दिल्ली में घर से 5.63 लाख रुपए की चोरी में मेड गिरफ्तार, 2.66 लाख रुपए कैश बरामद

नई दिल्ली । दिल्ली में पंजाबी बाग पुलिस ने घर में चोरी का खुलासा करते हुए एक युवती को गिरफ्तार किया है। युवती पर 5 लाख से अधिक कैश की चोरी का आरोप है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के पास से 2,66,600 रुपए बरामद कर लिए हैं। बाकी की रकम को लेकर पूछताछ जारी है। 15 जनवरी को पुलिस कंट्रोल रूम (पीसीआर) को पंजाबी बाग इलाके में चोरी की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शिकायतकर्ता का बयान दर्ज किया और अगले दिन 16 जनवरी को एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। क्षेत्र में चोरी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने एक विशेष टीम बनाई, जिसमें एचसी मुकेश भी शामिल थे। इस टीम का नेतृत्व इंस्पेक्टर संजय दहिया, एसएचओ/पीएस पंजाबी बाग ने किया, जबकि एसीपी पंजाबी बाग शिवम और डीसीपी वेस्ट जिला दराडे शरद भास्कर की देखरेख में यह ऑपरेशन सम्पन्न हुआ।

दिल्ली में घर से 5.63 लाख रुपए की चोरी में मेड गिरफ्तार, 2.66 लाख रुपए कैश बरामद
दिल्ली में घर से 5.63 लाख रुपए की चोरी में मेड गिरफ्तार, 2.66 लाख रुपए कैश बरामद

जांच के दौरान टीम ने 25 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और इलाके में जुटाई गई स्थानीय और फील्ड इंटेलिजेंस के आधार पर आरोपी की पहचान की। आरोपी लक्ष्मी (18) को ट्रेस कर गिरफ्तार किया गया। वह पेशे से मेड है। आरोपी ने शिकायतकर्ता के घर से कुल 5,63,000 रुपए की चोरी की थी, जिसमें से 2,66,600 रुपए नकद आरोपी के कब्जे से बरामद किए गए। बरामद की गई संपत्ति को कानूनी प्रक्रिया के तहत सीज कर लिया गया। आरोपी लक्ष्मी का कोई पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है।
पुलिस ने बताया कि अब आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही युवती से पूछताछ की जा रही है कि उसके साथ कोई और तो इस वारदात में शामिल नहीं था।

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, 13 हजार करोड़ की ड्रग्स तस्करी का खुलासा

नई दिल्ली । अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 13 हजार करोड़ रुपए के नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े एक अहम आरोपी को गिरफ्तार किया है। स्पेशल सेल ने सिक्किम से तिलक नाम के आरोपी को धर दबोचा, जो इस अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट के लिए थाईलैंड से गांजा मंगाकर भारत में सप्लाई करता था। जानकारी के अनुसार, तिलक इस ड्रग्स सिंडिकेट का सक्रिय सदस्य था और थाईलैंड से गांजा लाकर देश के अलग-अलग हिस्सों में सप्लाई की जिम्मेदारी संभाल रहा था। उसकी गिरफ्तारी से इस नेटवर्क के अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन को लेकर कई अहम जानकारियां मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल अब गिरफ्तार आरोपी तिलक से पूछताछ कर रही है ताकि और जानकारी जुटाई जा सके।
गौरतलब है कि इससे पहले 2 अक्टूबर 2024 को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़ी संयुक्त कार्रवाई करते हुए दिल्ली, गुजरात और पंजाब से करीब 13 हजार करोड़ रुपए की कोकीन और गांजा बरामद किया था।

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, 13 हजार करोड़ की ड्रग्स तस्करी का खुलासा
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, 13 हजार करोड़ की ड्रग्स तस्करी का खुलासा

इस कार्रवाई को देश में अब तक की सबसे बड़ी ड्रग्स बरामदगी में से एक माना जा रहा है। उस मामले में अब तक पुलिस 15 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। जांच में सामने आया है कि यह पूरा नेटवर्क एक संगठित अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स सिंडिकेट के तहत काम कर रहा था, जिसके तार विदेशों तक फैले हुए हैं।
पुलिस के मुताबिक, इस सिंडिकेट का मास्टरमाइंड वीरेंद्र बसोया है, जो फिलहाल देश से बाहर है। मास्टरमाइंड वीरेंद्र के बेटे ऋषभ बसोया के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया जा चुका है। ऋषभ भी भारत से बाहर फरार बताया जा रहा है और अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों की मदद से उसकी तलाश की जा रही है।
बता दें, जब कोई व्यक्ति अपराध करके देश से भागकर दूसरे देश में जाकर छिप जाता है, तो देश की पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए इंटरपोल से मदद मांगती है। इसके बाद इंटरपोल उस व्यक्ति के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करता है।

ऑपरेशन विषाणुबाहु : राजस्थान ANTF और ATS का बड़ा धमाका; MD जहर का मुख्य सरगना कोलकाता से गिरफ्तार

जोधपुर। राजस्थान पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और एटीएस (ATS) ने एक संयुक्त ऑपरेशन “विषाणुबाहु” के तहत प्रदेश के टॉप-10 वांछित अपराधियों में शुमार, 1 लाख रुपये के इनामी बदमाश रमेश कुमार उर्फ अनिल को पश्चिम बंगाल के कोलकाता से दबोचने में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी रमेश बाड़मेर के धोरीमन्ना का निवासी है और पिछले 8 वर्षों से फरार रहकर पांच राज्यों में मादक पदार्थों का काला कारोबार चला रहा था। कोलकाता के न्यू टाउन से हुई गिरफ्तारी एटीएस महानिरीक्षक (IG) विकास कुमार ने बताया कि अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (ADG) श्री दिनेश एम.एन. के मार्गदर्शन में गठित टीमों ने लगातार पीछा करते हुए आरोपी को कोलकाता के पॉश इलाके न्यू टाउन से दस्तयाब किया। रमेश वहां अपनी पहचान छिपाकर रह रहा था।
उम्र 31 साल और दर्ज हैं तीन दर्जन मुकदमे
हैरानी की बात यह है कि आरोपी रमेश की उम्र महज 31 साल है, लेकिन उसके अपराधों की फेहरिस्त बहुत लंबी है। उस पर राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, तेलंगाना और कर्नाटक सहित पांच राज्यों में करीब 36 (तीन दर्जन) आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

ऑपरेशन विषाणुबाहु : राजस्थान ANTF और ATS का बड़ा धमाका; MD जहर का मुख्य सरगना कोलकाता से गिरफ्तार
ऑपरेशन विषाणुबाहु : राजस्थान ANTF और ATS का बड़ा धमाका; MD जहर का मुख्य सरगना कोलकाता से गिरफ्तार

राजस्थान: 15-17 मामले
गुजरात: 08 मामले
तेलंगाना: 03 मामले
महाराष्ट्र: 02 मामले
कर्नाटक: 01 मामला इसके अलावा असम और मणिपुर में भी फर्जी नाम से अपराध करने की सूचना मिली है, जिसका सत्यापन किया जा रहा है।
पश्चिमी राजस्थान में MD का ‘मुख्य रसोइया’
रमेश को राजस्थान में एमडी (MD) के काले कारोबार का ‘मुख्य रसोइया’ और सूत्रधार माना जाता है। हाल के वर्षों में पश्चिमी राजस्थान में पकड़ी गई एमडी बनाने वाली अवैध फैक्ट्रियों और सप्लाई चेन के पीछे इसी का हाथ था। आरोपी न केवल मादक पदार्थों की तस्करी, बल्कि चोरी, मारपीट, फिरौती और अपहरण जैसे गंभीर अपराधों में भी लिप्त रहा है।
पुलिस की बड़ी कामयाबी
एडीजी दिनेश एम.एन. के निर्देशन में चली इस कार्रवाई ने मादक पदार्थ तस्करों के नेटवर्क को बड़ी चोट पहुंचाई है। रमेश की गिरफ्तारी से राजस्थान सहित अन्य राज्यों में चल रहे ड्रग्स सिंडिकेट के कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है।

टोंक : शराब के कार्टूनों से भरी कार तालाब में गिरी, गेट लॉक होने से दो दोस्तों की मौत

टोंक। जिले के झिराना थाना इलाके में गुरुवार रात एक भीषण हादसा हो गया, जिसमें कार सवार दो दोस्तों की डूबने से जान चली गई। अरनिया काकड़ गांव के पास शराब के कार्टूनों से भरी एक कार अनियंत्रित होकर तालाब (दादिया नाडी) में जा गिरी। कार के गेट लॉक हो जाने के कारण दोनों युवक बाहर नहीं निकल पाए और दम तोड़ दिया। शराब ठेके पर सेल्समैन थे दोनों मृतक : पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान हंसराज (40) पुत्र गोपाल गुर्जर और उनके दोस्त हंसराज (42) पुत्र भैरूलाल गुर्जर के रूप में हुई है। दोनों टोंक के डिग्गी इलाके के सोडा गांव के रहने वाले थे और शराब के ठेके पर सेल्समैन का काम करते थे। गुरुवार रात वे अपनी कार में देसी शराब के पव्वों से भरे कार्टून लेकर गांव की ओर जा रहे थे। इसी दौरान नाडी के पास एक तीखे मोड़ पर कार बेकाबू होकर सीधे गहरे पानी में जा गिरी।

टोंक : शराब के कार्टूनों से भरी कार तालाब में गिरी, गेट लॉक होने से दो दोस्तों की मौत
टोंक : शराब के कार्टूनों से भरी कार तालाब में गिरी, गेट लॉक होने से दो दोस्तों की मौत

सुबह ग्रामीणों ने देखी पानी में डूबी कार : हादसा रात के अंधेरे में हुआ, इसलिए किसी को भनक तक नहीं लगी। शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे जब ग्रामीण तालाब के पास पहुंचे, तो उन्हें कार का कुछ हिस्सा पानी के ऊपर नजर आया। सूचना मिलते ही झिराना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से जब कार का गेट खोला गया, तो ड्राइविंग सीट पर एक युवक का शव मिला, जबकि दूसरा युवक पीछे की सीट पर शराब के कार्टूनों के नीचे दबा हुआ पाया गया।
ट्रैक्टर से निकाली गई कार, परिजनों में कोहराम : पुलिस ने ग्रामीणों और ट्रैक्टर की सहायता से कड़ी मशक्कत के बाद कार को पानी से बाहर निकाला। झिराना अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। एक ही गांव के दो दोस्तों की एक साथ मौत की खबर से सोडा गांव में मातम पसर गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि हादसा केवल मोड़ की वजह से हुआ या इसके पीछे कोई अन्य तकनीकी कारण था।

पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में एक व्यक्ति की हत्या से सनसनी फैल गई। चाकू से कई प्रहार करके व्यक्ति को मौत के घाट उतारा गया। फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा और मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू की है। जानकारी के अनुसार, पेट्रोलिंग कर रही पुलिस टीम को बुधवार देर रात कल्याणपुरी इलाके के एक ब्लॉक में शौचालय के पास खून से लथपथ एक शख्स मिला। पुलिस टीम ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। अस्पताल के डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान लगभग 40 वर्षीय मुकेश के रूप में हुई है। पुलिस रिकॉर्ड से सामने आया है कि मुकेश के खिलाफ कल्याणपुरी थाने में कई मुकदमे पर दर्ज थे। हालांकि, इस हत्या के बाद इलाके के लोग सहमे हुए हैं।

पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

वहीं, मुकेश के परिवार में गम का माहौल है। मृतक की पत्नी मोनिका ने बताया कि मुकेश चौकीदारी का काम करते थे। वह रात 10:00 बजे के करीब घर से खाना खाकर निकले थे और हमें जानकारी मिली कि करीब 11:00 बजे मुकेश कल्याणपुरी 18 ब्लॉक शौचालय के पास घायल अवस्था में पड़ा हुआ था, जिसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृतक घोषित कर दिया।
एक रिश्तेदार ने बताया कि हमें जानकारी मिली कि मुकेश को चाकू मार दिया गया है और उसे अस्पताल ले जाया गया है, जहां उसकी मौत हो गई है। हम पुलिस से यह चाहते हैं कि इस पर कानूनी कार्रवाई हो। अभी तक मुकेश की हत्या के कारणों का पता नहीं चला है। अपराधियों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। फिलहाल, दिल्ली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

दिल्ली: जैतपुर में झगड़े के दौरान चले चाकू, एक की मौत, दो घायल, दो आरोपी पकड़े

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी के जैतपुर थाना क्षेत्र में चाकूबाजी की घटना में पुलिस ने एक नाबालिग समेत दो आरोपियों को पकड़ लिया है। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। गुरुवार रात करीब 11 बजे जैतपुर के धर्मशाला रोड पर मारपीट की सूचना पीसीआर कॉल के माध्यम से मिली। सूचना मिलते ही जैतपुर पुलिस स्टेशन के अधिकारी और स्टाफ मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच में पता चला कि यह झगड़ा दो पक्षों के बीच एक आपसी परिचित को लेकर चल रहे निजी विवाद का नतीजा था। जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी दीपक, घटना से पहले शिकायतकर्ता प्रिंस (19) को सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार परेशान कर रहा था। विवाद को सुलझाने के नाम पर दोनों पक्षों के बीच एक “समझौता मीटिंग” तय की गई, जिसमें पीड़ित पक्ष रात 11 बजे धर्मशाला रोड पर पहुंचा। हालांकि बातचीत के दौरान कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई।

दिल्ली: जैतपुर में झगड़े के दौरान चले चाकू, एक की मौत, दो घायल, दो आरोपी पकड़े
दिल्ली: जैतपुर में झगड़े के दौरान चले चाकू, एक की मौत, दो घायल, दो आरोपी पकड़े

आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया और वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। कृष्णा साहू (21) को सीने, कंधे और पीठ पर चाकू से कई वार किए गए। उसे तत्काल अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान (एम्‍स) के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने कृष्णा को मृत घोषित कर दिया।
वहीं, सनी (21) को पेट और जांघ में चाकू के घाव आए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। शिकायतकर्ता प्रिंस (19) को मामूली चोटें आई हैं।
घटना की सूचना मिलते ही क्राइम टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और महत्वपूर्ण सुराग जुटाए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की समीक्षा की और जिला क्राइम टीम की मदद से फोरेंसिक साक्ष्य एकत्र किए।जांच के बाद पुलिस ने मीठापुर गांव निवासी आशीष (24), जो पेशे से ग्राफिक डिजाइनर है और एक 17 वर्षीय नाबालिग को धर दबोचा।
पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि हमले में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की जांच जारी है।

झारखंड के दुमका में छेड़खानी का विरोध करने पर किशोर की चाकू मारकर हत्या, हमले में दो अन्य घायल

दुमका । झारखंड के दुमका जिला अंतर्गत रामगढ़ थाना क्षेत्र के पथरिया गांव में गुरुवार रात करीब 10 बजे चाकू से किए गए हमले में एक किशोर की मौत हो गई, जबकि एक किशोरी समेत दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना उस वक्त हुई, जब तीनों जामा थाना क्षेत्र के तातलोई मेला से बाइक पर सवार होकर लौट रहे थे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जामा थाना क्षेत्र निवासी 16 वर्षीय लखींद्र सोरेन, डेविड हांसदा और एक किशोरी गुरुवार शाम तातलोई मेला देखकर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रामगढ़ थाना क्षेत्र के पथरिया के पास तीन बाइक सवार युवकों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। आरोप है कि हमलावरों ने पहले किशोरी को जबरन बाइक से उतारने की कोशिश की। इसका विरोध करने पर लखींद्र सोरेन और डेविड हांसदा से उनकी कहासुनी हो गई। बताया जाता है कि विवाद के बाद तीनों हमलावरों ने चाकू से हमला कर दिया।

झारखंड के दुमका में छेड़खानी का विरोध करने पर किशोर की चाकू मारकर हत्या, हमले में दो अन्य घायल
झारखंड के दुमका में छेड़खानी का विरोध करने पर किशोर की चाकू मारकर हत्या, हमले में दो अन्य घायल

हमले में किशोरी समेत दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को देर रात दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने लखींद्र सोरेन को मृत घोषित कर दिया।
वहीं डेविड हांसदा और किशोरी की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है। घटना की गंभीरता को देखते हुए सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) विजय कुमार महतो भी अस्पताल पहुंचे और घायलों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने अस्पताल में मौजूद परिजनों से भी पूछताछ की है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मामला आपसी विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।

खिचड़ी महापर्व: गोरखनाथ मंदिर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, नेपाल से आने वाले लोगों की हो रही सघन जांच

गोरखपुर । मकर संक्रांति के मौके पर उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में गोरखनाथ मंदिर और महराजगंज जिले के भारत–नेपाल सीमा पर स्थित चौक नगर पंचायत के मिनी गोरक्षनाथ मंदिर में भारी भीड़ उमड़ रही है। इसे देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। हर साल इस त्योहार पर हजारों श्रद्धालु गोरखनाथ मंदिरों में खिचड़ी चढ़ाने के लिए आते हैं, इसलिए प्रशासन किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पहले से ही सतर्क है। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि भारत–नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर जहां-जहां भी श्रद्धालुओं का आने-जाने का रास्ता है, वहां सुरक्षा के मजबूत इंतजाम किए गए हैं। श्रद्धालुओं के रास्तों पर सफाई, पीने के पानी और अन्य सुविधाओं की भी व्यवस्था की गई है। खास तौर पर चौक स्थित मिनी गोरक्षनाथ मंदिर के मुख्य आयोजन स्थल को आंतरिक और बाहरी परिसर में बांटा गया है ताकि भीड़ पर नियंत्रण रखा जा सके। पूरे मंदिर परिसर पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं और अंदर अस्थायी पुलिस चौकी भी स्थापित की गई है।

खिचड़ी महापर्व: गोरखनाथ मंदिर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, नेपाल से आने वाले लोगों की हो रही सघन जांच
खिचड़ी महापर्व: गोरखनाथ मंदिर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, नेपाल से आने वाले लोगों की हो रही सघन जांच

इसके अलावा, पूरे क्षेत्र को छह भागों में विभाजित किया गया है और हर भाग में लगातार 24 घंटे छह मजिस्ट्रेट अधिकारियों की तैनाती रहेगी। इससे मंदिर परिसर में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना होने का खतरा कम होगा।
पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने बताया कि श्रद्धालुओं के रूट जिन भी थाना क्षेत्र से गुजरते हैं, वहां के पुलिसकर्मियों को अलर्ट रखा गया है और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सादे कपड़े में भी पुलिसकर्मी तैनात होंगे।
नेपाल से आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और जांच के लिए एसएसबी ने सघन जांच प्रक्रिया अपनाई है। नेपाल से हर आने वाले श्रद्धालु को पूरी जांच के बाद ही भारत में प्रवेश दिया जा रहा है। यह सुनिश्चित करने के लिए कि कोई भी अप्रिय घटना न हो, सीमा पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।
पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन ने पूरे इलाके का भ्रमण करके खिचड़ी महापर्व के लिए तैयारी पूरी कर ली है। मंदिर परिसर में पुलिस के अलावा तमाम एजेंसियों की तैनाती की गई है और पूरे इलाके की निगरानी ड्रोन कैमरों से की जाएगी। इसके साथ ही भीड़ और मेले की व्यवस्था पर नजर रखने के लिए सभी तैयारियां पूरी हैं।

ग्रेटर नोएडा : संदिग्ध हालात में युवक की मौत, कमरे के अंदर मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां कस्बा इलाके में स्थित एक मकान के अंदर एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। युवक का शव कमरे के अंदर पड़ा मिला, जिससे प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का प्रतीत हो रहा है। पुलिस को आशंका है कि युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की है, हालांकि अभी तक इस संबंध में कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हो सका है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने जब काफी देर तक युवक को बाहर आते नहीं देखा तो उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही सूरजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खुलवाकर कमरे के अंदर प्रवेश किया। कमरे के भीतर युवक का शव पड़ा मिला, जिसके आसपास कुछ संदिग्ध वस्तुएं भी पाई गईं। पुलिस ने तत्काल पूरे मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि युवक ने संभवतः किसी जहरीले पदार्थ का सेवन किया था, जिसके कारण उसकी मौत हुई।

ग्रेटर नोएडा : संदिग्ध हालात में युवक की मौत, कमरे के अंदर मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
ग्रेटर नोएडा : संदिग्ध हालात में युवक की मौत, कमरे के अंदर मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

हालांकि मौत के सही कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए। स्थानीय निवासियों का कहना है कि युवक शांत स्वभाव का था और ज्यादा लोगों से मेल-जोल नहीं रखता था।
फिलहाल युवक की पहचान और पारिवारिक पृष्ठभूमि की जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस मृतक के परिजनों से संपर्क साधने में भी लगी हुई है ताकि घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी मिल सके। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। इसकी वजह क्या रही, युवक किन परिस्थितियों से गुजर रहा था, क्या किसी तरह का मानसिक दबाव या पारिवारिक विवाद था—इन सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
इसके साथ ही पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं यह मामला आत्महत्या के अलावा किसी अन्य कारण से तो नहीं जुड़ा है। फिलहाल पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और युवक के मोबाइल फोन की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

सीबीआई कोर्ट ने कोयला ब्लॉक आवंटन घोटाले में एक निजी कंपनी, डायरेक्टर और दो अन्य को दोषी ठहराया

नई दिल्ली । नई दिल्ली स्थित सीबीआई कोर्ट ने कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में एक निजी कंपनी और उसके डायरेक्टर समेत चार लोगों को दोषी ठहराया है। सोमवार को आए फैसले के बाद इस मामले में अब तक 20 लोगों को सजा सुनाई गई है। इस बारे में सीबीआई ने मंगलवार को जानकारी दी। सीबीआई के अनुसार, कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में प्राइवेट कंपनी एसकेएस इस्पात एंड पावर लिमिटेड, उसके डायरेक्टर दीपक गुप्ता, आधिकारिक हस्ताक्षरकर्ता सत्य नारायण द्विवेदी और अमृत सिंह को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई। डायरेक्टर दीपक गुप्ता को 3 साल की कठोर कारावास और 10 लाख रुपए के जुर्माने की सजा दी गई है। इसके अलावा, कंपनी के आधिकारिक हस्ताक्षरकर्ता सत्य नारायण द्विवेदी को 2 साल की कठोर कारावास और 20 हजार रुपए का जुर्माना, जबकि अमृत सिंह को एक साल की कठोर कारावास और 10 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई गई है। वहीं कोर्ट ने प्राइवेट कंपनी पर 50 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है।

सीबीआई कोर्ट ने कोयला ब्लॉक आवंटन घोटाले में एक निजी कंपनी, डायरेक्टर और दो अन्य को दोषी ठहराया
सीबीआई कोर्ट ने कोयला ब्लॉक आवंटन घोटाले में एक निजी कंपनी, डायरेक्टर और दो अन्य को दोषी ठहराया

सीबीआई ने 4 सितंबर 2014 को आरोपियों के खिलाफ यह मामला दर्ज किया था। आरोप था कि आरोपी कंपनी और उसके डायरेक्टर समेत अन्य लोगों ने रावनवारा नॉर्थ कोयला ब्लॉक का गलत आवंटन हासिल करने के मकसद से वित्तीय नेट वर्थ, उत्पादन क्षमता, कंपनी के कब्जे वाली जमीन और पर्यावरण मंजूरी के बारे में आवेदन और फीडबैक फॉर्म में झूठे व गुमराह करने वाले दावे किए थे।
जांच के बाद सीबीआई ने 31 सितंबर 2016 को कंपनी के डायरेक्टर दीपक गुप्ता, सत्य नारायण द्विवेदी और अमृत सिंह के खिलाफ चार्जशीट दायर की। कोर्ट ने सुनवाई के बाद आरोपियों को दोषी ठहराया और उसी के अनुसार सजा सुनाई।