प्रेम विवाह, जलन और एसिड अटैक संभल की महिला टीचर पर हमले का चौंकाने वाला खुलासा, जानें खौफनाक साजिश का सच

प्रेम विवाह, जलन और एसिड अटैक संभल की महिला टीचर पर हमले का चौंकाने वाला खुलासा, जानें खौफनाक साजिश का सच

प्रेम विवाह, जलन और एसिड अटैक संभल की महिला टीचर पर हमले का चौंकाने वाला खुलासा, जानें खौफनाक साजिश का सच
प्रेम विवाह, जलन और एसिड अटैक संभल की महिला टीचर पर हमले का चौंकाने वाला खुलासा, जानें खौफनाक साजिश का सच

संभल: उत्तर प्रदेश के संभल जिले के नखासा थाना क्षेत्र में 23 सितंबर 2025 को एक निजी इंटर कॉलेज की अध्यापिका पर स्कूटी सवार एक युवक ने तेजाब हमला किया था। यह घटना तब हुई जब शिक्षिका स्कूल से पढ़ाकर अपने घर लौट रही थी। हमले में शिक्षिका 25 से 30% तक झुलस गई और वर्तमान में उनका इलाज चल रहा है। इस मामले में अब एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है, जिसमें प्रेम जाल, बदले की साजिश और धोखे की कहानी सामने आई है।

पुलिस जांच और खुलासा
  • संभल के पुलिस अधीक्षक (एसपी) कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि इस मामले में मुख्य आरोपी नीशू ने अपनी गर्लफ्रेंड जाह्नवी उर्फ डॉ. अर्चना के उकसावे पर इस वारदात को अंजाम दिया। जांच में पता चला कि जाह्नवी का पहले शिक्षिका के मंगेतर उपेंद्र के साथ प्रेम विवाह हुआ था।हालांकि, जाह्नवी के परिजनों ने इस रिश्ते को स्वीकार नहीं किया, जिसके कारण उसने उपेंद्र को छोड़ दिया। बाद में उपेंद्र की शादी शिक्षिका से होने वाली थी, जिससे जाह्नवी जलन और बदले की भावना से भर गई।
प्रेम विवाह, जलन और एसिड अटैक संभल की महिला टीचर पर हमले का चौंकाने वाला खुलासा, जानें खौफनाक साजिश का सच
प्रेम विवाह, जलन और एसिड अटैक संभल की महिला टीचर पर हमले का चौंकाने वाला खुलासा, जानें खौफनाक साजिश का सच
साजिश का जाल
  • जाह्नवी ने लगभग एक साल पहले इंस्टाग्राम के जरिए नीशू से दोस्ती की। उसने खुद को डॉ. अर्चना के रूप में पेश किया और नीशू को शादी का झांसा देकर अपने जाल में फंसाया। उसने नीशू को बताया कि उसकी बहन का उपेंद्र के साथ रिश्ता टूट गया था और उसे अपमानित किया गया था।जाह्नवी ने नीशू को उकसाकर शिक्षिका पर तेजाब हमला करने के लिए प्रेरित किया। नीशू, जो पहले एक मिल्क प्लांट में केमिस्ट के रूप में काम करता था, ने वहां से ज्वलनशील रसायन प्राप्त किया और इस वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस कार्रवाई
  • पुलिस ने मामले की गहन जांच के बाद नीशू को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दौरान नीशू ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस की गोलीबारी में उसके दोनों पैरों में गोली लगी। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
  • पूछताछ में नीशू ने सारी साजिश का खुलासा किया और बताया कि उसे जाह्नवी ने उकसाया था। इसके बाद पुलिस ने मोदीनगर से जाह्नवी को भी गिरफ्तार कर लिया। जाह्नवी तीन बच्चों की मां है और उसने कई बार अपने पति को नींद की गोलियां देकर नीशू के साथ समय बिताया था।
नीशू का पश्चाताप
  • पूछताछ में नीशू को यह भी पता चला कि जाह्नवी और डॉ. अर्चना एक ही व्यक्ति हैं, जिसने उसे अपने स्वार्थ के लिए इस्तेमाल किया। नीशू को अब अपने किए पर पछतावा है। पुलिस ने नीशू और जाह्नवी दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा हरिद्वार, तीन जगह हुई फायरिंग, पिल्ला गैंग पर शक की सु

गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा हरिद्वार, तीन जगह हुई फायरिंग, पिल्ला गैंग पर शक की

गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा हरिद्वार, तीन जगह हुई फायरिंग, पिल्ला गैंग पर शक की सु
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा हरिद्वार, तीन जगह हुई फायरिंग, पिल्ला गैंग पर शक की सु

हरिद्वार: उत्तराखंड का हरिद्वार जिले आज सोमवार 15 सितंबर को फिर से गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज गया. मामला हरिद्वार जिले के कनखल थाना क्षेत्र का है. बताया जा रहा है कि सोमवार को कनखल थाना क्षेत्र में करीब तीन जगहों पर बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग की है. लगातार तीन जगह हुई फायरिंग की वजह से इलाके के लोग सहम गए थे.

फिलहाल जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक सोमवार 15 सितंबर दोपहर को बाइक सवार तीन बदमाश ने पहले तो हरिद्वार के जगजीतपुर इलाके में फायरिंग की. इसके बाद तीनों ने फुटबॉल ग्राउंड के पास दुकान के बाहर फायरिंग की. बाइक सवार बदमाशों की ये वारदात इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है.

स्थानीय लोगों ने अपने इलाके में फायरिंग होने की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी देखा. वहीं इस बारे में सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी का कहना है कि प्राथमिक तौर पर जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक इस गोलीबारी में कुछ नाबालिग युवक भी शामिल है.

सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि उन्हें शक है कि ये काम पिल्ला गैंग का है. पिल्ला गैंग हरिद्वार के एक कुछ लोकल लड़कों ने बनाया है. पुलिस पहले भी इस गैंग के लड़कों को जेल भेज चुकी है. फिलहाल पुलिस दिनदहाड़े हरिद्वार में फायरिंग करके दहशत फैलाने वाले बदमाशों को चिन्हित करने में जुटी हुई है. सीसीटीवी के आधार उनकी पहचान की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा.बता दें कि 13 सितंबर को हरिद्वार में दिनदहाड़े एक युवक ने हरियाणा पुलिस के जवान पर फायरिंग कर दी थी.

गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा हरिद्वार, तीन जगह हुई फायरिंग, पिल्ला गैंग पर शक की सु
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा हरिद्वार, तीन जगह हुई फायरिंग, पिल्ला गैंग पर शक की सु

बताया जा रहा है कि हरियाणा पुलिस एक अपराधी को पकड़ने हरिद्वार पहुंची थी. जैसे ही हरियाणा पुलिस के जवान ने उस अपराधी को दबोचा, तभी उसने हरियाणा पुलिस के जवान ने फायरिंग कर दी थी. इस फायरिंग में हरियाणा पुलिस का जवान गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसके ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया था.

इसके अलावा बीते दिनों ही हरिद्वार के पार्श इलाके में कांग्रेस नेता के घर पर भी दिनदहाड़े बदमाशों ने धावा बोला था. बदमाशों ने हथियार के दम पर घर में मौजूद कांग्रेस नेता की बेटी को बंधक बनाया और फिर लूटपाट की. इसके बाद आरोपी घर में खड़ी कांग्रेस नेता की कार भी ले गए थे. हालांकि कार को बाद में दिल्ली हाईवे पर छोड़कर भाग गए थे.

कांग्रेस ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल: कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अमन गर्ग ने आज हुई घटना पर रोष जताते हुए कहा है कि हरिद्वार में रोजाना इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं. परंतु किसी का भी इस तरफ ध्यान नहीं जा रहा है. हरिद्वार एक धर्म नगरी है और अगर यहां पर गोलीकांड, अपहरण और डकैती जैसे घटनाएं रोजाना होगी तो यहां के व्यापार और धर्मनगर की छवि पर भी इसका असर पड़ रहा है. सरकार हरिद्वार के अपराध को लेकर कोई ठोस रणनीति नहीं बना रही है.

GST कम होने पर BJP ने मनाया बचत उत्सव

GST कम होने पर BJP ने मनाया बचत उत्सव

GST कम होने पर BJP ने मनाया बचत उत्सव
GST कम होने पर BJP ने मनाया बचत उत्सव
नवी मुंबई :
  • जीएसटी दरों में की गई कटौती लागू होने पर बीजेपी के चार सांसदों ने नवी मुंबई के वाशी स्थित सेक्टर-17 मार्केट में व्यापारियों और ग्राहकों से मुलाकात कर इसकी जानकारी दी। उत्तर प्रदेश से आए बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल ने लोगों से अपील की है कि वे जागरूक रहें और जीएसटी में हुई कटौती का लाभ उठाएं।
  • बीजेपी ने कहा कि इस उत्सव के दौरान ज्यादा से ज्यादा खरीदारी करें। पाल ने कहा कि इससे पहले की सरकारें टैक्स बढ़ाती थीं, लेकिन पहली बार किसी सरकार ने टैक्स कम किया है। इसका सीधा फायदा इस देश के करोड़ों लोगों को होने वाला है। दरों में कटौती होने से लोगों को कम कीमत में सामान मिलेगा। इसका लाभ देश के व्यापारियों को भी होगा।
लोगों से स्वदेशी अपनाने की अपील
  • इस दौरान, ओडीशा से बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुजीत कुमार ने कहा कि हम इस मुहिम के तहत लोगों से स्वदेशी अपनाने की अपील कर रहे हैं, ताकि हम आत्मनिर्भर भारत का निर्माण कर सकें। आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए जरूरी है कि देश में बनी वस्तुओं की ज्यादा से ज्यादा बिक्री हो। उन्होंने कहा कि एक समय महात्मा गांधी ने देश को आजाद करवाने के लिए स्वदेशी का नारा दिया था और अब प्रधानमंत्री मोदी ने देश को विकसित करने और हर हाथ को रोजगार देने का नारा दिया है।
GST कम होने पर BJP ने मनाया बचत उत्सव
GST कम होने पर BJP ने मनाया बचत उत्सव
किसानों से लेकर हर वर्ग को होगा फायदा
  • वहीं, छत्तीसगढ़ से सांसद महेश कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जीएसटी की दरों में जो कटौती की है, उससे किसानों से लेकर हर वर्ग को फायदा होगा। आज अगर हम स्वदेशी को अपनाएंगे, तो कोरोड़ों भारतीयों को रोजगार मिलेगा। बीजेपी जिला अध्यक्ष राजेश पाटील ने कहा कि अमेरिका टैरिफ की धौंस दिखाकर हमें डराने की कोशिश कर रहा है कि वह हमारी वस्तुओं को अमेरिका में बिकने से रोक रहा है, लेकिन हमारे देश की जनसंख्या इतनी है कि अगर हम खुद अपनी वस्तुएं खरीदने लगे, तो अमेरिका की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। हमारा देश अमेरिका के सामने झुकने वाला नहीं है।
गरीब, मध्यवर्ग और उच्च-माध्यम वर्ग को होगा फायदा
  • नेताओं का कहना है कि जीएसटी की दरें कम होने के बाद आवश्यक वस्तुओं के साथ-साथ टीवी, फ्रिज और कुछ कारें भी शामिल हैं। इसका फायदा गरीबों, मध्य वर्ग और उच्च-मध्यम वर्ग सभी को होगा। जीएसटी कम करने होने से अर्थव्यवस्था और ज्यादा मजबूत होगी, क्योंकि बाजार में वस्तुओं की कीमतें कम होने से लोग ज्यादा खरीदारी करने के लिए जाएंगे। इससे राज्य और केंद्र सरकार के खजाने पर कोई अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ेगा, बल्कि इससे राजस्व और बढ़ जाएगा।
25.09.2025 फतेहपुर 69वीं क्षेत्रीय विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता ब्लॉक बहुआ का हुआ भव्य आयोज

25.09.2025 फतेहपुर 69वीं क्षेत्रीय विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता ब्लॉक बहुआ का हुआ भव्य आयोज

25.09.2025 फतेहपुर 69वीं क्षेत्रीय विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता ब्लॉक बहुआ का हुआ भव्य आयोज
25.09.2025 फतेहपुर 69वीं क्षेत्रीय विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता ब्लॉक बहुआ का हुआ भव्य आयोज
विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक किया प्रतिभाग ब्लॉक बहुआ अन्तर्गत
  • राजकीय मॉडल इण्टर कालेज बहुआ देहात ( सुजानपुर ) में प्रथम बार आयोजित हुई इस प्रतियोगिता का मुख्य अतिथि प्रधान अध्यक्ष हेमलता पटेल ने किया शुभारंभ शुभारंभ के दौरान इस विद्यालय निर्माण हेतु किए गए अपने संघर्ष और मेहनत को याद कर प्रधान हेमलता पटेल हुईं भावुक, प्रथम प्रधानी कार्यकाल के दौरान हेमलता पटेल को बड़ी भागदौड़ और मेहनत उपरांत इस राजकीय मॉडल इण्टर कॉलेज को बनवाने हेतु मिली थी सफलता
प्रथम बार राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज बहुआ देहात में आयोजित
  • 69वीं क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे छात्र,छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि सुजानपुर (बहुआ देहात) की ग्राम प्रधान व बहुआ ब्लॉक प्रधान संघ की अध्यक्ष गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक अध्यक्ष हेमलता पटेल ने फीता काटकर किया इससे पूर्व विद्या की देवी माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया । प्रधान हेमलता पटेल ने खिलाड़ियों को खेल के महत्व की जानकारी दी और खेल भावना से सौहार्दपूर्ण प्रतिस्पर्धा करने का संदेश दिया । कहा कि जीवन का पहला सुख निरोगी काया है। स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन का वास होता है। शिक्षा और खेल जीवन में बहुत जरूरी है।
25.09.2025 फतेहपुर 69वीं क्षेत्रीय विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता ब्लॉक बहुआ का हुआ भव्य आयोज
25.09.2025 फतेहपुर 69वीं क्षेत्रीय विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता ब्लॉक बहुआ का हुआ भव्य आयोज
खेलों से हम स्वस्थ रह सकते हैं।
  • अध्यक्ष हेमलता पटेल ने प्रतियोगी छात्र छात्राओं को शुभाशीष देते हुए अपने गांव क्षेत्र जनपद तथा प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर भी क्रमवार सफलता हासिल कर नाम रौशन करने को प्रेरित किया | प्रतियोगिता में कई प्रतियोगियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दौड़, ऊंची कूद, जेवेलियन थ्रो, गोला फेंक आदि में बेहतरीन प्रदर्शन किया। जहां विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया । विद्यालय की प्रधानाचार्या एवं प्रबंधन समिति ने भी प्रतियोगियों की उपलब्धि पर गर्व जताया प्रधान हेमलता पटेल विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों को धन्यवाद ज्ञापित किया वहीं शुभारंभ के दौरान इस विद्यालय निर्माण हेतु किए गए
  • अपने संघर्ष और मेहनत को याद कर प्रधान हेमलता पटेल भावुक भी हुईं प्रथम प्रधानी कार्यकाल के दौरान हेमलता पटेल ने बड़ी भागदौड़ और मेहनत उपरांत इस राजकीय मॉडल इण्टर को अपनी ग्राम पंचायत में बनवाने हेतु पाई थी सफलता | बच्चों की शिक्षा के लिए विद्यालय बनवाने हेतु प्रधान हेमलता पटेल द्वारा बहुआ देहात ( सुजानपुर ) की भूमि का हुआ था आवंटन,आज क्षेत्र के दर्जनों गांवों के हजारों बच्चे प्राप्त कर रहे सुगम शिक्षा, यह विद्यालय बड़ी नहर के पास बहुआ देहात में अवस्थित है | प्रतियोगिता का भी हुआ आयोजन | आयोजन के दौरान कार्यक्रम संयोजक व प्राचार्य दयाराम, देवेंद्र सिंह, रंजना, आदि विद्यालय के शिक्षकगण आयोजक अभिभावक तथा प्रतियोगी छात्र छात्राएं रहीं
महिलाओं पर फब्तियां कसने वाले दो आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

महिलाओं पर फब्तियां कसने वाले दो आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

महिलाओं पर फब्तियां कसने वाले दो आरोपियों पर मुकदमा दर्ज
महिलाओं पर फब्तियां कसने वाले दो आरोपियों पर मुकदमा दर्ज
असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए पुलिस प्रतिबद्ध: देवबंद कोतवाल
  • तल्हेडी बुजुर्ग– महिलाओं पर फब्तियां कसने वाले दो आरोपी युवकों को तल्हेडी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा।
    गुरुवार को तल्हेडी बुजुर्ग क्षेत्र के गांव साखन कला में महिलाओं पर फब्तियां कसने को लेकर दो पक्षों में गाली गलौज व मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। मामला संज्ञान में आते ही तल्हेडी बुजुर्ग चौकी प्रभारी सुधीर राजौरा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गांव साखन कला निवासी कुलदीप पुत्र राजकुमार व सोनू पुत्र कुलदीप को हिरासत में ले लिया और उन पर सम्बंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर उन्हें जेल भेज दिया है। आपको बता दें कि प्रदेश सरकार द्वारा चलाया गया मिशन शक्ति कार्यक्रम महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सचेत नजर आ रहा है। देवबंद कोतवाल नरेंद्र शर्मा का कहना है कि ऐसे असामाजिक तत्वों जो महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने जैसे कुकृत्य में संलिप्त पाए जाएंगे उन्हें किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मिशन शक्ति कार्यक्रम को फलीभूत करने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं
  • मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ से महिला डॉक्टर और उनकी शिक्षिका बहन के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। थाना भवन के पास ही छेड़खानी और पुलिस के मौके पर पहुंचने में देरी के मामले को लेकर हंगामा खड़ा हो गया। दरअसल, छेड़खानी का विरोध करने पर महिला डॉक्टर और उनके भाई पर आरोपियों ने हमला कर दिया। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के सुभाष बाजार का है। रात करीब 9:00 बजे यह वारदात हुई। कोतवाली थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर ही मनचले ने इस घटना को अंजाम दिया।
  • मेरठ के सुभाष बाजार इलाके में महिला डॉक्टर और उसके भाई पर हमले के बाद इलाके में हंगामा बढ़ गया। भीड़ ने आरोपियों को घेर लिया। आरोपी खुद को घिरता देखकर बाइक छोड़कर फरार हो गए। इसके बाद इलाके में माहौल तनावपूर्ण हो गया। भाजपा नेता मौके पर पहुंचे। आरोप है कि अधिकारियों और एसएचओ कोतवाली ने भाजपा नेताओं के फोन तक नहीं उठाया।
भाजपा नेताओं का हंगामा
  • मामले में भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा और कार्यकर्ताओं ने कोतवाली थाने में जमकर हंगामा किया। सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ से भी जमकर झड़प हुई। इस दौरान भाजपा नेताओं ने पुलिस अधिकारियों का घेराव शुरू कर दिया। काफी समझाने-बुझाने के बाद भाजपा नेता माने। हंगामा शांत हुआ तो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया।
क्या है पूरा मामला?
  • कोतवाली निवासी एक महिला डॉक्टर, अपनी शिक्षिका बहन और भाई के साथ सुभाष बाजार में रात को घूमने आई थी। दूसरी ओर बाइक पर दूसरे पक्ष के तीन युवक वहां पहुंचे थे। युवकों ने दोनों बहनों पर फब्तियां कसनी शुरू कर दी। महिला डॉक्टर का भाई आरोपियों से भिड़ गया। मनचले ने महिला डॉक्टर और उसके भाई के साथ मारपीट शुरू कर दी। उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई।महिला डॉक्टर और भाई के साथ तीन युवकों को भिड़ा देखकर भीड़ जुट गई। लोगों ने जब पूरी बात को जाना तो माहौल गरमा गया। माहौल गरमाती देख आरोपी अपनी बाइक वहीं छोड़कर फरार हो गए। इससे इलाके में तनाव फैल गया।
महिलाओं पर फब्तियां कसने वाले दो आरोपियों पर मुकदमा दर्ज
महिलाओं पर फब्तियां कसने वाले दो आरोपियों पर मुकदमा दर्ज
भाजपा नेताओं को दी गई जानकारी
  • मामले की जानकारी भारतीय जनता पार्टी नेताओं को दी गई। सूचना मिलते ही कई भाजपा नेता मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल से कोतवाली एसएचओ को कॉल किया गया, लेकिन फोन नहीं उठा। पुलिस करीब 20 मिनट बाद मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने बहाना बनाया कि दूसरी जगह पर ड्यूटी लगी थी।
  • इस दौरान भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा, अंकुर शर्मा, दीपक शर्मा और बाकी नेता कोतवाली पहुंच गए। भाजपाइयों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाकर जमकर कोतवाली में जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंचे सीओ कोतवाली और सिटी मजिस्ट्रेट से भी भाजपा नेताओं की झड़प हो गई।
अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप
  • भाजपा नेताओं ने पुलिस पर आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। कमल दत्त शर्मा ने कहा कि पुलिस अफसर फील्ड में नहीं रहते हैं। घटनाओं पर भी मौके पर नहीं पहुंचते हैं। उन्होंने सीओ कोतवाली और सिटी मजिस्ट्रेट से कहा कि घटना की जानकारी लेने का काम पुलिस प्रशासन का है। हम आपके मुखबिर नहीं हैं। उन्होंने कहा कि बुढ़ाना गेट पर ताजिया एक घंटे रुका रहा। पुलिस आगे नहीं बढ़ा पाई। क्या यह सही था? आज भी छेड़छाड़ हुई पुलिस नहीं पहुंची।
  • कमल दत्त शर्मा ने कहा कि घटना की खबर देने के लिए हम आपके मुखबिर नहीं है। अफसर खुद इलाके का ध्यान रखें। दीपक शर्मा ने कहा कि हम कानून को मानने वाले लोग हैं, लेकिन यह ठीक नहीं था। हमारी बहनों के साथ छोड़छाड़ हो और पुलिस बुलाने पर भी नहीं आए।
सिटी एसपी ने कहा, जांच होगी
  • इस पूरे मामले में सिटी एसपी आयुष विक्रम सिंह ने कहा कि छेड़छाड़ की घटना की जानकारी मिली है। इसके बाद केस दर्ज कराया जा रहा है। आरोपियों की बाइक पुलिस के कब्जे में है। दो टीम को गिरफ्तारी के लिए लगाया गया है। पुलिस पर लापरवाही का जो आरोप लगा है, उसकी जांच होगी।
  • दरअसल, कोतवाली थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह पर भाजपा नेताओं के फोन नहीं उठाने का आरोप लगा है। अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही ने भी पुलिस पर घटना को दबाने का आरोप लगाया।
थाना हाफिजपुर में हुई शांति एवं सतर्कता बैठक – ग्राम प्रधानों को मिला जिम्मेदारी का संदेश

थाना हाफिजपुर में हुई शांति एवं सतर्कता बैठक – ग्राम प्रधानों को मिला जिम्मेदारी का संदेश

थाना हाफिजपुर में हुई शांति एवं सतर्कता बैठक – ग्राम प्रधानों को मिला जिम्मेदारी का संदेश
थाना हाफिजपुर में हुई शांति एवं सतर्कता बैठक – ग्राम प्रधानों को मिला जिम्मेदारी का संदेश

हाफिजपुर, 26 सितम्बर 2025: थाना हाफिजपुर में बुधवार को एक अहम बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता एस.एच.ओ. श्री मनीष चौहान जी ने की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में शांति, सद्भाव एवं आपसी सहयोग को बढ़ावा देना और ग्राम स्तर पर होने वाले विवादों को सुलझाने में प्रशासन और स्थानीय नेतृत्व की सहभागिता सुनिश्चित करना था।

इस महत्वपूर्ण बैठक में क्षेत्र के सभी ग्रामों के ग्राम प्रधानों, गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और बुद्धिजीवियों को आमंत्रित किया गया था। बैठक की शुरुआत स्वागत भाषण से हुई, जिसमें एस.एच.ओ. श्री मनीष चौहान ने सभी उपस्थित लोगों का आभार प्रकट किया और बैठक के उद्देश्य की जानकारी दी।

ग्राम स्तर पर शांति बनाए रखने का संदेश

श्री मनीष चौहान ने ग्राम प्रधानों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में गांवों में छोटे-छोटे विवाद बड़ी घटनाओं का रूप ले सकते हैं यदि समय रहते उनका समाधान न किया जाए। उन्होंने सभी ग्राम प्रधानों से अपील की कि वे अपने-अपने गांवों में आपसी समझ-बूझ और वार्ता के माध्यम से विवादों का समाधान करें और थाना स्तर पर आने वाले मामलों की संख्या को कम करें।

उन्होंने विशेष रूप से इस बात पर ज़ोर दिया कि किसी भी विवाद को सुलझाने में निष्पक्षता, संवेदनशीलता और त्वरित निर्णय लेना आवश्यक है। गांवों में होने वाले छोटे-मोटे झगड़े जैसे भूमि विवाद, आपसी कहासुनी, पारिवारिक कलह आदि को ग्राम स्तर पर ही आपसी सहमति से निपटाया जाना चाहिए।

ईमानदारी, सतर्कता और निष्ठा का संदेश

बैठक में पुलिस निरीक्षक ने न केवल विवादों के समाधान की बात की, बल्कि सामाजिक जीवन में ईमानदारी, सतर्कता और निष्ठा के महत्व पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि एक सशक्त और सुरक्षित समाज की नींव तभी रखी जा सकती है जब प्रत्येक नागरिक अपने कर्तव्यों के प्रति सजग और निष्ठावान हो।

उन्होंने उपस्थित लोगों से यह भी अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि, नशाखोरी, अवैध व्यापार या असामाजिक तत्वों के बारे में तुरंत पुलिस को सूचित करें ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके और गांव को सुरक्षित रखा जा सके।

गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति और शिष्टाचार भेंट

इस बैठक में भरिमाना गांव से पं. कुल्त्रीप भारद्वाज, श्री सुधीर कुमार और अन्य सम्माननीय व्यक्ति विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी गणमान्य व्यक्तियों ने पुलिस प्रशासन की इस पहल की सराहना की और कहा कि इस प्रकार की बैठकें समय-समय पर होती रहनी चाहिए ताकि समाज में प्रशासन और जनता के बीच समन्वय बना रहे।

पं. कुल्त्रीप भारद्वाज एवं श्री सुधीर कुमार ने शिष्टाचार भेंट के रूप में एस.एच.ओ. श्री मनीष चौहान जी को सम्मान प्रतीक भेंट किया। यह प्रतीक न केवल उनके सम्मान का परिचायक था, बल्कि प्रशासन और समाज के बीच सकारात्मक रिश्तों का प्रतीक भी बना।

थाना हाफिजपुर में हुई शांति एवं सतर्कता बैठक – ग्राम प्रधानों को मिला जिम्मेदारी का संदेश
थाना हाफिजपुर में हुई शांति एवं सतर्कता बैठक – ग्राम प्रधानों को मिला जिम्मेदारी का संदेश

ग्राम प्रधानों से सीधा संवाद

बैठक के दौरान एस.एच.ओ. मनीष चौहान ने प्रत्येक ग्राम प्रधान से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं, अनुभवों एवं सुझावों को भी सुना। कई ग्राम प्रधानों ने बताया कि छोटे विवादों को सुलझाने में कभी-कभी ग्रामीणों का सहयोग नहीं मिल पाता, ऐसे में उन्हें प्रशासन की जरूरत होती है। इस पर थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया कि प्रशासन हर कदम पर ग्राम प्रधानों के साथ है, बशर्ते वे निष्पक्षता और पारदर्शिता से कार्य करें।

उन्होंने ग्राम प्रधानों से यह भी आग्रह किया कि गांवों में अफवाह फैलाने वालों पर नजर रखें, सोशल मीडिया पर भड़काऊ संदेशों को रोका जाए और युवाओं को सकारात्मक दिशा में प्रेरित किया जाए। इसके लिए पुलिस और ग्राम स्तर की समितियों को मिलकर कार्य करना चाहिए।

सुरक्षा और विकास में भागीदारी का संकल्प

बैठक के अंत में सभी ग्राम प्रधानों और उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने क्षेत्र की सुरक्षा, विकास और शांति के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा उठाया गया यह कदम सराहनीय है और इससे निश्चित रूप से क्षेत्र में आपसी सद्भाव और सहयोग की भावना को बल मिलेगा।

गांव के विकास में शांति और व्यवस्था का बहुत बड़ा योगदान होता है। यदि गांवों में शांति बनी रहेगी, तो विकास कार्य भी सुचारू रूप से होंगे और लोगों का जीवन स्तर सुधरेगा।

स्थानीय नागरिकों की प्रतिक्रियाएं

बैठक के बाद कई ग्रामीणों ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। भरिमाना गांव के एक वरिष्ठ नागरिक ने बताया, “पहली बार ऐसा महसूस हुआ कि पुलिस प्रशासन वास्तव में गांव के लोगों के साथ जुड़ना चाहता है। अगर ग्राम प्रधान और पुलिस मिलकर काम करें तो गांव में बहुत से विवाद जड़ से समाप्त हो सकते हैं।”

एक अन्य युवा प्रतिनिधि ने कहा, “पुलिस को लेकर हमारे मन में जो डर होता था, वह इस बैठक से काफी हद तक कम हुआ है। हमें अब लगता है कि पुलिस हमारी साथी है, दुश्मन नहीं।”

भविष्य में ऐसी और बैठकों की योजना

थाना प्रभारी ने यह भी संकेत दिया कि भविष्य में समय-समय पर इस प्रकार की बैठकें आयोजित की जाएंगी, जिसमें न केवल ग्राम प्रधान बल्कि शिक्षकों, युवाओं, महिलाओं और अन्य वर्गों को भी आमंत्रित किया जाएगा, ताकि समाज के हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

उन्होंने कहा कि “सशक्त समाज तभी बनता है जब हर नागरिक, हर पदाधिकारी और हर प्रतिनिधि अपने दायित्वों को समझे और उन्हें निभाए। हमारा उद्देश्य सिर्फ कानून व्यवस्था बनाए रखना नहीं, बल्कि एक भरोसेमंद, सुरक्षित और प्रगतिशील समाज का निर्माण करना है।”

वर्चस्व के साथ बदले की जंग में हुई थी पूर्व ब्लॉक प्रमुख भूरा की हत्या, सुम‍ित ने पैर छूने के बाद मारी थी कई गोली

वर्चस्व के साथ बदले की जंग में हुई थी पूर्व ब्लॉक प्रमुख भूरा की हत्या, सुम‍ित ने पैर छूने के बाद मारी थी कई गोली

वर्चस्व के साथ बदले की जंग में हुई थी पूर्व ब्लॉक प्रमुख भूरा की हत्या, सुम‍ित ने पैर छूने के बाद मारी थी कई गोली
वर्चस्व के साथ बदले की जंग में हुई थी पूर्व ब्लॉक प्रमुख भूरा की हत्या, सुम‍ित ने पैर छूने के बाद मारी थी कई गोली
मुरादाबाद। 
  • राजनीति में चमक रहे पूर्व ब्लॉक प्रमुख योगेंद्र सिंह उर्फ भूरा की हत्या वर्चस्व और बदले की जंग में हुई थी। वर्ष 2013 में उनके रिश्ते के भांजे रिंकू की हत्या हुई तो उसमें पूर्व ब्लॉक प्रमुख समेत तीन को आरोपित बनाया गया। भाई की हत्या का बदला लेने के लिए सुमित चौधरी ने साथियों संग मिलकर 23 फरवरी 2015 को हत्या कर दी थी।
  • गोली मारने से पहले आरोपित ने पूर्व ब्लॉक के पैर छुए थे और उसके बाद हत्या कर दी थी। उसी समय सुमित अपने रिश्तेदार पंकज के साथ पकड़ा गया था। यह 2018 में बदायूं जेल से फरार हो गया था। तभी से इसकी तलाश चल रही थी। फरारी के दौरान कोर्ट ने इसकी फाइल को अलग कर अन्य हत्यारोपित पंकज, रामवीर, नेमपाल और निपेंद्र के मामले में सुनवाई जारी रखी। चारों आरोपितों के खिलाफ गवाही हो गई और कोर्ट में केस अंतिम दौर में है।
  • हिमायूंपुर निवासी पूर्व ब्लॉक प्रमुख योगेंद्र सिंह उर्फ भूरा ने राजनीति में वर्ष 2000 में कदम रखा। वह डिलारी ब्लॉक के प्रमुख बने। दोबारा वर्ष 2006 में फिर से ब्लॉक प्रमुख बने। इस दौरान उनका वर्चस्व बढ़ना शुरू हो गया। पूर्व ब्लॉक प्रमुख के रिश्ते का भांजा बिलारी क्षेत्र नवैनी गद्दी रिंकू चौधरी भी साथ रहने लगा। इसी बीच वर्ष 2013 में रिंकू चौधरी की सिविल लाइंस क्षेत्र में हत्या कर दी गई। इस हत्या में योगेंद्र सिंह उर्फ भूरा, सुशील चौधरी, इनके भाई संजीव चौधरी और रिजवान प्रधान को आरोपित बनाया गया।
विवेचना में सुशील चौधरी का नाम पुलिस ने निकाल दिया,
  • लेकिन पूर्व ब्लॉक प्रमुख, संजीव चौधरी और रिजवान को पुलिस ने जेल भेजा था, लेकिन यहां से बदले की जंग शुरू हो गई। रिंकू चौधरी के भाई सुमित चौधरी ने भाई की हत्या का बदला लेने का मन बना लिया। पूर्व ब्लॉक की हत्या करने की उसने हर संभव प्रयास शुरू कर दिए। 23 फरवरी 2015 को कचहरी में रिंकू हत्याकांड के मामले में जेल से पुलिस कस्टडी में पेशी पर कोर्ट लाया गया था। उसी दौरान सुमित साथियों संग पहुंच गया था। सुमित ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख के पैर छुए और उसके बाद पिस्टल से कई गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी। हालांकि पुलिस कर्मियों ने मौके पर ही सुमित और उसके ममेरे भाई पंकज को गिरफ्तार कर लिया था।
  • इस मामले में पुलिस ने सुमित, पंकज के अलावा सुमित के पिता रामवीर, मामा नेमपाल और बहनोई निपेंद्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी, लेकिन विवेचना के दौरान निपेंद्र का नाम निकाल दिया था। उधर सुमित को मुरादाबाद से बदायूं जेल में शिफ्ट कर दिया गया था। 12 मई 2018 की रात कुख्यात अपराधी चंदन की मदद से सुमित जेल की दीवार फांदकर फरार हो गया था। उस पर दो लाख का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस के अलावा एसटीएफ भी उसे तलाश कर रही थी। सुमित पुलिस के हत्थे नहीं लग रहा था। ऐसे में कोर्ट ने सुमित की फाइल को अलग करके पंकज, रामवीर और नेमपाल के मामले में सुनवाई शुरू कर दी थी। अब आरोपितों के खिलाफ कोर्ट में गवाही पूरी हो गई है। केस अंतिम दौर में है।
वर्चस्व के साथ बदले की जंग में हुई थी पूर्व ब्लॉक प्रमुख भूरा की हत्या, सुम‍ित ने पैर छूने के बाद मारी थी कई गोली
वर्चस्व के साथ बदले की जंग में हुई थी पूर्व ब्लॉक प्रमुख भूरा की हत्या, सुम‍ित ने पैर छूने के बाद मारी थी कई गोली

वर्ष 2023 में कोर्ट की अवमानना की प्राथमिकी हुई थी दर्ज

  • वर्ष 2018 के बाद से लगातार सुमित फरार चल रहा था। उसके खिलाफ कोर्ट से वारंट भी जारी हुए, लेकिन वह पेश नहीं हुआ। सुमित की फरारी के कारण उसके खिलाफ मुरादाबाद कोर्ट में चल रहे केसों की सुनवाई भी बाधित हो रही है। सिविल लाइंस थाने में कैंप चौकी प्रभारी रहे मोहम्मद तालिब ने बिलारी के नवेली गद्दी निवासी सुमित के खिलाफ कोर्ट की अवमानना का केस दर्ज कराया था।

पंकज जेल में, दो आरोपित बाहर

  • पूर्व ब्लॉक प्रमुख की हत्या में पुलिस ने सुमित, पंकज, रामवीर और नेमपाल को आरोपित बनाया था। रामवीर और नेमपाल को कोर्ट ने जमानत दे दी थी। जबकि पंकज अब भी मुरादाबाद जेल में है। इस हत्याकांड के पंकज के अलावा सुमित भी जेल पहुंच गया है।

पूर्व ब्लॉक की बेटी बनी सीओ, बेटा इंजीनियर

  • पूर्व ब्लॉक प्रमुख आयुषी सिंह ने पिता की मृत्यु के बाद हिम्मत नहीं हारी थी और पढ़ाई जारी रखी। उन्होंने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास की है। इसके बाद वह सीओ बन गई। आयुषी बताती है कि पिता की हत्या के समय ही मन में अधिकारी बनने का जो सपना अपनी आंखों में पाला था।

सात साल तक परिवार से भी नहीं किया संपर्क

  • बदायूं जेल से फरार होने के बाद सुमित ने परिवार से भी संपर्क नहीं किया था। कई बार पुलिस उसके घर पहुंची थी। हर समय परिवार के नंबरों को सर्विलांस पर लगाकर रखा गया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल रहा था। क्षेत्र में चर्चा थी कि आरोपित नेपाल भाग गया है। कुछ न तो उसकी मृत्यु होने की बात भी कहनी शुरू कर दी थी। तमाम पुलिस कर्मियों ने इसकी तलाश के प्रयास किए, लेकिन हर प्रयास असफल ही हुए।

ललित कौशिक से भी जोड़ा गया था सुमित का नाम

  • जेल में बंद पूर्व ब्लॉक प्रमुख ललित कौशिक से भी सुमित का नाम जोड़ा गया था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार ललित कौशिक का सुमित चौधरी खास शूटर था। पूर्व ब्लॉक प्रमुख की हत्या से पहले ही यह ललित कौशिक के लिए काम करता था। कई बार ललित कौशिक से भी पुलिस ने इसके बारे में पूछताछ की थी।
उद्यमियों से ठगी कर लाखों का कपड़ा प्रतापगढ़ में बेचा, व्यापारी गिरफ्तार

उद्यमियों से ठगी कर लाखों का कपड़ा प्रतापगढ़ में बेचा, व्यापारी गिरफ्तार

उद्यमियों से ठगी कर लाखों का कपड़ा प्रतापगढ़ में बेचा, व्यापारी गिरफ्तार
उद्यमियों से ठगी कर लाखों का कपड़ा प्रतापगढ़ में बेचा, व्यापारी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर:- की शिवलोक कॉलोनी में एक युवती के साथ ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर पायल नामक युवती को हाउस अरेस्ट कर लिया। उन्होंने युवती को 60 लाख रुपये की बिलिंग पर 75 हजार रुपये टैक्स का भय दिखाया।

ठगों ने मारपीट के वीडियो भेजकर युवती को धमकी दी। उन्होंने कहा कि पैसे नहीं देने पर पुलिस उसके साथ भी ऐसा ही व्यवहार करेगी। डर के मारे पायल ने 61 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। ये पैसे उसने अपनी शादी के लिए पिता की मृत्यु के बाद इकट्ठे किए थे।

जब पायल की मां रीना को इस घटना की जानकारी मिली, तो उन्होंने ठग से वीडियो कॉल पर बात की। उन्होंने दूसरे फोन से इस बातचीत की रिकॉर्डिंग भी की। परिवार ने साइबर सेल और थाने में शिकायत की। पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न करने पर पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र सौंपा। एसपी सिटी ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है।ब्यावर निवासी शातिर ठग संजय शाह से पूछताछ के बाद पुलिस ने प्रतापगढ़ के व्यापारी को गिरफ्तार कियापाली |

उद्यमियों से ठगी कर लाखों का कपड़ा प्रतापगढ़ में बेचा, व्यापारी गिरफ्तार
उद्यमियों से ठगी कर लाखों का कपड़ा प्रतापगढ़ में बेचा, व्यापारी गिरफ्तार

शहर के उद्यमियों को ग्रे कपड़े की खरीद-फरोख्त में करीब 80 लाख रुपए से ज्यादा कीमत का कपड़ा लेकर अन्यत्र बेचने के मामले में रिमांड पर चल रहे है शातिर ठग संजय शाह पुत्र पदमचंद जैन निवासी ब्यावर से पूछताछ के बाद प्रतापगढ़ के बारा वरदा निवासी व्यापारी कांतिलाल जैन पुत्र केसरीमल को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया। कोतवाली थाने में इस मामले के जांच अधिकारी भंवरलाल माली ने बताया कि पाली के उद्यमियों से कपड़ा लेकर आरोपी संजय ने फर्जी बिल्टी की मदद से प्रतापगढ़ में कांतिलाल को बेचे थे। इस मामले में आरोपी संजय शाह रिमांड पर है, जबकि आरोपी कांतिलाल को कोर्ट के आदेश पर शनिवार को जेल में भेज दिया। इस मामले में शहर की दो कार्गो कंपनी व अन्य लोगों की भूमिका भी संदिग्ध है, जिनसे भी पुलिस पूछताछ करेगी।

फर्जी बिल्टी से बेचते कपड़ा, कार्गो में बदल देते

कोतवाल गंगाराम खावा ने बताया कि ब्यावर निवासी संजय शाह के खिलाफ गुजरात में भी ठगी के मामले दर्ज है, जो पिछले कुछ समय से पाली के टैगोर नगर इलाके में रह रहा था। उसने टैगोर नगर निवासी रिषभ मेहता के साथ मिल गुरु कृपा ट्रेडर्स के नाम से ग्रे कपड़ा की खरीद-फरोख्त में दलाली का काम शुरू किया। इस फर्म से पाली शहर के कई उद्यमी व्यापार करने लगे, लेकिन आरोपी संजय शाह ने काफी सारी इकाइयों के उद्यमियों का करीब 80 लाख रुपए से अधिक का कपड़ा कहीं और जगह भेज कर बेच दिया। रिषभ मेहता ने भी संजय के खिलाफ उसकी कार व 2 लाख रुपए लेकर भागने के आरोप में मामला दर्ज कराया था, जिसमें उसे गिरफ्तार किया गया था। पाली निवासी नवरतन मेहता ने भी आरोपी संजय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि एम मेहता ट्रेडर्स से भी लाखों रुपए की ठगी की गई। इस मामले में आरोपी को रिमांड पर ले रखा है।

हरियाणवी एक्टर उत्तर कुमार को बड़ी राहत, यौन शोषण मामले में मिली जमानत

हरियाणवी एक्टर उत्तर कुमार को बड़ी राहत, यौन शोषण मामले में मिली जमानत

हरियाणवी एक्टर उत्तर कुमार को बड़ी राहत, यौन शोषण मामले में मिली जमानत
हरियाणवी एक्टर उत्तर कुमार को बड़ी राहत, यौन शोषण मामले में मिली जमानत
गाजियाबाद की विशेष अदालत ने मशहूर हरियाणवी अभिनेता उत्तर कुमार को
  • यौन शोषण के मामले में दस दिन बाद जमानत मंजूर कर दी। अदालत ने माना कि आरोपी का कोई अपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। हालात भी जमानत के पक्ष में हैं। कोर्ट ने दो लाख रुपये के व्यक्तिगत जमानत बांड और दो जमानतियों के साथ रिहाई का फैसला सुनाया।
Haryanavi Actor Uttar Kumar:
  • हरियाणवी फिल्मों के प्रसिद्ध कलाकार उत्तर कुमार को गाजियाबाद की विशेष न्यायाधीश अदालत (एससी/एसटी एक्ट) से बड़ी राहत मिली। अदालत ने यौन शोषण केस में उन्हें जमानत याचिका स्वीकार कर ली। यह फैसला जेल में करीब दस दिन गुजारने के बाद आया। अदालत का निर्देश है कि वे दो लाख रुपये का व्यक्तिगत बॉन्ड और इतनी ही रकम के दो मुचलकेदार जमा करें, तो रिहा हो जाएंगे।
  • पीड़िता का दावा था कि उत्तर कुमार ने करियर की तरक्की और शादी का लालच देकर उसके साथ शोषण किया। पुलिस ने केस दर्ज कर उन्हें पकड़ लिया और जेल भेज दिया। वकीलों ने बचाव में कहा कि आरोपी 55 साल का शादीशुदा आदमी है। उनके दो बच्चे हैं। उनका कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड नहीं। उन्होंने जांच में पूरा साथ दिया। उनके खिलाफ कोई मजबूत वैज्ञानिक या इलेक्ट्रॉनिक सबूत नहीं मिला।
हरियाणवी एक्टर उत्तर कुमार को बड़ी राहत, यौन शोषण मामले में मिली जमानत
हरियाणवी एक्टर उत्तर कुमार को बड़ी राहत, यौन शोषण मामले में मिली जमानत
हरियाणवी फिल्मों के मशहूर कलाकार उत्तर कुमार को
  • गाजियाबाद की विशेष न्यायाधीश (एससी/एसटी एक्ट) अदालत से बड़ी राहत मिली है. अदालत ने उन्हें यौन शोषण के मामले में जमानत दे दी है. यह आदेश उनके जेल में लगभग दस दिन बिताने के बाद आया है. अदालत ने कहा कि अभियुक्त को दो लाख रुपये के व्यक्तिगत बंधपत्र और समान राशि के दो जमानतदार पेश करने पर रिहा किया जाए. बचाव पक्ष ने यह भी कहा कि पीड़िता बालिग और इंडस्ट्री में अनुभवी है और उसे अभियुक्त की वैवाहिक स्थिति की जानकारी थी. प्राथमिकी दर्ज करने में लगभग दो वर
यौन शोषण के मामले में में गए थे जेल
  • मामले में पीड़िता ने आरोप लगाया था कि उत्तर कुमार ने पेशेवर उन्नति और शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया. पुलिस ने मामले में उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. बचाव पक्ष ने अदालत में दलील दी कि अभियुक्त 55 वर्षीय विवाहित व्यक्ति हैं, उनके दो बच्चे हैं और उनका कोई आपराधिक इतिहास नहीं है. उन्होंने विवेचना में पूरा सहयोग किया और उनके खिलाफ कोई ठोस वैज्ञानिक या इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य उपलब्ध नहीं है.
बदतमीजों का सरदार,डॉक्टर प्रभात कुमार,काबिलियत पर हावी जाहिलियत

बदतमीजों का सरदार,डॉक्टर प्रभात कुमार,काबिलियत पर हावी जाहिलियत

बदतमीजों का सरदार,डॉक्टर प्रभात कुमार,काबिलियत पर हावी जाहिलियत
बदतमीजों का सरदार,डॉक्टर प्रभात कुमार,काबिलियत पर हावी जाहिलियत
उपेन्द्र श्रीवास्तव जौनपुर — तुम कौन हो बे ? हट किनारे चूतिया
  • अगर कोई व्यक्ति किसी जिम्मेदार व्यक्ति से कुछ आवश्यक जानकारी प्राप्त करना चाहे और उत्तर देने वाला उत्तर देने के बजाय उपरोक्त शब्द का प्रयोग करे तो सुनने वाले को कैसा महसूस होगा ? और तुर्रा उस पर यह हो कि पूछने वाला वरिष्ठ पत्रकार हो और जवाब देने वाला जिला अस्पताल का जिम्मेदार डाक्टर हो। स्वाभाविक है यदि प्रश्नकर्ता कूल माइंडेड न हो तो जवाब देने वाले का मुंह फटे जूते या सूखे हुए नेनुआ की तरह होने में देर नहीं लगेगी। फिर चाहे घटनास्थल कोई भी जगह हो।
जी हाँ कुछ ऐसा ही विगत दिवस जिला अस्पताल जौनपुर में देखने को मिला।
  • हुआ यह कि पुरानी बाजार क्षेत्र से एक मरीज अस्पताल पहुंचा जिसे बोलने में असुविधा हो रही थी। उस मरीज ने अपने परिचित वरिष्ठ पत्रकार से फोन पर अपनी समस्या बताई और अस्पताल ले चलने को कहा। पत्रकार ने जिला अस्पताल जाने की सलाह दी। चूंकि मरीज को दिक्कत हो रही थी इसलिए उसके परिजन उसे लेकर स्वयं अस्पताल आ गये और पत्रकार को वहीं बुलवाया। पत्रकार ने इमरजेंसी पर मौजूद डाक्टर से बात की जिसमें यह जानकारी मिली कि अभी एडमिट कर ले रहे हैं,दिल से संबंधित समस्या लग रही है,अगर यहाँ से कंट्रोल हो गया तो ठीक अन्यथा बीएचयू (मेडिकल कालेज,वाराणसी) बेहतर इलाज के लिए रेफर किया जायेगा। दूसरे दिन मरीज को देख रहे डाक्टर प्रभात कुमार ने मरीज की भोली भाली पत्नी से भर्ती पेपर पर यह लिखवा लिया कि हम बीएचयू जाने में असमर्थ हैं मेरे पास पैसा नहीं है,जो कुछ होगा उसकी सारी जिम्मेदारी हमारी है,आदि आदि और हस्ताक्षर करवा लिया।
इसके बाद ट्रीटमेंट बंद करवा दिया और चला गया।
  • उस दिन पत्रकार शहर से बाहर थे अगले जब वह अस्पताल आये तो पता चला कि इलाज कल से ही बंद है। पत्रकार ने अपने संगठन के मंडल अध्यक्ष को सारा घटनाक्रम बताया जिन्होंने सीएमएस से बात की जिस पर सीएमएस ने पत्रकार को इलाज से संबंधित सारी बातें विधिवत समझा दी। पत्रकार ने भी परिजन को सीएमएस की बातों का अनुसरण करने के लिए कहा।इसी दौरान परिजन ने निवेदन किया कि एक बार और चेक करवा दें कि कोई तथ्य छूट तो नहीं गया है जिस पर सीएमएस ने पूरी संवेदनशीलता के साथ डाक्टर प्रभात कुमार को मरीज के पास फाइनली चेक करने के लिये भेजा।
बदतमीजों का सरदार,डॉक्टर प्रभात कुमार,काबिलियत पर हावी जाहिलियत
बदतमीजों का सरदार,डॉक्टर प्रभात कुमार,काबिलियत पर हावी जाहिलियत
वहाँ पर उपस्थित पत्रकार जैसे ही
  • प्रभात कुमार के सम्मुख प्रभात कुमार की ओपिनियन जानने के लिये आये, वैसे ही बदतमीजी और बेहूदगी का प्रदर्शन करते हुए प्रभात कुमार ने पत्रकार से कहा कि,कौन हो बे तुम, इस अनपेक्षित हमले से पत्रकार सन्न रह गये और तुरंत अपना परिचयपत्र दिखाया जिस पर डाक्टर के भेष में छिपे गुंडे ने फिर कहा,इसे हटा और हट किनारे चूतिया। पत्रकार ने बेहूदे डाक्टर से उलझने से बेहतर सीएमएस शिकायत करना बेहतर समझा। सीएमएस ने माना कि बदतमीज डाक्टर की अक्सर शिकायत आती रहती है लेकिन कामकाज प्रभावित न हो इसलिए कभी समझा देते हैं कभी उपेक्षित कर देतें हैं।
लेकिन इस मामले में माफी मंगवा देंगे।
  • प्रभात कुमार मरीज को नर्सिंग होम में भर्ती करने के फिराक में था लेकिन पत्रकार की मौजूदगी में दाल गल नहीं रही थी।चूंकि प्राथमिकता मरीज को बेहतर इलाज के लिये बीएचयू की थी इसलिए पत्रकार ने पहले मरीज को वाराणसी रवाना करवाया। पूछने पर पत्रकार ने बताया कि बेहूदा प्रभात कुमार जब से अस्पताल में आया है तब से इसी तरह मरीजों को आतंकित करता रहता है। अस्पताल से बाहर की दवाइयाँ लिखना और खास दूकान से ही खरीदने के लिए जोर डालना,अन्यत्र से खरीदने पर वापस करवा देना इसकी आदत बन चुकी है।
  • इसी डाक्टर के द्वारा मरीजों व पत्रकारों से दुर्व्यवहार पर कुछ महीने पूर्व अस्पताल में हंगामा हुआ था।इस डाक्टर की पोस्टिंग नक्सलाइट एरिया या किसी मंत्री की मेडिकल टीम में होनी चाहिए न कि जौनपुर जैसे शांत और संवेदनशील जगह पर। काबिलियत तो कम दिखी परन्तु जाहिलियत कूट कूट कर भरी हुई दिखी। इस तरह के डाक्टर अस्पताल की शांति अपनी हरकतों से कभी भी भंग कर सकते हैं।
सीएमओ को भी इस गुंडई की जानकारी दी जायेगी।
  • सीएमओ को संज्ञान लेना चाहिए।एक तरफ गुंडे किस्म के प्रभात कुमार जैसे डाक्टर जिला अस्पताल की नाक कटवा रहे हैं वहीं इसी अस्पताल में डाक्टर सैफ हुसैन, डाक्टर अमरदीप,डाक्टर के.के. राय जैसे अन्य कई डाक्टर्स भी हैं जो मृदुभाषी होने के साथ साथ मरीजों और परिजनों के बीच देवता के समान लोकप्रिय हैं। फिलहाल इस बदतमीजी के विरुद्ध कार्यवाही पत्रकार द्वारा की जरूर की जायेगी ऐसा संकेत पत्रकार के एक्शन से प्रतीत हुआ।