रायबरेली में बोलेरो ने ऑटो और स्कूटी को मारी टक्कर:6 घायल, 3 लोगों की हालत गंभीर जिला अस्पताल रेफर

बस्ती जिले के नगर थाना क्षेत्र में रविवार रात बस्ती-कलवारी मार्ग पर झिरझिरवा पुल के पास एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे पीछे बैठा उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतक की पहचान कलवारी थाना क्षेत्र के चरकैला गांव निवासी 30 वर्षीय अंगद के रूप में हुई है। घायल युवक 25 वर्षीय विशाल भी उसी गांव का निवासी है। दोनों रविवार को किसी काम से बस्ती की ओर जा रहे थे और एक ही मोटरसाइकिल पर सवार थे।

झिरझिरवा पुल पर पहुँचते ही एक तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर उनकी मोटरसाइकिल से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि अंगद की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई, जबकि विशाल गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना प्रभारी विश्व मोहन राय अपनी टीम के साथ मौके पर पहुँचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घायल विशाल को तत्काल एंबुलेंस से जिला अस्पताल बस्ती पहुँचाया गया, जहाँ उनका इलाज जारी है।रायबरेली के गोरा बाजार आईटीआई चौराहे पर बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई। जब तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर ऑटो और स्कूटी को टक्कर मार दी। बोलेरो ने पहले एक ऑटो को टक्कर मारी और फिर स्कूटी सवार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में महिला, पुरुष और बच्चे समेत 6 लोग घायल हो गए।

घायलों को मौके पर पहुंची 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने सभी का प्राथमिक इलाज किया। इनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हादसे की खबर पाकर सीओ सिटी समेत भारी पुलिस बल जिला अस्पताल पहुंचा। अधिकारियों ने परिजनों को घटना की सूचना दी। घायलों का हाल जाना। फिलहाल हादसे में क्षतिग्रस्त बोलेरो, ऑटो और स्कूटी को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

जिला अस्पताल के ईएमओ डॉ. मो. आतिफ ने बताया कि हादसे में पांच लोग भर्ती किए गए थे। जिनका प्राथमिक इलाज किया गया है। वहीं, सड़क हादसे की जानकारी देते हुए जाइंट मजिस्ट्रेट प्रफुल्ल शर्मा ने कहा कि बोलेरो चालक भी इस हादसे में घायल हुआ है। उसका इलाज भी जिला अस्पताल में चल रहा है। शेष मामले की जांच पुलिस कर रही है।

सहारनपुर: रात में आकर पेट्रोल पंप पर चिपका गए अपना QR को मिजोरम पहुंचने लगी पेमेंट, युवकों की करतूत की कैसे खुली पोल

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में दो युवकों ने पेट्रोल पंप का QR कोड बदलकर ठगी की.
  • जनकपुरी थाना क्षेत्र के देहरादून रोड स्थित गणपति फिलिंग स्टेशन पर दो बाइक सवार युवकों ने QR कोड बदलकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया. अगले दिन जब ग्राहकों ने QR कोड स्कैन कर ऑनलाइन पेमेंट की तो पैसे कंपनी के खाते में जाने के बजाय मिजोरम के एक अकाउंट में पहुंचे. पेट्रोल पंप कर्मियों ने जब पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो पता लगा की हेलमेट पहनकर आए एक शख्स ने मशीन पर दूसरा QR कोड लगा दिया था.
आरोपियों ने 17 सितंबर की रात करीब 1 बजे QR कोड बदलने का काम किया.
  • दरअसल, रात को पेट्रोल पंप पर सभी कर्मचारी सो रहे थे. इस बात का फायदा उठाकर दो युवक बाइक से पहुंचे. सीसीटीवी फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि एक युवक बाइक पर ही चक्कर लगाता रहा, जबकि दूसरा युवक चुपचाप मशीन के पास पहुंचा और वहां चिपके QR कोड को बदलकर अपना QR कोड चिपका दिया. यह सब कुछ मिनटों में हुआ और दोनों मौके से फरार हो गए.
सहारनपुर: रात में आकर पेट्रोल पंप पर चिपका गए अपना QR को मिजोरम पहुंचने लगी पेमेंट, युवकों की करतूत की कैसे खुली पोल
सहारनपुर: रात में आकर पेट्रोल पंप पर चिपका गए अपना QR को मिजोरम पहुंचने लगी पेमेंट, युवकों की करतूत की कैसे खुली पोल
मिजोरम के अकाउंट में जा रही थी पेमेंट
  • अगले दिन सुबह जब पेट्रोल पंप खुला तो दो ग्राहक पेट्रोल लेने आए. उन्होंने मोबाइल से UPI के जरिए भुगतान किया, लेकिन रकम पंप के अकाउंट में न पहुंचकर किसी अन्य अकाउंट में चली गई. कर्मचारियों ने जब मशीन और रिकॉर्ड खंगाले तो पता चला कि लगभग 2 हजार रुपये की पेमेंट फ्रॉड तरीके से ट्रांसफर हो गई और पैसा किसी मिजोरम के शख्स के अकाउंट में ट्रांसफर हो रहा है.
रात में आकर बदल गए थे QR कोड
  • पुलिस ने जब मामले की जांच की तो सामने आया कि ग्राहकों की रकम रिंकू कुमार नाम के अकाउंट में जा रही थी, जो मिजोरम का रहने वाला है. शिकायत मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पेट्रोल पंप का सीसीटीवी फुटेज खंगाला. उसमें दोनों आरोपी बाइक से आते हैं और QR कोड बदलकर चले जाते हैं. फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है. इसके साथ ही
ज़ीरो टॉलरेंस नीति का नतीजा: पंजाब पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय आतंकी को दबोचा

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की “सभी को न्याय” सुनिश्चित करने की वचनबद्धता के अंतर्गत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब पुलिस ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और अन्य केंद्रीय एजेंसियों के सहयोग से बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) मॉड्यूल के वांछित आतंकी परमिंदर सिंह उर्फ पिंदी का प्रत्यर्पण हासिल कर उसे अबू धाबी (संयुक्त अरब अमीरात) से सफलतापूर्वक भारत ले आई है। यह जानकारी आज यहां पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने दी।
डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि पिंदी, अंतरराष्ट्रीय स्तर के आतंकी हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा और हैपी पासियां का करीबी सहयोगी है और बटाला-गुरदासपुर क्षेत्र में पेट्रोल बम हमले, हिंसक घटनाओं तथा जबरन वसूली जैसे कई घिनौने अपराधों में शामिल रहा है। आरोपी पिंदी अपराधों को अंजाम देने और पैसों के लेन-देन के लिए विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मों का इस्तेमाल करता था।
उन्होंने कहा कि बटाला पुलिस द्वारा रेड कॉर्नर नोटिस (आरसीएन) जारी करने संबंधी अनुरोध पर तेजी से कार्रवाई करते हुए एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के नेतृत्व में चार सदस्यीय समर्पित टीम 24 सितंबर 2025 को यूएई पहुंची। इस टीम ने विदेश मंत्रालय (एमईए) और यूएई अधिकारियों से तालमेल कर सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी कीं और आरोपी का प्रत्यर्पण सुनिश्चित किया।

ज़ीरो टॉलरेंस नीति का नतीजा: पंजाब पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय आतंकी को दबोचा
ज़ीरो टॉलरेंस नीति का नतीजा: पंजाब पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय आतंकी को दबोचा

डीजीपी ने कहा कि यह सफल प्रत्यर्पण पंजाब पुलिस की आतंकवाद और संगठित अपराध के प्रति “ज़ीरो टॉलरेंस” नीति को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि इस साझा प्रयास में सहयोग के लिए हम विदेश मंत्रालय, यूएई सरकार, सीबीआई और अन्य केंद्रीय एजेंसियों का धन्यवाद करते हैं।
अधिक जानकारी देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बटाला सुहेल कासिम मीर ने बताया कि पिंदी द्वारा किए गए अपराधों की गंभीरता और पाकिस्तान-स्थित आतंकियों हरविंदर रिंदा व हैपी पासियां से उसके सीधे संबंधों को देखते हुए सीबीआई ने बटाला पुलिस के अनुरोध पर इंटरपोल के जरिए आरोपी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया। यह वैश्विक अलर्ट उसकी गतिविधियों और अबू धाबी में उसकी लोकेशन का पता लगाने में अहम साबित हुआ।
एसएसपी ने कहा कि परमिंदर पिंदी की गिरफ्तारी से पंजाब पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय आतंकी नेटवर्क को बड़ा झटका दिया है। यह कार्रवाई एक स्पष्ट संदेश देती है कि दुनिया के किसी भी कोने में बैठा अपराधी कानून के लंबे हाथों से बच नहीं सकता। उल्लेखनीय है कि भारत में इंटरपोल के लिए राष्ट्रीय केंद्रीय ब्यूरो होने के नाते सीबीआई, देशभर की सभी कानून लागू करने वाली एजेंसियों से “इंडियापोल” के माध्यम से तालमेल करती है।

मुंबई जेल में सनसनीखेज घटना: कैदी ने जेल अधिकारी पर किया हमला, एफआईआर दर्ज

मुंबई। आर्थर रोड जेल से शनिवार दोपहर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां कैदियों के बीच हुए विवाद को सुलझाने गए एक जेल अधिकारी पर ही कैदी ने हमला कर दिया।
मुंबई पुलिस ने बताया कि आरोपी कैदी की पहचान अफ्फान सैफुद्दीन खान के रूप में हुई है। उसने उसी जेल में बंद एक अन्य कैदी, मोहम्मद इम्तियाज इस्तियाक खान की बेरहमी से पिटाई कर दी थी। इसकी जानकारी मिलने पर अधिकारी चव्हाण कैदियों के बीच विवाद को शांत कराने पहुंचे और अफ्फान से पूछताछ की कि उसने इम्तियाज को क्यों पीटा।
इसी दौरान, अफ्फान ने अचानक हमला करते हुए अपना सिर जेल अधिकारी के सिर पर मार दिया। इस हमले में चव्हाण बुरी तरह से घायल हो गए और उन्हें तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मुंबई जेल में सनसनीखेज घटना: कैदी ने जेल अधिकारी पर किया हमला, एफआईआर दर्ज
मुंबई जेल में सनसनीखेज घटना: कैदी ने जेल अधिकारी पर किया हमला, एफआईआर दर्ज

जानकारी के अनुसार, हमले के बाद भी अफ्फान आक्रामक रहा और लगातार गाली-गलौज करता रहा। उसने जेल प्रशासन के कामकाज में बाधा भी डाली। पुलिस अब इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है कि कहीं यह घटना कैदियों के बीच गैंगवार का हिस्सा तो नहीं है।
घायल जेल अधिकारी चव्हाण की शिकायत पर एनएम जोशी मार्ग पुलिस स्टेशन में आरोपी कैदी अफ्फान सैफुद्दीन खान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एनएम जोशी मार्ग पुलिस इस पूरे प्रकरण की आगे की जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़: दुर्ग में चुनरी यात्रा के दौरान चाकूबाजी, दो युवक गिरफ्तार

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कैंप-2 स्थित गायत्री मंदिर के पास शनिवार को धार्मिक आयोजन चुनरी यात्रा के दौरान बड़ा हंगामा हो गया। इस घटना में चार लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी चुनरी यात्रा निकाली गई थी। यात्रा सोकर मोहल्ला होते हुए शीतला मंदिर गई। शीतला मंदिर से मार्केट होते हुए शारदा पड़ाव आना था, लेकिन शारदा पड़ाव के बीच कुछ अज्ञात लोगों ने गाली-गलौज और पत्थरबाजी की। इसके बाद चुनरी यात्रा में शामिल लोगों से विवाद हो गया।
स्थानीय लोगों ने कहा कि विवाद बढ़ने पर कुछ अज्ञात लोग चाकू से हमला करने लगे, जिसमें कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने अभी तक केवल दो आरोपियों को ही पकड़ा गया है, जबकि तीन आरोपी अब भी खुलेआम घूम रहे हैं।

छत्तीसगढ़: दुर्ग में चुनरी यात्रा के दौरान चाकूबाजी, दो युवक गिरफ्तार
छत्तीसगढ़: दुर्ग में चुनरी यात्रा के दौरान चाकूबाजी, दो युवक गिरफ्तार

महिलाओं ने कहा कि आरोपियों ने पहले से तैयारी कर चुनरी यात्रा पर हमला किया है। हम लोग शिकायत कर रहे हैं, लेकिन पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है।
छावनी सीएसपी हेमप्रकाश नायक ने बताया कि विवाद बच्चों के बीच मामूली बहस से शुरू हुआ, जो बाद में चाकूबाजी में बदल गया।
इस दौरान सानू कुरैशी ने गुस्से में लोगों को डराने के लिए चाकू लहराया था। आरोपियों-सोनू कुरैशी और सानू कुरैशी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है।

मुंबई: नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार, सांताक्रूज पुलिस की बड़ी कार्रवाई

मुंबई । मुंबई की सांताक्रूज पुलिस ने 10वीं कक्षा की छात्रा के साथ छेड़छाड़ के मामले में फरार आरोपी को 10 दिन बाद धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 20 वर्षीय पप्पू जगिल नायक के रूप में हुई। वह मूल रूप से ओडिशा के गंजम जिले का रहने वाला है और विले पार्ले में मजदूरी का काम करता था। आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, घटना 16 सितंबर की रात लगभग 9:20 बजे हुई थी। पीड़िता, जो 10वीं कक्षा की छात्रा है, घरेलू सामान खरीदकर घर लौट रही थी। उसी दौरान एक अज्ञात युवक अचानक उसके पीछे से आया, उसकी आंखों को हाथ से ढक दिया और उसे गलत तरीके से छूकर वहां से भाग गया।
इस वारदात से घबराई लड़की ने घर पहुंचकर तुरंत अपनी मां को पूरी जानकारी दी। इसके बाद पीड़िता के परिवार ने नजदीकी पुलिस स्टेशन पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की।

मुंबई: नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार, सांताक्रूज पुलिस की बड़ी कार्रवाई
मुंबई: नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार, सांताक्रूज पुलिस की बड़ी कार्रवाई

जांच के दौरान पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और संदिग्ध की गतिविधियों पर नजर रखी। साथ ही स्थानीय मुखबिरों की मदद से आरोपी के ठिकानों पर लगातार निगरानी रखी गई। आखिरकार पुलिस ने आरोपी को जुहू नेहरू नगर इलाके से पकड़ा। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी पप्पू नायक विले पार्ले में मजदूरी का काम करता था और वहीं रह रहा था। वह मूल रूप से ओडिशा के गंजम जिले का निवासी है। फिलहाल आरोपी को पुलिस हिरासत में लिया गया है और पोक्सो एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

नागल थाना पुलिस ने मुठभेड़ में 4 गोकश गिरफ्तार किए, हथियार और गोवंश बरामद

सहारनपुर
  • सहारनपुर के थाना नागल की महिला उप निरीक्षक लेडी सिंघम एवं पुलिस टीम की साथ — ग्राम दंघेड़ा के जंगल में गोकशी का प्रयास कर रहे गोकशों के साथ हुई पुलिस मुठभेड़ में 01 घायल गोकश सहित कुल 04 गोकशो को किया गिरफ्तार
    घायल बदमाश के कब्जे से 01 तमंचा .315 बोर व 01 खोखा/ 02 जिंदा कारतूस .315 बोर,02 अवैध छुरे ,गोकशी करने के उपकरण व 01 जिंदा गोवंश बरामद
बिती देर रात्रि को महिला उप निरीक्षक

पुलिस टीम साहित थाना नागल द्वारा पुलिस फोर्स सिड़की चौकी क्षेत्र में गस्त करते हुए संदिग्ध वाहनों की चैकिंग कर रही थी। तभी मुखबिर की सूचना पर कुछ व्यक्ति ग्राम दंघेड़ा के जंगलो में गोकशी करने की योजना बना रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम जैसे ही ग्राम दंघेड़ा के जंगल की तरफ जाने लगी तो कुछ दूरी पर कुछ व्यक्ति हाथ में छुरा लिये हुए गोकशी करने का प्रयास कर रहे थे।

नागल थाना पुलिस ने मुठभेड़ में 4 गोकश गिरफ्तार किए, हथियार और गोवंश बरामद
नागल थाना पुलिस ने मुठभेड़ में 4 गोकश गिरफ्तार किए, हथियार और गोवंश बरामद

पुलिस टीम को अपने नजदीक आता देख गोकशी का प्रयास कर रहे व्यक्तियों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर खेतों की तरफ भागने का प्रयास करने लगे,पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से घायलवस्था में गिरफ्तार किया गया।

तीन अन्य बदमाशो को कॉम्बिंग के दौरान घेर पकड़ लिया गया।
  • एक अन्य बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। फरार बदमाश की तलाश हेतु लगातार कॉम्बिंग की जा रही है। घायल/गोकश की पहचान जाहिद पुत्र शाहिद निवासी ग्राम नौजली थाना नागल के रुप में हुई। घायल बदमाश को ईलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार घायल/ गोकश के विरुद्ध थाना नागल पर गोकशी,धोखाधड़ी व मारपीट,गाली गलौज करने आदि आपराधिक घटनाओं में कुल 04 मुकदमें पंजीकृत है
    गिरफ्तार/घायल बदमाश के कब्जे से 01 तमंचा .315 बोर व 01 खोखा/ 02 जिंदा कारतूस .315 बोर, 02 अवैध छुरे, गोकशी करने के उपकरण(01 कुल्हाड़ी,02 छुरे व 02 रस्सी आदि एंव 01 जिंदा गोवंबश बरामद हैं
MP : में होम गार्ड जवानों के लिए खुशखबरी, अब पूरे 12 माह मिलेगी नौकरी, कॉल ऑफ नियम खत्म

जबलपुर। हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संजीव सचदेवा की अध्यक्षता वाली युगलपीठ ने मध्य प्रदेश के होमगार्ड का काल ऑफ समाप्त कर दिया है। इस बारे में 10 हजार होमगार्ड ने 490 याचिकाएं दायर की थीं। लंबी सुनवाई के बाद सुरक्षित किया गया आदेश शुक्रवार को सुनाया गया। इसके तहत अब प्रदेश के होमगार्ड को पूरे 12 माह रोजगार मिलेगा। साथ ही अन्य लाभ भी दिए जाएंगे। याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता विकास महावर ने पक्ष रखा। उन्होंने दलील दी कि काल आफ प्रक्रिया और उससे संबंधित प्रविधान असंवैधानिक घोषित किए जाने योग्य हैं।

ऐसे हुई थी होमगार्ड की शुरुआत-:
  • आपातकाल में पुलिस की सहायता हेतु एक स्वयंसेवी संगठन की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए होमगार्ड बनाया गया था। शुरुआत में होमगार्ड की सेवाएं केवल आपातकालीन समय में ली जाती थीं, परंतु वर्ष 1962 से होमगार्ड नियमित रूप से अपनी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन उन्हें हर वर्ष दो से तीन माह के लिए काल ऑफ कर दिया जाता था, जबकि संगठन के अन्य अधिकारियों व सैनिकों को नियमित कर पूरे वर्ष कार्य दिया जाता था।
मानवाधिकार आयोग से होता हुआ कोर्ट पहुंचा मामला-:
  • उक्त भेदभावपूर्ण रवैये व होमगार्ड की बदतर सेवा शर्त के विरुद्ध 2008 में मानव अधिकार आयोग में कई शिकायतें की गईं और मानव अधिकार आयोग ने विस्तृत जांच पश्चात राज्य शासन को होमगार्ड अधिनियम के स्थान पर नया विधान लाने व काल ऑफ प्रक्रिया को खत्म करने की अनुशंसा की। मानवाधिकार आयोग की अनुशंसा पर कोई कार्यवाही शासन द्वारा नहीं की गई, जिस वजह से वर्ष 2011 में होमगार्ड संगठन द्वारा माननीय उच्च न्यायालय में याचिका प्रस्तुत की गई।
MP : में होम गार्ड जवानों के लिए खुशखबरी, अब पूरे 12 माह मिलेगी नौकरी, कॉल ऑफ नियम खत्म
MP : में होम गार्ड जवानों के लिए खुशखबरी, अब पूरे 12 माह मिलेगी नौकरी, कॉल ऑफ नियम खत्म
  • उच्च न्यायालय ने याचिका स्वीकार कर शासन को नए विधान बनाने हेतु आदेशित कर स्पष्ट रूप से काल ऑफ समाप्त करने हेतु आदेश दिए। इसके विरुद्ध शासन द्वारा सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर की गई, परंतु हाई कोर्ट का आदेश यथावत रहा। इसी दौरान न्यायालय के निर्देशानुसार कमेटी का गठन किया गया और आलोच्य नियम व आदेश पारित किए गए और वर्ष में दो माह का काल ऑफ का प्रावधान रखा गया, जबकि काल ऑफ प्रक्रिया उच्च न्यायालय ने समाप्त कर दी थी। इसके विरुद्ध ये याचिकाएं प्रस्तुत की गई थीं, जिनमें अंतरिम आदेश पारित किए गए। याचिका के लंबित रहते शासन ने नियम में बदलाव कर तीन वर्ष में दो माह का काल ऑफ का प्रविधान किया, जिसे भी न्यायालय में अमेंडमेंट कर चैलेंज किया गया।
याचिकाकर्ताओं की दलील-:
  • काल ऑफ प्रक्रिया संविधान के अनुच्छेद 14, 21, 23 के विपरीत है। होमगार्ड संगठन पूर्व में एक स्वयंसेवी संगठन था, परंतु अब ये एक नियमित संगठन बन चुका है और होमगार्ड समस्त कार्य कर रहे हैं। ऐसी दशा में उनसे भेदभाव नहीं किया जाना चाहिए एवं पूरे वर्ष कार्य पर रखा जाना चाहिए, जिससे वे अपने परिवार का पालन-पोषण कर सकें।
सरकार ने रखा यह तर्क-:
  • राज्य शासन द्वारा याचिकाओं पर आपत्ति ली गई और कहा गया कि होमगार्ड संगठन एक स्वयंसेवी संगठन है एवं इन्हें पूरे वर्ष कार्य पर नहीं रखा जा सकता। विस्तृत सुनवाई पश्चात हाई कोर्ट ने अपने फैसले में काल ऑफ प्रक्रिया समाप्त करने के आदेश देते हुए सभी होमगार्ड जवानों को पूरे वर्ष कार्य पर रखने और समस्त लाभ प्रदान करने के आदेश दिए।
25 हजार रुपए के इनामिया वांछित लूट के अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ में पिपरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

कौशाम्बी करारी थाना
  • क्षेत्र में महिला के साथ हुई लूट के आरोपी को शनिवार रात में पिपरी थाना पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है आरोपी की गिरफ्तारी पर 25000 रुपए का इनाम घोषित था जिले में पूजा देवी पत्नी अर्जुन निवासी सिरियांवा थाना चरवा से 27.05.2025 को पिपरकुण्डी के पास 02 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनका बैग 2500 रुपए पायल व चाभियां सहित झपट्टा मारकर छीन लिया था इस संबंध में मु0अ0सं0 185/25 धारा 304(2) बीएनएस पंजीकृत कर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी द्वारा टीमों का गठन किया गया था।
जांच में 02 संदिग्ध व्यक्ति की पहचान हुई थी
  • अभियुक्त रवि भारतीय का नाम प्रकाश में आया,पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी द्वारा 25000 रुपए का इनाम घोषित किया गया था दिनांक 29.05.2025 की रात्रि में अर्का तिराहे पर चेकिंग के दौरान पुलिस से हुई मुठभेड़ में अभियुक्त रवि भारतीय के पैर में गोली लगी और वह पकड़ा गया,जबकि उसका दूसरा साथी किशन पासी पुत्र संतोष पासी निवासी मंदरी थाना पुरामुफ्ती जनपद प्रयागराज अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया था
मौके से स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (UP70 DK 8909),
  • तमंचा 315 बोर, कारतूस, तथा पीड़िता का बैग पायल, 2000 रुपए व श्रंगार का सामान बरामद हुआ था पिपरी थाना पुलिस द्वारा 27 सितम्बर की रात वाहन चेकिंग की जा रही थी तभी एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस बैरीयर को तोड़ते हुए काठ गाव तिराहा से बलहेपुर की तरफ भागने लगा, पुलिस टीम द्वारा उसका पीछा किया गया तो वह रोड से आगे दाहिने मुड़ कर कच्ची सड़क पर भागने लगा,आगे जाकर रोड गीला होने के कारण फिसलकर कर गिर गया पुलिस टीम द्वारा जब उसको घेरने का प्रयास किया गया तो उसने पुलिस टीम के ऊपर जान से मारने की नियत से फायर किया,
25 हजार रुपए के इनामिया वांछित लूट के अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ में पिपरी पुलिस ने किया गिरफ्तार
25 हजार रुपए के इनामिया वांछित लूट के अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ में पिपरी पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस द्वारा उसको आत्म समर्पण हेतु कहा गया तो
  • उसने पुनः पुलिस बल पर जान से मारने की नियत से फायर किया जिस पर पुलिस टीम द्वारा आत्म सुरक्षार्थ जवाबी फायर किया गया तो एक गोली अभियुक्त के पैर में लगी और वह जमीन पर गिर गया घायल अभियुक्त को पुलिस हिरासत मे लेकर उपचार हेतु जिला अस्पताल मंझनपुर भेज दिया गया है
अभियुक्त के पास से एक मोटर साइकिल,
  • 01 अदद तमंचा 315 बोर, 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर, 02 अदद खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।घायल अभियुक्त किशन पासी ने पुलिस के पूछताछ करने पर बताया कि मैनें अपने साथी रवि भारतीय के साथ मिलकर थाना करारी क्षेत्र में लूट की घटना को अंजाम दिया था। पूर्व में हुई पुलिस मुठभेड़ में रवि गिरफ्तार हो गया था जबकि मैं अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया था रामबाबू केशरवानी पत्रकार अखंड भारत संदेश हिन्दी दैनिक समाचार पत्र जनपद कौशाम्बी 9473563534
आरक्षक भर्ती में फर्जी प्रमाण पत्र लगाने वाले को तीन साल की सजा, दो हजार रुपये अर्थदंड भी

सागर।
  • विशेष सशस्त्र बल (एसएएफ) में आरक्षक भर्ती के दौरान फर्जी जाति प्रमाण पत्र लगाने वाले आरोपित सुमित गड़रिया को शनिवार को अदालत ने तीन साल की सश्रम कारावास और दो हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। यह फैसला अपर सत्र न्यायाधीश व विशेष न्यायाधीश प्रशांत सक्सेना की अदालत ने सुनाया।
2017 का मामला-:
  • मामला वर्ष 2017 का है। आरोपित सुमित ने एसएएफ में भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। 10 नवंबर 2017 को उज्जैन में आयोजित शारीरिक प्रवीणता परीक्षण में उत्तीर्ण होने के बाद उसका चयन हुआ और उसे 10वीं बटालियन सागर में पदस्थ किया गया। इसके बाद पुलिस मुख्यालय भोपाल में जीएस बघेल ने शिकायत दर्ज कराई कि सुमित ने फर्जी जाति प्रमाण पत्र लगाकर नौकरी हासिल की है। शिकायत की जांच सहायक सेनानी इंद्र सिंह परस्ते ने की।
आरक्षक भर्ती में फर्जी प्रमाण पत्र लगाने वाले को तीन साल की सजा, दो हजार रुपये अर्थदंड भी
आरक्षक भर्ती में फर्जी प्रमाण पत्र लगाने वाले को तीन साल की सजा, दो हजार रुपये अर्थदंड भी
  • जांच में सामने आया कि सुमित ने खुद को भिंड निवासी और जाटव (अनुसूचित जाति) बताया था, जबकि हकीकत में वह उत्तर प्रदेश के इटावा का रहने वाला है और गड़रिया जाति (ओबीसी वर्ग) से संबंध रखता है। सुमित ने भिंड जिले का फर्जी पता लगाकर वहां से फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनवाया था।
पिता ने भी माना फर्जी दस्तावेज क बारे में-:
  • सुनवाई के दौरान उसके पिता श्याम सिंह ने भी कोर्ट में माना कि सुमित गड़रिया (ओबीसी) वर्ग का है। सभी सबूतों के आधार पर कोर्ट ने उसे दोषी मानते हुए तीन साल का सश्रम कारावास और दो हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।