उनके परिवार से बातचीत रोकने की जानबूझकर की गई कोशिश है।
उन्होंने आगे कहा, “यह साफ कर दें कि पाकिस्तानी सरकार और उसके आका मेरे पिता की सुरक्षा और इस अमानवीय आइसोलेशन के हर नतीजे के लिए पूरी कानूनी, नैतिक और इंटरनेशनल जिम्मेदारी लेंगे।”
इस पूरे मामले में कासिम ने दुनिया के नेताओं, इंटरनेशनल कोर्ट और मानवाधिकार संगठनों से हस्तक्षेप करने की अपील की है। इसके अलावा, उन्होंने इमरान खान के हालात को लेकर आधिकारिक पुष्टि, कोर्ट के फैसलों के मुताबिक बातचीत का एक्सेस देने, और आइसोलेशन वाले डेथ सेल को खत्म करने की मांग की है।
वहीं, इमरान खान की बहन ने जोर देकर कहा, “समाधान आसान है। कोर्ट के आदेशों का पालन करें और उनके परिवार, उनके वकीलों और उनकी पार्टी लीडरशिप को उनसे मिलने दें।”
इमरान खान के परिवार ने भी चेतावनी दी है कि अधिकारी उन्हें नुकसान पहुंचाने की हिम्मत नहीं करेंगे। उन्होंने कहा, “हम मानते हैं कि वह सुरक्षित हैं क्योंकि अधिकारी इमरान खान को चोट पहुंचाने की हिम्मत नहीं करेंगे। वे इसके नतीजों को अच्छी तरह जानते हैं। वह कम से कम 90 फीसदी पाकिस्तानियों के नेता हैं।”
पीटीआई चीफ इमरान खान अगस्त 2023 से जेल में हैं। उन्हें 2022 में अविश्वास प्रस्ताव के जरिए सत्ता से हटा दिया गया था। तब से वह भ्रष्टाचार और आतंकवाद समेत कई मामलों का सामना कर रहे हैं। इस साल जनवरी में कोर्ट ने उन्हें और उनकी पत्नी को भ्रष्टाचार के एक मामले में दोषी ठहराया था। कोर्ट ने उन्हें 14 साल और सात साल की सजा सुनाई थी।

अलवर में ज्वेलरी शॉप लूट का 4 दिन में खुलासा: इंटर-स्टेट गैंग का शातिर बदमाश गिरफ्तार

अलवर। अलवर के तिजारा रोड स्थित आर्चीड गार्डन के सामने स्थित एक ज्वैलर्स शोरूम पर हुई लूट की गंभीर वारदात का पुलिस ने मात्र चार दिनों में खुलासा कर मुख्य आरोपी सागर उर्फ संजय यादव पुत्र संजीव कुमार उर्फ संजय (20) निवासी इस्माइलपुर थाना बादली जिला झज्जर हरियाणा को गिरफ्तार कर लाखों के जेवर बरामद करने में सफलता हासिल की है। एसपी सुधीर चौधरी ने बताया कि 22 नवंबर को तिजारा रोड आर्चीड गार्डन के सामने स्थित राधा ज्वैलर्स नामक दुकान पर लूट की एक गंभीर वारदात हुई थी। परिवादी ने थाना शिवाजी पार्क पर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दोपहर करीब 3:00 बजे अचानक 3 लड़के दुकान में घुस आए। उन्होंने धक्का देकर उसे गिरा दिया और धारदार दराती गर्दन पर रख दी। आरोपियों ने तिजोरी खोलकर उसमें से करीब 250 से 300 ग्राम सोने के आभूषण (जिसमें 600 नग सोने की नोज पिन, बालियां, मंगलसूत्र, अंगूठियां आदि शामिल थे), चांदी के आभूषण और करीब एक लाख रुपये नकद लूट लिए। इस संबंध में थाना शिवाजी पार्क पर मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। इस सनसनीखेज वारदात का त्वरित खुलासा करने के लिए एसपी चौधरी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांबले शरण गोपीनाथ आईपीएस, सीओ शिवानी आईपीएस और अंगद शर्मा के सुपरविजन में थाना शिवाजी पार्क, डीएसटी टीम, साइबर टीम और थाना एनईबी, बगड़ तिराहा, सदर, मालाखेड़ा, नौगांवा, रामगढ़ आदि से टीम गठित की गई।

अलवर में ज्वेलरी शॉप लूट का 4 दिन में खुलासा: इंटर-स्टेट गैंग का शातिर बदमाश गिरफ्तार
अलवर में ज्वेलरी शॉप लूट का 4 दिन में खुलासा: इंटर-स्टेट गैंग का शातिर बदमाश गिरफ्तार

तकनीकी सहायता और मुखबिरों से प्राप्त आसूचना के आधार पर पुलिस ने महज चार दिन के भीतर ही वारदात के मुख्य आरोपी को ट्रेस कर लिया। मुख्य आरोपी सागर उर्फ संजय पुत्र संजीव कुमार उर्फ संजय को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी सागर उर्फ संजय एक शातिर अपराधी है, जिसके खिलाफ पहले से ही हरियाणा के बादली, फरुखनगर, दुजाना और लाइन पार बहादुरगढ़ थानों में लूट, आर्म्स एक्ट और चोरी के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूट के सामान में से ₹2400/- नगद और बड़ी संख्या में सोने तथा चांदी जैसे धातुओं के आभूषण, जिनमें मंगलसूत्र, पैण्डल, कांटे, नोज पिन, बाली, पायजेब आदि शामिल थे, बरामद किए हैं।
इस जटिल मामले के खुलासे में थानाधिकारी शिवाजी पार्क चन्द्रशेखर के नेतृत्व में कार्यरत टीम-01 ने घटनास्थल की रिकॉर्डिंग, पूछताछ और रूट की पहचान करने में विशेष भूमिका निभाई, वहीं डीएसटी और साइबर टीमों ने तकनीकी साक्ष्यों से मदद की। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपी से गहनता से पूछताछ कर रही है। लूट की वारदात में शामिल इस गिरोह को मदद करने वाले अन्य आरोपियों की पहचान हो चुकी है और उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

दौसा : कोलवा थाना पुलिस ने 15 लाख की चोरी का खुलासा, नकबजन गिरफ्तार; 64 ग्राम सोना बरामद

दौसा। जिले के कोलवा थाना पुलिस ने ग्राम कुण्डल में हुई बड़ी चोरी की वारदात का खुलासा कर आरोपी राजेश उर्फ सुखराम बावरिया को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 64 ग्राम सोना बरामद किया है। कैसे हुई थी चोरी थानाधिकारी रामशरण के अनुसार, 18 अगस्त की रात रामस्वरूप पुत्र मूलचंद शर्मा, निवासी कुण्डल के घर में अज्ञात चोर घुस गए थे। चोरों ने कमरे में रखी अलमारी और लोहे के बक्से का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और नकदी सहित कुल 15 लाख रुपए की चोरी कर ली थी।
पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
चोरी की गंभीर वारदात को देखते हुए थाना पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने क्षेत्र के सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले।

दौसा : कोलवा थाना पुलिस ने 15 लाख की चोरी का खुलासा, नकबजन गिरफ्तार; 64 ग्राम सोना बरामद
दौसा : कोलवा थाना पुलिस ने 15 लाख की चोरी का खुलासा, नकबजन गिरफ्तार; 64 ग्राम सोना बरामद

साइबर सेल के कांस्टेबल महेन्द्र कुमार ने तकनीकी संसाधनों की मदद से बीटीएस कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया, जिसके आधार पर आरोपी की पहचान की गई।
आरोपी की गिरफ्तारी
आरोपी राजेश उर्फ सुखराम बावरिया, निवासी राजवास थाना बरोनी (जिला टोंक), हाल खानाबदोश गणेशपुरा, को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 64 ग्राम जेवराती सोना जब्त किया गया।
टीम का विशेष योगदान
कार्रवाई में थानाधिकारी रामशरण सहित साइबर सेल के एएसआई प्रेम नारायण, एचसी हरीशंकर, राजेंद्र प्रसाद, संजय कुमार, कमलेश और महेंद्र कुमार शामिल रहे। मामले में राजेंद्र और महेंद्र की विशेष भूमिका रही।

हरदोईः बारात में डीजे बंद होने पर बवाल, दूल्हे के बहनोई ने चलाई गोली, डीजे वाले के पिता की मौत

हरदोई । उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में शादी समारोह के दौरान डीजे बंद करने को लेकर इतना विवाद बढ़ गया कि एक व्यक्ति की जान चली गई। मामला अतरौली थाना क्षेत्र के शाहपुरा गांव का है। शाहपुरा गांव निवासी टीकाराम की बेटी की शादी लखनऊ के जेहटा निवासी विकास से तय हुई थी। गुरुवार देर रात बारात आई। अतरौली के ही बरगदी गांव के अमित का डीजे लगा था। रात करीब 12 बजे अमित ने डीजे बंद कर दिया। इसी बात से नाराज दूल्हे के बहनोई आकाश गौतम और उसके बड़े भाई अखिलेश गौतम ने अमित से डीजे फिर से चालू करने को कहा। अमित ने देर रात का हवाला देकर ऐसा करने से मना कर दिया। इस पर दोनों भाइयों ने अमित से धक्का-मुक्की और मारपीट शुरू कर दी।
झगड़ा बढ़ता देख अमित ने अपने पिता पुत्तीलाल (55) और बड़े भाई आशीष को बुला लिया। जब पिता और भाई उन्हें समझाने आए तो आकाश गौतम ने खुद को लखनऊ में बड़ा प्रॉपर्टी डीलर और किसी संगठन का अध्यक्ष बताते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। बात इतनी बढ़ गई कि अखिलेश के इशारे पर आकाश ने कमर से लाइसेंसी पिस्तौल निकाली और पुत्तीलाल के सीने में गोली मार दी।

हरदोईः बारात में डीजे बंद होने पर बवाल, दूल्हे के बहनोई ने चलाई गोली, डीजे वाले के पिता की मौत
हरदोईः बारात में डीजे बंद होने पर बवाल, दूल्हे के बहनोई ने चलाई गोली, डीजे वाले के पिता की मौत

गोली लगते ही पुत्तीलाल जमीन पर गिर पड़ा। शादी वाले घर में चीख-पुकार मच गई। बाराती इधर-उधर भागने लगे। घायल पुत्तीलाल को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अतरौली ले जाया गया, वहां से डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद पूरा मंडप सूना पड़ गया। जयमाला की रस्म हो चुकी थी, लेकिन फेरे नहीं पड़े थे। डरे हुए बाराती अपने-अपने घर लौट गए। दूल्हा और उसके परिजन कोतवाली पहुंच गए, जिससे शादी में व्यवधान पड़ गया।
सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) और सीओ संडीला भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। अमित की तहरीर पर पुलिस ने दूल्हे के दोनों बहनोई आकाश गौतम और अखिलेश गौतम के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगा दी गई हैं। बहुत जल्द दोनों को पकड़ लिया जाएगा। पुलिस पूरे इलाके में छापेमारी कर रही है।

असम में बहुविवाह के खिलाफ कानून की भाजपा नेताओं ने सराहना की

असम में बहुविवाह के खिलाफ कानून की भाजपा नेताओं ने सराहना की

असम में बहुविवाह के खिलाफ कानून की भाजपा नेताओं ने सराहना की
असम में बहुविवाह के खिलाफ कानून की भाजपा नेताओं ने सराहना की

असम । असम विधानसभा में ‘बहुविवाह निषेध विधेयक-2025’ पारित होने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने सराहना की है। उन्होंने कहा कि एक से ज्यादा शादी समाज के लिए एक अभिशाप है और इसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि असम ने बहुविवाह की प्रथा के खिलाफ पहल की है और वे बधाई के हकदार हैं। उन्होंने कहा, “पहली पत्नी के रहते हुए दूसरा विवाह करना ठीक नहीं है। किसी भी तरह ऐसी शादियों को समाज में मान्यता नहीं मिलनी चाहिए। असम ने इस पर पहल की है, जिसके लिए बधाई।” उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा, “मेरा मानना ​​है कि असम के मुख्यमंत्री और राज्य सरकार ने राज्य की जनसांख्यिकीय स्थिति, स्थानीय हालात, लगातार घुसपैठ के असर और सभी संबंधित फैक्टर्स पर विचार करने के बाद ही यह फैसला लिया होगा। यह फैसला स्वागत के योग्य है।”

असम में बहुविवाह के खिलाफ कानून की भाजपा नेताओं ने सराहना की
असम में बहुविवाह के खिलाफ कानून की भाजपा नेताओं ने सराहना की

असम सरकार के ‘बहुविवाह निषेध विधेयक-2025’ विधेयक का पूर्ण समर्थन करते हुए दिल्ली के चांदनी चौक से सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा, “भारत की सनातन संस्कृति में हमारे मूल्य परिवार के कॉन्सेप्ट को बहुत साफ तौर पर बताते हैं। इसलिए, अगर आप परिवार के विचार को नहीं मानते हैं, तो यह गलत है। यह बिल असम में हमारी संस्कृति को बचाने में मदद करेगा।”
बिहार में भाजपा की सहयोगी जदयू ने भी असम सरकार के फैसले को सराहा है। जदयू के प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा, “यह महत्वपूर्ण फैसला है और इससे सामाजिक विसंगतियों को दूर करने में मदद मिलेगी।”
बता दें कि असम विधानसभा ने गुरुवार को ‘बहुविवाह निषेध विधेयक-2025’ पास किया, जिससे राज्य में बहुविवाह की प्रथा को सजा वाला अपराध बनाया गया। नए कानून के तहत पहली शादी के कानूनी तौर पर चलते हुए दूसरी शादी करने पर कड़ी सजा होगी। विधेयक में दोषियों के लिए 10 साल जेल के साथ-साथ जुर्माने का भी प्रावधान किया गया है। हालांकि, अनुसूचित जनजातियों और संविधान के छठे शेड्यूल के तहत आने वाले इलाकों को इसके दायरे से बाहर रखा गया है।

कफ सिरप के अवैध कारोबार पर यूपी के चार जिलों में 19 दवा फर्मों पर एफआईआर, लाइसेंस रद्द करने के निर्देश

लखनऊ । यूपी में कोडीन युक्त कफ सिरप और नारकोटिक्स (एनआरएक्स) श्रेणी की दवाओं के अवैध व्यापार के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है। गंभीर अनियमितताओं के चलते खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने वाराणसी, सुल्तानपुर, भदोही और प्रयागराज की 19 दवा फर्मों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कराई है। जांच में पाया गया कि इन संस्थानों के संचालकों के पास कोडीन युक्त कफ सिरप और अन्य नारकोटिक दवाओं की खरीद-बिक्री से संबंधित जरूरी दस्तावेज नहीं थे। रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि ये फर्में ऐसी दवाओं की बिक्री नशे के उपयोग के लिए कर रही थीं, जो कानून का स्पष्ट उल्लंघन है। वाराणसी में राधिका इंटरप्राइजेज के प्रशांत उपाध्याय, मेड रेमेडी के आकाश पाठक, श्री हरि फार्मा के अमित जायसवाल, विश्वनाथ मेडिकल एजेंसी के विशाल सोनकर, सौम्या मेडिकल के सचिन पांडे, श्री राम फार्मा के घनश्याम, खाटू फार्मा के अभिनव यादव, काल भैरव ट्रेडर्स के बादल आर्य, विंध्यवासिनी ट्रेडर्स के सचिन यादव, श्याम फार्मा के राहुल कुमार जायसवाल, वीएसएम फर्म के हिमांशु चतुर्वेदी और पूर्णा फार्मा के पूजा तिवारी पर एफआईआर दर्ज हुई है।

कफ सिरप के अवैध कारोबार पर यूपी के चार जिलों में 19 दवा फर्मों पर एफआईआर, लाइसेंस रद्द करने के निर्देश
कफ सिरप के अवैध कारोबार पर यूपी के चार जिलों में 19 दवा फर्मों पर एफआईआर, लाइसेंस रद्द करने के निर्देश

सुल्तानपुर में वैभव फार्मा के वैभव श्रीवास्तव, वैश्य मेडिकल स्टोर के राजेश कसौधन, अमर फार्मा के पुष्पेंद्र कुमार सिंह और अनीश मेडिकल एजेंसी के अनीज खान पर मामला दर्ज हुआ है।
भदोही में श्री गुरुदेव मेडिकल एजेंसी, ओपी फार्मा के ओमप्रकाश कसेरा और प्रयागराज में आशुतोष फार्मा के आशुतोष पटेल की शिकायत की गई है।
एफएसडीए आयुक्त रौशन जैकब ने इन सभी दवा फर्मों के लाइसेंस रद्द करने के निर्देश जारी किए हैं।
कोडीन युक्त सिरप और नारकोटिक दवाओं की अवैध बिक्री पर एफएसडीए द्वारा की गई अब तक की कार्रवाई में वाराणसी में 28, जौनपुर में 12, कानपुर नगर में 8, लखनऊ में 3 एफआईआर के अलावा चंदौली, बहराइच, सुल्तानपुर, गाजीपुर में 36 एफआईआर दर्ज हैं। इस तरह अब तक कुल 87 एफआईआर इस अवैध कारोबार के खिलाफ दर्ज कराई जा चुकी हैं।
एफएसडीए ने बताया कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य प्रतिष्ठानों और आपूर्तिकर्ताओं की जांच जारी है। अधिकारियों का कहना है कि दवाओं के अवैध व्यापार में शामिल किसी भी व्यक्ति या फर्म को बख्शा नहीं जाएगा।

सूरतगढ़ में ठगों का नया फॉर्मूला : बर्तनों की पॉलिश का झांसा देकर लाखों के जेवरात लेकर फरार, सीसीटीवी में दोनों चोर कैद

श्रीगंगानगर। सूरतगढ़ थाना क्षेत्र में ठगों ने तांबे और चांदी के बर्तन पॉलिश करने का झांसा देकर लाखों के सोने के गहने उड़ाए। वारदात दिनदहाड़े हुई और दोनों आरोपी सीसीटीवी कैमरे में साफ़ कैद हुए हैं। आवाज लगाकर गली में घूमते ये ठग घर के अंदर पहुंचे, भरोसा जीता और पल भर में जेवरात लेकर ओझल हो गए।
“बर्तन पॉलिश करवाओ… चमका देंगे!” – इसी आवाज के सहारे घर में घुसे ठग गौरव कुमार (41) निवासी वार्ड 27, सूरतगढ़ ने पुलिस को बताया कि उसकी मां और पत्नी बालकनी में बैठी थीं। तभी दो युवक गली में चलते-चलते बर्तन पॉलिश करने की आवाज लगा रहे थे। कुछ देर बाद दोनों घर के पास आए और महिलाओं से बोले—“हम तांबा, चांदी, सोना… हर किस्म के बर्तन व जेवरात चमका देते हैं। चंद मिनट में जैसे नए हो जाएंगे।”
उनकी बात और चाल-ढाल में इतनी सफाई थी कि शक की कोई गुंजाइश ही नहीं बची।
पहले बर्तन चमकाए, फिर गहने मांगे… और पलक झपकते भाग निकले
गौरव की मां ने पहले तांबे के बर्तन आरोपियों को दिए। उन्होंने मौके पर ही उन्हें चमकाकर वापस कर दिया।यही देखकर परिवार का भरोसा बढ़ गया।

सूरतगढ़ में ठगों का नया फॉर्मूला : बर्तनों की पॉलिश का झांसा देकर लाखों के जेवरात लेकर फरार, सीसीटीवी में दोनों चोर कैद
सूरतगढ़ में ठगों का नया फॉर्मूला : बर्तनों की पॉलिश का झांसा देकर लाखों के जेवरात लेकर फरार, सीसीटीवी में दोनों चोर कैद

इसके बाद—
मां ने आधा तोला सोने की अंगूठी,
बहू ने 5 तोला सोने के दो कंगनपॉलिश कराने के लिए दे दिए।
जेवर हाथ में आते ही दोनों ठग अपनी बाइक स्टार्ट करके फुर्र… सूरतगढ़ की गलियों में कहीं गुम हो गए।
सीसीटीवी में दर्ज पूरी कहानी, पुलिस ने बनाई टीमें
पूरी घटना घर पर लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई। फुटेज में दिखाई दे रहा है कि कैसे दोनों आरोपी पहले गली में घूमते हैं, फिर आवाज लगाते हुए घर में प्रवेश करते हैं और कुछ देर बाद तेज़ी से बाइक भगाकर निकल जाते हैं।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।मामले की जांच हेड कॉन्स्टेबल महावीर सिंह कर रहे हैं।
लोगों से चेतावनी : “सड़क पर मिलने वाले पॉलिश करने वालों से सावधान रहें। पुलिस ने अपील की है कि— किसी भी अजनबी पॉलिश करने वाले पर भरोसा न करें। गहने कभी हाथ से न दें। संदिग्ध दिखें तो तुरंत थाने में सूचना दें।

मुंबई एयरपोर्ट पर फर्जी पासपोर्ट के साथ नेपाली युवती गिरफ्तार, ओमान भागने का था प्रयास

मुंबई । मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर इमिग्रेशन विभाग ने एक बड़ी फर्जीवाड़े का पर्दाफाश किया, जब एक नेपाली युवती भारतीय पासपोर्ट के साथ ओमान भागने की कोशिश कर रही थी। इमिग्रेशन अधिकारियों ने उसे गिरफ्तार कर लिया। यह घटना उस समय सामने आई जब काजल नाम की युवती मस्कत (ओमान) जाने वाली उड़ान 6ई 1267 में सवार होने के लिए इमिग्रेशन काउंटर पर पहुंची। काउंटर पर तैनात इमिग्रेशन ऑफिसर रुचि रुपेश धोमकर को युवती का व्यवहार और दस्तावेज संदिग्ध लगे। पासपोर्ट में उसका जन्मस्थान ‘नौहरा, हिमाचल प्रदेश’ दर्ज था, लेकिन बातचीत और हाव-भाव से वह नेपाली नागरिक प्रतीत हो रही थी। शक के आधार पर उसे आगे की जांच के लिए इमिग्रेशन विंग के इंचार्ज के पास भेजा गया। पूछताछ के दौरान युवती ने स्वीकार किया कि उसका असली नाम काजल लामा है और वह नेपाल की निवासी है।
उसने बताया कि उसके माता-पिता नेपाल से हिमाचल प्रदेश आकर बसे थे और यहीं जन्म लेने के बाद उसने भारतीय पहचान बनाने के लिए आधार, पैन और अन्य दस्तावेज तैयार किए थे। इसके बाद, उसने शिमला पासपोर्ट कार्यालय से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर भारतीय पासपोर्ट बनवा लिया था।

मुंबई एयरपोर्ट पर फर्जी पासपोर्ट के साथ नेपाली युवती गिरफ्तार, ओमान भागने का था प्रयास
मुंबई एयरपोर्ट पर फर्जी पासपोर्ट के साथ नेपाली युवती गिरफ्तार, ओमान भागने का था प्रयास

युवती के मोबाइल फोन से प्राप्त दस्तावेजों ने उसकी सच्चाई का खुलासा किया। इसमें उसका नेपाली जन्म प्रमाणपत्र, उसके पिता का नेपाली नागरिकता कार्ड, आधार कार्ड और पैन कार्ड शामिल थे।
जांच में यह भी पता चला कि वह 16 जून 2025 को जारी किए गए भारतीय पासपोर्ट का उपयोग करके मुंबई से मस्कत भागने की योजना बना रही थी।
इमिग्रेशन विभाग ने इस फर्जीवाड़े को सुनियोजित धोखाधड़ी माना और युवती को सहार पुलिस के हवाले कर दिया। सहार पुलिस अब मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि पासपोर्ट अथॉरिटी और इमिग्रेशन सिस्टम को धोखा देने के लिए और कौन लोग शामिल थे। काजल लामा से पूछताछ की जा रही है, जिससे पता लगाया जा सके कि इसमें कितने लोग शामिल हैं और उसने इससे पहले क्या कहीं की यात्राएं की हैं।

हिन्दुस्तान जिंक ने नए BIS सर्टिफिकेशन के साथ नवाचार को दी नई रफ़्तार

उदयपुर। भारत की एकमात्र और दुनिया की सबसे बड़ी इंटीग्रेटेड जिंक उत्पादक कंपनी हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड इन दिनों “थिंक डिफरेंटली” थीम के साथ वर्ल्ड क्वालिटी मंथ मना रही है। यह थीम कंपनी की इनोवेशन क्षमता, डेटा-ड्रिवन निर्णय लेने की प्रक्रिया और वैल्यू चेन में ऑपरेशनल एक्सीलेंस के प्रति उसकी लगातार प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
इसी कड़ी में कंपनी को अपने प्रमुख प्रोडक्ट ‘डाई कास्टिंग के लिए जिंक बेस एलॉय इनगॉट्स – ग्रेड ZN AI 4’ के लिए Bureau of Indian Standards (BIS) से IS 713:1986 के अंतर्गत स्टैंडर्ड मार्क का उपयोग करने की अनुमति मिल गई है। यह सर्टिफिकेशन उत्पाद की बाज़ार विश्वसनीयता, नियामकीय अनुपालन और कस्टमर कॉन्फिडेंस को और मजबूत करता है। इसके साथ ही कंपनी का “हाई-एश्योरेंस, ग्लोबली बेंचमार्क्ड” प्रोडक्ट्स का विज़न भी और सुदृढ़ हो गया है।
कंपनी की क्वालिटी जर्नी में बड़ा कदम – एजाइल क्वालिटी सर्कल
हिन्दुस्तान जिंक ने पारंपरिक 12-स्टेप फ्रेमवर्क को आधुनिक रूप देते हुए एजाइल क्वालिटी सर्कल पेश किया है। यह नया मॉडल टीमों को चुनौतियों के हिसाब से सबसे बेहतर क्वालिटी टूल्स चुनने की शक्ति देता है। इससे—कर्मचारी सहभागिता बढ़ती है, निर्णय तेजी से लिए जा सकते हैं, रचनात्मक समस्या-समाधान को बढ़ावा मिलता है।
विविध कौशलों का प्रभावी उपयोग संभव होता है
यह क्वालिटी सर्कल कम्पनी के सात बुनियादी स्तम्भों पर आधारित मजबूत क्वालिटी इकोसिस्टम से सहज रूप से जुड़ जाता है—सप्लायर क्वालिटी मैनेजमेंट, कस्टमर मैनेजमेंट, इंटीग्रेटेड क्वालिटी मैनेजमेंट, निरंतर सुधार, नेतृत्व सहभागिता, स्किल डेवलपमेंट और रिजल्ट मैपिंग।
पूरी तरह डिजिटल LIMS – पारदर्शिता और डेटा एक्यूरेसी की नई मिसाल
हिन्दुस्तान जिंक ने अपना क्वालिटी एश्योरेंस वर्कफ्लो अधिक सुदृढ़ करने के लिए पूरी तरह डिजिटल लैबोरेटरी इन्फॉर्मेशन मैनेजमेंट सिस्टम (LIMS) अपनाया है।
इससे—एंड-टू-एंड ट्रांसपेरेंसी, ट्रैसेबिलिटी, और डेटा की 100% सटीकता सुनिश्चित होती है।

हिन्दुस्तान जिंक ने नए BIS सर्टिफिकेशन के साथ नवाचार को दी नई रफ़्तार
हिन्दुस्तान जिंक ने नए BIS सर्टिफिकेशन के साथ नवाचार को दी नई रफ़्तार

सीईओ का बयान — इनोवेशन को लेकर आत्मविश्वास
हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड के सीईओ अरुण मिश्रा ने कहा—“हिन्दुस्तान जिंक में क्वालिटी, जिज्ञासा और निरंतर सुधार की संस्कृति में निहित है। ‘थिंक डिफरेंटली’ थीम और एजाइल क्वालिटी सर्कल्स के साथ हम अपने लोगों को पारंपरिक तरीकों से आगे बढ़कर आत्मविश्वास के साथ नवाचार करने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। BIS सर्टिफिकेशन हमारे क्वालिटी सिस्टम की ताकत का प्रतीक है, जो हमें ऑपरेशनल एक्सीलेंस के नए मानक स्थापित करने में सक्षम बनाता है।”
ग्लोबल लेवल पर मजबूत उपस्थिति और सस्टेनेबल कमिटमेंट
दुनिया की सबसे बड़ी इंटीग्रेटेड जिंक उत्पादक कंपनी के रूप में हिन्दुस्तान जिंक—प्रोडक्ट रिलायबिलिटी, जिम्मेदार सोर्सिंग, और सस्टेनेबिलिटी के अंतरराष्ट्रीय मानकों को लगातार और ऊंचा उठा रही है।
कंपनी के उत्पाद—London Metal Exchange (LME), London Bullion Market Association (LBMA) में रजिस्टर्ड हैं, जो वैश्विक खरीदारों को 99.99% प्योर सिल्वर सहित उच्च शुद्धता और स्थिरता का भरोसा देते हैं।
साथ ही कंपनी के पास—REACH सर्टिफिकेशन (जिससे उत्पाद 27 EU देशों में निर्यात योग्य हैं) और वैश्विक स्तर पर मान्यता प्राप्त m³ck International Verification भी मौजूद है।
कंपनी का लो-कार्बन जिंक ब्रांड ECOZENTM उद्योग को अधिक सस्टेनेबल भविष्य की दिशा में ले जाने के उसके संकल्प को और मजबूत करता है।
ISO और अन्य वैश्विक सर्टिफिकेशन ― मजबूत कम्प्लायंस फ्रेमवर्क
हिन्दुस्तान जिंक अपने उत्पाद पोर्टफोलियो में निम्न सर्टिफिकेशन्स बनाए रखती है—ISO 9001:2015, ISO 14001:2015, ISO 45001:2018, ISO/IEC 17015:2017 NABL Accreditation, BIS Certification साथ ही यह ICMM की एकमात्र भारतीय सदस्य है—जो वैश्विक खनन उद्योग में एथिक्स, सेफ्टी और सस्टेनेबल डेवलपमेंट के उच्चतम मानकों के लिए जाना जाता है।
क्वालिटी, नवाचार और सस्टेनेबल संचालन के लिए हिन्दुस्तान जिंक की प्रतिबद्धता उसे उद्योग में एक मजबूत और अग्रणी पहचान देती है। नए BIS सर्टिफिकेशन के साथ कंपनी ने एक बार फिर सिद्ध कर दिया है कि वह भविष्य की जरूरतों के अनुरूप विश्वस्तरीय मानकों पर खरा उतरने को तैयार है।