सोनीपत जमीन धोखाधड़ी मामला : एक और आरोपी गिरफ्तार, कुल संख्या 11 हुई

सोनीपत जमीन धोखाधड़ी मामला : एक और आरोपी गिरफ्तार, कुल संख्या 11 हुई

सोनीपत। हरियाणा में जमीन हड़पने के एक बड़े धोखाधड़ी के मामले में, राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की रोहतक टीम ने एक और आरोपी राजेश पुत्र राममेहर को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी 19 अगस्त, 2025 को पर्याप्त सबूतों के आधार पर की गई। राजेश को दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है, जिसमें उसने इस मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता का खुलासा किया है। यह मामला सोनीपत के सुल्तानपुर गांव में लगभग 12 एकड़ विवादित जमीन से जुड़ा है। इस मामले में पहले गिरफ्तार किए गए आरोपी राजेश जैन ने पूछताछ में बताया था कि उसने राजेश पुत्र राममेहर के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेज तैयार किए थे। इन दस्तावेजों के आधार पर ही उसने खुद को मदन मोहन पुत्र हेतराम बताकर, राजस्व अधिकारियों के साथ मिलीभगत से राजस्व रिकॉर्ड में इंतकाल नंबर 4571 दर्ज करवाया था। राजेश जैन ने इन फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल अदालतों में भी अपना हक साबित करने के लिए किया था।

सोनीपत जमीन धोखाधड़ी मामला : एक और आरोपी गिरफ्तार, कुल संख्या 11 हुई
सोनीपत जमीन धोखाधड़ी मामला : एक और आरोपी गिरफ्तार, कुल संख्या 11 हुई

महिला के गले से जंतर चोरी करने का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

महिला के गले से जंतर चोरी करने का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

लालसोट। पुलिस ने महिला के गले से सोने का जंतर तोड़कर चोरी करने के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।थानाधिकारी श्रीकिशन मीणा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान डिडवाना गांव निवासी 21 वर्षीय प्रशांत योगी के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ पहले से ही पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं।

घटना 26 जुलाई की है, जब डिडवाना गांव की करमा देवी रीको एरिया में भैंस चरा रही थीं। इस दौरान मुंह पर दुपट्टा बांधे दो युवक मोटरसाइकिल से आए और गणेश मंदिर का रास्ता पूछने के बहाने महिला के गले से सोने का जंतर तोड़कर फरार हो गए।

पीड़िता के बेटे विनोद कुमार जागा ने 11 अगस्त को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसपी सागर राणा के निर्देश पर गठित विशेष टीम पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया जंतर बरामद कर चुकी थी। अब फरार चल रहे मुख्य आरोपी प्रशांत को भी गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।