ऑपरेशन साइबर संग्राम : साइबर ठगों के सिंडिकेट का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार
अलवर।
पुलिस ने ऑपरेशन साइबर संग्राम के तहत एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए साइबर ठगी के लिए म्यूल अकाउंट (संदिग्ध बैंक खाते) उपलब्ध कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दो हिस्ट्रीशीटर सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 1 लाख 58 हजार रुपये नकद, एक थार गाड़ी और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। इस गिरोह का मुख्य आरोपी बरकत अली को पहले ही 4 सितम्बर को गिरफ्तार किया जा चुका है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी के निर्देश पर की गई, जिसमें ऑनलाइन ठगी, सेक्सटॉर्शन और ओएलएक्स फ्रॉड जैसे मामलों की जांच की जा रही थी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांबले शरण गोपीनाथ आईपीएस और वृत्ताधिकारी उत्तर शहर अंगद शर्मा के सुपरविजन में यह ऑपरेशन चलाया गया।
ऑपरेशन साइबर संग्राम : साइबर ठगों के सिंडिकेट का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार
वैशाली नगर थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम ने मामले में आरोपी हिस्ट्रीशीटर आलीम खान पुत्र खैर मोहम्मद मेव (23) और साजिद खान उर्फ टर्बो पुत्र आमीना मेव (24) के साथ आरोपी जावेद खान पुत्र समयदीन मेव (27) निवासी नंगला वंजीरका थाना बगड़ तिराया जिला अलवर को गिरफ्तार किया है। टीम के सदस्यों में थाना वैशाली नगर से थानाधिकारी गुरुदत्त सैनी के साथ कांस्टेबल नवीन और कांस्टेबल बुद्व राम शामिल थे। डीएसटी से सहायक उप निरीक्षक कासम खाँन, हेड कांस्टेबल जान मोहम्मद, कांस्टेबल कान्हा राम, हरिओम, दीन मोहम्मद, समुन्द्र और संदीप ने इस कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
ऑपरेशन चक्रव्यूह : 4 साल से फरार 20,000 का इनामी बदमाश गिरफ्तार
प्रतापगढ।
पुलिस ने अपने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। छोटीसादड़ी पुलिस ने पिछले चार साल से फरार चल रहे ₹20,000 के इनामी बदमाश यशवंत सिंह उर्फ लाला (46) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की तलाश 2021 से 343 किलोग्राम अवैध डोडाचुरा तस्करी के एक बड़े मामले में की जा रही थी। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देश पर की गई, जिसका नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक परबत सिंह और कार्यवाहक पुलिस उप अधीक्षक गजेंद्रसिंह राव ने किया। यह मामला 30 सितंबर 2021 का है, जब तत्कालीन थानाधिकारी छोटीसादड़ी गश्त पर थे। उन्होंने एक स्कॉर्पियो गाड़ी को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखते ही गाड़ी चालक वीरेंद्र उर्फ वीरू आंजना गाड़ी छोड़कर खेतों में फरार हो गया।
ऑपरेशन चक्रव्यूह : 4 साल से फरार 20,000 का इनामी बदमाश गिरफ्तार
पुलिस ने जब गाड़ी की तलाशी ली, तो उसमें 17 प्लास्टिक के कट्टों में कुल 343 किलोग्राम अवैध डोडाचुरा मिला, जिसे जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान, पुलिस ने गाड़ी चालक वीरेंद्र उर्फ वीरू आंजना को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि उसने यह डोडाचुरा यशवंत उर्फ लाला जाट से खरीदा था। तब से ही यशवंत उर्फ लाला फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ द्वारा ₹20,000 का इनाम घोषित किया गया था। आखिरकार, पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे रविवार को गिरफ्तार कर लिया। इस ऑपरेशन में थानाधिकारी प्रवीण टांक, एएसआई शिवराम, हेड कांस्टेबल नरपत सिंह, और कांस्टेबल रामराज धमेंद्र सिंह की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
मुंबई क्राइम ब्रांच ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, पिस्तौल और कारतूस बरामद
मुंबई ।
मुंबई क्राइम ब्रांच ने बांद्रा के कुरैशी नगर इलाके से एक 38 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से एक देसी पिस्तौल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।मुंबई पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमरावती निवासी प्रफुल्ल विष्णु बावने उर्फ सचिन (38) के रूप में हुई है, जो मुंबई के मोहम्मद अली रोड इलाके में रहता था।
क्राइम ब्रांच यूनिट 9 के अधिकारी सचिन पुराणिक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने कुरैशी नगर कंपाउंड में छापा मारा। इस कार्रवाई के दौरान क्राइम ब्रांच ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के पास मौजूद एक बैग से स्टील की देसी पिस्तौल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में आर्म्स एक्ट की धारा 3 और 25 तथा मुंबई पुलिस एक्ट की धारा 37(1)(ए) और 135 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
साथ ही मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारी जांच में जुटे हैं कि यह पिस्तौल कहां से लाई गई थी और आरोपी मुंबई किसी को हथियार देने के इरादे से आया था या किसी अन्य मकसद से आया था।
मुंबई क्राइम ब्रांच ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, पिस्तौल और कारतूस बरामद
इससे पहले, मुंबई क्राइम ब्रांच ने 10 सितंबर को एक नेवी कर्मचारी की राइफल और गोलियां चुराने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की थी।
दोनों आरोपियों को तेलंगाना के आसिफाबाद जिले से पकड़ा गया। गिरफ्तार लोगों के नाम राकेश दुबला और उमेश दुबला हैं, जो एक ही गांव से ताल्लुक रखते हैं। यह घटना 6 सितंबर की रात को हुई, जब एक संवेदनशील रक्षा क्षेत्र नेवी नगर में एक शख्स नेवी की वर्दी पहनकर अंदर घुसा। उसने ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी से कहा कि वह उसे शिफ्ट से राहत देने आया है। भरोसा दिलाकर उसने कर्मचारी की राइफल और गोलियां ले लीं। इसके बाद उसने हथियार और गोलियां कंपाउंड के बाहर फेंक दीं। बाहर उसका साथी पहले से मौजूद था, जिसने राइफल और गोलियां उठा लीं।
इसके बाद दोनों मौके से फरार हो गए और तेलंगाना भाग निकले।
क्राइम ब्रांच ने इस वारदात की जानकारी मिलते ही जांच शुरू की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों की मदद से आरोपियों का पीछा किया और उन्हें तेलंगाना में दबोच लिया।
थाना जलालपुर में मुठभेड़, एक अभियुक्त घायल गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस बरामद हुए
थाना जलालपुर अन्तर्गत थाना जलालपुर पुलिस व एसओजी/स्वाट टीम के साथ हुई
पुलिस मुठभेड़ में 01 अभियुक्त को लगी गोली, घायल/गिरफ्तार, कब्जे से तमंचा कारतूस बरामद- श्रीमान् पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा अपराध की रोकथाम एवं आपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एंव क्षेत्राधिकारी केराकत के पर्यवेक्षण में आज दिनांक 10.09.2025 को प्रभारी निरीक्षक जलालपुर मय हमराह के देखभाल क्षेत्र चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति में त्रिलोचन बाजार में बने पुलिस बूथ पर मौजूद थे कि उसी समय एसओजी टीम प्रभारी उ0नि0 प्रवीण यादव मय हमराह आ गये। पुलिस टीम आपस में अपराध एव अपराधियों के विषय में बातचीत कर रही थी, प्रवीण यादव, एसओजी प्रभारी द्वारा बताया गया कि मेरी एक टीम अभियुक्तों की तलाश में घोसाव धरांव के तरफ उ0नि0 तरुण श्रीवास्तव के नेतृत्व गयी हुई है। इसी समय मुखबीर खास द्वारा बताया गया कि अखिलेश यादव उर्फ नेता जो आपके मुकदमे में वाँछित चल रहा है ककोरी, खालिसपुर की तरफ से नहर रोड पकड कर पैदल आ रहा है, हाईवे से कोई साधन पकडकर बनारस की तरफ जाने वाला है।
पुलिस टीम मुखबिर की सूचना को जरिए
दूरभाष तरुण श्रीवास्तव के नेतृत्व वाली एसओजी टीम को अवगत कराया गया कि आप लोग त्रिलोचन महादेव की तरफ आइए। पुलिस टीम मुखबिर के साथ ककोरी नहर पुलिया हाईवे पर पहुची तथा हाईवे के किनारे झाडी के आड में आने वाले व्यक्ति का इन्तजार करने लगे कि कुछ देर बाद एक व्यक्ति ककोरी खालिसपुर की तरफ से नहर पटरी रोड पकडकर हाईवे की तरफ पैदल आते हुए दिखाई दिया। जिसको पुलिस टीम द्वारा रुकने का इशारा किया गया तो पुलिस टीम को देखकर पीछे मुडकर भागने लगा तब तक ककोरी की तरफ से एसओजी की दूसरी टीम नहर पटरी पकडकर आ रही थी, भाग रहा व्यक्ति पुलिस से घिरा देखकर नहर पटरी पर ही एक झाडी छिप कर जान से मारने की नियत से लक्ष्य बनाकर पुलिस टीम पर फायर करने लगा। पुलिस टीम द्वारा आत्मसमपर्ण हेतु कहा गया परन्तु नही माना। आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम द्वारा फायर किया गया जिससे बदमाश को गोली लगा वह घायल हो गया।
घायल बदमाश की जामा तलाशी ली गई तो
उसने अपना नाम अखिलेश यादव उर्फ नेता पुत्र स्व0 देवचन्द यादव निवासी कुसरना महादेवा थाना केराकत जनपद जौनपुर बताया, उसके पास से एक देशी तमंचा मय खोखा कारतूस बरामद हुआ। है। पूछताछ पर बताया कि दिनांक 05.09.2025 को मै अपने साथी सूरज यादव उर्फ गोलू के साथ डिंगूरपुर क्रासिंग के तरफ से त्रिलोचन बाजार की तरफ जा रहा था कि त्रिलोचन बाजार के तरफ से कुछ दूर पहले ही नहर रोड पर पुलिस से मुठभेड हो गया था जिसमे मै मौके से पुलिस पर फायर करते हुए भाग गया था तथा मेरा साथी सूरज उर्फ गोलू पकडा गया था। मैने इसी असलहे से उस दिन पुलिस पर जान से मारने की नियत से फायरिंग किया था, आज भी मैने इसी असलहे से आप लोगों पर फायर किया है। घायल बदमाश को इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया। गिरफ्तार बरामदगी के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- 1. अखिलेश यादव उर्फ नेता पुत्र स्व0 देवचन्द यादव निवासी कुसरना महादेवा थाना केराकत जनपद जौनपुर। गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास- 1. मु0अ0सं0 18/18 धारा 3(1) उ0प्र0 गैगेस्टर एक्ट थना केराकत जौनपुर। 2. मु0अ0सं0 361/20 धारा 307 भादवि थाना केराकत जौनपुर। 3. मु0अ0सं0 73/21 धारा 307/420/467/468/471 भादवि थाना चन्दवक जौनपुर। 4. मु0अ0सं0 91/21 धारा 307 भादवि थाना केराकत जौनपुर। 5. मु0अ0सं0 61/21 धारा 380 भादवि थाना चन्दवक जौनपुर। 6. मु0अ0सं0 126/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना चन्दवक जौनपुर। 7. मु0अ0सं0 360/20 धारा 399/402 भादवि थाना केराकत जौनपुर। 8. मु0अ0सं0 1497/17धारा 3/25 आर्म्स एक्टा थाना केराकत जौनपुर। 9. मु0अ0सं0 1129/17 धारा 60/63/72 आबकारी अधि0 व 353/419/420/467/468/471 भादवि 10. मु0अ0सं0 799/17 धारा 60/63/72 आबकारी अधि0 व 353/419/420/467/468/471 भादवि थाना केराकत जौनपुर। 11. मु0अ0सं0 48/23 धारा 386/ भादवि थाना चन्दवक जौनपुर। 12. मु0अ0सं0 49/23 धारा 386 भादवि थाना चन्दवक जौनपुर। 13. मु0अ0सं0 76/11 धारा 392 भादवि थाना देवगांव आजमगढ। 14. मु0अ0सं0 462/13 धारा 392/411 भादवि थाना देवगांव आजमगढ। 15. मु0अ0सं0 68/14 धारा 394/411 भीदवि थाना मेहनाजपुर आजमगढ। 16. मु0अ0सं0 306/25 धारा 109(1) BNS व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना जलालपुर जनपद जौनपुर। 17. मु0अ0सं0 319/25 धारा 109(1)BNS व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना जलालपुर जौनपुर। बरामदगी का विवरण- 1. एक तमन्चा, 02 खोखा कारतूस, 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर व नगद 430 रुपये। गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीम- 1. प्र0नि0 गजानन्द चौबे थाना जलालपुर जौनपुर। 2. उ0नि0 श्री प्रकाश शुक्ला एसओजी टीम जौनपुर। 3. उ0नि0 तरुण श्रीवास्तव एसओजी टीम जौनपुर। 4. उ0नि0 अनिल कुमार एसओजी टीम जौनपुर। 5. का0 नौशाद हुसैन, का0 सुशील कुमार, का0 धर्मेन्द्र सिंह, का0 अंकित सिह, चालक हे0का0 अमरेन्द्र यादव, हे0का0 औरंगजेव खाँ, हे0का0 जितेन्द्र सिंह, हे0का0 रामप्रकाश सिंह, हे0का0 कमलेश यादव, का0 आनन्द सिंह, का0 अमित यादव एसओजी टीम जौनपुर। 6. हे0का0 पीयूष कुमार सिंह, हे0का0 चन्दन सिंह, का0 आलोक सिंह, का0 शुभम त्यागी, का0 आशीष साहू थाना जलालपुर जौनपुर।
थाना जलालपुर में मुठभेड़, एक अभियुक्त घायल गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस बरामद हुए
ऑपरेशन 37 क्या है और आज भारत सबसे ज़्यादा ख़तरे में क्यों है
यह बिल्कुल सच है। मोदी सरकार को गिराने के लिए ऑपरेशन 37 “डीप स्टेट” शुरू हो चुका है, जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति ने मोदी जी को हटाने के लिए CIA और डीप स्टेट को 12 महीने का समय दिया है। जिसके हथियार होंगे डिवीज़न, डायवर्सन और डिसेप्शन। जिसमें वोट चोरी और ऑपरेशन 37 भी शामिल है। इसका एक उदाहरण आप जगदीप धनखड़ के साथ देख ही चुके हैं। उनका लक्ष्य कम से कम 37 भाजपा सांसदों को तोड़कर भाजपा में फूट डालना है – कभी टैरिफ के नाम पर, कभी आरक्षण के नाम पर, कभी दलाल किसान नेताओं के ज़रिए, और यौन-धार्मिक आंदोलन खड़ा करके बांग्लादेश जैसी अराजकता फैलाकर सरकार गिराने की कोशिश की जाएगी। दक्षिण और महाराष्ट्र में हिंदी विरोध प्रदर्शन, कुछ नेताओं का जन्माष्टमी पर गोमांस खाने का ऐलान – इसका एक और उदाहरण है।
डायवर्सन का मतलब है भाजपा के मूल वोटरों पर हमला करके उनके वोटों को दूसरी तरफ़ ले जाना। कॉन्स्टिट्यूशन क्लब के चुनावों की तरह, जो पहले कभी पता नहीं चला, “अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?” – अमित शाह या योगी, ऐसे सवाल उठाकर देश के हिंदुओं को बाँटने की कोशिश। साथ ही, पाकिस्तान को उकसाकर और भारत को यूक्रेन-रूस जैसे लंबे युद्ध में उलझाकर अर्थव्यवस्था को तबाह करने की कोशिश भी होगी।
यह तय है कि अगर विपक्ष, डीप स्टेट और ट्रंप 12 महीनों में मोदी जी को गिरा नहीं पाए, तो उन पर जानलेवा हमला करने से भी पीछे नहीं हटेंगे, क्योंकि भारत की प्रगति अमेरिका के पतन का कारण बन रही है। आज अमेरिका सबसे ज़्यादा कर्ज़दार देश है और वह भारत को प्रगति करते नहीं देखना चाहता।
भारत आज सबसे मुश्किल दौर में है। आज हिंदुओं को देश और खुद को बचाने के लिए और ज़्यादा एकजुट होने की ज़रूरत है। दूसरा वर्ग कभी आपके साथ खड़ा नहीं होगा, क्योंकि उसका लक्ष्य गजवा-ए-हिंद को पूरा करना है।हिंदुओं जागो, एकजुट रहो, सावधान रहो और अपने रिश्तेदारों, दोस्तों और पड़ोसियों को भी सावधान रखो।
जय हिंद भारत माता की जय। वंद
आपसे अनुरोध है कि इसे पढ़ें और अपने सभी दोस्तों, ग्रुप्स, परिचितों और उनसे जुड़े लोगों को भेजें। प्रत्येक व्यक्ति कम से कम 1000 लोगों को लक्षित करे। आपके इस प्रयास का डोमिनो प्रभाव यह होगा कि एक सप्ताह में यह 10 करोड़ लोगों तक पहुँच जाएगा और तीन सप्ताह में यह 100 करोड़ लोगों तक पहुँच जाएगा।
ऑपरेशन 37 क्या है और आज भारत सबसे ज़्यादा ख़तरे में क्यों है
● अमेरिका चाहता है कि भारत हार जाए ● कनाडा/खालिस्तानी चाहते हैं कि भारत हार जाए ● यूरोप चाहता है कि भारत हार जाए ● ब्रिटेन, तुर्की आदि चाहते हैं कि भारत हार जाए ● पाकिस्तान चाहता है कि भाजपा हार जाए ● चीन चाहता है कि भाजपा हार जाए ● हथियार लॉबी चाहती है कि भाजपा हार जाए ● दवा लॉबी चाहती है कि भाजपा हार जाए ● कट्टरपंथी इस्लामवादी चाहते हैं कि भाजपा हार जाए ● राष्ट्र-विरोधी चाहते हैं कि भाजपा हार जाए ● मिशनरी चाहते हैं कि भाजपा हार जाए ● वामपंथी चाहते हैं कि भाजपा हार जाए ● मुसलमान चाहते हैं कि भाजपा हार जाए
शक्तिशाली विदेशी देश चाहते हैं कि भारत हार जाए क्योंकि भारत उनके हथियार निर्यात बाजार और उत्पादन आधार को खा रहा है।
वे नहीं चाहते कि भारतीय रक्षा आयात-स्वतंत्र हो।
वे केंद्र में एक कठपुतली सरकार चाहते हैं, जिसे वे नियंत्रित कर सकें।
भारतीय विपक्ष चाहता है कि भाजपा हार जाए क्योंकि
भाजपा ने अपना वादा पूरा किया…
● राम मंदिर ● सीएए/एनआरसी ● नई शिक्षा नीति ● अनुच्छेद 370 ● रक्षा को मज़बूत किया ● एनजीओ पर लगाम लगाई ● नक्सलियों पर लगाम लगाई ● मिशनरियों पर लगाम लगाई ● पत्रकारों को मुफ़्त उपहार बंद किए ● फ़र्ज़ी पैन और आधार कार्ड के ज़रिए नेताओं/नौकरशाहों को मिलने वाली नकद सब्सिडी बंद की ● पाँचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था ● कोरोना टीकाकरण ● काशी कॉरिडोर ● अंतरिक्ष पर विजय प्राप्त की ● गुलामी के निशान मिटाए ● बुनियादी ढाँचा ● आईआईटी ● एम्स ● मंत्री स्तर पर शून्य भ्रष्टाचार ● जीएसटी ● नोटबंदी ● शून्य बम विस्फोट ● कश्मीर में शांति ● मोबाइल निर्माण में दूसरे स्थान पर ● रेलवे का 100% विद्युतीकरण ● रेलवे फाटकों का पूर्ण विनाश ● वंदे भारत ट्रेन ● बिना एक भी गोली चलाए पाकिस्तान को तबाह कर दिया ● चीन को काबू में रखें ● हर घर में पानी ● आयुष्मान भारत के तहत चिकित्सा बीमा
● वरिष्ठ नागरिकों के लिए चार धाम यात्रा
और…
● भाजपा देश नहीं बेचेगी ● भाजपा चीन के साथ गुप्त समझौते नहीं करेगी ● भाजपा पाकिस्तान के प्रति नरम नहीं रहेगी
हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि भाजपा बार-बार जीते।
2024 भाजपा 2029 हाँ, केवल भा 2034 भाजपा और आगे……
अपने आस-पास कम से कम 11 लोगों को शिक्षित करें और गैर-भाजपाई के रूप में भाजपा को वोट दें, तब
हमारे बच्चे सुरक्षित रहेंगे
हम एक अच्छा जीवन जीएँगे।
हमें अपनी अगली पीढ़ी को एक सुरक्षित समाज सुरक्षित जीवन सुरक्षित भविष्य देना होगा।
इसे समझें और इसे 11 अलग-अलग क्षेत्रों के समूहों में साझा करें।
इसे 11 दोस्तों के साथ साझा करें और उन्हें इसकी ज़रूरत समझाएँ…
जौनपुर: तहसीलदार सहित 18 पर धोखाधड़ी, जालसाजी, कूटरचना के दर्ज मुकदमे में तीन गिरफ्तार
जौनपुर।
सिंगरामऊ थाना पुलिस ने क्षेत्र के कुशहां बाजार स्थित बेशकीमती भूमि कूटरचित ढंग से हड़पने के मामले में दीवानी न्यायालय के आदेश पर बदलापुर के तत्कालीन तहसीलदार राकेश कुमार सहित 18 आरोपितों के विरुद्ध धोखाधड़ी, जालसाजी, कूटरचना आदि धाराओं में दर्ज मुकदमे में 3 आरोपितों को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। कुशहां गांव के स्व. राम निहोर मौर्य की पत्नी सोम्मारी ने दीवानी न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था कि गांव की बाजार में लबे सड़क स्थित मेरी भूमि आराजी नंबर- 216 (क) रकबा 0.0820 हेक्टेयर को हड़पने की नीयत से 13 जनवरी 2025 को सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के गोनौली निवासी देवेंद्र उर्फ धर्मेंद्र उर्फ पप्पू, मल्लूपुर निवासी मुरलीधर उनकी पत्नी इंद्रावती देवी, पुत्र राज कुमार, कछौरा निवासी राम कृपाल, छंगू, छट्ठू लाल, रमेश, राजेश, सुरेश, अवधेश, राज कुमार, अजय, मुन्नी लाल, संतोष, सोनू, बृजेश व रूपेश कब्जा करने लगे।
जौनपुर: तहसीलदार सहित 18 पर धोखाधड़ी, जालसाजी, कूटरचना के दर्ज मुकदमे में तीन गिरफ्तार
खबर लगने पर मैं पहुंची और मना किया तो देवेंद्र उर्फ पप्पू ने गाली देते कहा भूमि मैंने उपरोक्त लोगों के नाम वरासत करा दिया हूं। इतना ही नहीं पांच जून 2024 का तहसीलदार राकेश कुमार का आदेश भी दिखाया। आदेश की कापी लेकर मैं तहसीलदार के पास पहुंची तो उन्होंने आठ जुलाई 1980 के बैनामे के आधार पर उपरोक्त लोगों का नाम दर्ज करने की बात कहते हुए डांटकर भगा दिया। जब मैंने मुआयना कराया तो पता चला कि 1980 में ऐसा कोई बैनामा ही नहीं हुआ था। मेरे ससुर रामदीन ने सिर्फ एक हजार वर्ग फीट भूमि का बैनामा किया था। पीड़िता थाने से लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक चक्कर लगाती रही। कहीं सुनवाई नहीं हुई। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। आरोपितों में से देवेंद्र उर्फ धर्मेंद्र उर्फ पप्पू, बृजेश व छट्ठू लाल को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। विवेचक उपनिरीक्षक राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि शेष आरोपितों की भी तलाश की जा रही है।
गाजियाबाद में रेड लाइट पर रोका तो सिपाही का सिर पत्थर मारकर फोड़ दिया, कार ड्राइवर की हैरान करने वाली वारदात
गाजियाबाद:
इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में चेकिंग के लिए रोके जाने पर एक टैक्सी चालक ने ट्रैफिक कॉन्स्टेबल के सिर में पत्थर मारकर घायल कर दिया। इसके बाद रेड लाइट से आगे निकल कर चालक टैक्सी छोड़कर फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल ट्रैफिक कांस्टेबल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने टैक्सी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
ट्रैफिक कांस्टेबल शशिकांत शर्मा 11 सितंबर की शाम अहिंसा खंड में रेड लाइट के पास अपनी ड्यूटी कर रहे थे, तभी उन्होंने रेड लाइट की तरफ से गलत दिशा में आ रही कार को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान कार चालक गाड़ी से उतरा और पास में पड़ा पत्थर उठाकर ट्रैफिक सिपाही को मार दिया। पत्थर लगने से शशिकांत शर्मा घायल होकर मौके पर ही बेहोश हो गए।कार छोड़कर भागा था आरोपी
गाजियाबाद में रेड लाइट पर रोका तो सिपाही का सिर पत्थर मारकर फोड़ दिया, कार ड्राइवर की हैरान करने वाली वारदात
स्थानीय लोगों की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन, तब तक कार चालक मौके से कार छोड़कर भाग गया। पुलिस ने तुरंत शशिकांत को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी कार चालक को सीसीटीवी कैमरों की मदद से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी कार को भी जब्त कर सीज किया गया है। साथ ही आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ में आरोपी गौरव चौधरी ने खुद को टैक्सी चालक बताया है। ट्रैफिक पुलिस कर्मी को पत्थर मारने की बात भी स्वीकार की है।
प्रयागराज- जेंडर चेंज करने के लिए युवक का खौफनाक कदम
प्रयागराज.
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां UPSC की तैयारी कर रहे एक 17 वर्षीय छात्र ने खुद को लड़की बनाने की चाहत में खतरनाक कदम उठा लिया. युवक ने अपने ही प्राइवेट पार्ट को सर्जिकल ब्लेड से काट दिया. इस घटना के बाद उसकी हालत गंभीर हो गई और उसे स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आखिर ये पूरा मामला क्या है, आइये जानते हैं इस बारे में..
प्रयागराज- जेंडर चेंज करने के लिए युवक का खौफनाक कदम
ऐसे दिया घटना को अंजाम
छात्र ने पहले यूट्यूब पर जेंडर बदलने से जुड़ी जानकारियां खोजीं और फिर कटरा क्षेत्र के एक झोलाछाप डॉक्टर के संपर्क में आया. उसकी सलाह पर युवक ने मेडिकल स्टोर से एनेस्थेसिया का इंजेक्शन और सर्जिकल ब्लेड खरीदा. किराए के कमरे में अकेले उसने खुद को एनेस्थेसिया का इंजेक्शन लगाया. निचला हिस्सा सुन्न होते ही उसने ब्लेड से प्राइवेट पार्ट काट डाला. छात्र को कुछ देर तक दर्द महसूस नहीं हुआ, लेकिन असर खत्म होते ही वह तड़पने लगा.
फर्श पर खून फैल गया और छात्र ने दर्द की दवा भी खाई. हालत बिगड़ने पर मकान मालिक ने एंबुलेंस बुलाकर उसे पहले तेज बहादुर सप्रू अस्पताल पहुंचाया. वहां गंभीर स्थिति देखते हुए डॉक्टरों ने उसे एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया.
अमेठी में पुलिस मुठभेड़, गोकशी की योजना बना रहे 2 बदमाश गिरफ्तार, 4 फरार
अमेठी, उत्तर प्रदेश –
जनपद अमेठी के जायस कोतवाली क्षेत्र में बीती देर रात एक बड़ी पुलिस कार्रवाई सामने आई, जब गोकशी की योजना बना रहे अंतरजनपदीय गिरोह और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। यह मुठभेड़ क्षेत्र के सरायमहेशा गांव के पास उस समय हुई, जब एसओजी (Special Operation Group) और जायस कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बदमाशों की घेराबंदी की। पुलिस और बदमाशों के बीच चली इस मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैरों में गोली लगी, जिन्हें घायल अवस्था में तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दौरान गिरोह के चार अन्य सदस्य अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए, जिनकी तलाश में पुलिस ने सघन अभियान छेड़ दिया है।
मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई
सूत्रों के अनुसार, अमेठी पुलिस को खुफिया तंत्र के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थी कि सरायमहेशा गांव के आसपास कुछ संदिग्ध तत्व गोकशी की बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। इस इनपुट को गंभीरता से लेते हुए एसपी अमेठी के निर्देश पर एक संयुक्त टीम का गठन किया गया, जिसमें एसओजी और जायस थाना पुलिस के अधिकारी व जवान शामिल थे। सूचना के आधार पर टीम ने देर रात इलाके में घेराबंदी की।
जब पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों को रोकने की कोशिश की, तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी और मौके से फरार होने का प्रयास किया। पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दो बदमाशों को पैर में गोली लगी और वे मौके पर ही घायल होकर गिर पड़े।
घायल बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया
घायल बदमाशों को तुरंत मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों द्वारा स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के लिए पहुंचाया गया, जिसके बाद उन्हें बेहतर इलाज हेतु जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल प्रशासन के अनुसार दोनों की हालत फिलहाल स्थिर है, लेकिन उन्हें निगरानी में रखा गया है।
गिरफ्तार किए गए बदमाशों की पहचान और आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ में यह सामने आया है कि यह गिरोह अंतरजनपदीय स्तर पर सक्रिय था और पूर्व में भी कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है। पुलिस को इनके पास से अवैध असलहा, धारदार हथियार, गोकशी से संबंधित सामग्री, मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं।
चार बदमाश फरार, तलाश में कांबिंग अभियान
पुलिस अधीक्षक अमेठी द्वारा जारी बयान के अनुसार, इस गिरोह के कुल छह सदस्य घटनास्थल पर मौजूद थे। जिनमें से चार बदमाश पुलिस मुठभेड़ के दौरान अंधेरे और खेतों का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। फरार बदमाशों की तलाश में पुलिस द्वारा रात भर कांबिंग ऑपरेशन चलाया गया और सुबह होते-होते आसपास के क्षेत्रों में चेकिंग अभियान भी तेज कर दिया गया है।
एसपी अमेठी ने कहा कि इस मुठभेड़ में शामिल पूरी टीम को सराहना के योग्य बताया गया है और जल्द ही फरार अपराधियों को गिरफ्तार करने का भरोसा जताया है। एसपी ने यह भी स्पष्ट किया कि गोकशी जैसे जघन्य अपराधों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इस प्रकार के अपराधों में लिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।
अमेठी में पुलिस मुठभेड़, गोकशी की योजना बना रहे 2 बदमाश गिरफ्तार, 4 फरार
अपराधियों पर दर्ज हैं पूर्व के आपराधिक मामले
प्रारंभिक छानबीन में पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि मुठभेड़ में घायल दोनों बदमाशों के विरुद्ध पुर्व में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इन मामलों में गोकशी, अवैध असलहे का प्रयोग, चोरी, और संगठित अपराधों में संलिप्तता शामिल है। पुलिस अब उनके नेटवर्क की जांच कर रही है, जिससे उनके अन्य साथियों और शेल्टर देने वालों की भी पहचान हो सके।
स्थानीय लोगों में पुलिस की कार्रवाई को लेकर राहत
इस कार्रवाई के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस की तत्परता और सक्रियता की सराहना की है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में कई दिनों से संदिग्ध गतिविधियां देखी जा रही थीं, जिससे भय का माहौल बन गया था। मुठभेड़ के बाद ग्रामीणों में राहत और विश्वास का माहौल बना है।
अपराध पर नियंत्रण की दिशा में प्रभावी कदम
अमेठी पुलिस द्वारा इस प्रकार की कार्रवाई यह दर्शाती है कि प्रशासन क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर सजग और तत्पर है। विशेषकर गोकशी जैसे संवेदनशील अपराध, जिनसे सामाजिक तनाव और सांप्रदायिक तनाव की आशंका भी बनी रहती है, उन पर समय रहते रोक लगाना और अपराधियों को पकड़ना एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।
पुलिस की सख्त कार्यवाही का संदेश
इस मुठभेड़ के बाद पुलिस विभाग की ओर से यह स्पष्ट संदेश दिया गया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। एसपी अमेठी ने चेतावनी देते हुए कहा कि अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम जारी रहेगा। जल्द ही फरार अपराधियों को भी गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार बदमाशों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसके अलावा पुलिस उनके नेटवर्क से जुड़े अन्य संदिग्धों की भी जांच-पड़ताल और निगरानी कर रही है।
दिवाली स्पेशल ट्रेन का बयाना जंक्शन पर नहीं हुआ ठहराव, व्यापार संघ ने की मांग
बयाना (भरतपुर) –
आगामी 17 सितंबर 2025 से मुंबई और बनारस के बीच चलने वाली दिवाली स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू होने जा रहा है, जिससे देशभर के यात्रियों को त्योहारी सीजन में यात्रा की अतिरिक्त सुविधा उपलब्ध होगी। हालांकि इस ट्रेन के ठहराव को लेकर बयाना क्षेत्र के यात्रियों और व्यापारिक समुदाय में गहरी नाराजगी देखी जा रही है। इस विशेष ट्रेन को गंगापुर सिटी और भरतपुर जैसे स्टेशनों पर तो ठहराव दिया गया है, लेकिन बयाना जंक्शन जैसे महत्त्वपूर्ण स्टेशन को पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया गया है।
इस निर्णय के विरोध में व्यापार संघ बयाना ने मोर्चा खोल दिया है। संघ के अध्यक्ष जानकी प्रसाद सामरी ने केंद्रीय रेल मंत्री को एक पत्र भेजकर स्पष्ट मांग की है कि दिवाली स्पेशल ट्रेन का ठहराव बयाना जंक्शन पर भी सुनिश्चित किया जाए। पत्र में बताया गया है कि बयाना एक ऐतिहासिक एवं व्यावसायिक दृष्टि से महत्त्वपूर्ण स्टेशन है, जहाँ से प्रतिदिन हजारों यात्री विभिन्न गंतव्यों के लिए यात्रा करते हैं, विशेषकर मुंबई और बनारस जैसे महानगरों की ओर।
जानकी प्रसाद सामरी ने यह भी स्पष्ट किया कि बयाना जंक्शन का महत्त्व केवल उसके यात्रीभार के कारण नहीं, बल्कि उसके भौगोलिक स्थिति और आसपास के क्षेत्रों की निर्भरता के कारण भी है। बयाना न केवल भरतपुर जिले का एक प्रमुख रेलवे स्टेशन है, बल्कि यह धौलपुर, करौली, हिण्डौन और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के यात्रियों का भी मुख्य सहारा है। ऐसे में दिवाली जैसे महत्त्वपूर्ण त्यौहार के दौरान इस स्टेशन को नज़रअंदाज़ करना न केवल अनुचित है, बल्कि स्थानीय जनता के साथ अन्याय भी है।
व्यापार संघ ने अपने पत्र में यह भी उल्लेख किया है कि मुंबई और बनारस की ओर जाने वाले यात्रियों की संख्या बयाना से अत्यधिक है। विशेषकर दिवाली, छठ, और अन्य पर्वों के अवसर पर यह संख्या कई गुना बढ़ जाती है। इस दौरान आम यात्री को आरक्षण मिलने में कठिनाई होती है, और दिवाली स्पेशल ट्रेन ऐसे यात्रियों के लिए राहत का साधन हो सकती थी। लेकिन बयाना में ठहराव न होने से वे इस सुविधा से वंचित हो जाएंगे।
पत्र में बताया गया है कि बयाना जैसे व्यस्त स्टेशन को गंगापुर सिटी और भरतपुर के बीच स्थित होने के बावजूद ठहराव सूची से बाहर रखना रेलवे की नीतियों पर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। जबकि गंगापुर सिटी के बाद ट्रेन सीधे भरतपुर रुकेगी, जिससे बयाना को पूरी तरह से दरकिनार कर दिया गया है। यह स्थिति न केवल यात्रियों के लिए असुविधाजनक है, बल्कि रेलवे की ओर से क्षेत्रीय संतुलन और यात्री सुविधा की उपेक्षा का संकेत भी देती है।
व्यापार संघ के अध्यक्ष ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही रेलवे द्वारा बयाना जंक्शन पर दिवाली स्पेशल ट्रेन के ठहराव की औपचारिक घोषणा नहीं की गई, तो क्षेत्रीय व्यापारी समुदाय व जनता आंदोलन करने को बाध्य होगी। उन्होंने कहा कि बयाना का व्यापारिक और सामाजिक क्षेत्र लंबे समय से रेलवे से उपेक्षित महसूस कर रहा है। अगर बार-बार की गई माँगों के बावजूद ठहराव नहीं दिया गया, तो इस बार संघर्ष अधिक व्यापक और संगठित होगा।
दिवाली स्पेशल ट्रेन का बयाना जंक्शन पर नहीं हुआ ठहराव, व्यापार संघ ने की मांग
इस मांग को लेकर न केवल व्यापार संघ, बल्कि स्थानीय जनता, सामाजिक संगठनों, युवाओं और जनप्रतिनिधियों ने भी एकजुटता दिखाई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर बार त्योहारों पर विशेष ट्रेनों का संचालन होता है, लेकिन बयाना को नजरअंदाज कर दिया जाता है। क्षेत्रीय सांसद और विधायक से भी इस विषय में हस्तक्षेप की मांग की गई है ताकि रेलवे मंत्रालय पर दबाव बनाया जा सके।
व्यापारियों और नागरिकों का तर्क है कि यदि ट्रेन को भरतपुर स्टेशन पर ठहराया जा सकता है, तो उससे पूर्ववर्ती स्टेशन बयाना पर भी 2-5 मिनट का ठहराव देने में कोई तकनीकी या परिचालनिक बाधा नहीं होनी चाहिए। इससे हजारों यात्रियों को लाभ मिलेगा और रेलवे को भी अतिरिक्त राजस्व की प्राप्ति होगी। इसके साथ ही, स्थानीय जनता को यह संदेश भी जाएगा कि रेलवे उनकी आवश्यकताओं और समस्याओं के प्रति संवेदनशील है।
सामाजिक कार्यकर्ता और अधिवक्ता राकेश शर्मा का कहना है कि यदि बयाना को लगातार इस तरह से उपेक्षित किया जाता रहा तो यह क्षेत्र के विकास में बाधक होगा। उन्होंने कहा कि समय रहते इस पर निर्णय लेना आवश्यक है, अन्यथा जन आंदोलन को टालना कठिन होगा।
स्थानीय यात्रियों का कहना है कि उन्हें मजबूरी में गंगापुर सिटी या भरतपुर जाकर ट्रेन पकड़नी पड़ती है, जिससे अतिरिक्त समय, धन और असुविधा होती है। महिलाएं, बुजुर्ग, और बच्चों के साथ यात्रा करने वाले यात्री इस व्यवस्था से सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं।
रेलवे विभाग को चाहिए कि वह इस माँग पर गंभीरता से विचार करे और तत्काल प्रभाव से दिवाली स्पेशल ट्रेन का ठहराव बयाना जंक्शन पर घोषित करे। क्योंकि यदि ट्रेन का परिचालन 17 सितंबर से शुरू होना है, तो जनता की सुविधा के लिए समय रहते इस निर्णय को लागू किया जाना आवश्यक है।
बयाना में ट्रेनों के ठहराव को लेकर पहले भी कई बार माँगें उठ चुकी हैं, लेकिन हर बार इसे अनसुना किया गया। अब यह केवल माँग नहीं, बल्कि क्षेत्रीय स्वाभिमान और अधिकार से जुड़ा विषय बन गया है।