''टूर डी थार'' साइकिल रैली से दुनिया के पर्यटन नक्शे पर चमकेगा बीकानेर : अर्जुन राम मेघवाल

”टूर डी थार” साइकिल रैली से दुनिया के पर्यटन नक्शे पर चमकेगा बीकानेर : अर्जुन राम मेघवाल

''टूर डी थार'' साइकिल रैली से दुनिया के पर्यटन नक्शे पर चमकेगा बीकानेर : अर्जुन राम मेघवाल
”टूर डी थार” साइकिल रैली से दुनिया के पर्यटन नक्शे पर चमकेगा बीकानेर : अर्जुन राम मेघवाल

बीकानेर। 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री ने बुधवार को साइकिल रैली में हिस्सा लेकर स्वच्छता,पर्यावरण संरक्षण और पर्यटन बढ़ावा देने का संदेश दिया। पॉलिटेक्निक कॉलेज से जूनागढ़ तक आयोजित इस साइकिल रैली में हिस्सा लेते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के 75वें जन्मदिन पर 75 साइक्लिस्ट के साथ आयोजित यह साइकिल रैली पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश दे रही है।
केन्द्रीय कानून मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी के 75 वें जन्मदिवस पर हर वर्ग में उत्साह है। सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसके पहले दिन स्वच्छता का संदेश दिया जा रहा है। साइकिल रैली के जरिए जनता को अपना घर, गली, मोहल्ला, शहर को स्वच्छ रखने का संदेश दिया जा रहा है।हमें स्वच्छ भारत और विकसित भारत बनाना है। इसमें हर व्यक्ति का योगदान चाहिए।

साइकिलिंग के जरिए पर्यावरण संरक्षण का संदेश

केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि पूरे विश्व में कार्बन उत्सर्जन को कम करने के लिए साइकिलिंग को प्रमोट किया जा रहा है। वे जब कॉलेज में थे तब भी साइकिल से ही कॉलेज आया जाया करते थे। जब सांसद बने तो दो साल तक निवास से संसद तक और संसद से निवास तक साइकिल से ही आए और गए।
23 नवंबर 2025 को होगा ”टूर डी थार” साइकिल रैली का आयोजन
केंद्रीय कानून मंत्री मेघवाल ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त साइकिल रैली ”टूर डी फ्रांस” और ”टूर डी स्विस” की तर्ज पर ”टूर डी थार” साइकिल रैली का आयोजन आगामी 23 नवंबर को बीकानेर में प्रस्तावित है। खास बात ये कि इस साइकिल रैली की शुरुआत नौरंगदेसर में उसी स्थान से होगी जहां वर्ष 2023 में पीएम श्री नरेंद्र मोदी के बीकानेर आगमन पर साइकिलिस्टों ने प्रधानमंत्री को नौरंगदेसर में एस्कॉर्ट किया था।

''टूर डी थार'' साइकिल रैली से दुनिया के पर्यटन नक्शे पर चमकेगा बीकानेर : अर्जुन राम मेघवाल
”टूर डी थार” साइकिल रैली से दुनिया के पर्यटन नक्शे पर चमकेगा बीकानेर : अर्जुन राम मेघवाल

केन्द्रीय कानून मंत्री ने बताया कि ”टूर डी थार” साइकिल रैली भारतमाला पर बीकानेर के नौरंगदेसर से जोधपुर के ओसियां तक 300 किलोमीटर की होगी। इससे बीकानेर को अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन नक्शे पर स्थापित करने का मौका मिलेगा । इससे फिट इंडिया का मैसेज भी जाएगा। साइकिल भी प्रमोट होगी और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी जाएगा। उन्होने बताया कि इस साइकिल रैली में दुनिया भर से साइक्लिस्ट हिस्सा लेंगे। 100, 200 और 300 किलोमीटर के लिए अलग अलग रजिस्ट्रेशन किए जाएंगे।

साइकिल रैली में इनकी रही उपस्थिति

पॉलिटेक्निक कॉलेज से जूनागढ़ तक आयोजित इस साइकिल रैली में केंद्रीय कानून मंत्री के अलावा अंतर्राष्ट्रीय साइक्लिस्ट दयाला राम, जेठा राम गाट, सुरेन्द्र कुकणा, जिला खेल अधिकारी श्रवण भाम्भू, सुमन छाजेड़, विजय आचार्य, सत्यप्रकाश आचार्य, सुरेन्द्र सिंह शेखावत, श्याम सिंह हाडला, अशोक मीणा, अशोक प्रजापत, संतोषानंद, अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कैलाश सांदू, अति.पुलिस अधीक्षक शहर सौरभ तिवाड़ी,बीएसएफ इंस्पेक्टर सुभाष सिंह, सीएमएचओ डॉ पुखराज साद, पीडब्ल्यूडी एक्सईएन विमल गहलोत, राजेश गिरधर, सुरेश गुप्ता, मनोज बजाज, हिमांशु शर्मा, सुनीता हटीला, झमकू देवी, नरेन्द्र सिंह आबड़सर, कुणाल कोचर, पुखराज स्वामी, संपत पारीक, कमल गहलोत, सांगीलाल गहलोत, श्याम सुदंर चौधरी, प्रकाश मेघवाल, महावीर सिंह चारण, चंद्रमोहन जोशी समेत बड़ी संख्या में साइक्लिस्ट, बीएसएफ और पुलिस के जवानों ने हिस्सा लिया।

रिश्वतखोरी प्रकरण में फरार आरोपी स्टेनो प्रदीप कुमार ने किया आत्मसमर्पण, तीन दिन का पुलिस रिमांड मंजूर

रिश्वतखोरी प्रकरण में फरार आरोपी स्टेनो प्रदीप कुमार ने किया आत्मसमर्पण, तीन दिन का पुलिस रिमांड मंजूर

रिश्वतखोरी प्रकरण में फरार आरोपी स्टेनो प्रदीप कुमार ने किया आत्मसमर्पण, तीन दिन का पुलिस रिमांड मंजूर
रिश्वतखोरी प्रकरण में फरार आरोपी स्टेनो प्रदीप कुमार ने किया आत्मसमर्पण, तीन दिन का पुलिस रिमांड मंजूर

चंडीगढ़। 

राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, गुरुग्राम ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए रिश्वतखोरी के प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी प्रदीप कुमार, तत्कालीन स्टेनो, एसडीएम फिरोजपुर झिरका (जिला नूंह) को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 15 सितंबर 2025 को माननीय सीजेएम न्यायालय, नूंह में आत्मसमर्पण किया, जिसके बाद उसे हिरासत में लिया गया। मंगलवार को आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से उसे तीन दिन का पुलिस रिमांड प्रदान किया गया है।
गौरतलब है कि प्रदीप कुमार की गिरफ्तारी के लिए सतर्कता ब्यूरो ने 10,000 रुपये का नकद इनाम घोषित किया था। आरोपी द्वारा पूर्व में उच्च न्यायालय में जमानत याचिका भी दायर की गई थी, जिसे 20 मई 2025 को खारिज कर दिया गया था।

रिश्वतखोरी प्रकरण में फरार आरोपी स्टेनो प्रदीप कुमार ने किया आत्मसमर्पण, तीन दिन का पुलिस रिमांड मंजूर
रिश्वतखोरी प्रकरण में फरार आरोपी स्टेनो प्रदीप कुमार ने किया आत्मसमर्पण, तीन दिन का पुलिस रिमांड मंजूर

मामले की शुरुआत शिकायतकर्ता जुबैर निवासी फिरोजपुर झिरका, जिला नूंह की शिकायत से हुई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि जब वह एसडीएम कार्यालय, फिरोजपुर झिरका में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था, तभी उसकी मुलाकात रामपाल, सरपंच ग्राम पंचायत करहेड़ा, खंड नगीना से हुई। रामपाल ने अपनी फर्जी आठवीं कक्षा की अंकतालिका की जांच को अपने पक्ष में करवाने के लिए सहयोग माँगा। इस संबंध में पंचायत सचिव हसीन से बातचीत की गई। हसीन ने जांच को उच्च अधिकारियों से सरपंच के पक्ष में करवाने के बदले 3 लाख रुपये की रिश्वत माँगी।

एसीबी गुरुग्राम की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी हसीन को शिकायतकर्ता के फार्म हाउस पर रंगे हाथों रिश्वत राशि लेते हुए पकड़ा। इस आधार पर आरोपी के खिलाफ 6 फरवरी 2025 को धारा 7, 7ए, 8 और 13(1) बी सहपठित 13(2) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

सीबीआई अदालत ने 32 करोड़ रुपए के धोखाधड़ी मामले में कस्टम इंस्पेक्टर समेत दो को 5 साल की सजा सुनाई

सीबीआई अदालत ने 32 करोड़ रुपए के धोखाधड़ी मामले में कस्टम इंस्पेक्टर समेत दो को 5 साल की सजा सुनाई

सीबीआई अदालत ने 32 करोड़ रुपए के धोखाधड़ी मामले में कस्टम इंस्पेक्टर समेत दो को 5 साल की सजा सुनाई
सीबीआई अदालत ने 32 करोड़ रुपए के धोखाधड़ी मामले में कस्टम इंस्पेक्टर समेत दो को 5 साल की सजा सुनाई

विशाखापत्तनम।

सीबीआई अदालत ने 32 करोड़ रुपए के धोखाधड़ी मामले में कस्टम इंस्पेक्टर समेत दो व्यक्तियों को दोषी ठहराते हुए 5 साल जेल की सजा सुनाई है। मामले में कोर्ट ने बालाजी जनरल ट्रेडिंग कंपनी को भी दोषी पाया। इसके साथ ही, तीनों पर 5.53 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने बुधवार को फैसले के बारे में जानकारी दी।
यह मामला 20 साल पुराना है। सीबीआई ने इस मामले को 30 अगस्त 2005 को दर्ज किया था। आरोप था कि निजी व्यक्ति, पोलाकी जानकीराम ने दूसरे साथी के साथ मिलकर एक आपराधिक साजिश रची। इसके लिए जानकीराम ने अपना नाम बदलकर ‘पल्ला केशव राव’ रखा और फिर श्री बालाजी जनरल ट्रेडिंग कंपनी बनाई। इसके बाद, जानकीराम ने केशव राव के नाम से फर्जी हस्ताक्षर करके विशाखापत्तनम विशेष आर्थिक क्षेत्र (वीएसईजेड) से ट्रेडिंग लाइसेंस और आयात-निर्यात कोड हासिल किया। इसके साथ ही, सीमा शुल्क अधिनियम के तहत परिसर को वेयरहाउसिंग स्टेशन घोषित करने के लिए आवेदन किया।

सीबीआई अदालत ने 32 करोड़ रुपए के धोखाधड़ी मामले में कस्टम इंस्पेक्टर समेत दो को 5 साल की सजा सुनाई
सीबीआई अदालत ने 32 करोड़ रुपए के धोखाधड़ी मामले में कस्टम इंस्पेक्टर समेत दो को 5 साल की सजा सुनाई

आरोपों के अनुसार, पी. ​​जानकीराम ने केशव राव बनकर मालीगांव की तीन फर्मों से शुल्क मुक्त सामग्री खरीदी। इसके बाद उसने आरोपी कस्टम इंस्पेक्टर कालका रामदास और अन्य के साथ साजिश रचकर आयात-निर्यात नीति दिशानिर्देशों का उल्लंघन किया। उन्होंने इन सामग्रियों को मुंबई की फर्मों को एडवांस रिलीज ऑर्डर (एआरओ) के जरिए धोखाधड़ी से निर्यात के रूप में मंजूरी दी और इस तरह खरीदी गई सामग्री पर 32.28 करोड़ रुपए के उत्पाद शुल्क एवं सीमा शुल्क की धोखाधड़ी हुई।

जांच पूरी होने के बाद सीबीआई ने 29 अगस्त 2008 को मामले में चार्जशीट दाखिल किया। चार्जशीट के समय आरोपी कालका रामदास (कस्टम इंस्पेक्टर) विशाखापत्तनम में सहायक आयुक्त, सीमा शुल्क और केंद्रीय उत्पाद शुल्क कार्यालय में अधीक्षक थे। लंबी सुनवाई के बाद, कोर्ट ने इन आरोपियों को दोषी ठहराया और सजा सुनाई।अदालत के फैसले के बाद, दोषियों कालका रामदास और पोलाकी जानकीराम को विशाखापत्तनम सेंट्रल जेल भेज दिया गया।

बिहार : जमुई के खेल मैदान से बरामद हुआ धमकी भरा पर्चा, पुलिस ने शुरू की जांच

बिहार : जमुई के खेल मैदान से बरामद हुआ धमकी भरा पर्चा, पुलिस ने शुरू की जांच

बिहार : जमुई के खेल मैदान से बरामद हुआ धमकी भरा पर्चा, पुलिस ने शुरू की जांच
बिहार : जमुई के खेल मैदान से बरामद हुआ धमकी भरा पर्चा, पुलिस ने शुरू की जांच

जमुई। 

बिहार के जमुई जिले के चिहरा थाना क्षेत्र के एक खेल मैदान से एक धमकी भरा पर्चा बरामद किया गया है। इस हस्तलिखित पर्चे के ऊपर भाकपा माओवादी लिखा हुआ है।
पर्चे में मंत्री और चकाई के विधायक सुमित कुमार सिंह सहित कई लोगों को धमकी दी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

बताया जाता है कि बरमोरिया पंचायत के रक्खा टोला स्थित खेल मैदान में बुधवार को कई युवा फुटबॉल खेलने पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी नजर एक पर्चे और काले रंग के झंडे पर पड़ी। पर्चा लाल रंग से लिखा गया है।

पर्चे पर साफ तौर पर ‘भाकपा माओवादी’ लिखा है और कई नामों को सुधारने की नसीहत दी गई है, नहीं तो गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई है।

पर्चे के अंत में ‘लाल सलाम’ लिखा हुआ है। पर्चे में सुमित कुमार सिंह के लिए प्रचार नहीं करने की भी बात लिखी गई है।

बिहार : जमुई के खेल मैदान से बरामद हुआ धमकी भरा पर्चा, पुलिस ने शुरू की जांच
बिहार : जमुई के खेल मैदान से बरामद हुआ धमकी भरा पर्चा, पुलिस ने शुरू की जांच

वैसे यह पर्चा नक्सलियों ने ही रखा है, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस के अधिकारी भी इसमें शरारती तत्वों के हाथ होने की बात कर रहे हैं। सूचना पाकर चिहरा पुलिस मौके पर पहुंची और पर्चे के अलावा झंडा कब्जे में लिया।

पुलिस के मुताबिक, पर्चा एवं काला झंडा जब्त किया गया है। पर्चे की जांच की जा रही है। पर्चे के सबसे ऊपर भाकपा माओवादी लिखा है। इसके आगे लिखा है कि गगनपुर का अफजल अंसारी प्रशासन को खबर क्यों पहुंचाता है? सुधर जाओ नहीं तो मारे जाओगे। गड़ाई के नकुल और खटपोक के नरेश जो सामान आप लोगों को दिए थे, सो पहुंचा दीजिए बाल-बच्चा के साथ रहना है तब। कृष्णा मंडल आपसे हमलोगों को दो एके-47 चाहिए। तब, आपको चुनाव लड़ने देंगे। मधुपुर का मुस्तकीम और उसके साथ के लोग सुमित कुमार का प्रचार नहीं करना। इसके अलावा भी कई अन्य लोगों को धमकी दी गई है।

इसको लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा और दोषी को कानून के दायरे में लाया जाएगा।

पशु तस्करों ने की गोरखपुर के छात्र की हत्या, एक गिरफ्तार, जांच तेज

पशु तस्करों ने की गोरखपुर के छात्र की हत्या, एक गिरफ्तार, जांच तेज

पशु तस्करों ने की गोरखपुर के छात्र की हत्या, एक गिरफ्तार, जांच तेज

गोरखपुर। 

उत्तर प्रदेश में गोरखपुर के पिपराइच थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय छात्र दीपक गुप्ता की पशु तस्करों ने निर्मम हत्या कर दी। मृतक छात्र दीपक नीट की तैयारी कर रहा था और एक बेहतरीन क्रिकेटर भी था। पुलिस ने एक पशु तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है।
पिपराइच थाना क्षेत्र के महुआ चापी गांव में पशु तस्करों ने छात्र दीपक गुप्ता को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद तस्कर फरार हो गए, जिससे पूरे इलाके में दहशत और गुस्सा फैल गया है। घटना के बाद से परिवार सदमे में है और मुख्यमंत्री से दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं।

इस घटना के बाद से इलाके में तनाव बना हुआ है। ग्रामीणों ने तोड़फोड़ की और सड़क जाम कर दी थी। हालांकि, कई घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में किया था। वहीं, हत्या कर भागते समय पशु तस्करों की एक गाड़ी फंस गई थी। स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी गाड़ी को आग के हवाले कर दिया था। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार पशु तस्करों की तलाश में जुटी है।

परिजनों ने मृतक दीपक का अंतिम संस्कार बुधवार को किया, जिसके बाद गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। दीपक के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

पशु तस्करों ने की गोरखपुर के छात्र की हत्या, एक गिरफ्तार, जांच तेज

परिवार और ग्रामीण अब मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगा रहे हैं। उनकी मांग है कि हत्यारों का एनकाउंटर किया जाए, ताकि भविष्य में कोई अन्य युवक इस तरह की घटनाओं का शिकार न हो।

मृतक की मां सीमा गुप्ता ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “पुलिस की लापरवाही के कारण यह घटना हुई है।” उन्होंने दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है।

उन्होंने कहा कि पशु तस्कर गाय को लेकर जा रहे थे। इसी दौरान मेरे बेटे ने उन्हें देख लिया, तो आरोपी दूसरी गाड़ी में मेरे बेटे को उठा ले गए और उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने भी कोई सहायता नहीं की।

मृतक दीपक के पिता दुर्गेश गुप्ता ने बताया कि हम लोग घटनास्थल पर पहुंच गए थे। हम लोगों को देख पशु तस्कर दीपक को उठा ले गए और मारकर कुछ दूर फेंक दिया। घटना के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे, लेकिन उन लोगों की कोई सहायता नहीं की।

रेप केस में हरियाणवी एक्टर उत्तर कुमार गिरफ्तार

 रेप केस में हरियाणवी एक्टर उत्तर कुमार गिरफ्तार

रेप केस में हरियाणवी एक्टर उत्तर कुमार गिरफ्तार
रेप केस में हरियाणवी एक्टर उत्तर कुमार गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश पुलिस ने
  • हरियाणवी और यूपी देहात की फिल्‍मों के मशहूर एक्‍टर उत्तर कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। गाजियाबाद पुलिस ने रेप के आरोपी एक्‍टर को अमरोहा में उनके फार्म हाउस से अरेस्‍ट किया है। उत्तर कुमार पर एक एक्‍ट्रेस ने यौन शोषण का संगीन आरोप लगाया है। साल 2020 में पीड़‍ित ने उत्तर कुमार के साथ हरियाणवी वीडियो एल्बम ‘राजी बोल जा’ में काम किया था। आरोप है कि ‘धाकड़ छोरा’ के नाम से मशहूर एक्‍टर ने पीड़‍ित को फ‍िल्‍मों में काम देने और शादी का झांसा देकर शारीरिक यौन शोषण किया और धमकी भी दी।
गाजियाबाद पुलिस ने SC/ST एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था।
  • पीड़िता ने बीते दिनों लखनऊ में आत्मदाह की कोशिश कर ओरापी की गिरफ्तारी की मांग की थी। पुलिस ने बताया कि केस दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार था। यह मामला शालीमार गार्डन थाने में दर्ज है। पीड़िता एक 25 साल की हैं और हरियाणवी इंडस्‍ट्री का हिस्‍सा हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उत्तर कुमार से पूछताछ कर रही है।
‘2023 में सक्‍सेस पार्टी के बाद रेप किया, धमकी दी’
  • पीड़‍ित एक्‍ट्रेस का कहना है कि उत्तर कुमार के साथ अगस्त 2020 में म्‍यूजिक वीडियो की शूटिंग के दौरान उनकी मुलाकात हुई थी। इस गाने से दोनों को ही पॉपुलैरिटी मिली। एक्‍ट्रेस ने दावा किया है कि आरोपी ने उन्हें फिल्मों में बड़े रोल दिलाने और शादी का झांसा देकर भरोसा जीता, लेकिन उसके बाद लगातार शारीरिक यौन शोषण किया। शिकायत के मुताबिक, साल 2023 में एक फिल्म की सक्‍सेस पार्टी के बाद उत्तर कुमार ने पीड़‍ित संग रेप किया और फिर लगातार ब्लैकमेल भी किया। पीड़िता को जातिसूचक शब्द कहे गए और धमकी भी दी गई।
रेप केस में हरियाणवी एक्टर उत्तर कुमार गिरफ्तार
रेप केस में हरियाणवी एक्टर उत्तर कुमार गिरफ्तार
एक्‍ट्रेस ने जून में दर्ज करवाई थी श‍िकायत, जुलाई में दर्ज हुई एफआईआर
  • इसी साल जून 2025 में पीड़िता ने शालीमार गार्डन थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। इसके बाद FIR दर्ज नहीं होने पर, 2 जुलाई को एक्ट्रेस ने एक वीडियो जारी कर अपनी जान को खतरा बताया और उत्तर कुमार पर 3 साल तक यौन शोषण का आरोप लगाया। पुलिस ने 23 जुलाई को आखिरकार एफआईआर दर्ज की। लेकिन इसके बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर पीड़‍िता ने इसी महीने 6 सितंबर को लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास के पास आत्मदाह की कोश‍िश की। मौके पर मौजूद पुलिस ने समय रहते हालात पर काबू पाया था।
कौन हैं आरोपी एक्‍टर उत्तर कुमार
  • उत्तर कुमार को हरियाणवी और यूपी देहात इलाके में ‘धाकड़ छोरा’ जैसे गानों से जाना जाता है। उनका जन्म 7 अक्टूबर 1973 को गाजियाबाद में लोनी इलाके के बेहटा हाजीपुर गांव में हुआ है। उत्तर कुमार ने एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से एक्टिंग कोर्स किया है। उन्‍होंने अपने अब तक के करियर में 40 से अध‍िक फिल्मों में काम किया है। इनमें ‘अकड़’, ‘अकड़-2’, ‘लाट साहब’, ‘फक्कड़’, ‘मन्नु धाकड़ मैन’, ‘असर’, ‘विकास की बहू’, और ‘महासंग्राम’ शामिल हैं।
देहात कोतवाली पुलिस-सर्विलांस टीम ने तीन शातिर चोरों को अवैध हथियार समेत पकड़ा

 देहात कोतवाली पुलिस-सर्विलांस टीम ने तीन शातिर चोरों को अवैध हथियार समेत पकड़ा

देहात कोतवाली पुलिस-सर्विलांस टीम ने तीन शातिर चोरों को अवैध हथियार समेत पकड़ा
देहात कोतवाली पुलिस-सर्विलांस टीम ने तीन शातिर चोरों को अवैध हथियार समेत पकड़ा

सहारनपुर

  • थाना देहात कोतवाली पुलिस एवम सर्विलांस की संयुक्त टीम ने पकड़े 3 शातिर चोर
  • पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र-DIG अभिषेक सिंह के कड़े एक्शन के चलते
  • वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी एवम पुलिस अधीक्षक नगर व्योम बिंदल के दिशा निर्देश पर
  • थाना देहात कोतवाली प्रभारी सुबे सिंह ने अपनी पुलिस एवम सर्विलांस की संयुक्त टीम के सहयोग से शहर लेकर देहात तक चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले पकड़े 3 शातिर चोर
  • बड़े अपराधिक इतिहास वाले तीन शातिर चोर 2 देशी तमंचे/कारतूस एवम चोरी के अन्य सामान के साथ गिरफ्तार
  • जिसका खुलासा क्षेत्राधिकारी नगर/द्वितीय मनोज कुमार यादव ने आज एक पत्रकार वार्ता के दौरान किया

सहारनपुर

  • पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र-DIG अभिषेक सिंह के कड़े एक्शन के चलते व एसएसपी आशीष तिवारी एवम एसपी सिटी व्योम बिंदल के दिशा निर्देश पर इस समय चोरी/छिनैती/लूट/नकबजनी/डकैती एवम गौकशी की घटनाओं की रोकथाम हेतू जनपद पुलिस अपना काम तेजी के साथ कर रही है।
देहात कोतवाली पुलिस-सर्विलांस टीम ने तीन शातिर चोरों को अवैध हथियार समेत पकड़ा
देहात कोतवाली पुलिस-सर्विलांस टीम ने तीन शातिर चोरों को अवैध हथियार समेत पकड़ा
उनके इन्हीं दिशा निर्देशो के चलते
  • थाना देहात कोतवाली प्रभारी सुबे सिंह ने अपनी पुलिस एवम सर्विलांस की संयुक्त टीम के सहयोग से चैकिंग के दौरान पकड़े 3 शातिर चोर।तीनो शातिर चोर चेकिंग व घेराबंदी के दौरान अवैध असहले एवम चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार।जिसका खुलासा आज क्षेत्राधिकारी द्वितीय मनोज कुमार यादव ने पत्रकारों के सामने किया।आपको बता दें,कि इंस्पेक्टर सुबे सिंह अपनी पुलिस टीम उपनिरीक्षक एवम पुवांरका चौकी प्रभारी रविन्द्र धामा,सब इंस्पेक्टर अमनपाल सिंह,स्वाट टीम प्रभारी संजीव कुमार सहित अन्य एक बडी पुलिस टीम के साथ जनता रोड माता शाकुम्भरी यूनिवर्सिटी के पास चेकिंग/गस्त पर थे,
कि अचानक सामने से आ रहे
  • 3 संदिग्ध व्यक्ति चेकिंग करती पुलिस टीम को देखते ही पीछे की और भागने लगे,लेकिन साहसिक पुलिस एवम सर्विलांस टीम ने इन सभी का पीछा करते हुए घेराबंदी के दौरान इन्हे पकड़ लिया।पकड़े गए इन शातिर चोरों तहकीक पुत्र ताहिर, गुलशेर उर्फ गुल्लू पुत्र मेहरबान एवम अफजल पुत्र शमीम तीनों ही निवासी ग्राम मुगल माजरा के कब्जे से 2 देशी तमंचे,4 कारतूस,चोरी के 2 इन्वर्टर,8 बैटरे,1 वैल्डिंग मशीन,2 सोलर प्लेट एवम 2 मोबाइल फोन बरामद किए गये।पकड़े तीनों शातिर चोरो का अपराधिक इतिहास भी निकला चौंकाने वाला।जिसका खुलासा आज क्षेत्राधिकारी द्वितीय मनोज कुमार यादव ने पत्रकारों के साथ एक वार्ता के दौरान भी किया गया।
शिक्षक ने छात्र को सड़क पर लगाई मार

 शिक्षक ने छात्र को सड़क पर लगाई मार

शिक्षक ने छात्र को सड़क पर लगाई मार
शिक्षक ने छात्र को सड़क पर लगाई मार
छात्र का आरोप पेट दर्द होने के कारण छुट्टी ना मिलने पर स्कूल से भागा था,
  • शिक्षक ने बाजार में पीटा, जुलूस भी निकाला। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद सत्ता एक्सप्रेस जुगल किशोर पाठक जिला ब्यूरो दमोह जिले के पटेरा में संचालित शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के कक्षा नवमी के छात्र से शिक्षक के द्वारा मारने का वीडियो वायरल हो रहा है। छात्र ने आरोप लगाया है की शिक्षक ने उसे स्टेट बैंक के सामने सड़क पर मारपीट की और फिर उसका जुलूस भी निकाला। वीडियो में स्पष्ट नजर आ रहा है कि शिक्षक ने उसे मारा और अपराधी की तरह पकड़कर ले गया घटनाक्रम 30 अगस्त का है और अब यह मामला तूल पकड़ रहा है। छात्र ने मंगलवार को जनसुनवाई में कलेक्टर से भी इस मामले की शिकायत की है और इसके बाद शिक्षक को नोटिस देकर जांच शुरू की गई।
स्कूल की प्राचार्य वंदना भोज ने बताया कि मामला 30 अगस्त का है।
  • शासन के निर्देश है कि पेपर के बाद अगले पेपर की तैयारी के लिए कक्षाएं लगाई जाए, लेकिन छात्र विकास पाल बगैर अवकाश की अनुमति लिए स्कूल की बाउंड्री फांदकर भाग निकला। स्कूल के शिक्षक नवेंद्र अठया खोजते हुए एसबीआई में ब्रांच के पास सड़क पर पहुंचे, जहां छात्र भागने लगा। नवेंद्र अठया उसे पकड़ और स्कूल लेकर आ गए। अगले दिन रविवार को दिन पता चला कि छात्र से मारपीट एक वीडियो वायरल हो रहा है।
शिक्षक ने छात्र को सड़क पर लगाई मार
शिक्षक ने छात्र को सड़क पर लगाई मार
  • सोमवार को स्कूल आने के बाद उन्होंने शिक्षक नवेंद्र को नोटिस दिया ताकि मामले की सही जानकारी सामने आ सके। प्राचार्य ने बताया कि उन्होंने छात्र और उसके पेरेंट्स को स्कूल बुलाया था। उस समय उन्होंने कोई शिकायत नहीं की थी। हमने उनसे लिखित में बयान भी लिए, लेकिन मंगलवार को कुछ लोग छात्र को लेकर कलेक्टर के पहुंचे और शिकायत कर दी। प्राचार्य का कहना है कि हमने मामले की जांच शुरू कर दी है और अब छात्र उनके परिजन और शिक्षक के बयान दर्ज किये जा रहे हैं।
वहीं छात्र विकास का कहना है कि सुबह 10:00 बजे से 1:00 बजे तक पेपर था।
  • मेरे पेट में दर्द था। प्राचार्य से छुट्टी मांगी लेकिन छुट्टी नहीं मिली, इसलिए मैं वहां से भाग निकला। बाद में शिक्षक नवेंद्र अठया आए और मेरे साथ मारपीट करते हुए मेरा जुलूस निकाल दिया।
    वही इस संदर्भ में नवेंद्र ने बताया कि छात्र को मारा नही है बस पकड़कर स्कूल लाया था ,छात्र बिना अवकाश किये स्कूल से भगा था,
    आखिर प्रयोगशाला शिक्षक अपनी प्रयोगशाला छोड़ छात्र को पकड़ने भागे, देखना होगा कि स्कूल प्रभारी कहा तक निष्पक्ष जांच करती है या नोटिस और जवाब के बाद मामले को यही दबा दिया जाता है ,वीडियो में स्पष्ट तौर पर शिक्षक के मारपीट और छात्र के साथ किया गया व्यवहार साफ देखा जा सकता है ।
बाल श्रम मुक्त उत्तर प्रदेश के लिए श्रम विभाग द्वारा चलाया अभियान

बाल श्रम मुक्त उत्तर प्रदेश के लिए श्रम विभाग द्वारा चलाया अभियान

बाल श्रम मुक्त उत्तर प्रदेश के लिए श्रम विभाग द्वारा चलाया अभियान
बाल श्रम मुक्त उत्तर प्रदेश के लिए श्रम विभाग द्वारा चलाया अभियान
मुज़फ्फरनगर।
  • माननीय जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के आदेश अनुसार सहायक श्रम आयुक्त देवश सिंह के निर्देशनमें श्रम प्रवर्तन अधिकारी सुश्री शालू राणा थाना ए एच टी प्रभारी सर्वेश कुमार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संयुक्त टीम द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर में बाल श्रम मुक्त अभियान चलाया गया जिसमें श्रम प्रवर्तन अधिकारी द्वारा आठ सेवायोजकों को निरीक्षण टिप्पणी देते हुए कानूनी कार्यवाही अमल में लाई गई सहायक श्रम आयुक्त देवेश सिंह ने कहा कोई भी सेवायोजक 18 वर्ष से कम आयु के बालक से प्रतिष्ठान पर किसी भी प्रकार का कार्य न कराये बालक का सर्वप्रथम अधिकार शिक्षा पर है
बाल श्रम मुक्त उत्तर प्रदेश के लिए श्रम विभाग द्वारा चलाया अभियान
बाल श्रम मुक्त उत्तर प्रदेश के लिए श्रम विभाग द्वारा चलाया अभियान
यदि कोई भी सेवायोजक बालक से कार्य कराता हुआ पाया जाता है
  • उसके विरुद्ध बाल श्रम अधिनियम 1986 के तहत कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी इसलिए सभी से आग्रह है सभी बच्चों को पढ़ने की उम्र में शिक्षा दिलाय ना की काम कराये संस्था एक्सेस टू जस्टिस जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन ग्रामीण समाज विकास केंद्र प्रोजेक्ट लीडर गजेंद्र सिंह ने कहा संस्था सदैव बालहित के मुद्दों पर प्रशासन के साथ है अभियान को सफल बनाने में थाना ए एच टी टीम से सब इंस्पेक्टर जगत सिंह सब इंस्पेक्टर खुशवीर सिंह हेड कांस्टेबल अमरजीत सिंह जी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पैरालीगल वालंटियर गौरव मालिक आदि लोगों का सहयोग रहा
पेड़ पर फंदे से लटका मिला दो दिन से लापता युवक का शव, मानस‍िक रूप से था बीमार

पेड़ पर फंदे से लटका मिला दो दिन से लापता युवक का शव, मानस‍िक रूप से था बीमार

पेड़ पर फंदे से लटका मिला दो दिन से लापता युवक का शव, मानस‍िक रूप से था बीमार
पेड़ पर फंदे से लटका मिला दो दिन से लापता युवक का शव, मानस‍िक रूप से था बीमार

सिलहरी।

  • पिछले दो दिन से लापता युवक का शव शुक्रवार सुबह गांव के बाहर पेड़ पर फंदे से लटका मिला। उसका शव काफी खराब हो गया था। उसमें दुर्गंध आ रही थी। जब सुबह गांव के लोग खेतों की ओर गए तब उन्होंने युवक का शव फंदे से लटका देखा। इसकी सूचना पर थाना पुलिस भी पहुंच गई। स्वजन ने बताया कि युवक मानसिक रूप से बीमार था। उसका बरेली से उपचार चल रहा था। पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। स्वजन ने कोई आरोप प्रत्यारोप नहीं लगाया है।
  • मूसाझाग थाना क्षेत्र क्षेत्र के गांव गिधौल निवासी 30 वर्षीय अवधेश पुत्र यादराम खेतीबाड़ी करता था। स्वजन के मुताबिक अवधेश तीन भाइयों में मझला था। उसके दो भाई बाहर रहकर काम करते हैं। अवधेश की शादी हुई थी लेकिन काफी समय पहले उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। उसके बाद से अवधेश की मानसिक स्थिति ठीक नहीं चल रही थी। उसके भाई जोगराज की पत्नी सविता ने बताया कि वह मानसिक रूप से बीमार था। उसका बरेली से उपचार चल रहा था। इससे वह अक्सर अपने घर पर रह रहा था। वह बुधवार को अचानक घर से निकलकर चला गया था। उसके बाद से युवक का कुछ पता नहीं चला रहा था। तब से स्वजन भी उसे तलाश कर रहे थे।
पेड़ पर फंदे से लटका मिला दो दिन से लापता युवक का शव, मानस‍िक रूप से था बीमार
पेड़ पर फंदे से लटका मिला दो दिन से लापता युवक का शव, मानस‍िक रूप से था बीमार
शुक्रवार सुबह गांव के कुछ खेतों की ओर गए।
  • तब उन्हें झाड़ियों में कुछ दुर्गंध आती महसूस हुई। उन्होंने नजदीक जाकर देखा तो वहां अवधेश का शव फंदे से लटका हुआ था। इसकी सूचना पर गांव के तमाम लोग पहुंच गए और उन्होंने थाना पुलिस को भी सूचनरा देकर बुला लिया, जिससे एसओ मान बहादुर सिंह पुलिस टीम लेकर आ गए। उन्होंने ग्रामीणों की मदद से युवक के शव को फंदे से उतरवाया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोपहर के समय उसका पोस्टमार्टम कराया गया। स्वजन भी इसको आत्महत्या मान रहे हैं। उन्होंने कोई तहरीर नहीं दी है।