जौनपुर में प्रेमी-प्रेमिका ने जहर खाकर दे दी जान परिवार वाले अफेयर के खिलाफ थे 2 साल से चल रहे प्रेम-प्रसंग पर लगा दी थी रोक

जौनपुर में साथ जीने मरने की की कसमें खाने वाले प्रेमी-प्रेमिका जब एक नहीं हो सके तो जहर खाकर अपनी जान दे दी। दोनों ने बीते रविवार को एक साथ जहर खा लिया था। गंभीर हालत में दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। लड़की ने सोमवार जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया, जबकि लड़के ने एक दिन बाद मंगलवार को बीएचयू ट्रामा सेंटर में अंतिम सांस ली। दोनों की मौत के बाद परिवार में मातम है।

मड़ियाहूं थाना इलाके के बेलवा बाजार में दोनों का परिवार रहता है। लड़की मूल रुप से छत्तीसगढ़ की रहने वाली थी, जिसकी उम्र 16 वर्ष बताई जा रही है। जबकि लड़का इलाके के ही ही कोटवां गांव का निवासी था।

दोनों करीब दो साल से प्रेम करते थे और शादी करना चाहते थे। लेकिन दोनों का परिवार शादी के खिलाफ था। आखिरकार दोनों जब एक नहीं हो सके तो जहर खाकर जान दे दिया।

48 घंटे में प्रेमी-प्रेमिका की हो गई मौत

स्थानीय ईंट भट्टे के मालिक दीना सिंह ने बताया कि प्रदीप कुमार (21) जेसीबी चालक था। उसका प्रेम छत्तीसगढ़ के एक परिवार की किशोरी से हो गया। दोनों साथ जीने मरने की कसमें खाने लगे। प्रदीप के घर वालों को जब यह बात पता चली तो उन्होंने सख्ती की। इससे नाराज होकर दोनों ने रविवार की रात जहर खा लिया।

घर वालों को इसकी जानकारी हुई तो दोनों को लेकर मड़ियाहूं सीएचसी ले गए, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहीं सोमवार की सुबह लड़की की मौत हो गई। जबकि प्रदीप ने बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में दम तोड़ दिया।

BHU ट्रामा सेंटर में चल रहा था इलाज, हुई मौत

सीओ मड़ियाहूं उमाशंकर सिंह ने बताया कि प्रेमी युगल के जहर खाने की सूचना मिली थी। लड़की की मौत जिला अस्पताल में जबकि लड़के की मौत बीएचयू में हो गई है। पीएम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है, आगे की कार्रवाई की जा रही है।

जौनपुर में प्रेमी-प्रेमिका ने जहर खाकर दे दी जान परिवार वाले अफेयर के खिलाफ थे 2 साल से चल रहे प्रेम-प्रसंग पर लगा दी थी रोक
जौनपुर में प्रेमी-प्रेमिका ने जहर खाकर दे दी जान परिवार वाले अफेयर के खिलाफ थे 2 साल से चल रहे प्रेम-प्रसंग पर लगा दी थी रोक

अब जानिए कैसे हुआ इश्क और क्यों उठाया खौफनाक कदम

जेसीबी चालक से प्यार करने लगी थी छत्तीसगढ़ की किशोरी

छत्तीसगढ़ का एक श्रमिक परिवार जौनपुर में ईंट भट्ठे पर काम करता है। वहीं पर कोटवां निवासी प्रदीप भी जेसीबी चलाने का काम करता रहा। वह मजदूर की बेटी की तरफ आकर्षित हुआ और दोनों में बातचीत होने लगी। दोनों की दोस्ती जल्द ही प्यार में बदल गई। दोनों चोरी छिपे मिलने लगे और बात शादी तक पहुंच गई।

दोनों के बीच जब प्यार परवान चढ़ा तो इसकी भनक प्रदीप के परिवार को भी हो गई। उन्हें यह गंवारा नहीं था कि बेटा किसी मजदूर की बेटी से शादी करे। इसी बात को लेकर परिजनों ने प्रदीप को समझाना शुरू किया। लेकिन लड़के-लड़की का प्यार कम होने की बजाय और बढ़ता गया।

इससे परेशान होकर किशोरी के परिजनों ने भी लड़की पर प्रदीप से मिलने पर रोक लगा दी। फिर भी वे किसी तरह से मिले और फैसला कर लिया कि जब साथ जी नहीं सकते तो साथ मरेंगे। इसके बाद दोनों ने ईंट भट्ठे पर ही जहर खा लिया। यह सूचना आग की तरफ फैली और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

दोनों को आनन-फानन में पहले सीएचसी और बाद में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। भर्ती होने के अगले ही दिन लड़की की मौत हो गई जबकि दूसरे दिन प्रेमी प्रदीप की भी मौत हो गई। अब दोनों के परिवार वाले रो रहे हैं और नियति को कोस रहे हैं।

दोनों ने साथ मरने का कर लिया फैसला

प्रदीप और छत्तीसगढ़ की किशोरी का प्रेम इधर परवान चढ़ने लगा। दोनों एक साथ बैठकर घंटों बात किया करते थे। किसी ने शक नहीं किया क्योंकि किशोरी के पिता और प्रदीप एक ही जगह काम करते थे। दोनों का एक साथ बैठना, बातें करना कब प्रेम में बदला यह किसी को पता नहीं चल सका और दोनों चोरी छुपे एक दूसरे से मिलने लगे।

2 साल चले इस प्यार का अब दूसरों पर इजहार हो चुका था। परिजनों ने पाबन्दी लगानी शुरू की तो दोनों ने अपने-अपने घरों में विरोध किया। दोनों अब शादी का मन बना चुके थे पर परिजनों के विरोध के बाद उन्होंने साथ मरने का फैसला कर लिया और 4 फरवरी की रात दोनों ने जहर खा लिया।

यूपी में दिल दहलाने वाला हादसा, कार और कैंटर की टक्कर के बाद 4 लोग जिंदा जले

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से मंगलवार को हादसे की दिल दहला देने वाली घटना की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, अकबराबाद थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर कार और कैंटर की भयानक टक्कर के बाद लगी आग की चपेट में आ कर 4 लोग जिंदा जल गए हैं। मृतकों में महिला और बच्चा भी शामिल है। आइए जानते हैं इस घटना के बारे में ।

दमकल की गाड़ियां मौके पर

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, अलीगढ़ में हुए हादसे में मासूम बच्चे व महिला सहित चार लोग जिन्दा जल गए हैं। वहीं, एक व्यक्ति इस हादसे में घायल है। हादसे की घटना की जानकारी मिलते ही एसपी देहात सहित दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। वाहन में फंसे एक शख्स ने राहगीर की मदद से खुद को बाहर निकाल लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया है। उसकी हालत गंभीर बताई गई है।

यूपी में दिल दहलाने वाला हादसा, कार और कैंटर की टक्कर के बाद 4 लोग जिंदा जले
यूपी में दिल दहलाने वाला हादसा, कार और कैंटर की टक्कर के बाद 4 लोग जिंदा जले

क्या था हादसे का कारण?

जानकारी के मुताबिक, अलीगढ़ की ओर जा रही कार का गोपी पुल के पास टायर फट गया था। इस कारण कार का चालक कंट्रोल खो बैठा और कार सड़क के डिवाइडर को तोड़ते हुए सामने से आ रहे कैंटर से टकरा गई। टक्कर के कारण दोनों गाड़ियों में आग लग गई और चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी।

पुलिस ने क्या बताया?

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में हुए हादसे में 4 लोगों की मौत पर ग्रामीण एसपी अमृत जैन ने कहा- “हमें सूचना मिली थी कि गोपी पुल पर दो गाड़ियों में टक्कर हो गई है। और दोनों गाड़ियों में आग लग गई है। पुलिस, दमकल टीम और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। आग पर काबू पा लिया गया है। घटना में चार लोगों की जान चली गई।” जानकारी के मुताबिक, अभी तक किसी भी पीड़ित की पहचान नहीं हो पाई है। पीड़ितों की पहचान के प्रयास जारी हैं।

कांधला पुलिस की एंटीरोमियो टीम की बड़ी कार्रवाई

कांधला पुलिस की एंटीरोमियो टीम की बड़ी कार्रवाई

कांधला पुलिस की एंटीरोमियो टीम की बड़ी कार्रवाई
कांधला पुलिस की एंटीरोमियो टीम की बड़ी कार्रवाई
महिलाओं पर फब्तियां कसने वाला आरोपी गिरफ्तार
  • आरोपी गुल्लु पुत्र नईम, निवासी मोहल्ला सरावज्ञान, कांधला थाना कांधला में मुकदमा दर्ज, कानूनी कार्रवाई जारी थानाध्यक्ष सतीश कुमार की सख़्ती से अपराधियों में हड़कंप…क्षेत्र की महिलाओं ने ली राहत की सांस, जनता कर रही पुलिस की सराहना सहारनपुर के देवबंद में पुलिस ने महिला सुरक्षा को लेकर कड़ी कार्रवाई की है। एंटी रोमियो अभियान के तहत पुलिस ने मोहददीनपुर निवासी नीरज को गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से राह चलती महिलाओं और युवतियों पर अभद्र टिप्पणियां करता था।
  • प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र शर्मा के निर्देश पर महिला एंटी रोमियो टीम ने आरोपी पर निगरानी रखी। टीम में महिला उपनिरीक्षक सुधा रानी, महिला कांस्टेबल रीकम और कांस्टेबल पंकज कुमार शामिल थे। पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई कर आरोपी को पकड़ा और थाने ले आई।
कांधला पुलिस की एंटीरोमियो टीम की बड़ी कार्रवाई
कांधला पुलिस की एंटीरोमियो टीम की बड़ी कार्रवाई
एसएसपी सहारनपुर आशीष तिवारी ने स्पष्ट किया है कि
  • महिलाओं के खिलाफ कोई भी अश्लील हरकत या टिप्पणी स्वीकार नहीं की जाएगी। एंटी रोमियो स्क्वॉड नियमित गश्त कर रही है। जिले में महिला सुरक्षा से समझौता नहीं किया जाएगा।
  • मोहददीनपुर और आसपास के क्षेत्र में पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना हो रही है। ग्रामीणों ने कहा कि ऐसी कार्रवाई से महिलाओं और बच्चियों में सुरक्षा की भावना मजबूत होगी। पुलिस ने चेतावनी दी है कि जिले की हर गली में एंटी रोमियो टीम की निगरानी रहेगी। कानून तोड़ने वालों को तुरंत गिरफ्तार किया जाएगा।
पूर्वांचल में असलहों का खेल, STF ने तस्करों को दबोचा, हथियारों का जखीरा बरामद, बिहार से यूपी तक फैला नेटवर्क

लखनऊ: उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) को हथियार तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। एसटीएफ ने गुरुवार को वाराणसी में अन्तर्राज्यीय असलहा तस्करी करने वाले दो तस्करों को दबोच लिया है। आरोपियों के पास से 4 अवैध पिस्टल (32 बोर), 7 मैगजीन, 3 मोबाइल फोन और एक टाटा जेस्ट कार बरामद की गई है। यह कार्रवाई वाराणसी के लालपुर-पाण्डेयपुर थाना क्षेत्र के बावन बीघा रिंग रोड अंडरपास इलाके में की गई है। इस गिरोह का नेटवर्क बिहार से लेकर यूपी तक था।

ऐसे चढ़े पुलिस के हत्थे
  • दरअसल पूर्वांचल में अवैध हथियारों की आपूर्ति को लेकर एसटीएफ को लगातार इनपुट मिल रहे थे। इसके बाद एसटीएफ फील्ड यूनिट वाराणसी को खुफिया सूचना एकत्र करने और कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। निरीक्षक अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में सक्रिय टीम को एक विश्वसनीय सूचना मिली कि मुंगेर का कुख्यात असलहा तस्कर गोविन्द साव का आदमी भोला साव, वाराणसी के स्थानीय तस्कर समर बहादुर सिंह को हथियार सौंपने आ रहा है।एसटीएफ टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बावन बीघा रिंग रोड अंडरपास पर घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वाराणसी निवासी समर बहादुर सिंह उर्फ मोनू सिंह और बिहार निवासी भोला कुमार साव के रूप में हुई है।
पूर्वांचल में असलहों का खेल, STF ने तस्करों को दबोचा, हथियारों का जखीरा बरामद, बिहार से यूपी तक फैला नेटवर्क
पूर्वांचल में असलहों का खेल, STF ने तस्करों को दबोचा, हथियारों का जखीरा बरामद, बिहार से यूपी तक फैला नेटवर्क
ऐसे जुड़ा बिहार से यूपी तक का नेटवर्क
  • पूछताछ में सामने आया कि समर बहादुर सिंह पहले ट्रैवेल्स की कार चलाता था। इसी दौरान उसकी पहचान एक अन्य ड्राइवर राहुल सिंह से हुई, जिसने उसे मुंगेर के बड़े हथियार तस्कर गोविन्द साव से मिलवाया। इसके बाद समर ने अवैध असलहों की खरीद-फरोख्त शुरू कर दी। गोविन्द साव पिस्टल 15 हजार रुपये में देता था, जिन्हें समर 40 से 50 हजार में यूपी और बिहारके सीमावर्ती इलाकों में बेचता था। गोविन्द साव द्वारा हथियार डिलीवरी के लिए भोला साव जैसे लोगों को 3 हजार रुपये प्रति चक्कर दिया जाता था। इसी क्रम में भोला साव 17 जुलाई को वाराणसी में समर बहादुर को हथियार सौंपने आया था।
एसटीएफ की सक्रियता रंग लाई
  • इस कार्रवाई में एसटीएफ को मिलिट्री इंटेलिजेंस (MI)का भी सहयोग मिला है। संयुक्त खुफिया सूचना और त्वरित कार्रवाई से यह गिरफ्तारी संभव हो सकी, जिससे अन्तर्राज्यीय असलहा सप्लाई नेटवर्क की एक अहम कड़ी उजागर हुई है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ वाराणसी के थाना लालपुर-पाण्डेयपुर में
    धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।
काबुल से दिल्ली की हैरान कर देने वाली उड़ान, हवाई जहाज के व्हील वेल में छिपकर दिल्ली आ गया अफगानी किशोर

प्लेन के पहिए के पास बैठकर काबुल से दिल्ली पहुंचा 13 साल का लड़का,
  • जिंदा देख डॉक्टर भी हैरान… काबुल से एक 13 वर्षीय किशोर विमान के व्हील वेल में छिपकर दिल्ली पहुंचा जिससे सभी हैरान हैं। आव्रजन विभाग ने उसे हिरासत में ले लिया है और पूछताछ जारी है… किशोर ईरान जाना चाहता था लेकिन गलती से दिल्ली आ गया। पूछताछ में उसने बताया कि वह यात्रियों की गाड़ी के पीछे-पीछे एयरपोर्ट में घुसा और व्हील वेल में छिप गया…
नई दिल्ली।
  • हैरान करने वाले एक मामले में अफगानिस्तान से एक 13 साल का किशोर विमान के व्हील वेल (विमान के पहिये का स्थान) में छिपकर काबुल से दिल्ली पहुंच गया। किशोर को आव्रजन विभाग ने अपनी हिरासत में रखा है और उससे पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि किशोर ईरान जाना चाहता था। गलती से दिल्ली आ रहे विमान के व्हील वेल में पहुंच गया। इमिग्रेशन विभाग किशोर को वापस काबुल भेजने की प्रक्रिया कर रही है।
काबुल से दिल्ली की हैरान कर देने वाली उड़ान, हवाई जहाज के व्हील वेल में छिपकर दिल्ली आ गया अफगानी किशोर
काबुल से दिल्ली की हैरान कर देने वाली उड़ान, हवाई जहाज के व्हील वेल में छिपकर दिल्ली आ गया अफगानी किशोर
एयरपोर्ट के अधिकारी के मुताबिक घटना रविवार की है।
  • रविवार सुबह करीब 10:20 बजे काबुल से अफगानिस्तानी विमानन कंपनी केएएम एयर की उड़ान संख्या आरक्यू 4401 आईजीआई एयरपोर्ट पहुंची। यात्रियों के उतरने के बाद विमान टैक्सीवे पर खड़ा था। वहां मौजूद कर्मचारियों ने विमान के पास एक किशोर को संदिग्ध हालत में घूमते हुए देखा। कर्मचारियों ने किशोर से पूछताछ की। उसने बताया कि वह अफगानिस्तान का रहने वाला है। कर्मचारियों ने तुरंत अधिकारियों को इस बात की जानकारी दी।
  • जानकारी मिलते ही एयरपोर्ट की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ के जवान वहां पहुंचे और किशोर को हिरासत में ले लिया। किशोर से पूछताछ करने के बाद उसे इमिग्रेशन विभाग के हवाले कर दिया गया। पूछताछ में पता चला कि अफगानिस्तान का रहने वाला किशोर ईरान जाना चाहता था।
वह गलती से भारत आने वाली फ्लाइट में चढ़ गया।
  • उसने बताया कि काबुल एयरपोर्ट पर वह यात्रियों की गाड़ी के पीछे-पीछे अंदर घुस गया और फिर विमान के व्हील वेल में छिप गया। यात्रा के दौरान पहिए के अंदर जाने के बाद दरवाजा बंद हो गया और वह उसी में चिपका रहा। अधिकारियों ने बताया कि किशोर ऐसी हालत में 94 मिनट तक उसमें रहा, जो काफी हैरान करने वाला है। 10 हजार फीट से ऊपर ऑक्सीजन की मात्रा बहुत कम हो जाती है, ऐसे में किशोर की मौत भी हो सकती थी।
  • फिलहाल किशोर इमिग्रेशन विभाग के हिरासत में है और अधिकारी उससे पूछताछ कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि किशोर को वापस अफगानिस्तान भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।
आजम खान को जेल से लाने गई 25 गाड़ियों के खिलाफ बड़ा एक्शन, 73500 रुपये का कटा चालान

सीतापुर: 

  • जेल में बंद सपा नेता आजम खान को लेने के लिए उनके बेटे 25 गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंचे। हालांकि पुलिस ने अब इन 25 वाहनों के खिलाफ एक्शन लिया है। पुलिस ने आजम खान को लेने पहुंची 25 गाड़ियों का पुलिस ने चालान किया है। ट्रैफिक इंस्पेक्टर फरीद अहमद ने 25 गाड़ियों पर 73500 रुपये का चालान किया है। इन गाड़ियों पर नो पार्किंग के तहत चालान किया गया।

समर्थकों में अखिलेश यादव के लिए नाराजगी

  • आजम खान लंबे समय से जेल में बंद थे और उनके समर्थक सपा मुखिया अखिलेश यादव से नाराज थे क्योंकि उन्होंने ना इस मामले को बहुत तवज्जो दी और ना कोई ऐसा बयान, जो आजम को राहत पहुंचा सके। एक समय था जब आजम खान यूपी में सपा के कद्दावर नेताओं में से एक थे। जब प्रदेश में मुलायम सिंह की सरकार थी तो आजम खान बहुत पावरफुल हुआ करते थे और उनकी तूती बोलती थी। लेकिन वक्त ने करवट लिया और यूपी में बीजेपी की सरकार आते ही आजम खान के दिन पलट गए और वह तमाम मुकदमों की वजह से सलाखों के पीछे पहुंच गए।
आजम खान को जेल से लाने गई 25 गाड़ियों के खिलाफ बड़ा एक्शन, 73500 रुपये का कटा चालान
आजम खान को जेल से लाने गई 25 गाड़ियों के खिलाफ बड़ा एक्शन, 73500 रुपये का कटा चालान

लंबे समय से जेल में आजम

  • आजम खान ने बहुत कोशिश की, लेकिन वह जेल से बाहर नहीं निकल पाए। एक तरफ उनके ऊपर दर्ज मुकदमों की संख्या बढ़ती रही और दूसरी तरफ उनके जेल में रहने के दिन भी बढ़ते गए। फिलहाल उनकी रिहाई का रास्ता साफ हो गया है लेकिन जानकार मानते हैं कि जेल से बाहर भी उनका जीवन पहले की तरह आसान नहीं होगा।

बसपा में जाने की अटकलें

  • अटकलें ये भी लगाई जा रही हैं कि आजम खान सपा और अखिलेश यादव की बेरुखी से नाराज होकर बसपा ज्वाइन कर सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि 9 अक्टूबर को लखनऊ में बसपा प्रमुख मायावती एक बड़े सम्मेलन का आयोजन कर रही हैं। इसी दिन आजम खान बसपा ज्वाइन कर सकते हैं। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक तौर पर कोई घोषणा नहीं हुई है। (इनपुट- मोहित मिश्रा)
नवरात्रि में कुट्टू का आटा खाने से लोग हुए बीमार, उत्तर पश्चिमी दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से आई खबर

नई दिल्ली: 
  • नवरात्रि के पवित्र मौके पर दिल्ली के उत्तर-पश्चिम जिले में कुट्टू के आटे से बनी चीजें खाने के बाद करीब 150-200 लोगों की तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आई है। जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन को मंगलवार सुबह करीब 6:10 बजे इस बारे में जानकारी मिली।
  • पुलिस ने बताया कि प्रभावित लोग जहांगीरपुरी, महेंद्रा पार्क, समयपुर, भलस्वा डेयरी, लाल बाग और स्वरूप नगर जैसे इलाकों से हैं। पुलिस द्वारा जारी बयान में बताया गया है कि सभी बीमारों की हालत स्थिर है और किसी को भी भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ी है।
सुबह-सुबह मिली लोगों के बीमार होने की खबर
  • दिल्ली पुलिस के मुताबिक, सुबह-सुबह जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन को सूचना मिली कि कई लोग कुट्टू का आटा खाने के बाद उल्टी और बेचैनी की शिकायत कर रहे हैं। इस सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बाबू जगजीवन राम अस्पताल से संपर्क किया। अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विशेश यादव ने बताया कि
नवरात्रि में कुट्टू का आटा खाने से लोग हुए बीमार, उत्तर पश्चिमी दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से आई खबर
नवरात्रि में कुट्टू का आटा खाने से लोग हुए बीमार, उत्तर पश्चिमी दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से आई खबर
  • करीब 150-200 लोग इमरजेंसी वार्ड में पहुंचे, जिन्हें उल्टी और बेचैनी की शिकायत थी। डॉ. यादव ने यह भी साफ किया कि सभी मरीजों की हालत स्थिर है। उन्होंने बताया कि किसी को भी अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ी और कोई भी केस गंभीर नहीं है।
पुलिस और प्रशासन ने की त्वरित कार्रवाई
  • रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने इस घटना के बाद फौरन एक्शन लिया। स्थानीय दुकानदारों, वेंडरों और लोगों को सावधान रहने के लिए जागरूक किया जा रहा है। पुलिस की बीट स्टाफ और पब्लिक एड्रेस सिस्टम के जरिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।
  • साथ ही, इस मामले की जानकारी खाद्य विभाग को भी दे दी गई है ताकि आगे की जांच और जरूरी कदम उठाए जा सकें। बता दें कि नवरात्रि के दौरान व्रत रखने वाले लोग कुट्टू के आटे से बनी पूड़ी, पराठे और हलवा जैसी चीजें खाते हैं। कुट्टू का आटा (जिसे फलाहार आटा भी कहते हैं) व्रत में अनाज की जगह इस्तेमाल होता है क्योंकि यह हल्का और पौष्टिक होता है। यह पाचन के लिए भी अच्छा माना जाता है।
अब वो मुसीबत में है, UN के मंच पर ट्रंप के साथ हो गया खेला! दे दी धमकी, वीडियो वायरल

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ संयुक्त राष्ट्र महासभा( UNGA) के 80वें सत्र में कुछ ऐसा हुआ, जिसने खूब सुर्खियां बटौरीं. ट्रंप जब भाषण देने आए तो उनके टेलीप्रॉम्प्टर ने काम करना बंद कर दिया. इसका जिक्र करते हुए ट्रंप ने कहा कि इस टेलीप्रॉम्प्टर को जो चला रहा है, अब वह मुसीबत में है. उनके इस अंदाज को देखकर सभा में बैठे सभी लोग जोर-जोर से हंसने लगे. ट्रंप के भाषण का वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

बता दें कि जब ट्रंप मंच पर पहुंचे और भाषण देने लगे, तभी उनका टेलीप्रॉम्टर काम करना बंद हो गया. टेलीप्रॉम्टर बंद होने के बाद ट्रंप ने इधर-उधर देखा और उसके बाद इस पर उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, “मुझे इस स्पीच को टेलीप्रॉम्टर के बिना देने में कोई आपत्ति नहीं है, क्योंकि टेलीप्रॉम्टर काम नहीं कर रहा है, लेकिन जिसने भी इस टेलीप्रॉम्टर को चला रहा है, वह मुसीबत में है.”

अब वो मुसीबत में है, UN के मंच पर ट्रंप के साथ हो गया खेला! दे दी धमकी, वीडियो वायरल
अब वो मुसीबत में है, UN के मंच पर ट्रंप के साथ हो गया खेला! दे दी धमकी, वीडियो वायरल

उनकी इस बात को सुनकर वहां पर मौजूद सभी लोग हंसने लगे. इससे पहले ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया ट्रंप के साथ कार्यक्रम में पहुंचे तो जिस एस्केलेटर से ऊपर जा रहे थे, वो अचानक से रुक गया. जिसके बाद उन्हें अपनी पत्नी के साथ सीढियों से जाना पड़ा.

संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में खराब मिली चीजें- ट्रंप

ट्रंप ने कहा कि दो चीजें हैं, जो मुझे संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय से मिली, पहला खराब एस्केलेटर और दूसरा खराब टेलीप्रॉम्टर. आपका बहुत-बहुत धन्यवाद. ट्रंप ने (UNGA) के अपने संबोधन के दौरान संयुक्त राष्ट्र के बारे में बहुत सारी शिकायतें की. इसमें उन्होंने न्ययॉर्क स्थित हेडक्वार्ट्स के रेनोवेशन का भी जिक्र किया. ट्रंप के इस भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिस पर लोगों की कई प्रतिक्रियाएं आ रही हैं.

बाइक व हाइवा की टक्कर में बाइक सवार तीन युवक की मौत, शादी का दावत खाकर लौटते वक्‍त हुआ हादसा

छपरा-रेवा मुख्यमार्ग पर भेल्दी थाना क्षेत्र के शोभेपुर बाजार के समीप मंगलवार की देर रात बाइक एवं हाइवा ट्रक की टक्कर की घटना में गड़खा थाना क्षेत्र के तीन युवकों की मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची भेल्दी थाना पुलिस ने मृतकों में से एक के जेब में मिले आधार कार्ड से पहचान की। इसके बाद अन्य दो युवक की पहचान की गई। थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम् के लिए सदर अस्पताल छपरा भेजवा दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव मृतक के स्वजनों को सौंपा दिया गया।

मृतकों में ये युवक हैं शामिल
  • मृतकों की पहचान गड़खा थाना क्षेत्र के दक्षिण कदना गांव निवासी गणेश सिंह के पुत्र उत्तम कुमार एवं उनके पड़ोसी राम विचार सिंह के 22 वर्षीय पुत्र निरज कुमार तथा कुदरबाधा गांव निवासी सतीश सिंह के 24 वर्षीय पुत्र आयुष कुमार के रुप में की गई ।
बाइक व हाइवा की टक्कर में बाइक सवार तीन युवक की मौत, शादी का दावत खाकर लौटते वक्‍त हुआ हादसा
बाइक व हाइवा की टक्कर में बाइक सवार तीन युवक की मौत, शादी का दावत खाकर लौटते वक्‍त हुआ हादसा
शादी की पार्टी से वापस लौट रहे थे युवक
  • मिली जानकारी के अनुसार तीनों युवक एक बाइक से मकेर थाना क्षेत्र के मसूरिया गांव में किसी वैवाहिक समारोह में न्योता करने मंगलवार की शाम कदना से गए थे। रात में लौटने के दौरान लगभग 10 बजे शोभेपुर बाजार के समीप विपरित दिशा में जा रहे एक तेज रफ्तार हाइवा ने तीनों को कुचल दिया।
सड़क दुर्घटना में युवकों की मौत से गांवों में मातम
  • बाइक एवं हाइवा की टक्कर में कदना गांव के दो एवं कुदरबाधा गांव के एक युवक की मौत की घटना से इन दोनों गांव में मातत छाया है। मृतकों के घर स्वजनों के रोदन क्रंदन व कारुणिक विलाप से कोहराम मचा है। खबर सुनते ही रिश्तेदार एवं शुभचिंतक सुबह में ही पहुंच गए। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक उत्तम व निरज के साथ ही आयुष के घर पर लाेगों की भीड़ जुट गई।
शाहरुख खान को मिला पहला नेशनल अवॉर्ड, विक्रांत मैसी भी बने बेस्ट एक्टर

71st National Film Awards 2025: 

भारत का प्रतिष्ठित और सबसे सम्मानित 71वां नेशनल अवॉर्ड 23 सितंबर यानी आज दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित हुआ. इस बार कई फिल्मों और एक्टर्स को उनके बेहतरीन काम के लिए सम्मानित किया गया. अवॉर्ड्स की घोषणा पहले ही अगस्त महीने में कर दी गई थी, जिसका हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा था. 71वें नेशनल अवॉर्ड्स में बॉलीवुड के ‘बादशाह’ शाहरुख खान को बड़ी जीत हासिल हुई है. 33 साल के करियर में शाहरुख को अपना पहला नेशनल अवॉर्ड मिला है. वहीं उनके साथ ही विक्रांत मैसी ने भी अपना पहला नेशनल अवॉर्ड जीता है. खास बात यह है कि विक्रांत शाहरुख खान के साथ अपना अवॉर्ड शेयर कर रहे हैं.

शाहरुख को मिला नेशनल अवॉर्ड, देशभर में जश्न

दिल्ली में 71वें नेशनल अवॉर्ड्स का आयोजन हुआ. जहां बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान को बेस्ट एक्टर के नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है. एक्टर को यह अवॉर्ड लेता देखकर उनके फैन्स की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. सोशल मीडिया पर एक्टर की तस्वीरें वायरल हो रही हैं.उनकी इस बड़ी जीत के बाद से ही देशभर में खुशी और जश्न का मौहाल है. वहीं, विक्रांत मैसी को भी पहला नेशनल अवॉर्ड मिला है. अक्टूबर 2023 में रिलीज हुई फिल्म ’12वीं फेल’ को दर्शकों से खूब तारीफें मिली थीं. जिसके लिए विक्रांत मैसी को सम्मान मिला है. वहीं, इस पिक्चर को बेस्ट फीचर फिल्म का अवॉर्ड भी मिला है.

शाहरुख खान को मिला पहला नेशनल अवॉर्ड, विक्रांत मैसी भी बने बेस्ट एक्टर
शाहरुख खान को मिला पहला नेशनल अवॉर्ड, विक्रांत मैसी भी बने बेस्ट एक्टर

दरअसल शाहरुख खान और विक्रांत मैसी इस अवॉर्ड को शेयर कर रहे हैं. ऐसे में दोनों एक्टर्स के साथ ही उनके परिवार वाले भी बेहद खुश हैं. जब नेशनल अवॉर्ड का ऐलान हुआ था, तभी से शाहरुख खान के फैन्स एक्साइटेड नजर आ रहे थे. वो इसी दिन का इंतजार 33 साल से कर रहे थे.

‘जवान’ और ’12वीं फेल’ ने कितने कमाए थे?

शाहरुख खान की ‘जवान’ को एटली ने डायरेक्ट किया था. इस फिल्म ने भारत से 640 करोड़ का कारोबार किया था. जबकि, दुनियाभर से 1160 करोड़ का बिजनेस कर बड़ा रिकॉर्ड बना लिया था. वहीं ’12वीं’ फेल के लिए विक्रांत मैसी की खूब तारीफें हुईं. उन्होंने अपने परफॉर्मेंस से सबको हैरान कर दिया था. महज 20-25 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने दुनियाभर से 70 करोड़ कमाए थे. अब इन दोनों फिल्मों के लिए एक्टर्स को सबसे बड़ा सम्मान मिला है.