तीन मुठभेड़ में तीन बदमाश घायल, कुल पांच गिरफ्तार

तीन मुठभेड़ में तीन बदमाश घायल, कुल पांच गिरफ्तार

तीन मुठभेड़ में तीन बदमाश घायल, कुल पांच गिरफ्तार
तीन मुठभेड़ में तीन बदमाश घायल, कुल पांच गिरफ्तार
बुधवार देर रात अलग-अलग थानों की पुलिस और बदमाशों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई।
  • मुठभेड़ में दोनों तरफ से गोलियां चलीं और तीन बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हुए। जबकि पुलिस ने दो बदमाशों को दौड़ाकर पकड़ लिया। तीनों कार्रवाइयों में कुल 5 बदमाश पकड़े गए। जबकि दो बदमाश रात के अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकले। पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है। घायल बदमाशों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

कैब ड्राइवर को बंधक बनाकर लूटी कार

  • पहली पुलिस मुठभेड़ में कैब ड्राइवर को बंधक बनाकर कार लूट की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त थाना चिनहट क्षेत्र का निवासी विजय कुमार रावत पुत्र राम प्रसाद रावत को गिरफ्तार किया गया। इस पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित था। जबकि विजय के दो साथी चिनहट थाना क्षेत्र निवासी मोहित शर्मा पुत्र होली शर्मा और थाना फतेहपुर क्षेत्र निवासी सुरेन्द्र उर्फ नन्हू पुत्र चन्द्रशेखर रावत फरार हो गए। पुलिस इनकी तलाश में छापेमारी कर रही है। दरअसल जनपद अमेठी निवासी उमाशंकर यादव लखनऊ के गोल्फ सिटी इलाके में रहकर बुकिंग पर कार चलाता है। बुधवार को इन बदमाशों ने अहिमामऊ से उमाशंकर को बंधक बना लिया और बाराबंकी ले आये। बदमाशों ने उसे लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर मोहम्मदपुर चौकी क्षेत्र में फेंक दिया।
  • घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने हाईवे पर नाकाबंदी शुरू कर दी। इस दौरान बदमाश को देवा रोड से जहांगीराबाद जाने वाले मार्ग पर सूत मिल के पास शहर कोतवाल आलोक मणि त्रिपाठी और जहांगीराबाद कोतवाल अभय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेर लिया। बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली विजय के पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया। एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश शातिर अपराधी है। यह थाना चिनहट जनपद लखनऊ का हिस्ट्रीशीटर भी है।
बुजुर्ग दम्पत्ति से की थी लूटपाट
  • दूसरी मुठभेड़  बड्डूपुर थाना क्षेत्र में बाबा कुटी के पास हुई। पुलिस और बदमाश की मुठभेड़ में धधरा गांव निवासी फाहीम नाम के बदमाश के पैर में गोली लगी। फहीम पर लूट व मारपीट के आठ मुकदमे दर्ज हैं। तफहीम ने अन्य साथियों के साथ मिलकर 25 व 26 जनवरी की रात्रि में थाना बड्डूपुर थाना क्षेत्र के  ग्राम नया पुरवा मजरे बड़ागांव में बुजुर्ग दम्पत्ति के घर में घुसकर सोने-चांदी के जेवरात, नकदी व दो मोबाइल लूट की घटना की थी। जिसको लेकर थाना बड्डूपुर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। घायल बदमाश का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
तीन मुठभेड़ में तीन बदमाश घायल, कुल पांच गिरफ्तार
तीन मुठभेड़ में तीन बदमाश घायल, कुल पांच गिरफ्तार
पकड़े गये अनाज चोरी करने वाले बदमाश
  • तीसरी मुठभेड़ जैदपुर थाना क्षेत्र में हुई। जिसमें सतरिख व जैदपुर थाने की पुलिस ने ग्राम नानमऊ में आनाज गोदाम से लगभग 40 बोरी धान चोरी की घटना करने वाले 3 अभियुक्तों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। मुठभेड़ में अमित कुमार वर्मा पुत्र सहजराम शातिर बदमाश को मुठभेड़ में घायल कर दिया। अमित बदोसराय थाना क्षेत्र के बरौलिया गांव का निवासी है। उसपर गैंगस्टर समेत लूट के कई मामले पहले से दर्ज हैं। जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
  • जबकि उसके दो अन्य साथियों थाना सतरिख क्षेत्र के निवासी कृष्ण कुमार वर्मा पुत्र महेश प्रसाद और देवा थाना क्षेत्र के निवासी मो. अफजल पुत्र मो. इस्लाम को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दौड़ाकर गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस ने दो तमंचे व दो कारतूस, एक खोखा, लगभग साढ़े बारह हजार नकदी, 40 बोरी धान, छह बोरी सरसों और पिकप बरामद की। बरामद पिकअप जनपद अयोध्या से चोरी की गयी थी। जिसको लेकर थाना कोतवाली नगर जनपद अयोध्या में केस दर्ज है।
बुजुर्ग दम्पत्ति के घर पर लूटपाट के चार अभियुक्त गिरफ्तार
  • बुजुर्ग दंपति के घर हुई लूट का पुलिस ने खुलासा किया। स्वाट टीम और थाना टिकैतनगर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। लूट की वारदात में बुजुर्ग की पोती की भूमिका भी सामने आई। घटना 27 जनवरी की है, जब रामविलास शुक्ल अपनी पत्नी और पोती के साथ टिकैतनगर स्थित अपने घर में थे। रात में चोरों ने घर में घुसकर परिवार को बंधक बना लिया और नकदी व सामान लूट लिया। जांच में पता चला कि मुख्य आरोपी अमन सिंह की पोती से दिल्ली में पढ़ाई के दौरान इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। पोती जुलाई 2023 में टिकैतनगर आकर यहीं रहने लगी थी।
  • पुलिस ने महोबा के अमन सिंह, कानपुर के सुधीर यादव, बुलंदशहर के सादिक और बिहार के मधुबनी निवासी धीरज राय को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 1,470 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। पूछताछ में सामने आया कि पोती घर की चाबी बाहर रख देती थी और इसकी जानकारी अमन को दे देती थी। घटना वाली रात अमन अपने साथियों के साथ घर में घुसा और किराए के पैसों की मांग की। पोती ने दादा के बक्से में पैसे होने की बात बताई। बक्सा तोड़ते समय रामविलास जाग गए, जिसके बाद आरोपियों ने उन्हें बांधकर पैसे, झुमका और मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। घटना के एक दिन पहले और बाद में भी अमन पोती से मिलने आया था।
गैंगस्टर केस में पूर्व विधायक इरफान सोलंकी की पेशी, महाराजगंज जेल से लाया गया कानपुर कोर्ट

गैंगस्टर केस में पूर्व विधायक इरफान सोलंकी की पेशी, महाराजगंज जेल से लाया गया कानपुर कोर्ट

गैंगस्टर केस में पूर्व विधायक इरफान सोलंकी की पेशी, महाराजगंज जेल से लाया गया कानपुर कोर्ट
गैंगस्टर केस में पूर्व विधायक इरफान सोलंकी की पेशी, महाराजगंज जेल से लाया गया कानपुर कोर्ट

कानपुर। 

गैंगस्टर एक्ट के मामले में बुधवार को सपा के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी को पेशी के लिए कानपुर लाया गया। कानपुर की एडीजे-8 की कोर्ट में इरफान को पेश किया गया। इरफान को महाराजगंज जेल से सुबह कड़ी सुरक्षा में पुलिस लेकर आई। वहीं, कोर्ट परिसर में इरफान की सुरक्षा में 180 पुलिसकर्मी तैनात किए गए।
दरअसल, गैंगस्टर एक्ट में डिस्चार्ज याचिका खारिज होने के बाद एडीजे-8 कोर्ट ने इरफान सोलंकी समेत सभी 7 आरोपियों को बुधवार के लिए तलब किया था।

जाजमऊ में एक महिला के प्लॉट पर आगजनी केस में इरफान 2 दिसंबर 2022 से जेल में बंद हैं। इसी केस में उन्हें 7 साल की सजा 7 जून 2024 को हुई, फिर विधायकी चली गई।

जाजमऊ थाने में महिला के प्लॉट में आगजनी के मामले में 26 दिसंबर 2022 को इरफान सोलंकी, उनके भाई रिजवान सोलंकी, इजरायल आटेवाला, मो. शरीफ, शौकत पहलवान, एजाज उर्फ अज्जन और मुरसलीन भोलू के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसमें इरफान सोलंकी को मुख्य आरोपी बनाया गया था।

गैंगस्टर केस में पूर्व विधायक इरफान सोलंकी की पेशी, महाराजगंज जेल से लाया गया कानपुर कोर्ट
गैंगस्टर केस में पूर्व विधायक इरफान सोलंकी की पेशी, महाराजगंज जेल से लाया गया कानपुर कोर्ट

गैंगस्टर केस में इरफान, रिजवान, शौकत पहलवान और एजाज ने एडीजे-8 विनय कुमार गुप्ता की कोर्ट में डिस्चार्ज याचिका दाखिल की थी। 31 अगस्त 2025 को कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए आरोपियों की याचिका खारिज कर दी थी। इसके साथ ही आरोप तय करने के लिए 10 सितंबर की तारीख तय की थी।

10 सितंबर को कानपुर की एडीजे-8 कोर्ट में आरोपियों को तलब किया गया था। हालांकि, इरफान सोलंकी बीमार होने के कारण कोर्ट में पेश नहीं हो सके। कोर्ट में इरफान की ओर से याचिका दी गई कि उनकी इलाज के लिए गोरखपुर स्थित बीआरडी मेडिकल कॉलेज जाने की डेट फिक्स थी, इस कारण वह कोर्ट पहुंचने में असमर्थ रहे। फिर कोर्ट ने अगली तारीख 17 सितंबर तय की।

गौरतलब है कि मुकदमे के आरोपी इरफान सोलंकी महाराजगंज जेल में है, जबकि रिजवान और इजराइल आटेवाला कानपुर जेल में बंद हैं। अन्य आरोपी जमानत पर हैं। कोर्ट ने इरफान समेत सभी आरोपियों को तलब किया है।

कानपुर कोर्ट पहुंचे पूर्व विधायक इरफान सोलंकी ने कहा कि आप लोगों ने समर्थन दिया, इसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। आगे भी आप लोगों का प्यार मिलता रहेगा, इसकी उम्मीद है।

सहारनपुर में थाना प्रभारियों ने अपराध नियंत्रण हेतु संयुक्त बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया

सहारनपुर में थाना प्रभारियों ने अपराध नियंत्रण हेतु संयुक्त बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया

सहारनपुर में थाना प्रभारियों ने अपराध नियंत्रण हेतु संयुक्त बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया
सहारनपुर में थाना प्रभारियों ने अपराध नियंत्रण हेतु संयुक्त बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया
सहारनपुर
  • थाना सदर बाजार,थाना कुतुबशेर,थाना गंगौह,थाना सरसावा,थाना बेहट,थाना देहात कोतवाली,थाना मिर्जापुर एवम थाना मण्डी प्रभारियों की बडी कार्रवाई
  • पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र-DIG अभिषेक सिंह के सख्त एक्शन के चलते
  • एसएसपी आशीष तिवारी,एसपी सिटी व्योम बिंदल एवम एसपी देहात सागर जैन के दिशा निर्देश पर
  • थाना देहात कोतवाली प्रभारी कपिल देव के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम को मिली जबरदस्त कामयाबी
  • इंस्पेक्टर कपिल देव की पुलिस टीम ने किया वाहन चोरी की घटना का सफल अनावरण,चोरी की बाईक के साथ वाहन चोर गिरफ्तार
  • थाना कुतुबशेर प्रभारी हदय नारायण सिंह की पुलिस टीमो को 3 मामलों में मिली जबरदस्त कामयाबी
  • इंस्पेक्टर एचएनसिंह की पुलिस टीम ने पकड़ा एक बड़ा स्मेक तस्कर,10, ग्राम स्मेक व 17,29 कट बरामद
  • इंस्पेक्टर कुतुबशेर एचएनसिह की पुलिस टीम ने पकड़ा मोबाइल चोर,चोरी का मोबाइल व अवैध चाकू हुआ बरामद,2 वारंटी भी चढ़े पुलिस के हत्थे
  • थाना गंगौह प्रभारी पीयूष दीक्षित के कुशल निर्देशन वाली साइबर हेल्प डेस्क टीम ने,साइबर ठग से पीड़ित के बैंक खाते में कराए 49000 रूपए वापस
  • साइबर ठगी का शिकार बोला मौहम्मद तौसिफ खान बोला आप सभी का दिल से बहुत बहुत शुक्रिया
  • थाना सरसावा प्रभारी विनोद कुमार की पुलिस टीमों की भी बड़ी कार्रवाई, विभिन्न पंजीकृत मामलो‌ के 6 वारंटी हुए गिरफ्तार
  • थाना बेहट प्रभारी सतपाल सिंह भाटी के कुशल नेतृत्व वाली पुलिस टीम ने माननीय न्यायालय के आदेशों निर्देशो के बाद पकड़े 2 शातिर वारंटी
  • थाना देहात कोतवाली प्रभारी सुबे सिंह के कुशल नेतृत्व वाली पुलिस टीम की भी बड़ी कार्रवाई,एक शातिर वारंटी चढ़ा पुलिस के हत्थे
  • इंस्पेक्टर सुबे सिंह की ही पुलिस टीम की दूसरी बडी कार्रवाई, चाकू धारी बदमाश अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार
  • थाना मिर्जापुर प्रभारी सुनील नागर की पुलिस टीम ने भी घेराबंदी के दौरान पकड़ा एक बड़ा चरस कारोबारी,540 ग्राम अवैध चरस बरामद
  • थाना मण्डी इंस्पेक्टर रोजन्त त्यागी की पुलिस टीम उपनिरीक्षक नरेंद्र भडाना की बडी कार्रवाई,एक शातिर चोर नकदी सहित गिरफ्तार
  • थाना मण्डी प्रभारी रोजन्त त्यागी के कुशल नेतृत्व वाली पुलिस टीम की भी बड़ी कार्रवाई,कुकर्म मामले का एक शातिर वारंटी गिरफ्तार
सहारनपुर अपनी तेज तर्रार कार्रवाई
  • अपराधियों के हौसले पस्त करने वाले थाना सदर बाजार प्रभारी कपिल देव के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक विनय कुमार ने अपने सहयोगी दल के सहयोग से बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए चैकिंग के दौरान डेरा इलाहीपुर के पास स्थित देवी जैन के खाली पड़े प्लाट से एक वाहन चोर अब्दुल पुत्र फरीद हाल निवासी कांशीराम कालोनी शेखपुरा को उस समय पकड़ा,जब यह वाहन चोर चेकिंग करती पुलिस टीम को देखते ही पीछे के पीछे अपनी बाईक मोड़कर भागने लगा, लेकिन साहसिक पुलिस टीम ने इस वाहन चोर का पीछा करते हुए घेराबंदी के दौरान उसे पकड़ लिया।जिसके पास से चोरी की बाईक बरामद की गई।आपको बता दें,कि इस वाहन चोरी का खुलासा पुलिस ने मात्र 5 दिन में ही कर दिया।इसके अलावा थाना कुतुबशेर प्रभारी हदय नारायण सिंह की पुलिस टीम उपनिरीक्षक संदीप कुमार ने अपने सहयोगी दल के सहयोग से एक बड़े अपराधिक इतिहास वाले शातिर नशा तस्कर जावेद पुत्र मीर हसन निवासी ग्राम कपूरी थाना नकुड को गंगौह रोड से ग्राम रूपडी की और जाने वाले कच्चे रास्ते से किया गिरफतार।जिसके कब्जे मौके से 10,2 ग्राम नाजायज स्मेक एवम 17,29 ग्राम कट बरामद किया।
इसके अलावा इंस्पेक्टर एचएनसिंह की ही पुलिस
  • टीम उपनिरीक्षक कुलवंत सिंह ने अपने सहयोगी दल के सहयोग से दूसरी बड़ी कामयाबी हासिल करते चेकिंग के दौरान मानकमऊ स्थित पानी की टंकी के गेट के पास से एक मोबाइल चोर कासिफ पुत्र जाहिद निवासी नूर बस्ती थाना कोतवाली नगर को एक चोरी के मोबाइल एवम नाजायज चाकू के साथ किया गिरफतार।जबकि इंस्पेक्टर एचएनसिंह सिंह की पुलिस टीम उपनिरीक्षक धीर सिंह एवम कुलवंत सिंह ने अपने सहयोगी दल के सहयोग से माननीय न्यायालय के आदेशों निर्देशो का सख्ती के साथ पालन करते हुए दो शातिर वारंटियों सुरेश पुत्र बुद्ध सिंह निवासी गांव उनाली एवम रईस पुत्र फुरकान निवासी शीराजान को किया गिरफतार।
सहारनपुर में थाना प्रभारियों ने अपराध नियंत्रण हेतु संयुक्त बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया
सहारनपुर में थाना प्रभारियों ने अपराध नियंत्रण हेतु संयुक्त बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया
और यही नहीं जनपद सहारनपुर पुलिस बार बार लोगों को सचेत कर रही है,
  • कि किसी भी अन्जान व्यक्ति के साथ अपनी ओटीपी शेयर ना करें और ना ही जालसाजों के बहकावे में आए,बावजुद इसके लोग साइबर ठगों के झांसे में आकर साइबर ठगी का शिकार हो रहे हैं। थाना गंगौह प्रभारी पीयूष दीक्षित के कुशल निर्देशन वाली साइबर हेल्प डेस्क टीम सब इंस्पेक्टर अमित कुमार एवम कम्प्यूटर आपरेटर नमन शर्मा ने आज साइबर ठगी का शिकार एक व्यक्ति के बैंक खाते में कराए 49000 रूपए वापस।आपको बता दें,कि किसी साइबर ठग द्वारा ग्राम बोडपुर निवासी मौहम्मद तौसिफ खान से हजारों की रकम को ठग लिया गया था।शिकायत दर्ज होने पर इंस्पेक्टर पीयूष दीक्षित की पुलिस टीम इस मिले पर त्वरित कार्रवाई करते पीड़ित की कोई धनराशि 49000 रूपए उसके बैंक खाते में कराए वापस।
अपने खोए पैसे अपने बैंक खाते में देख तौसिफ खान ने इंस्पेक्टर पीयूष दीक्षित सहित
  • उनकी पुरी पुलिस टीम का किया शुक्रिया अदा।इसके अतिरिक्त थाना सरसावा प्रभारी विनोद कुमार के कुशल नेतृत्व वाली पुलिस टीम सब इंस्पेक्टर महेश सिंह,चन्द्रपाल सिंह,नीरज कुमार एवम अनुज कुमार ने अपनी अपनी बडी पुलिस टीमो के साथ बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए 6 शातिर वारंटियों शहजाद पुत्र सलीम,मेहरबान पुत्र इस्लाम दोनों ही निवासी ग्राम तेलीपुरा,अशरफ पुत्र हनीफ निवासी ग्राम कुतुबपुर,योगेश पुत्र अनिल निवासी ग्राम बीदपुर,अजीत पुत्र रामपाल व अमरीश पुत्र ताराचंद दोनों ही निवासी ग्राम पिलखनी एवम विकास पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम कुंडी रायपुर को किया गिरफतार।
  • इसके अलावा थाना बेहट प्रभारी सतपाल सिंह भाटी के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक अरूण कुमार एवम बच्चू सिंह ने अपने सहयोगी दल के सहयोग से माननीय न्यायालय के आदेशों निर्देशो का कड़ाई के साथ पालन करते हुए 2 शातिर वारंटियों राजीव प्रताप पुत्र जयपाल मानऊपुर व राकेश पुत्र बलजीत निवासी खडका जुनारदार को किया गिरफतार।इसके अलावा थाना देहात कोतवाली प्रभारी सुबे सिंह की ही पुलिस टीम उपनिरीक्षक सचिन त्यागी ने अपने सहयोगी दल के सहयोग से माननीय न्यायालय के आदेशों निर्देशो का सख्ती के साथ पालन करते हुए एक शातिर वारंटी शुभम पुत्र करेशन निवासी पेरागपुर को किया गिरफतार।इसके अलावा इंस्पेक्टर सुबे सिंह की ही पुलिस टीम उपनिरीक्षक अमनपाल सिंह ने अपने सहयोगी दल के सहयोग से चेकिंग के दौरान शकलापुरी से देवला रोड से एक चाकू धारी बदमाश मुजाहिद पुर असलम निवासी हलालपुर को एक नाजायज चाकू के साथ किया गिरफतार।
  • जबकि थाना मिर्जापुर प्रभारी सुनील नागर के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक राहुल कुमार ने अपनी एक बडी पुलिस टीम के साथ बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए चेकिंग के दौरान मिर्जापुर से जाटोवाला के बीच दवाई की फैक्ट्री के पास से एक चरस कारोबारी अलीनवाज पुत्र अल्ताफ उर्फ इल्ताफ निवासी कस्बा मिर्जापुर को उस समय पकड़ा,जब यह चरस तस्कर पुलिस टीम को देख तेजी के साथ उल्टे पांव दौड़ने लगा,लेकिन साहसिक पुलिस टीम ने इसका पीछा करते हुए घेराबंदी के दौरान इस चरस कारोबारी को धर दबोचा।जिसके कब्जे मौके से 540 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई।जबकि थाना मण्डी प्रभारी रोजन्त त्यागी की ही पुलिस टीम उपनिरीक्षक नरेंद्र भडाना ने अपने सहयोगी दल के सहयोग से जबरदस्त कामयाबी हासिल करते हुए
  • एक बड़े अपराधिक इतिहास वाले एक शातिर चोर साजिद उर्फ सद्दू पुत्र बहार अहमद निवासी चांद‌ कालोनी शकूरी मस्जिद को चेकिंग के दौरान मण्डी समिति पशु चिकित्सालय के गेट के पास से उस समय पकड़ा,जब यह शातिर चोर चेकिंग करती पुलिस टीम को देखते ही इधर उधर भागने लगा,लेकिन साहसिक पुलिस टीम ने इस शातिर चोर को घेराबंदी करते हुए पकड़ लिया।जिसके कब्जे मौके से 4270 रूपए चोरी के बरामद किए गए।इसके अलावा इंस्पेक्टर रोजन्त त्यागी की ही पुलिस टीम सब इंस्पेक्टर जगपाल सिंह ने अपने सहयोगी दल के सहयोग से माननीय न्यायालय के आदेशों निर्देशो का सख्ती के साथ पालन करते हुए एक शातिर वारंटी मौहम्मद अजीम पुत्र मुस्तकीम निवासी सराय मर्दान अली को किया गिरफतार।
वीरता बहादुरी जोश और जज्बे के लिए पहचाने जाते अजय कुमार शर्मा

वीरता बहादुरी जोश और जज्बे के लिए पहचाने जाते अजय कुमार शर्मा

वीरता बहादुरी जोश और जज्बे के लिए पहचाने जाते अजय कुमार शर्मा
वीरता बहादुरी जोश और जज्बे के लिए पहचाने जाते अजय कुमार शर्मा
मेरठ। महानिदेशक आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन उत्तर प्रदेश द्वारा
  • ई०ओ०डब्लू में तैनात इंस्पेक्टर अजय कुमार शर्मा को बेस्ट विवेचक का अवार्ड देकर किया सम्मानित पुलिस विभाग में रहकर अपनी लंबी सराहनीय एवं उत्कर्ष सेवा देने वाले इंस्पेक्टर अजय कुमार शर्मा अपने आप में किसी परिचय के मोहताज नहीं है इन्होंने अपनी लंबी सर्विस में बहुत उतार-चढ़ाव और परिवर्तन देखे हैं लेकिन अपनी हिम्मत हौसले और ताकत के साथ-साथ बुद्धिमत्ता के आधार पर काम करते हुए अपनी अदम्य एवं बेहतरीन शैली का परिचय दिया है। इनके सीने पर लगे मेडल इस बात के प्रतीक हैं कि इन्होंने कर्तव्य एवं अपने फर्ज को निभाते हुए बाखुबी ड्यूटी को अंजाम दिया है इनका पूरा कैरियर उपलब्धियों एवं अच्छे कार्य से भरा पड़ा है यदि उन सब की चर्चा करने जाएं तो बहुत विस्तृत बात हो सकती है तथा वही और अब ई.ओ. डब्लू में तैनाती के दौरान इंस्पेक्टर अजय कुमार शर्मा को पुलिस महानिदेशक आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन उत्तर प्रदेश द्वारा बेस्ट विवेचक का अवार्ड देकर उन्हें सम्मानित किया है।
वीरता बहादुरी जोश और जज्बे के लिए पहचाने जाते अजय कुमार शर्मा
वीरता बहादुरी जोश और जज्बे के लिए पहचाने जाते अजय कुमार शर्मा
इंस्पेक्टर अजय कुमार शर्मा को
  • आज आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (ई०ओ० डब्लू०), उत्तर प्रदेश में अपनी नियुक्ति अवधि के दौरान बड़ी निष्ठा, लगन, निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ अपने पदीय कर्तव्यों का निर्वहन करने पर,उनकी कुशल कार्यप्रणाली एवं अनुशासन को प्रदर्शित करता करने पर व आलोच्य अवधि में उनके द्वारा अपने दायित्वों का अत्यन्त सहजता तथा परिपक्वता के साथ निर्वहन किया एवं इसी क्रम में इनके द्वारा अपने पद के अनुरूप विभिन्न प्रकार के अति महत्वपूर्ण राजकीय कार्यों का निस्तारण भी अत्यन्त कठिन परिश्रम, कर्तव्यपरायणता एवं संवेदनशीलता के साथ समयबद्ध रूप से किया करने पर तथा अजय कुमार शर्मा के कर्तव्यपरायणता, समयबद्धता एवं अनुशासित स्वभाव सराहनीय तथा अनुकरणीय रही है वे समस्त पदीय महत्वपूर्ण राजकीय कार्यों को समय से पूर्ण करने पर उनके योगदान उच्चकोटि का भी पाया गया,जिसके लिये इंस्पेक्टर अजय कुमार शर्मा को माह अगस्त के लिये भी ‘Best Investigator of the Month’ का Reward प्रदान किया गया है तथा वही विभाग के उच्चाधिकारियों ने आशा की है
वे अपितु पूर्ण विश्वास है कि
  • भविष्य में भी आप इसी प्रकार से अपनी उच्च श्रेणी की कर्तव्यपरायणता, कुशल कार्यशैली एवं दक्षता प्रदर्शित करते हुये अपने कर्तव्यों/दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा व सेवाभावना के साथ करते रहेंगे तथा उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।लेकिन संक्षिप्त में इतना ही कहना चाहेंगे कि इंस्पेक्टर अजय कुमार शर्मा पुलिस विभाग के लिए एक शान है जो कर्तव्य परायणता की एक जीती जागती मिसाल है जिला मेरठ के ई. ओ.डब्लू तैनात रहते हुए अपनी सेवाएं दे रहे हैं तथा अपनी कार्यप्रणाली से उसी जोश और जज्बे के साथ अपने लक्ष्यों को बखूबी अंजाम दे रहे हैं।
हापुड़ मुठभेड़ गोकशी के आरोपियों से पुलिस की आमने-सामने भिड़ंत, दो गिरफ्तार, एक फरार

हापुड़ मुठभेड़ गोकशी के आरोपियों से पुलिस की आमने-सामने भिड़ंत, दो गिरफ्तार, एक फरार

हापुड़ मुठभेड़ गोकशी के आरोपियों से पुलिस की आमने-सामने भिड़ंत, दो गिरफ्तार, एक फरार
हापुड़ मुठभेड़ गोकशी के आरोपियों से पुलिस की आमने-सामने भिड़ंत, दो गिरफ्तार, एक फरार

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र स्थित बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र में एक बड़ी पुलिस कार्रवाई सामने आई है, जहां पुलिस और गोकशी के आरोपियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई। यह घटना उस समय हुई जब पुलिस टीम पलवाड़ा-नानई मार्ग पर नियमित चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस को बाइक पर सवार कुछ संदिग्ध व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने जब उन्हें रोकने का इशारा किया, तो वे रुकने के बजाय भागने लगे। इस पर पुलिस ने उनका पीछा किया।

संदिग्धों को अपने पीछे आता देख जब बदमाश खुद को घिरता हुआ महसूस करने लगे, तो उन्होंने पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई इस फायरिंग में पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर मौके पर ही गिर पड़ा। दूसरा आरोपी भागने की कोशिश कर रहा था, जिसे पुलिस टीम ने घेराबंदी करके पकड़ लिया। तीसरा आरोपी अंधेरे और आसपास के खेतों का फायदा उठाकर फरार हो गया।

घायल बदमाश की गिरफ्तारी के दौरान का एक दृश्य काफी चर्चा में है, जिसमें वह पुलिस से हाथ जोड़कर माफी मांगता हुआ नजर आया और बोला, “साहब गलती हो गई।” यह दृश्य पुलिस द्वारा रिकॉर्ड किया गया और अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो दर्शाता है कि बदमाश किस हद तक घबरा गया था।

गढ़ सर्किल के क्षेत्राधिकारी (सीओ) वरुण मिश्रा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम महताब और जैद बताया है। जांच में सामने आया है कि ये दोनों 30 अगस्त को नगंलाबढ़ में हुई गोकशी की एक बड़ी वारदात में शामिल थे। पुलिस को लंबे समय से इनकी तलाश थी। मौके से पुलिस ने एक तमंचा, एक बाइक, गोकशी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण और एक जिंदा गोवंश बरामद किया है। यह गिरफ्तारी गोकशी के खिलाफ पुलिस की मुहिम के तहत एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।

सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि फरार तीसरे आरोपी की पहचान की जा रही है और उसकी तलाश के लिए पुलिस द्वारा इलाके में कांबिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है। गांवों, जंगलों और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस का मानना है कि जल्द ही तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।पुलिस का यह ऑपरेशन जिले में बढ़ती गोकशी की घटनाओं को रोकने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। खास बात यह है कि यह मुठभेड़ उस समय हुई जब पुलिस की टीम पूरी सतर्कता के साथ हाईवे व ग्रामीण मार्गों पर संदिग्धों की चेकिंग कर रही थी। इससे यह स्पष्ट होता है कि पुलिस का नेटवर्क पूरी तरह से एक्टिव है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

हापुड़ मुठभेड़ गोकशी के आरोपियों से पुलिस की आमने-सामने भिड़ंत, दो गिरफ्तार, एक फरार
हापुड़ मुठभेड़ गोकशी के आरोपियों से पुलिस की आमने-सामने भिड़ंत, दो गिरफ्तार, एक फरार

इस घटना से यह भी साफ हो गया है कि गोकशी जैसे संगठित अपराध में शामिल गिरोह अब पुलिस कार्रवाई से घबराए हुए हैं और गिरफ्तारी के डर से पुलिस पर हमलावर हो रहे हैं। लेकिन पुलिस ने जिस मुस्तैदी और संयम के साथ इस पूरे ऑपरेशन को अंजाम दिया, वह प्रशंसा के योग्य है। गोली लगने के बावजूद किसी पुलिसकर्मी को चोट न लगना यह भी दर्शाता है कि पुलिस की रणनीति और फायरिंग की पोजिशनिंग सटीक रही।

स्थानीय ग्रामीणों ने भी पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में गोकशी की घटनाएं लगातार चिंता का विषय बन रही थीं और इस तरह की सख्त कार्रवाई से अपराधियों में डर पैदा होगा। ग्रामीणों ने पुलिस से अनुरोध किया है कि ऐसे अपराधों को पूरी तरह खत्म करने के लिए समय-समय पर गश्त और चेकिंग की व्यवस्था बनाए रखी जाए।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में गोकशी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया है। इस अभियान के तहत पुलिस लगातार गोकशी में संलिप्त गिरोहों की तलाश कर रही है और अब तक कई लोगों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है। इस मुठभेड़ को इसी श्रृंखला की एक बड़ी कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।

इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि पुलिस द्वारा समय पर की गई सटीक कार्रवाई न केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहायक होती है, बल्कि आम जनता में विश्वास भी बढ़ाती है। आने वाले दिनों में पुलिस की टीम और भी सतर्कता के साथ ऐसे अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाएगी, ताकि क्षेत्र को अपराध मुक्त बनाया जा सके।

निष्कर्षतः, बहादुरगढ़ क्षेत्र में हुई इस मुठभेड़ ने न केवल दो कुख्यात गोकशों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया, बल्कि यह संदेश भी दे दिया कि कानून के लंबे हाथों से कोई नहीं बच सकता। तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी जल्द ही संभव है और पुलिस का यह साहसिक कदम आने वाले अभियानों की दिशा तय करने में मील का पत्थर साबित हो सकता है।

कांवड़ यात्रा के लिए UP Police तैयार, DGP राजीव कृष्ण ने कहा- 45000 से ज्यादा फोर्स हर चप्पे पर तैनात

 कांवड़ यात्रा के लिए UP Police तैयार, DGP राजीव कृष्ण ने कहा- 45000 से ज्यादा फोर्स हर चप्पे पर तैनात

कांवड़ यात्रा के लिए UP Police तैयार, DGP राजीव कृष्ण ने कहा- 45000 से ज्यादा फोर्स हर चप्पे पर तैनात
कांवड़ यात्रा के लिए UP Police तैयार, DGP राजीव कृष्ण ने कहा- 45000 से ज्यादा फोर्स हर चप्पे पर तैनात
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में सावन महीने की शुरुआत के साथ कांवड़ यात्रा भी शुरू हो गई है।
  • श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और संभावित चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए योगी सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कमर कस ली है। डीजीपी राजीव कृष्ण ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यात्रा की सुरक्षा, ट्रैफिक और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर किए गए प्रबंधों की जानकारी दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।
  • डीजीपी राजीव कृष्ण ने बताया कि पूरे मेरठ जोन में ट्रैफिक एडवाइजरी स्कीम लागू की गई है। सुरक्षा व्यवस्था में अत्याधुनिक तकनीक का प्रयोग किया गया है। 40,000 सीसीटीवी कैमरे और 400 ड्रोन तैनात किए गए हैं। इनमें से कई कैमरे AI सक्षम हैं, जो डेंसिटी मैपिंग और फेशियल रिकॉग्निशन सिस्टम (FRS) की मदद से संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं। ANPR कैमरों की मदद से वाहनों के नंबरों को पढ़कर संदिग्ध वाहनों की पहचान की जा रही है। डीजीपी ने बताया कि इन सभी उपकरणों की लाइव फीड जोनल हेडक्वार्टर में मॉनिटर की जा रही है।
जवानों की तैनाती और फील्ड व्यवस्था
  • डीजीपी राजीव कृष्ण सुरक्षा के लिए 50 कंपनियां (CRPF, CAPF, SDRF, PAC) और स्थानीय पुलिस बल मिलाकर कुल 45,000 जवान तैनात किए गए हैं। हर एक किलोमीटर पर दो पुलिसकर्मियों को मोटरसाइकिल पर तैनात किया गया है। 60 अस्थायी पुलिस चौकियां संवेदनशील स्थानों पर बनाई गई हैं और हर शिवालय पर एक थाना स्थापित किया गया है। हर जिले में QRT (क्विक रिस्पॉन्स टीम) भी लगाई गई है।
कांवड़ यात्रा के लिए UP Police तैयार, DGP राजीव कृष्ण ने कहा- 45000 से ज्यादा फोर्स हर चप्पे पर तैनात
कांवड़ यात्रा के लिए UP Police तैयार, DGP राजीव कृष्ण ने कहा- 45000 से ज्यादा फोर्स हर चप्पे पर तैनात
घाटों और शिविरों पर विशेष ध्यान
  • राजीव कृष्ण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह भी बताया कि नदी और नहरों के घाटों पर प्रशिक्षित गोताखोर तैनात किए गए हैं। सभी घाटों पर बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था और होल्डिंग एरिया की व्यवस्था की गई है। कांवड़ शिविरों और शिवालयों पर बम निरोधक दस्ते (BDDS) द्वारा नियमित जांच की जा रही है।
  • यातायात और सोशल मीडिया मॉनिटरिंगयात्रा मार्गों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी स्कीम लागू की गई है। तीन स्तरों के व्हाट्सएप ग्रुप बनाए गए हैं ट्रैफिक, सोशल मीडिया और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के लिए। सुरक्षा व्यवस्था के लिए सात स्तरीय सुरक्षा प्लान लागू है जो बीट लेवल से लेकर जोन और अंतरराज्यीय समन्वय तक फैला हुआ है।
  • डीजीपी ने बताया कि संवेदनशील क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर उनके गृह जनपद से सत्यापन कराया जा रहा है। पूर्व आतंकी घटनाओं में इस्तेमाल वाहनों की नंबर प्लेट्स को ध्यान में रखते हुए जांच तेज कर दी गई है। मांस और शराब की दुकानों पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है, जबकि डीजे की ऊंचाई और ध्वनि स्तर पर नियंत्रण के आदेश दिए गए हैं।
सोनभद्र में अवैध खनन चेकिंग के दौरान पत्थरबाजी, पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तीन निलंबित, कोतवाल लाइन हाजिर

सोनभद्र में अवैध खनन चेकिंग के दौरान पत्थरबाजी, पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तीन निलंबित, कोतवाल लाइन हाजिर

सोनभद्र में अवैध खनन चेकिंग के दौरान पत्थरबाजी, पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तीन निलंबित, कोतवाल लाइन हाजिर
सोनभद्र में अवैध खनन चेकिंग के दौरान पत्थरबाजी, पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तीन निलंबित, कोतवाल लाइन हाजिर

सोनभद्र: 

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में अवैध खनन की चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा ट्रकों पर पत्थर फेंकने की घटना ने तूल पकड़ लिया है। वायरल वीडियो के बाद पुलिस अधीक्षक (एसपी) अशोक कुमार मीणा ने सख्त कदम उठाते हुए तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया और कोतवाल गोपाल जी गुप्ता को लाइन हाजिर कर दिया। क्राइम इंस्पेक्टर माधव सिंह को रॉबर्ट्सगंज कोतवाली का नया प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है।

क्या है पूरा मामला
  • जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे लोढ़ी टोल प्लाजा के पास खनिज विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम खनिज लदे वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान टोल प्लाजा की ओर से तीन ट्रक बिना रुके तेजी से आए। सर्वेयर योगेश शुक्ला और पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन ट्रक चालकों ने बैरिकेड तोड़कर भागने का प्रयास किया।आरोप है कि चालकों ने सर्वेयर योगेश शुक्ला को कुचलने की कोशिश की। इसके जवाब में पुलिसकर्मियों ने ट्रकों पर पत्थर फेंके, जिससे ट्रकों के शीशे टूट गए। हालांकि, ट्रक चालक मौके से फरार हो गए।
सोनभद्र में अवैध खनन चेकिंग के दौरान पत्थरबाजी, पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तीन निलंबित, कोतवाल लाइन हाजिर
सोनभद्र में अवैध खनन चेकिंग के दौरान पत्थरबाजी, पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तीन निलंबित, कोतवाल लाइन हाजिर
वायरल वीडियो से मचा बवाल
  • घटना का वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें पुलिसकर्मियों को रोकिए, रोकिए चिल्लाते हुए और ट्रकों पर पत्थर फेंकते हुए देखा गया। इस वीडियो ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए। सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने इसे पुलिस की बेबसी करार दिया, जबकि अन्य ने अवैध खनन माफिया के खिलाफ पुलिस की कथित लापरवाही का आरोप लगाया।
पुलिस की कार्रवाई
  • एसपी अशोक कुमार मीणा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच के आदेश दिए। जांच में हेड कांस्टेबल अखिलेश यादव, कांस्टेबल अमरेंद्र कुमार और कांस्टेबल अनुराग तिवारी को पत्थर फेंकने का दोषी पाया गया, जिसके बाद तीनों को निलंबित कर दिया गया। कोतवाल गोपाल जी गुप्ता को लाइन हाजिर किया गया। एसपी ने स्पष्ट किया, ट्रकों को रोकने का तरीका गलत था। पुलिस की ओर से किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मुकदमा दर्ज, जांच जारी
  • सीओ सिटी रणधीर मिश्र ने बताया कि सर्वेयर योगेश शुक्ला की तहरीर के आधार पर ट्रक चालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस फरार चालकों की तलाश में जुटी है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की उम्मीद है। साथ ही, अवैध खनन के इस मामले में पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त जांच तेज कर दी गई है।
हमीरपुर जेल में कैदी की मौत, साथी बंदियों ने खोला मौत का राज, जेलर-डिप्टी जेलर समेत अन्य पर दर्ज हुआ मुकदमा

हमीरपुर जेल में कैदी की मौत, साथी बंदियों ने खोला मौत का राज, जेलर-डिप्टी जेलर समेत अन्य पर दर्ज हुआ मुकदमा

हमीरपुर जेल में कैदी की मौत, साथी बंदियों ने खोला मौत का राज, जेलर-डिप्टी जेलर समेत अन्य पर दर्ज हुआ मुकदमा
हमीरपुर जेल में कैदी की मौत, साथी बंदियों ने खोला मौत का राज, जेलर-डिप्टी जेलर समेत अन्य पर दर्ज हुआ मुकदमा

हमीरपुरः 

उत्तर प्रदेश की हमीरपुर जेल एक बार फिर बंदियों के लिए आतंक का पर्याय बन गई है। दलित उत्पीड़न में जेल गए एक बंदी की 48 घंटे में ही पीट-पीटकर मार डाला गया। मृतक के शरीर में चोट के निशान देख परिजनों ने ग्रामीणों के साथ जेल के बाहर न सिर्फ सड़क जाम कर हंगामा किया बल्कि सीधे तौर पर जेल के छोटे बड़े अफसरों व कर्मियों पर हत्या करने के आरोप लगाए गए।

दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर पोस्टमार्टम के बाद शव छोड़कर अपने घर लौट गए है। जिससे प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। उधर तमाम बंदियों ने खाना खाने से इंकार कर सीएम को लेटर भेजकर साथी बंदी की मौत का राज खोला है। मामले को तूल पकड़ता देख जेलर, डिप्टी जेलर समेत कर्मियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, साथ ही कुछ अज्ञात लोग भी आरोपी बनाये गए हैं।उल्लेखनीय है कि हमीरपुर जिले के कोतवाली क्षेत्र के सूरजपुर गांव निवासी अनिल द्विवेदी (33) चार दिन पहले दस साल पुराने दलित उत्पीड़न के मामले में वारंट जारी होने के बाद जेल गया था। परिजन अगले ही दिन उसका हालचाल लेने भी गए थे। साढ़े छह हजार रुपये देने के बाद परिजन घर लौट आए थे। चौबीस घंटे भी नहीं बीते कि जेल में अनिल की मौत होने की सूचना मिलते ही परिजनों के होश उड़ गए।

परिजनों ने नारेबाजी की
  • मृतक के शरीर में चोट के निशान देख परिजनों ने काफी देर तक नारेबाजी की थी। रिटायर्ड डीआईजी एवं भारतीय ब्राम्हण एकता परिषद के संस्थापक जुगुल किशोर तिवारी ने भी जेल के उच्चाधिकारियों को फोन पर घटना की जानकारी देकर कार्रवाई करने की मांग की थी। उन्होंने भी परिजनों से मिलने के बाद एलान किया पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीमकोर्ट तक लड़ाई लड़ी जाएगी।
हमीरपुर जेल में कैदी की मौत, साथी बंदियों ने खोला मौत का राज, जेलर-डिप्टी जेलर समेत अन्य पर दर्ज हुआ मुकदमा
हमीरपुर जेल में कैदी की मौत, साथी बंदियों ने खोला मौत का राज, जेलर-डिप्टी जेलर समेत अन्य पर दर्ज हुआ मुकदमा
ये है आरोप
  • मृतक बंदी की पत्नी पूजा द्विवेदी ने जेल अधीक्षक, जेलर, डिप्टी जेलर, कान्सटेबिल अनिल यादव, लंबरदार दीपक व दिलीप के अलावा जेल का राइटर विनय सिंह पर हत्या करने के आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दे दी है। इस मामले को लेकर डिप्टी जेलर संगेश कुमार व अनिल यादव बीती रात सस्पेंड कर दिए गए है, जबकि अभी तक परिजन की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की है जिससे रोते बिलखते परिजन शव पीएम हाउस में छोड़कर घर लौट गए है। पूजा का कहना है कि जब तक एफआईआर दर्ज नहीं होगी तब तक शव का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। उसने नौकरी और आवास और मुआवजे की भी मांग की है।
पत्नी ने दी जानकारी
  • मृतक बंदी की पत्नी पूजा द्विवेदी ने शासन और प्रशासन को शिकायती पत्र देकर बताया कि सोमवार को जेल के बंदी रोहित यादव, शिवम तिवारी, दीपक यादव, कुंवर पाल यादव, शैलेन्द्र सिंह व अखिलेश राजपूत पेशी में जिला जेल से कचेहरी आए थे। जहां जेल में बंदी अनिल को पीट-पीटकर मार डालने की जानकारी दी। इन बंदियों ने सीएम को लेटर भी एक वकील के जरिए भेजा है जिसमें जेल अधीक्षक, जेलर, डिप्टी जेलर, पुलिस कर्मी अनिल यादव. लम्बरदार दीपक, दिलीप व राइटर विनय सिंह को जेल में बने पीसीओ के पीछे बंदी अनिल को मारपीट कर हत्या किए जाने की जिक्र किया है।
''टूर डी थार'' साइकिल रैली से दुनिया के पर्यटन नक्शे पर चमकेगा बीकानेर : अर्जुन राम मेघवाल

”टूर डी थार” साइकिल रैली से दुनिया के पर्यटन नक्शे पर चमकेगा बीकानेर : अर्जुन राम मेघवाल

''टूर डी थार'' साइकिल रैली से दुनिया के पर्यटन नक्शे पर चमकेगा बीकानेर : अर्जुन राम मेघवाल
”टूर डी थार” साइकिल रैली से दुनिया के पर्यटन नक्शे पर चमकेगा बीकानेर : अर्जुन राम मेघवाल

बीकानेर। 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री ने बुधवार को साइकिल रैली में हिस्सा लेकर स्वच्छता,पर्यावरण संरक्षण और पर्यटन बढ़ावा देने का संदेश दिया। पॉलिटेक्निक कॉलेज से जूनागढ़ तक आयोजित इस साइकिल रैली में हिस्सा लेते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के 75वें जन्मदिन पर 75 साइक्लिस्ट के साथ आयोजित यह साइकिल रैली पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश दे रही है।
केन्द्रीय कानून मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी के 75 वें जन्मदिवस पर हर वर्ग में उत्साह है। सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसके पहले दिन स्वच्छता का संदेश दिया जा रहा है। साइकिल रैली के जरिए जनता को अपना घर, गली, मोहल्ला, शहर को स्वच्छ रखने का संदेश दिया जा रहा है।हमें स्वच्छ भारत और विकसित भारत बनाना है। इसमें हर व्यक्ति का योगदान चाहिए।

साइकिलिंग के जरिए पर्यावरण संरक्षण का संदेश

केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि पूरे विश्व में कार्बन उत्सर्जन को कम करने के लिए साइकिलिंग को प्रमोट किया जा रहा है। वे जब कॉलेज में थे तब भी साइकिल से ही कॉलेज आया जाया करते थे। जब सांसद बने तो दो साल तक निवास से संसद तक और संसद से निवास तक साइकिल से ही आए और गए।
23 नवंबर 2025 को होगा ”टूर डी थार” साइकिल रैली का आयोजन
केंद्रीय कानून मंत्री मेघवाल ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त साइकिल रैली ”टूर डी फ्रांस” और ”टूर डी स्विस” की तर्ज पर ”टूर डी थार” साइकिल रैली का आयोजन आगामी 23 नवंबर को बीकानेर में प्रस्तावित है। खास बात ये कि इस साइकिल रैली की शुरुआत नौरंगदेसर में उसी स्थान से होगी जहां वर्ष 2023 में पीएम श्री नरेंद्र मोदी के बीकानेर आगमन पर साइकिलिस्टों ने प्रधानमंत्री को नौरंगदेसर में एस्कॉर्ट किया था।

''टूर डी थार'' साइकिल रैली से दुनिया के पर्यटन नक्शे पर चमकेगा बीकानेर : अर्जुन राम मेघवाल
”टूर डी थार” साइकिल रैली से दुनिया के पर्यटन नक्शे पर चमकेगा बीकानेर : अर्जुन राम मेघवाल

केन्द्रीय कानून मंत्री ने बताया कि ”टूर डी थार” साइकिल रैली भारतमाला पर बीकानेर के नौरंगदेसर से जोधपुर के ओसियां तक 300 किलोमीटर की होगी। इससे बीकानेर को अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन नक्शे पर स्थापित करने का मौका मिलेगा । इससे फिट इंडिया का मैसेज भी जाएगा। साइकिल भी प्रमोट होगी और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी जाएगा। उन्होने बताया कि इस साइकिल रैली में दुनिया भर से साइक्लिस्ट हिस्सा लेंगे। 100, 200 और 300 किलोमीटर के लिए अलग अलग रजिस्ट्रेशन किए जाएंगे।

साइकिल रैली में इनकी रही उपस्थिति

पॉलिटेक्निक कॉलेज से जूनागढ़ तक आयोजित इस साइकिल रैली में केंद्रीय कानून मंत्री के अलावा अंतर्राष्ट्रीय साइक्लिस्ट दयाला राम, जेठा राम गाट, सुरेन्द्र कुकणा, जिला खेल अधिकारी श्रवण भाम्भू, सुमन छाजेड़, विजय आचार्य, सत्यप्रकाश आचार्य, सुरेन्द्र सिंह शेखावत, श्याम सिंह हाडला, अशोक मीणा, अशोक प्रजापत, संतोषानंद, अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कैलाश सांदू, अति.पुलिस अधीक्षक शहर सौरभ तिवाड़ी,बीएसएफ इंस्पेक्टर सुभाष सिंह, सीएमएचओ डॉ पुखराज साद, पीडब्ल्यूडी एक्सईएन विमल गहलोत, राजेश गिरधर, सुरेश गुप्ता, मनोज बजाज, हिमांशु शर्मा, सुनीता हटीला, झमकू देवी, नरेन्द्र सिंह आबड़सर, कुणाल कोचर, पुखराज स्वामी, संपत पारीक, कमल गहलोत, सांगीलाल गहलोत, श्याम सुदंर चौधरी, प्रकाश मेघवाल, महावीर सिंह चारण, चंद्रमोहन जोशी समेत बड़ी संख्या में साइक्लिस्ट, बीएसएफ और पुलिस के जवानों ने हिस्सा लिया।

रिश्वतखोरी प्रकरण में फरार आरोपी स्टेनो प्रदीप कुमार ने किया आत्मसमर्पण, तीन दिन का पुलिस रिमांड मंजूर

रिश्वतखोरी प्रकरण में फरार आरोपी स्टेनो प्रदीप कुमार ने किया आत्मसमर्पण, तीन दिन का पुलिस रिमांड मंजूर

रिश्वतखोरी प्रकरण में फरार आरोपी स्टेनो प्रदीप कुमार ने किया आत्मसमर्पण, तीन दिन का पुलिस रिमांड मंजूर
रिश्वतखोरी प्रकरण में फरार आरोपी स्टेनो प्रदीप कुमार ने किया आत्मसमर्पण, तीन दिन का पुलिस रिमांड मंजूर

चंडीगढ़। 

राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, गुरुग्राम ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए रिश्वतखोरी के प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी प्रदीप कुमार, तत्कालीन स्टेनो, एसडीएम फिरोजपुर झिरका (जिला नूंह) को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 15 सितंबर 2025 को माननीय सीजेएम न्यायालय, नूंह में आत्मसमर्पण किया, जिसके बाद उसे हिरासत में लिया गया। मंगलवार को आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से उसे तीन दिन का पुलिस रिमांड प्रदान किया गया है।
गौरतलब है कि प्रदीप कुमार की गिरफ्तारी के लिए सतर्कता ब्यूरो ने 10,000 रुपये का नकद इनाम घोषित किया था। आरोपी द्वारा पूर्व में उच्च न्यायालय में जमानत याचिका भी दायर की गई थी, जिसे 20 मई 2025 को खारिज कर दिया गया था।

रिश्वतखोरी प्रकरण में फरार आरोपी स्टेनो प्रदीप कुमार ने किया आत्मसमर्पण, तीन दिन का पुलिस रिमांड मंजूर
रिश्वतखोरी प्रकरण में फरार आरोपी स्टेनो प्रदीप कुमार ने किया आत्मसमर्पण, तीन दिन का पुलिस रिमांड मंजूर

मामले की शुरुआत शिकायतकर्ता जुबैर निवासी फिरोजपुर झिरका, जिला नूंह की शिकायत से हुई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि जब वह एसडीएम कार्यालय, फिरोजपुर झिरका में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था, तभी उसकी मुलाकात रामपाल, सरपंच ग्राम पंचायत करहेड़ा, खंड नगीना से हुई। रामपाल ने अपनी फर्जी आठवीं कक्षा की अंकतालिका की जांच को अपने पक्ष में करवाने के लिए सहयोग माँगा। इस संबंध में पंचायत सचिव हसीन से बातचीत की गई। हसीन ने जांच को उच्च अधिकारियों से सरपंच के पक्ष में करवाने के बदले 3 लाख रुपये की रिश्वत माँगी।

एसीबी गुरुग्राम की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी हसीन को शिकायतकर्ता के फार्म हाउस पर रंगे हाथों रिश्वत राशि लेते हुए पकड़ा। इस आधार पर आरोपी के खिलाफ 6 फरवरी 2025 को धारा 7, 7ए, 8 और 13(1) बी सहपठित 13(2) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।