गंदगी, जाम और लापरवाही—आज़ाद चौक की त्रासदी, अव्यवस्था का एक जीवंत प्रतीक

भीलवाड़ा (प्रकाश जैन चपलोत)। शहर का आज़ाद चौक शहर की धड़कनों में से एक माना जाता है, लेकिन आज यह चौक जिन समस्याओं से जूझ रहा है, वह न केवल प्रशासनिक उदासीनता को उजागर करता है बल्कि शहर की नागरिक व्यवस्था पर भी गंभीर प्रश्नचिन्ह खड़ा करता है। वर्षों से यहाँ फैलते अतिक्रमण ने सार्वजनिक स्थानों को निगल लिया है। दुकानों के आगे तक पसरे ठेले, बिना किसी नियंत्रण के खड़े वाहन और अव्यवस्थित भीड़ इस क्षेत्र को धीरे-धीरे नर्क समान बना रही है। लेकिन समस्या यहीं खत्म नहीं होती। अब नालियों से उफनकर सड़कों पर फैलने वाली गंदगी ने मानो कोढ़ में खुजली का काम कर दिया है। जिस मार्ग से हजारों लोग रोज गुजरते हैं, वहां बदबूदार और गंदे पानी के बीच चलना मजबूरी बन चुका है। दुपहिया वाहन निकालना तक चुनौती है, और जब इस तंग इलाक़े में चारपहिया वाहन घुसते हैं, तो स्थिति असहनीय जाम में बदल जाती है।
भुट्टे, पानी-पताशे और फल-फ्रूट के ठेले अपने स्थान से टस से मस नहीं होते—

गंदगी, जाम और लापरवाही—आज़ाद चौक की त्रासदी, अव्यवस्था का एक जीवंत प्रतीक
गंदगी, जाम और लापरवाही—आज़ाद चौक की त्रासदी, अव्यवस्था का एक जीवंत प्रतीक

चाहे जाम लगे या आपातकालीन स्थिति बन जाए। यह दृश्य केवल अव्यवस्था का नहीं, बल्कि प्रशासनिक निष्क्रियता का भी उदाहरण है। विडंबना यह है कि शहर के सर्वाधिक व्यस्ततम बाज़ारों में से एक होने के बावजूद इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं दिखता।
सवाल यह नहीं कि आज़ाद चौक गंदगी और अतिक्रमण का शिकार क्यों है—सवाल यह है कि इतनी स्पष्ट समस्याओं के बाद भी कार्रवाई क्यों नहीं होती? शहर की नब्ज़ जिस स्थान पर टिकी हो, वहां की अनदेखी न केवल असंवेदनशीलता है, बल्कि भविष्य के बड़े संकटों का संकेत भी है।
शहर को सुव्यवस्थित रखना सिर्फ प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, नागरिकों की सहभागिता भी आवश्यक है। लेकिन जब दोनों ही अपनी भूमिका सही ढंग से नहीं निभा पाते, तो परिणाम आज़ाद चौक जैसा ही होता है—जहाँ आज़ादी सिर्फ नाम में रह जाती है, और बदहाली रोज़मर्रा की नियति बन जाती है

मुंबई में फर्जी 'कॉल सेंटर का भंडाफोड़, अमेरिकी नागरिकों को बेचते थे नकली 'वियाग्रा'

मुंबई में फर्जी ‘कॉल सेंटर का भंडाफोड़, अमेरिकी नागरिकों को बेचते थे नकली ‘वियाग्रा’

मुंबई में फर्जी 'कॉल सेंटर का भंडाफोड़, अमेरिकी नागरिकों को बेचते थे नकली 'वियाग्रा'
मुंबई में फर्जी ‘कॉल सेंटर का भंडाफोड़, अमेरिकी नागरिकों को बेचते थे नकली ‘वियाग्रा’

मुंबई । मुंबई क्राइम ब्रांच की यूनिट-9 ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय ठगी रैकेट का पर्दाफाश करते हुए अंबोली इलाके में चल रहे एक फर्जी कॉल सेंटर पर छापा मारा। इसके जरिए विदेशी नागरिकों (खासकर अमेरिका के लोगों) को नकली वियाग्रा और अन्य दवाएं बेचकर ठगा जा रहा था। पुलिस ने इस मामले में 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी समेत दो लोग अभी फरार हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मोहम्मद आमिर इकबाल शेख (40), माहिर इकबाल पटेल (26), मोहम्मद शबीब मोहम्मद खलील शेख (26), मोहम्मद अयाज परवेज शेख (26), आदम एहसानुल्लाह शेख (32), आर्यन मुशफ्फिर कुरैशी (19), अमान अजीज अहमद शेख (19) और हश्मत जामिल जरीवाला (29) के रूप में हुई है। वहीं मुख्य आरोपी मुजफ्फर शेख (43) अपने साथी आमिर मणियार और अन्य के साथ फरार है। क्राइम ब्रांच की टीमें उनकी तलाश में जुटी हैं। सभी आठ गिरफ्तार आरोपियों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उन्हें 10 दिसंबर तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है ताकि मामले की गहराई से जांच की जा सके।

मुंबई में फर्जी 'कॉल सेंटर का भंडाफोड़, अमेरिकी नागरिकों को बेचते थे नकली 'वियाग्रा'
मुंबई में फर्जी ‘कॉल सेंटर का भंडाफोड़, अमेरिकी नागरिकों को बेचते थे नकली ‘वियाग्रा’

क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि ‘टीम ग्रैंड 9 सिक्योरिटी सर्विसेज एलएलपी’ नाम से केवनीपाड़ा, एसवी रोड, अंबोली, जोगेश्वरी (वेस्ट) में एक कॉल सेंटर चल रहा है। यहां के कर्मचारी अमेरिकी लहजे में बात करके खुद को वहां की दवा कंपनियों का प्रतिनिधि बताते थे और विदेशी नागरिकों को टेलीमार्केटिंग के जरिए संपर्क कर नकली दवाएं बेचकर ठगी करते थे।
सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच की टीम ने छापा मारा और मौके से कई लैपटॉप, हेडसेट, पेन ड्राइव, हार्ड डिस्क और अन्य डिजिटल उपकरण जब्त किए। पुलिस को शक है कि इस कॉल सेंटर में अमेरिकी नागरिकों का निजी डेटा भी अवैध तरीके से प्राप्त किया गया था। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि कॉल सेंटर पिछले छह से सात महीनों से सक्रिय था और बड़ी संख्या में विदेशी नागरिकों को निशाना बना रहा था।
अधिकारियों के अनुसार, जब्त सभी डिजिटल उपकरणों की विस्तृत फॉरेंसिक जांच की जाएगी ताकि यह पता लगाया जा सके कि अब तक कितने लोगों को ठगा गया, कितना वित्तीय नुकसान पहुंचाया गया और डाटा चोरी की कितनी बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया।
क्राइम ब्रांच का कहना है कि फरार आरोपियों को जल्द पकड़ने के लिए कई टीमें अलग-अलग जगहों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या इस गिरोह के अन्य राज्यों या देशों में भी नेटवर्क जुड़े हुए हैं।

अफसर की शिक्षिका बेटी की अररिया में गोली मारकर हत्या, रोते-बिलखते बहन जूली बोलीं- शिक्षक रंजीत शादी का डालता था दबाव

अररिया : बिहार के अररिया जिले के नरपतगंज से बुधवार की सुबह करीब 9 बजे एक बीपीएससी शिक्षिका की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. हत्या करने के बाद बाइक सवार बदमाश मौके से फरार हो गए. हत्या की सूचना पर मौके पर भीड़ जमा हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक शिक्षिका की पहचान  शिवानी वर्मा के रूप में की. जहां बदमाशों ने शिक्षिका के सिर में गोरी मारी थी. पुलिस इस हत्याकांड की जांच कर ही है. बता दें कि यह वारदात खाबदा कन्हैली गांव में शिव मंदिर के पास हुई. जहां शिवानी मध्य विद्यालय कन्हैली में पढ़ाती थीं.

यूपी पुलिस के अफसर की बेटी थी शिवानी

बता दें कि शिवानी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले की रहने वाली थीं. उनके पिता वहां सर्किल इंस्पेक्टर (पुलिस अधिकारी) हैं. शिवानी की दो बहनें भी बिहार में सरकारी शिक्षिका हैं. वहीं, शिवानी की छोटी बहन जूली ने बताया कि वह नरपतगंज थाने में लिखित शिकायत दर्ज करा चुकी हैं. जूली ने बताया कि एक साल पहले उसी स्कूल के शिक्षक रंजीत कुमार वर्मा ने उनकी बहन शिवानी से शादी करने के लिए बहुत दबाव डाला था. उनकी दीदी ने मना कर दिया तो रंजीत ने जान से मारने की धमकी दी थी.जान लेने की कोशिश कर चुका था रंजीत

अफसर की शिक्षिका बेटी की अररिया में गोली मारकर हत्या, रोते-बिलखते बहन जूली बोलीं- शिक्षक रंजीत शादी का डालता था दबाव
अफसर की शिक्षिका बेटी की अररिया में गोली मारकर हत्या, रोते-बिलखते बहन जूली बोलीं- शिक्षक रंजीत शादी का डालता था दबाव

जूली ने आगे बताया कि रंजीत ने कई बार उनकी दीदी शिवानी का रास्ता रोका और तेज बाइक से ओवरटेक करके एक्सीडेंट कराने की कोशिश भी कर चुका है. उन्होंने प्रिंसिपल को फोन करके सारी बात बताई थी. उन्होंने कहा था कि समझा देंगे, लेकिन कुछ नहीं हुआ. जूली ने पुलिस से मांग की है कि रंजीत से सख्ती से पूछताछ की जाए. उनका मानना है कि पुरानी रंजिश की वजह से ही उनकी बहन की हत्या हुई है. पुलिस अब इस नए एंगल से भी जांच कर रही है.

जूली की आंसुओं भरी अपील

मीडिया के सामने रोते हुए जूली ने कहा कि मेरी दीदी बहुत अच्छी थीं. जो भी दोषी है, चाहे वो कोई भी हो, उसे फांसी की सजा मिलनी चाहिए. हमारी पूरी फैमिली टूट गई है. बिहार सरकार और पुलिस से गुजारिश है कि जल्दी से जल्दी अपराधी पकड़े जाएं. मेरी दीदी को इंसाफ चाहिए. वहीं, पुलिस ने केस दर्ज कर स्पेशल टीम बना दी है और लगातार छापेमारी चल रही है.

शिक्षक संघ ने निकाला कैंडल मार्च

वहीं, अररिया के शिक्षक संघ भी घटना से मर्माहत हैं और पुलिस से हत्यारे की गिरफ़्तारी कर कड़ी-से कड़ी सजा दिलवाने की मांग कर रहे है. अररिया में शिक्षिका की हत्या से मर्माहत शिक्षकों ने कैंडल मार्च निकालकर अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए शिवानी वर्मा हत्याकांड के आरोपी के गिरफ़्तारी की मांग कर रहे हैं. शिक्षकों ने बताया कि ऐसे जघन्य अपराध से महिला सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं.

शामली में हड़कंप आरटीओ ने पत्रकार को रोकने की कोशिश

शामली में हड़कंप आरटीओ ने पत्रकार को रोकने की कोशिश

शामली में हड़कंप आरटीओ ने पत्रकार को रोकने की कोशिश
शामली में हड़कंप आरटीओ ने पत्रकार को रोकने की कोशिश

एक पत्रकार द्वारा जिला अधिकारी को दी गई

  • शिकायत से मचा प्रशासनिक तूफान…! शामली जनपद में डग्गामार और ओवरलोडिंग वाहनों का खेल किसी से छुपा नहीं है। खुलेआम नियमों को कुचलते हुए सड़कें इन अवैध वाहनों से भरी पड़ी हैं। लेकिन अब मामला सिर्फ अवैध वाहनों के संचालन का नहीं, बल्कि पत्रकारिता को रोकने की कोशिश का हो गया है।
  • पूरा बवाल तब शुरू हुआ जब एक पत्रकार ने आरटीओ रोहित राजपूत को फोन कर विभाग का पक्ष जानना चाहा—
    डग्गामार वाहनों का खेल आखिर चल कैसे रहा है?
    एक नंबर प्लेट पर कई गाड़ियाँ क्यों दौड़ रही हैं?
  • ओवरलोडिंग पर कार्रवाई सिर्फ कागज़ों में ही क्यों दिखाई देती है? लेकिन सवाल सुनते ही आरटीओ का चौंकाने वाला जवाब आया— “तुम ऑथराइज नहीं हो मेरी बाइट लेने के लिए.” यह बयान न सिर्फ हैरान करने वाला था, बल्कि पत्रकारों की स्वतंत्रता, मीडिया की भूमिका और पारदर्शिता पर सीधा हमला माना जा रहा है।
  • सवाल उठ रहा है— क्या अब सरकारी अधिकारी से सवाल पूछने के लिए भी पत्रकार को ‘परमिशन लेटर’ चाहिए? या फिर सच इतना तीखा है कि उसे ऑथराइजेशन की दीवार के पीछे छुपाया जा रहा है? आरटीओ की इस कार्यशैली के बाद मामला और गर्म हो गया। एक पत्रकार ने जिला अधिकारी शामली को लिखित शिकायत दी, जिसमें स्पष्ट आरोप लगाए गए कि—
शामली में हड़कंप आरटीओ ने पत्रकार को रोकने की कोशिश
शामली में हड़कंप आरटीओ ने पत्रकार को रोकने की कोशिश

आरटीओ पत्रकारों से भाग रहे हैं,

  • डग्गामार और ओवरलोडिंग पर असली आंकड़े छुपाने की कोशिश हो रही है, “अनऑथराइज” बता कर पत्रकारिता में बाधा डाली जा रही है, सवाल पूछने पर अधिकारी चौकन्ने और असहज हो जाते हैं। शिकायत पहुंचते ही प्रशासनिक गलियारों में खलबली मच गई है सूत्रों की मानें तो— एडीएम शामली और अपर जिला सूचना अधिकारी दीपक कुमार ने फोन कर आरटीओ रोहित राजपूत से तत्काल जवाब मांगा है। स्थानीय लोगों में भी चर्चा तेज है—
  • “अगर अधिकारी पत्रकारों से ही डरने लगें, तो फिर जनता की आवाज़ कौन उठाएगा?” “क्या डग्गामार वाहनों की कमाई पत्रकारों के सवालों से ज्यादा ताकतवर है?” “सच कड़वा हो तो उसे छुपाने की कोशिश क्यों?” शामली में फिलहाल एक ही सवाल हवा में तैर रहा है— **सच से डर किसको है? और पत्रकार की आवाज़ को ‘अनऑथराइज’ बताकर कौन सा राज़ बचाया जा रहा है?**
ट्रकों की भिड़ंत में,एक चालक की मौत,दूसरा की हालत नाज़ुक

ट्रकों की भिड़ंत में,एक चालक की मौत,दूसरा की हालत नाज़ुक

ट्रकों की भिड़ंत में,एक चालक की मौत,दूसरा की हालत नाज़ुक
ट्रकों की भिड़ंत में,एक चालक की मौत,दूसरा की हालत नाज़ुक

जौनपुर।सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जपटापुर बाजार के समीप बुधवार देर रात करीब 12 बजे दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। धमाके जैसी आवाज सुनकर आसपास के लोग घबराकर बाहर निकल आए और तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पीआरवी टीम मौके पर पहुंची और लगभग 30 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों घायलों को ट्रकों से बाहर निकाला। घायलों को एम्बुलेंस 108 से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान 29 वर्षीय चालक गोविंद कुमार की मौत हो गई। दूसरे चालक की हालत गंभीर बनी हुई है।

लुंबिनी–दुद्धी मार्ग पर तरसावां मोड़ के पास हुए इस हादसे के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने देर रात तक यातायात सामान्य कराने में काफी प्रयास किया।थाना प्रभारी अमरेन्द्र कुमार पांडेय ने बताया कि मृतक की पहचान गोविंद कुमार (29), पुत्र ननकु कुमार, निवासी देवाकलपुर (थाना केराकत) के रूप में हुई है।

ट्रकों की भिड़ंत में,एक चालक की मौत,दूसरा की हालत नाज़ुक
ट्रकों की भिड़ंत में,एक चालक की मौत,दूसरा की हालत नाज़ुक

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।मिर्जापुर में वाराणसी-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार दोपहर एक सड़क हादसे में घायल ट्रक चालक की उपचार के दौरान मौत हो गई। यह घटना लालगंज थाना क्षेत्र के तेंदुई गांव के पास हुई। चालक मध्य प्रदेश के हनुमाना से मिर्जापुर जा रहा था।

हनुमाना से मिर्जापुर की ओर जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर आगे चल रहे दूसरे ट्रक से पीछे से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि पीछे वाले ट्रक का चालक केबिन में फंस गया। घटना की सूचना मिलते ही लालगंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने राहगीरों की मदद से काफी मशक्कत के बाद फंसे हुए चालक को बाहर निकाला। उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज ले जाया गया।

प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने चालक को मंडलीय अस्पताल मिर्जापुर रेफर कर दिया। अस्पताल में इलाज के दौरान जौनपुर निवासी 35 वर्षीय चालक धर्मेंद्र यादव ने दम तोड़ दिया। कोतवाली प्रभारी अभय कुमार सिंह ने बताया कि मिर्जापुर में इलाज के दौरान चालक की मौत हुई है। आगे चल रहे ट्रक में पीछे से टक्कर मारने के कारण उसे गंभीर चोटें आई थीं। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है।

अंबेडकरनगर में 5 बच्चों की मां दे बैठी दिल, 18 साल के प्रेमी संग की शादी; बच्चों के साथ पति ने देखा येय ‘शुभ विवाह’

उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर जिले में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ शादी कर ली.

  • पांच बच्चों की मां ने अपने 18 साल के प्रेमी से शादी रचा ली है. खास बात यह रही कि महिला के पति ने अपनी मौजूदगी में ही यह शादी कराई. हालांकि, ये पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी इस तरह के मामले सामने आते रहे हैं. दरअसल, महिला का दूसरे युवक के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था, जिसकी जानकारी जब उसके पति को हुई तो उसने महिला और उसके प्रेमी की शादी कर दी. वहीं ये मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया.
  • अम्बेडकरनगर जिले के जहांगीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हुसैनपुर खुर्द निवासी निखिल देवरिया जिला में रह कर कबाड़ का कारोबार करता था. इसी दौरान उसका एक महिला से प्रेम हो गया. धीरे-धीरे प्यार इतना गहरा हो गया कि दोनों ने शादी रचाने का निर्णय ले लिया. एक दिन दोनों देवरिया से भाग कर अम्बेडकरनगर आ गए. पत्नी के फरार होने की खबर जब उसके पति को लगी तो वह भी अम्बेडकरनगर आ गया.
अंबेडकरनगर में 5 बच्चों की मां दे बैठी दिल, 18 साल के प्रेमी संग की शादी; बच्चों के साथ पति ने देखा येय ‘शुभ विवाह’
अंबेडकरनगर में 5 बच्चों की मां दे बैठी दिल, 18 साल के प्रेमी संग की शादी; बच्चों के साथ पति ने देखा येय ‘शुभ विवाह’

पति ने कराई पत्नी की शादी

  • पहले तो दोनों में बातचीत का प्रयास हुआ लेकिन जब महिला अपने प्रेमी के साथ रहने की बात पर अड़ गई तो बुधवार को राम नगर स्थित शिव मंदिर में दोनों का विवाह हो गया. इस विवाह में खास बात यह रही कि महिला के पति ने अपनी मौजूगी में अपनी पत्नी का विवाह उसके आशिक से कराया. पत्नी का हाथ उसके आशिक को सौंपने के बाद पांचों बच्चों को लेकर वापस चला गया.

प्रेम संग हो गई थी फरार

  • लोगों ने बताया कि पति-पत्नी के बीच पहले कई घंटे तक बातचीत हुई तो इसके बाद पति ने ही पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करा दी. महिला और उसका प्रेमी देवरिया से भागकर यहां आए थे. दोनों की शादी मंदिर में कराई गई है. शादी होने के बाद महिला का पति अपने बच्चों के साथ वापस अपने घर लौट गया.
'20 साल में कोई मौत नहीं' बंगाल में SIR पर नया बवाल, चुनाव अधिकारी का आंकड़ा देख भड़क गई बीजेपी

’20 साल में कोई मौत नहीं’ बंगाल में SIR पर नया बवाल, चुनाव अधिकारी का आंकड़ा देख भड़क गई बीजेपी

'20 साल में कोई मौत नहीं' बंगाल में SIR पर नया बवाल, चुनाव अधिकारी का आंकड़ा देख भड़क गई बीजेपी
’20 साल में कोई मौत नहीं’ बंगाल में SIR पर नया बवाल, चुनाव अधिकारी का आंकड़ा देख भड़क गई बीजेपी

पश्चिम बंगाल में जारी वोटर लिस्ट के विशेष सघन पुनरीक्षण (SIR)

  • प्रक्रिया के दौरान बड़े स्तर पर गड़बड़ी सामने आई है. यहां विभन्न जिलों के निर्वाचन आधिकारियों की तरफ से चुनाव आयोग को भेजे गए शुरुआती आंकड़ों में बताया गया था कि राज्य के 2,208 मतदान केंद्रों पर एक भी मृत, लापता, स्थानांतरित या डुप्लीकेट वोटर नहीं मिला है और इन सभी बूथों से बांटे गए फार्म पूरी तरह भरे हुए वापस आ चुके हैं.
  • हालांकि सोमवार को आयोग ने जब इन जिलों से विस्तृत रिपोर्ट मांगी, तो मंगलवार को भेजे गए संशोधित आंकड़ों में यह संख्या घटकर सिर्फ 480 रह गई. महज 24 घंटे में आंकड़ों में आए इस भारी अंतर ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. प्रशासन के एक हिस्से ने इस बदलाव की वजह लगातार डेटा अपडेट होने को बताया है,
  • लेकिन इसके बावजूद इस पूरे मामले पर संदेह जताया जा रहा है. बताया गया कि दक्षिण 24 परगना जिले में ऐसे बूथों की संख्या सबसे अधिक दर्ज की गई है. इनमें रायडिघी, कुलपी, मगराहाट और पथरप्रतिमा क्षेत्रों के बूथ शामिल हैं.
'20 साल में कोई मौत नहीं' बंगाल में SIR पर नया बवाल, चुनाव अधिकारी का आंकड़ा देख भड़क गई बीजेपी
’20 साल में कोई मौत नहीं’ बंगाल में SIR पर नया बवाल, चुनाव अधिकारी का आंकड़ा देख भड़क गई बीजेपी

इस गड़बड़ी पर क्या बोले बीजेपी नेता?

  • इस बदलाव को लेकर बीजेपी के केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने कड़ी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि सोमवार को आयोग को सूचना दी गई थी कि 2,200 से अधिक बूथों के सभी फॉर्म वापस आ चुके हैं, जिसका मतलब है कि वहां कोई भी व्यक्ति न तो मरा है, न कहीं गया है और न ही दोहरी प्रविष्टि मिली है. लेकिन जिला मजिस्ट्रेट से रिपोर्ट मांगे जाने के बाद यह संख्या अचानक घटकर 480 रह गई. उन्होंने सवाल उठाया, ‘क्या यह कोई जादू है? ऐसा सिर्फ बंगाल में ही हो सकता है.’
पुतिन के स्वागत में ओडिशा के कलाकार ने बनाई खूबसूरत सैंड एनिमेटेड तस्वीर

पुरी । रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत आने की खुशी में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मशहूर कलाकार मानस कुमार साहू ने एक खास सैंड एनिमेशन आर्टवर्क बनाया है। मानस की इस कलाकारी की खूब चर्चा हो रही है। यह कलाकारी गुरुवार को ओडिशा के पुरी में गोल्डन बीच पर की गई। ‘इंडियाज़ गॉट टैलेंट’ के फाइनलिस्ट और देश के जाने-माने सैंड एनिमेशन परफॉर्मर्स में से एक, मानस कुमार साहू ने इस आर्ट को बनाने में दो घंटे का वक्त लिया। मानस ने इस कलाकारी का थीम “वेलकम प्रेसिडेंट पुतिन टू इंडिया” रखा था। मानस की ये आर्ट मोदी-पुतिन की दोस्ती, दोनों देशों के बीच शांति और भारत-रूस के बीच लंबे समय से चले आ रहे रिश्ते को दिखाती है। अपनी आर्ट के बारे में मानस ने आईएएनएस को बताया, “कला में देशों को जोड़ने की ताकत है। यह सैंड एनिमेशन सम्मान दिखाने और शांति और ग्लोबल तालमेल के संदेश को मजबूत करने का मेरा तरीका है।”
यूक्रेन के साथ युद्ध शुरू होने के बाद से पुतिन का यह पहला भारत दौरा है। इससे पहले भारत के प्रधानमंत्री जुलाई 2024 में रूस दौरे पर पहुंचे थे। वहीं, पुतिन आज शाम करीब 6 बजकर 35 मिनट पर भारत पहुंचेंगे।
शुक्रवार को होने वाला 23वां भारत-रूस सालाना समिट होगा, जहां पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन कई मुद्दों पर बातचीत करेंगे। इसके बाद दोनों पक्षों की तरफ से संयुक्त बयान भी जारी किया जाएगा।

पुतिन के स्वागत में ओडिशा के कलाकार ने बनाई खूबसूरत सैंड एनिमेटेड तस्वीर
पुतिन के स्वागत में ओडिशा के कलाकार ने बनाई खूबसूरत सैंड एनिमेटेड तस्वीर

पुतिन के भारत दौरे पर दोनों देश व्यापार और ऊर्जा साझेदारी पर चर्चा के साथ-साथ रक्षा सहयोग को मजबूत करने पर फोकस रखेंगे। शुक्रवार को, औपचारिक बातचीत शुरू होने से पहले रूसी राष्ट्रपति का औपचारिक तरीके से स्वागत भी किया जाएगा।
रूसी की सरकारी न्यूज एजेंसी टीएएसएस के अनुसार, रूसी राष्ट्रपति के सहयोगी यूरी उशाकोव ने बुधवार को पुतिन और पीएम मोदी के बीच प्राइवेट डिनर के दौरान होने वाली मीटिंग को “रूसी नेता के दौरे के खास प्वाइंट्स में से एक” बताया। उशाकोव के अनुसार, पुतिन पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय संबंधों और अंतर्राष्ट्रीय स्थिति के महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
उशाकोव के मुताबिक, भारत और रूस 2030 तक इकोनॉमिक कोऑपरेशन के स्ट्रेटेजिक एरिया के डेवलपमेंट के लिए एक प्रोग्राम साइन करने का प्लान बना रहे हैं।
दो दिवसीय इस दौरे में दूसरे दिन का कार्यक्रम अहम है। सुबह 11 बजे इसकी शुरुआत रूसी राष्ट्रपति को सम्मानित करने से होगी। सुबह 11 बजे राष्ट्रपति भवन में सेरेमोनियल रिसेप्शन होगा। इसके बाद साढ़े 11 बजे राष्ट्रपति पुतिन राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। 11 बजकर 50 मिनट पर हैदराबाद हाउस में उनकी मुलाकात पीएम मोदी से होगी। दोनों नेता इस दौरान सभी मुद्दों पर बातचीत करेंगे। इसके बाद 1 बजकर 50 मिनट पर मीडिया के सामने संयुक्त बयान जारी करेंगे।
फिर तीन बजकर 40 मिनट पर टीबीसी में भारत-रूस बिजनेस फोरम को दोनों नेता संबोधित करेंगे। इसके बाद 7 बजे भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ राष्ट्रपति मुर्मू के साथ उनकी मुलाकात होगी। राष्ट्रपति मुर्मू रूसी राष्ट्रपति के लिए डिनर आयोजित करेंगी। वे रूस के सरकारी ब्रॉडकास्टर आरटी का नया इंडिया चैनल भी लॉन्च करेंगे, जो मीडिया आउटरीच और सॉफ्ट-पावर एंगेजमेंट को बढ़ाने का संकेत है। और फिर रात 9 बजे राष्ट्रपति पुतिन रूस के लिए रवाना हो जाएंगे।

जयपुर में यातायात नियम तोड़ने वालों पर 'मोबाइल कोर्ट' की सख्ती, नशे में ड्राइविंग पर 18,000 रुपए तक का जुर्माना

जयपुर में यातायात नियम तोड़ने वालों पर ‘मोबाइल कोर्ट’ की सख्ती, नशे में ड्राइविंग पर 18,000 रुपए तक का जुर्माना

जयपुर। राजधानी जयपुर में अब यातायात नियमों की अनदेखी करना चालकों को भारी पड़ रहा है। जयपुर महानगर प्रथम की मोबाइल कोर्ट ने नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए अधिकतम अभियोजन व्यय लगाना शुरू कर दिया है। यह कार्रवाई न्यायालय अतिरिक्त सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट कम-13 व 14 के पीठासीन अधिकारी रोहित शर्मा (आर.जे.एस.) व हिमांशू चावला (आर.जे.एस.) के नेतृत्व में की जा रही है। सख्त संदेश देने की तैयारी अभियोजन अधिकारी संदीप कुमार मूंड व मोहन शर्मा के अनुसार न्यायालयों द्वारा दोषसिद्धि के बाद अधिकतम अभियोजन व्यय आरोपित कर सख्त रुख अपनाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य समाज में यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले लोगों को एक कठोर और स्पष्ट संदेश देना है, ताकि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। यह सख्ती गंभीर मामलों, विशेषकर नशा (शराब) में वाहन चलाने वाले चालकों पर केंद्रित है।

जयपुर में यातायात नियम तोड़ने वालों पर 'मोबाइल कोर्ट' की सख्ती, नशे में ड्राइविंग पर 18,000 रुपए तक का जुर्माना
जयपुर में यातायात नियम तोड़ने वालों पर ‘मोबाइल कोर्ट’ की सख्ती, नशे में ड्राइविंग पर 18,000 रुपए तक का जुर्माना

शराब पीकर चलाने वालों पर भारी जुर्माना
न्यायालय ने सख़्ती दिखाते हुए कई गंभीर प्रकरणों में भारी अभियोजन व्यय लगाया है। उदाहरण के लिए, न्यायालय जे.एम. 13 प्रथम ने सरकार बनाम राजेश वाहन सं. RJ14GQ4169 और रामअवतार RJ14PF1084 पर ₹18-18 हजार का अभियोजन व्यय लगाया है। इसी तरह, न्यायालय जे.एम. 14 प्रथम ने रतिराम गुर्जर RJ26CA9648 पर ₹14,000/- और सुधीर शर्मा MH43X4832 पर ₹15,000/- का अभियोजन व्यय लगाया।
नियम तोड़ने वाली बस ज़ब्त, यात्रियों को मिली सुविधा
अभियोजन अधिकारी ने बताया कि चैकिंग के दौरान एक बस RJ14PD7516 को यातायात नियम का उल्लंघन करते हुए पाया गया। मोबाइल कोर्ट द्वारा तुरंत कार्रवाई करते हुए बस को मौके पर ही ज़ब्त कर लिया गया। हालांकि, आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बस में मौजूद यात्रियों को वहीं पर सवारी खाली करवाकर उनके गंतव्य तक जाने के लिए अन्य साधन उपलब्ध करवाया गया, जिससे उन्हें किसी तरह की असुविधा न हो।

पुतिन के दौरे पर पूर्व राजदूत दीपक वोहरा ने कहा- भरोसा ही भारत और रूस का दोस्ती का आधार

दिल्ली । रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे पर पूर्व राजदूत दीपक वोहरा ने कहा है कि ये दौरा एक नया अध्याय लिखेगा। यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब दुनिया उथल-पुथल और बहुत अस्थिर है। दीपक वोहरा ने भारत और रूस की दोस्ती के बारे में भी अपनी राय रखी। पूर्व राजदूत दीपक वोहरा ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, “प्रधानमंत्री मोदी के साथ व्लादिमीर पुतिन की यह 17वीं या 18वीं मीटिंग होगी। भरोसे से बड़ा कोई दोस्त नहीं होता है। आज तक भारत और रूस ने एक-दूसरे के खिलाफ ऐसा कुछ नहीं किया, जिससे एक-दूसरे को चोट पहुंचे। यही हमारी दोस्ती का आधार है।” व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे से जुड़े विषयों पर उन्होंने कहा कि न्यूक्लियर एनर्जी पर दोनों नेताओं के बीच चर्चा हो सकती है। इसके अलावा दवा और अंतरिक्ष समेत कई अन्य सेक्टर पर द्विपक्षीय बैठक में वार्ता हो सकती है।
रूस के मुकाबले अमेरिका की तुलना करते हुए दीपक वोहरा ने कहा, “अमेरिका जिन-जिन को अपना देश दोस्त बताता है, उनको भी पूरी तरह से अपनी टेक्नोलॉजी नहीं देता है। वह कभी सोर्स कोड नहीं बताता है।”

पुतिन के दौरे पर पूर्व राजदूत दीपक वोहरा ने कहा- भरोसा ही भारत और रूस का दोस्ती का आधार
पुतिन के दौरे पर पूर्व राजदूत दीपक वोहरा ने कहा- भरोसा ही भारत और रूस का दोस्ती का आधार

पाकिस्तान का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा, “इस मुल्क के पास कुछ पुराने अमेरिका के जहाज थे, लेकिन खराबी होने से अमेरिकी टीम उन्हें ठीक करने आती थी, लेकिन उन्होंने कभी कमियों के बारे में नहीं सिखाया।”
रूस से तेल खरीदने पर अमेरिकी चेतावनी को लेकर पूर्व राजदूत ने कहा कि हमारे अपने हित सर्वोपरि हैं। अमेरिका के कहने पर तेल खरीद बंद नहीं हो सकती है। उन्होंने कहा, “अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर टैरिफ लगाए, जिसके बाद बहुत से लोगों ने कहा हमारी अर्थव्यवस्था बर्बाद हो जाएगी, लेकिन आंकड़े देखेंगे तो भारत ने और ज्यादा विकास किया है।”
दीपक बोहरा ने कहा, “डोनाल्ड ट्रंप से अनुरोध है कि भारत पर 50 नहीं, 500 प्रतिशत टैरिफ लगाएं, फिर देखिए हम अपनी आर्थिक व्यवस्था को कैसे उभारते हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका जितना टैरिफ लगाएगा, दूसरे देशों के साथ भारत की दोस्ती उतनी ही मजबूत होती जाएगी।
व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे पर सवाल उठाने वाले देशों को जवाब देते हुए दीपक वोहरा ने कहा, “यूरोप और अमेरिका की दौरे पर नजर है। कई देशों की छवि खत्म हो चुकी है, लेकिन उनकी अकड़ नहीं गई है।” उन्होंने इसे आंतरिक विषय बताते हुए कहा कि दूसरी ताकतें इसमें दखल देने की कोशिश न करें।