दिल्ली के द्वारका में बुजुर्ग महिला से सोने के गहने लूटने वाले चार गिरफ्तार, सभी जेवर बरामद
नई दिल्ली । दिल्ली के द्वारका जिले के थाना बिंदापुर क्षेत्र में एक 86 वर्षीय बुजुर्ग महिला से सोने के आभूषण लूटने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने किराए पर कमरा लेने के बहाने बुजुर्ग महिला के घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया था। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में दो महिलाएं, एक युवक और उनका मित्र शामिल हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटे गए सभी सोने के आभूषण, 1 जोड़ी सोने की चूड़ियां, 1 जोड़ी सोने के झुमके और 1 सोने की अंगूठी बरामद कर ली है। घटना 14 नवंबर की दोपहर की है जब बिंदापुर थाने में पीसीआर कॉल के जरिए सूचना मिली कि दो महिलाएं और दो पुरुष जबरन घर में घुस आए हैं और कॉलर की 86 वर्षीय मां के हाथों से सोने की चूड़ियां, झुमके और अंगूठी छीनकर फरार हो गए हैं। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। अपराध की गंभीरता को देखते हुए थाने की एक विशेष टीम बनाई गई जिसमें एसआई संदीप, एचसी नीरज, कॉन्स्टेबल आशीष, कॉन्स्टेबल राजेश दागर और कॉन्स्टेबल नरेंद्र शामिल थे। टीम का नेतृत्व बिंदापुर एसएचओ इंस्पेक्टर नरेश सांगवान कर रहे थे और पूरी कार्रवाई एसीपी डाबड़ी राजकुमार की निगरानी में हुई। पुलिस टीम ने वारदात स्थल और आसपास के इलाकों के 150 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी निगरानी के साथ-साथ गुप्त सूचनाएं भी जुटाईं।
दिल्ली के द्वारका में बुजुर्ग महिला से सोने के गहने लूटने वाले चार गिरफ्तार, सभी जेवर बरामद
सीसीटीवी फुटेज को हाई-रिजॉल्यूशन में बढ़ाने पर एक आरोपी लड़की की पहचान सामने आई। इसके बाद पुलिस टीम दिल्ली के उत्तम नगर स्थित नंदा राम पार्क इलाके में उसके घर पहुंची, जहां वह अपनी बहन, भाई और उसके दोस्त के साथ मौजूद मिली। तलाशी के दौरान घर से बुजुर्ग महिला के लूटे गए सोने के सभी आभूषण बरामद हुए और चारों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि लगभग 10 दिन पहले वे उस गली से गुजर रहे थे जहां उन्होंने बुजुर्ग महिला को काफी सोने के आभूषण पहने हुए देखा था। तभी चारों ने योजना बनाई कि अवसर मिलने पर वे महिला के घर में अकेले होने पर लूटपाट करेंगे। कुछ दिनों बाद दोनों लड़कियां दिन के समय किराए का कमरा देखने के बहाने घर पहुंचीं और बातचीत में पता लगाया कि दिन में बुजुर्ग महिला घर पर अकेली रहती हैं। इसी जानकारी के आधार पर 14 नवंबर को चारों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया। पूछताछ से यह भी सामने आया कि तीन आरोपी आपस में सगे भाई-बहन हैं जबकि चौथा आरोपी राजू उनका दोस्त है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रतन मेहतो (19), राजू कुमार (27), अंजलि (24) और रंजू (20) के रूप में हुई। पुलिस ने लूट की वारदात का पर्दाफाश करते हुए बुजुर्ग महिला के सभी सोने के आभूषण सफलतापूर्वक बरामद कर लिए हैं और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।
दर से अधिक व समय समाप्त होने के पश्चात बिक रही शराब पर रोक लगाने की मांग, ज्ञापन दिया
रूपवास (भरतपुर)। कस्बे के दर्जनों लोगों ने अधिवक्ता वीरेंद्र अम्बेश के नेतृत्व में क्षेत्र में अधिक दर पर, समय समाप्त होने के पश्चात व सर्किल के नाम पर अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ कार्यवाही किए जाने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर के नाम का ज्ञापन नायब तहसीलदार को दिया है। कस्बे के लोगों ने अवैध शराब को लेकर जिला कलेक्टर के नाम दिए ज्ञापन में लिखा कि रुपबास कस्बे सहित क्षेत्र में करीब आधा दर्जन पंजीकृत शराब की दुकान संचालित है। शराब की दुकानों पर मौजूद हर ब्रांड की शराब व बियर को अंकित दर से ज्यादा रुपए लेकर शराब प्रेमियों को बेचा जा रहा है। वहीं इन शराब की दुकानों पर आबकारी नियमों के अनुरूप शराब के मूल्य का कोई बोर्ड भी नहीं लगाया गया है। इतना ही नहीं इन शराब की दुकानों की आड़ में सर्किल ने नाम पर दर्जनों दुकानें खोल कर शराब की बिक्री करवाई जा रही है। वहीं शराब की दुकानों को रात्रि 8 बजे के पश्चात तक खोला जाता है। यह तो हुआ शराब की दुकानों का खेल। क्षेत्र के धौलपुर मार्ग स्थित घाटौली व भरतपुर मार्ग स्थित गहनीली थानांतर्गत पड़ने वाले ढाबे, होटल व रेस्टोरेंट पर खुलेआम समय असमय अवैध शराब परोसकर पिलाई जाती है।
दर से अधिक व समय समाप्त होने के पश्चात बिक रही शराब पर रोक लगाने की मांग, ज्ञापन दिया
इस सब की जानकारी होने के बावजूद आबकारी विभाग की ओर से कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। अगर गाहे बगाहे कार्यवाही की भी जाती है तो मात्र 48 पव्वा शराब पकड़ने की कार्यवाही कर इति श्री कर खानापूर्ति कर दी जाती है। जिससे इन अवैध शराब बेचने वालों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। अगर अंकित दर से ज्यादा रुपए वसूलने का कोई विरोध करता है तो शराब के ठेकों पर मौजूद सेल्समैन झगड़ा करने व बदतमीजी करने पर उतारू हो जाते हैं। शराब पर एमआरपी से अधिक रेट वसूल करना आबकारी विभाग और सरकार के नियम अनुसार गलत है। लेकिन रूपवास कस्बे सहित क्षेत्र में संचालित शराब ठेकों पर शराब ठेकेदारों द्वारा मनमानी तरीके से हर ब्रांड की शराब व बियर पर एमआरपी से अधिक रेट वसूल जा रहा है। शराब ठेकेदारों द्वारा रूपबास कस्बे सहित आस-पास के गांवों में बतौर सर्किल अवैध रूप से शराब बिकवाई जा रही हैं। जिसके चलते गांवों की युवा पीढ़ी में शराब की लत बढ़ती जा रही है और गांवों की सामाजिक समरसता भी खराब हो रही है। शराब ठेकों के अलावा कहीं भी शराब बिकती है तो वो सरकार के नियम अनुसार अवैध व गलत है और कार्रवाई योग्य है। इस अवसर पर अधिवक्ता वीरेंद्र अम्बेश, भीम वरुण, बबलू, लोकेश, मंगल सिंह आदि मौजूद थे।
हरियाणा कांग्रेस की अनुशासन कमेटी सख्त: पार्टी लाइन से हटकर बयान देने वालों पर होगी कार्रवाई, 10-12 शिकायतें पहुंचीं कमेटी तक
अंबाला। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस की अनुशासन कमेटी ने शनिवार को पार्टी के जिलाध्यक्षों समेत दूसरे नेताओं व कार्यकर्ताओं को अनुशासन का पाठ पढ़ाया। कमेटी के अध्यक्ष व पूर्व सांसद धर्मपाल सिंह मलिक ने साफ कहा कि पार्टी लाइन के खिलाफ सार्वजनिक तौर पर बयान देने वाले नेताओं के खिलाफ अब ठोस कार्रवाई होगी। बेशक बयान देने वाले पार्टी के विधायक व वरिष्ठ नेता ही क्यों न हों? असल में शनिवार को अंबाला छावनी के कांग्रेस भवन में कमेटी के अध्यक्ष चौधरी धर्मपाल मलिक की अध्यक्षता में प्रदेश कांग्रेस की अनुशासन कमेटी की अहम मीटिंग हुई। इस मीटिंग में पार्टी के शहरी व ग्रामीण अध्यक्षों के साथ बड़ी संख्या में नेता व कार्यकर्ताओं ने भी हिस्सा लिया। बैठक में समिति के सदस्य पूर्व सांसद कैलाशो सैनी, पूर्व विधायक अनिल कुमार धंतौड़ी तथा सदस्य-सचिव एडवोकेट रोहित जैन उपस्थित रहे। समिति के सदस्य-सचिव रोहित जैन ने बताया कि पार्टी में अनुशासन बनाए रखने के लिए पार्टी हाईकमान की ओर से बनाई गई अनुशासन कमेटी ने अपना काम शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि पूरी कमेटी जिम्मेदारी के साथ अपना काम कर रही है। पार्टी लाइन से हटकर या फिर खिलाफ बयानबाजी करने वाले कुछेक नेताओं से सपष्टीकरण माँगा जायेगा। उन्होंने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, महासचित (संगठन) केसी वेणुगोपाल, हरियाणा में पार्टी मामलों के प्रभारी बीके हरिप्रसाद, सहप्रभारी प्रफुल गुडधे व जितेन्द्र बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेन्द्र सिंह, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष चौधरी भूपेन्द्र सिंह हुड्डा, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं सांसद कुमारी सैलजा तथा रणदीप सिंह सुरजेवाला और अन्य वरिष्ठ नेताओं की अगुवाई में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अनुशासन कमेटी पार्टी को मजबूत बनाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पूरी कमेटी बिना किसी विरोधाभास व एकजुटता के साथ पार्टी हित में कार्य कर रही है। जैन ने बताया कि कुछ नेता मीडिया, सोशल मीडिया व दूसरे प्लेटफॉर्म पर पार्टी नेताओं के खिलाफ बेवजह की बयानबाजी कर संगठन की छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं। संगठन की ओर से ऐसे कुछ नेताओं के खिलाफ अनुसासन कमेटी के पास शिकायतें भी आई हैं। उन शिकायतों का अवलोकन किया जा रहा है। इसके बाद पुख्ता सबूतों के आधार पर उनके खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा की जाएगी। जैन ने पार्टी के सभी जिला अध्यक्षों के साथ पार्टी के वरिष्ट नेताओ व कार्यकर्ताओ को भी संगठन की और से जारी दिशानिर्देशो की अनुपालना करने के आदेश दिए है।
हरियाणा कांग्रेस की अनुशासन कमेटी सख्त: पार्टी लाइन से हटकर बयान देने वालों पर होगी कार्रवाई, 10-12 शिकायतें पहुंचीं कमेटी तक
पारदर्शिता के साथ होगी कार्रवाई अनुशासन समिति के चेयरमैन चौधरी धर्मपाल सिंह मलिक ने अम्बाला छावनी के कांग्रेस भवन में मीडिया से बातचीत करते हुए साफ कहा की केंद्रीय नेतृत्व की ओर से उन्हें बड़ी अहम जिम्मेदारी दी है वे उस पर पुरी तरह खरा उतरेंगे । उन्होंने कहा कि उनकी कमेटी के गठन का उद्देश्य पूरी तरह से साफ है। हम जिम्मेदारी का पूरी ईमानदारी व निष्पक्षता के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा की अनुशासन समिति को हिसार व सिरसा से कुछ शिकायते मिली है। इन शिकायतों पर हम कार्रवाई करने जा रहे है। उन्होंने कहा की जिन नेताओ ने पार्टी के दिशा निर्देशों की पालना नही की है उन्हें कारण बताओ नोटिस भेजे जायेगें। नोटिस का संतोष जनक जवाब न मिलने पर कड़ी करवाई होगी।पार्टी या फिर किसी पार्टी के किसी भी वरिष्ठ नेता के खिलाफ बयानबाजी करने वालों को बक्शा नहीं जायेगा । मलिक ने कहा की अनुशासन समिति का कोई सदस्य या चेयरमैन किसी गुट का नही है। केंद्रीय नेतृत्व की और से मिली जिम्मेदारी को निभाने के लिए पुरी कमेटी एकजुट है। उन्होंने कहा की कोई भी नेता या कार्यकर्ता पार्टी से बड़ा नही होता, हमने सख्ती के साथ सभी नेताओ को यह स्पष्ट कर दिया है की वे पार्टी से बड़े नही है । उन्होंने कहा की अनुशासन कमेटी पार्टी को मजबूत करने का काम करेगी। पार्टी लाइन से हटकर बात करने वाले नेताओ को पहले समझाया जायेगा नही माने तो फिर ठोस निर्णय लिया जायेगा। पूछे जाने पर मलिक ने कहा की अभी तक कमेटी के पास लिखित में 4 शिकायते आई है, कुछ शिकायते उन्हें मीडिया के जरिए मिली है। कुल मिलाकर 10-12 शिकायते आई है। उन्होंने कहा की गलत बयानबाजी करने के मामले में किसी नेता को कोई छुट नही मिलेगी। पांच जोन में बाँटा प्रदेश: – अनुशासन कमेटी के सदस्य सचिव एडवोकेट रोहित जैन ने बताया कि कमेटी सभी जिलों में अनुशासन को लेकर बैठक आयोजित कर रही है। अंबाला छावनी में हुई बैठक तय कार्यक्रम का हिस्सा है। सभी जिलों में मीटिंग को लेकर कमेटी ने पूरे प्रदेश को पांच ज़ोन में बांटा है। पहले ज़ोन में पंचकुला, यमुनानगर, अंबाला, कुरूक्षेत्र तथा कैथल और दूसरे ज़ोन में करनाल, पानीपत, सोनीपत व जींद को शामिल किया गया। इसी प्रकार तीसरे ज़ोन में रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी, महेन्द्रगढ़, भिवानी व दादरी तथा चौथे ज़ोन में फरीदाबाद, गुरूग्राम, नूंह व पलवल को रखा गया। हिसार, रोहतक, फतेहाबाद व सिरसा को पांचवे ज़ोन में रखा गया। उन्होंने बताया कि शिकायतों तथा सुझावों के लिए एक समर्पित ई-मेल बनाई गई है ताकि शिकायतकर्ता अथवा सुझाव देने वाले कांग्रेसजनों को कोई असुविधा न हो। जैन ने बताया की अनुशासन कमेटी की अगली मीटिंग तीसरे जोंन के जिला भिवानी में 6 दिसम्बर 2025 को आयोजित की जाएगी
दिल्ली : ज्योति नगर इलाके में चाकूबाजी की घटना में एक नाबालिग की मौत, जांच में जुटी पुलिस
नई दिल्ली । दिल्ली के ज्योति नगर पुलिस क्षेत्र में शुक्रवार रात चाकूबाजी की घटना हुई है। इसमें एक नाबालिग की मौत हो गई। पुलिस टीम पूरे मामले की जांच कर रही है। पूरी घटना शुक्रवार रात की है। ज्योति नगर पुलिस स्टेशन क्षेत्र के अंतर्गत चाकूबाजी की घटना हुई। हमले का शिकार हुए नाबालिग को पहले जीटीबी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान कर्दमपुरी इलाके के रहने वाले 15 साल के लड़के के रूप में हुई। पूछताछ में पता चला कि आरोपियों और लड़के के बीच झगड़ा हुआ था, जिस दौरान आरोपियों ने मृतक को चाकू मार दिया। इस जुर्म में एक नाबालिग समेत दो संदिग्धों के शामिल होने के सुराग और सबूत मिले हैं, जिन पर आरोप है कि उन्होंने यह जुर्म किया है। मामले को लेकर ज्योति नगर पुलिस स्टेशन में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फोरेंसिक टीम ने मौके से सबूत इकट्ठा किए हैं। आगे की जांच जारी है।
दिल्ली : ज्योति नगर इलाके में चाकूबाजी की घटना में एक नाबालिग की मौत, जांच में जुटी पुलिस
घटना के बाद इलाके के लोग स्तब्ध हैं। एक स्थानीय नागरिक ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “16 वर्षीय अल्फाज की हत्या हुई है। वो रात को खाना खाने के लिए बैठा था। इस दौरान उसका एक दोस्त आया, जो उसे लेकर बाहर गया। उन्होंने घर से जाते वक्त दरवाजे को बाहर से बंद कर दिया था। यह घटना रात करीब 11 बजे की है। पुलिस घटना के काफी देर बाद आई है।” उन्होंने इलाके में हो रही आपराधिक घटनाओं पर चिंता जताई और पुलिस से निवेदन किया कि आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाए और लोगों की सुरक्षा का ध्यान रखे। उन्होंने बताया कि कुछ लड़के गली में खड़े होते हैं, जो किसी महिला के जाने पर छेड़ते हैं। इस पर भी रोक लगे।
बीकानेर के पूर्व सांसद धर्मेंद्र के निधन पर मुख्यमंत्री भजनलाला ने जताया दुख, दी श्रद्धांजलि
जयपुर। प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता, पद्म भूषण से सम्मानित और बीकानेर के पूर्व सांसद धर्मेंद्र के निधन की खबर ने देशभर में शोक की लहर दौड़ा दी है। उनके निधन पर विभिन्न क्षेत्रों के लोग गहरा दुख व्यक्त कर रहे हैं। धर्मेंद्र भारतीय सिनेमा के उन दिग्गज कलाकारों में शामिल थे, जिन्होंने अपने शानदार अभिनय, विशिष्ट व्यक्तित्व और सरल स्वभाव से सिनेमा को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया।
बीकानेर के पूर्व सांसद धर्मेंद्र के निधन पर मुख्यमंत्री भजनलाला ने जताया दुख, दी श्रद्धांजलि
दशकों तक उन्होंने विविध भूमिकाओं के माध्यम से दर्शकों को प्रभावित किया और अपनी लोकप्रियता से पीढ़ियों को जोड़े रखा। उनकी प्रेरणादायक यात्रा और सिनेमा जगत में किया गया योगदान हमेशा याद किया जाएगा। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थनाएँ करते हुए कहा जा रहा है कि ईश्वर उन्हें अपने चरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार तथा प्रशंसकों को इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति प्रदान करें।
बिहार में ठंड, कोहरे और प्रदूषण की मार; आईएमडी ने तापमान में और गिरावट की चेतावनी दी
पटना । बिहार में सर्दियों की शुरुआत के साथ ही कोहरे में काफी बढ़ोतरी देखी गई है और साथ ही प्रदूषण भी खतरनाक लेवल तक बढ़ गया है। मौसम विभाग ने यह भी चेतावनी जारी की है कि उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान 2-4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। आईएमडी के मुताबिक, कई जिलों में रात का टेम्परेचर 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा सकता है, जबकि सुबह घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी लगभग 600 मीटर तक कम होने की उम्मीद है। तापमान में गिरावट के साथ, राज्य के कई हिस्सों में एयर पॉल्यूशन का लेवल और खराब हो गया है। वैशाली जिले का हाजीपुर, जिसे इंडस्ट्रियल बेल्ट माना जाता है, एक बार फिर सबसे ज्यादा प्रदूषित जगहों में से एक बन गया है, जहां एक्यूआई 212 रिकॉर्ड किया गया, जिससे लोगों के लिए सांस लेना मुश्किल हो गया। पटना में सोमवार सुबह एक्यूआई 188 के साथ पॉल्यूशन का लेवल मॉडरेट दर्ज किया गया। वेस्ट चंपारण के नरकटियागंज में, हालात बहुत खराब थे, जहां एक्यूआई खतरनाक 480 तक पहुंच गया, जो राज्य में सबसे ज्यादा है। बढ़ते पॉल्यूशन लेवल की वजह से सांस की दिक्कतें, अस्थमा और हाई ब्लड प्रेशर के मामले बढ़ गए हैं। हाजीपुर, पटना और भागलपुर में एक्यूआई अभी मॉडरेट से खराब के बीच है।
बिहार में ठंड, कोहरे और प्रदूषण की मार; आईएमडी ने तापमान में और गिरावट की चेतावनी दी
पटना में, 24 जिलों में टेम्परेचर 1–2 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। अररिया जिले के फोर्ब्सगंज में सबसे ज्यादा टेम्परेचर 31.2 डिग्री रहा, जबकि किशनगंज में सबसे ठंडी रात 12.3 डिग्री सेल्सियस रही। पूर्णिया, गया और नॉर्थ बिहार के दूसरे जिलों में विजिबिलिटी कम रही, जिससे ट्रैफिक धीमा रहा। आईएमडी ने बंगाल की खाड़ी में एक लो-प्रेशर एरिया बनने का भी संकेत दिया है, जिससे 27-28 नवंबर को बिहार में हल्की बारिश हो सकती है। दिन में हल्की धूप के बावजूद, ज़्यादा से ज़्यादा टेम्परेचर 26 और 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिसंबर के पहले हफ्ते से पहले कड़ाके की सर्दी पड़ने की उम्मीद नहीं है, हालांकि अगले तीन दिनों तक ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलती रहेंगी। लोगों को गर्म कपड़े पहनने, मास्क इस्तेमाल करने और सुबह जल्दी और देर शाम बाहर जाने से बचने की सलाह दी गई है। किसानों को अपनी फसलों को बचाने के लिए अलर्ट किया गया है, जबकि यात्रियों से कोहरे वाले इलाकों में सावधानी से गाड़ी चलाने की अपील की गई है।
संभल हिंसा की बरसी पर पुलिस-प्रशासन सतर्क, जिलाधिकारी और एसएसपी ने किया फ्लैग मार्च
संभल । उत्तर प्रदेश के संभल में हिंसा की घटना के एक साल पूरे होने पर किसी भी तनावपूर्ण परिस्थिति के मद्देनजर जिले में पुलिस प्रशासन अलर्ट है। जिलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया और पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने सोमवार को संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से भी बातचीत की। जिलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, “अभी, 19 मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं और 16 सेक्टर बनाए गए हैं। सीसीटीवी, आईसीसीसी और 39 पुलिस चौकियों के साथ तीन-लेयर सिक्योरिटी सिस्टम लागू किया है। ये सभी सिस्टम पिछले एक साल में धीरे-धीरे बनाए गए हैं, यही वजह है कि लोग अब सुरक्षित महसूस करते हैं। हिंसा मामले पर जिलाधिकारी ने बताया कि कुल 12 मुकदमों में अदालत में चार्जशीट दायर किए जाने के बाद ट्रायल शुरू हो चुके हैं। उन्होंने संभल के विकास और आर्थिक स्थिति के बारे में भी जानकारी दी। जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संभल में 600 करोड़ रुपए से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया था।
संभल हिंसा की बरसी पर पुलिस-प्रशासन सतर्क, जिलाधिकारी और एसएसपी ने किया फ्लैग मार्च
उसके बाद से संभल आर्थिक रूप से तेजी से विकसित हो रहा है। यह जिला एनसीआर के बिल्कुल पास है। उन्होंने उम्मीद जताई कि संभल में तीर्थ स्थल और परिक्रमा क्षेत्र बनने व विकास होने से पर्यटन बढ़ेगा और लोगों की आजीविका में बढ़ोतरी होगी। संभल के पुलिस अधीक्षक (एसपी) कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया, “24 नवंबर 2024 को हिंसा हुई थी। पुलिस ने हालात को सुरक्षित रूप से संभाला, जबकि उपद्रवियों ने गोलियां चलाईं, पत्थर फेंके और आंसू गैस के गोले छोड़े। पुलिस ने दंगाइयों को भगाया। एसपी ने बताया कि उस घटना में हजारों लोग शामिल थे, लेकिन पुलिस ने उनमें से 133 को गिरफ्तार किया और उनके खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट फाइल की। 12 मामलों का ट्रायल पहले ही शुरू हो चुका है और पुलिस कोर्ट में यह पक्का करने की असरदार कोशिश कर रही है कि गिरफ्तार किए गए सभी लोगों को सजा मिले।
हैदराबाद: आउटर रिंग रोड पर कार में लगी आग, एक शख्स की मौत
हैदराबाद। हैदराबाद में सोमवार सुबह एक कार में आग लगने से एक व्यक्ति जिंदा जल गया। यह दुर्घटना शहर के बाहरी इलाके शमीरपेट के पास आउटर रिंग रोड पर हुई। पुलिस के अनुसार, आग इकोस्पोर्ट कार में लगी, जो सड़क किनारे खड़ी थी। पुलिस को शक है कि इस हादसे में जान गवाने वाला शख्स कार में एसी चालू करके सोया था। बाद में, वह कार में फंस गया क्योंकि आग तेजी से फैली और पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। कार शमीरपेट से कीसरा जाते समय लियोनिया रेस्टोरेंट के पास सड़क किनारे खड़ी थी। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आग बुझाई। पुलिस को शक है कि आग किसी तकनीकी खराबी की वजह से लगी। शमीरपेट पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कर लिया गया है। मरने वाले की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। क्राइम लेबोरेटरी अल्टीमेट एविडेंस सिस्टम टीम ने आग लगने के कारणों की पूरी जांच करने और मरने वाले की पहचान करने के लिए मौके पर जाकर जांच की।
हैदराबाद: आउटर रिंग रोड पर कार में लगी आग, एक शख्स की मौत
एक अन्य घटना में, अलवाल में एक तेज रफ्तार कार दुकानों में जा घुसी। यह हादसा सेलेक्ट थिएटर के पास हुआ। पुलिस के मुताबिक, एक अर्टिगा कार सड़क किनारे की दुकानों और एक कमर्शियल ब्लॉक में जा घुसी। कार चला रहे व्यक्ति को गंभीर चोटें आईं और उसे अस्पताल ले जाया गया। इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ क्योंकि दुकानें बंद थीं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस को शक है कि कार चालक शराब के नशे में कार चला रहा था। हैदराबाद, साइबराबाद और राचकोंडा कमिश्नरेट की सीमाओं में शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की जांच के लिए रेगुलर ड्राइव के बावजूद हैदराबाद और उसके आस-पास के इलाकों में ऐसी घटनाएं हो रही हैं। हैदराबाद ट्रैफिक पुलिस ने चेतावनी दी है कि शराब पीकर गाड़ी चलाने पर जेल हो सकती है। 21 और 22 नवंबर को दो दिन की स्पेशल ड्राइव के दौरान कुल 535 ड्राइवर पकड़े गए। पुलिस के मुताबिक, टू-व्हीलर के खिलाफ 430 केस, थ्री-व्हीलर के खिलाफ 39 और फोर-व्हीलर वगैरह के खिलाफ 66 केस दर्ज किए गए।
सेंट कोलंबस स्कूल छात्र सुसाइड मामला: दिल्ली पुलिस ने तीन शिक्षकों को पूछताछ के लिए बुलाया
नई दिल्ली । दिल्ली के सेंट कोलंबस स्कूल के 10वीं कक्षा के छात्र की आत्महत्या मामले में जांच तेज हो गई है। दिल्ली पुलिस ने सोमवार को स्कूल के तीन शिक्षकों को पूछताछ के लिए बुलाया है। इससे पहले, रविवार को दो शिक्षकों से पूछताछ की गई थी। दिल्ली पुलिस के अनुसार, इस मामले में तेजी से जारी की जा रही है। घटना से जुड़े हर पहलू की गहराई से जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि सोमवार को स्कूल के तीन शिक्षकों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। पुलिस ने इससे पहले दो शिक्षकों और कुछ छात्रों के भी बयान दर्ज किए हैं। बता दें कि दिल्ली के राजेंद्र प्लेस मेट्रो स्टेशन पर सेंट कोलंबस स्कूल के 10वीं के 16 वर्षीय छात्र ने सुसाइड कर लिया था। छात्र के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ था, जिसमें उसने स्कूल के एक टीचर पर हैरेसमेंट का आरोप लगाया था और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। जानकारी के अनुसार, छात्र 18 नवंबर को घर से स्कूल जाने के लिए निकला था, उस समय उसके पिता घर से बाहर थे।
सेंट कोलंबस स्कूल छात्र सुसाइड मामला: दिल्ली पुलिस ने तीन शिक्षकों को पूछताछ के लिए बुलाया
इस घटना के बाद गुस्सा फैल गया और पेरेंट्स और स्टूडेंट्स स्कूल के बाहर जमा हो गए और आरोपों में नामजद लोगों के खिलाफ जवाबदेही और सख्त कार्रवाई की मांग की। पेरेंट्स ने आरोपियों के खिलाफ तुरंत और सख्त कार्रवाई की मांग की। कई अभिभावकों ने आरोप लगाया कि स्कूल में माहौल डर का है और कुछ टीचर्स बच्चों के साथ लगातार बुरा व्यवहार करते हैं। मृतक के पिता द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर के अनुसार, टीचर्स द्वारा लगातार परेशान किए जाने की वजह से स्टूडेंट बहुत ज्यादा मेंटल स्ट्रेस में था। पिता ने आरोप लगाया कि उनके बेटे ने कुछ टीचरों के बारे में बार-बार शिकायत की थी जो छोटी-छोटी बातों पर उसे डांटते, बेइज्जत करते और मानसिक रूप से परेशान करते थे। एफआईआर में आगे कहा गया है कि स्कूल अधिकारियों से कई बार मौखिक शिकायत करने के बावजूद, कथित व्यवहार जारी रहा। परिवार ने लड़के के आखिरी हफ्तों को बढ़ते दुख का समय बताया और कहा कि टीचरों और प्रिंसिपल से उनकी अपील का कोई जवाब नहीं मिला।
दिल्ली क्राइम ब्रांच ने ISI से जुड़े हथियार गिरोह का किया भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
नई दिल्ली। दिल्ली क्राइम ब्रांच को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े एक अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार प्रमुख आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह पाकिस्तान के रास्ते तुर्की और चीन में बने हाई एंड पिस्टल भारत में सप्लाई कर रहा था। इन हथियारों का इस्तेमाल देश में सक्रिय गैंगस्टरों और अपराधी नेटवर्क द्वारा किया जा रहा था। पुलिस की मानें तो जांच में खुलासा हुआ कि यह नेटवर्क पाकिस्तान से बड़े पैमाने पर आधुनिक हथियार भारत भेज रहा था। ये हथियार पहले पाकिस्तान में पहुंचाए जाते, फिर वहां से ड्रोन के जरिए पंजाब में ड्रॉप किए जाते थे। इसके बाद दिल्ली और आसपास के राज्यों में इन हथियारों की सप्लाई की जाती थी, जहां इन्हें अपराधियों और गैंगस्टरों तक पहुंचाया जाता था। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से 10 विदेशी महंगी पिस्टल और 92 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार किए गए चार आरोपियों में से दो आरोपी पंजाब के रहने वाले हैं और पंजाब में तस्करी नेटवर्क से जुड़े लॉजिस्टिक सपोर्ट का काम देखते थे।
दिल्ली क्राइम ब्रांच ने ISI से जुड़े हथियार गिरोह का किया भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
अधिकारियों का कहना है कि यह पूरा नेटवर्क पाकिस्तान आईएसआई के निर्देश और संरक्षण में काम कर रहा था। साथ ही, भारत की सीमा में अवैध हथियारों की तस्करी एक योजनाबद्ध रणनीति के तहत की जा रही थी। पुलिस की मानें तो यह नेटवर्क काफी समय से सक्रिय था और हथियारों की मांग बढ़ने के कारण गैंगस्टरों और अपराधियों को यह सप्लाई लगातार जारी थी। क्राइम ब्रांच अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि अब तक इस गिरोह ने भारत में कितने हथियार सप्लाई किए हैं और वे किन-किन आपराधिक गिरोहों या व्यक्तियों तक पहुंचे। इसके लिए पुलिस मोबाइल फोन रिकॉर्ड, बैंक लेनदेन, डिजिटल पेमेंट, सोशल मीडिया संपर्क और सीमाई इलाकों के नेटवर्क की गहन जांच कर रही है। इसके अलावा गिरोह के अन्य सदस्यों और अंतरराष्ट्रीय लिंक की पहचान के लिए भी पूछताछ जारी है।