छात्र का आरोप पेट दर्द होने के कारण छुट्टी ना मिलने पर स्कूल से भागा था,
शिक्षक ने बाजार में पीटा, जुलूस भी निकाला। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद सत्ता एक्सप्रेस जुगल किशोर पाठक जिला ब्यूरो दमोह जिले के पटेरा में संचालित शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के कक्षा नवमी के छात्र से शिक्षक के द्वारा मारने का वीडियो वायरल हो रहा है। छात्र ने आरोप लगाया है की शिक्षक ने उसे स्टेट बैंक के सामने सड़क पर मारपीट की और फिर उसका जुलूस भी निकाला। वीडियो में स्पष्ट नजर आ रहा है कि शिक्षक ने उसे मारा और अपराधी की तरह पकड़कर ले गया घटनाक्रम 30 अगस्त का है और अब यह मामला तूल पकड़ रहा है। छात्र ने मंगलवार को जनसुनवाई में कलेक्टर से भी इस मामले की शिकायत की है और इसके बाद शिक्षक को नोटिस देकर जांच शुरू की गई।
स्कूल की प्राचार्य वंदना भोज ने बताया कि मामला 30 अगस्त का है।
शासन के निर्देश है कि पेपर के बाद अगले पेपर की तैयारी के लिए कक्षाएं लगाई जाए, लेकिन छात्र विकास पाल बगैर अवकाश की अनुमति लिए स्कूल की बाउंड्री फांदकर भाग निकला। स्कूल के शिक्षक नवेंद्र अठया खोजते हुए एसबीआई में ब्रांच के पास सड़क पर पहुंचे, जहां छात्र भागने लगा। नवेंद्र अठया उसे पकड़ और स्कूल लेकर आ गए। अगले दिन रविवार को दिन पता चला कि छात्र से मारपीट एक वीडियो वायरल हो रहा है।
शिक्षक ने छात्र को सड़क पर लगाई मार
सोमवार को स्कूल आने के बाद उन्होंने शिक्षक नवेंद्र को नोटिस दिया ताकि मामले की सही जानकारी सामने आ सके। प्राचार्य ने बताया कि उन्होंने छात्र और उसके पेरेंट्स को स्कूल बुलाया था। उस समय उन्होंने कोई शिकायत नहीं की थी। हमने उनसे लिखित में बयान भी लिए, लेकिन मंगलवार को कुछ लोग छात्र को लेकर कलेक्टर के पहुंचे और शिकायत कर दी। प्राचार्य का कहना है कि हमने मामले की जांच शुरू कर दी है और अब छात्र उनके परिजन और शिक्षक के बयान दर्ज किये जा रहे हैं।
वहीं छात्र विकास का कहना है कि सुबह 10:00 बजे से 1:00 बजे तक पेपर था।
मेरे पेट में दर्द था। प्राचार्य से छुट्टी मांगी लेकिन छुट्टी नहीं मिली, इसलिए मैं वहां से भाग निकला। बाद में शिक्षक नवेंद्र अठया आए और मेरे साथ मारपीट करते हुए मेरा जुलूस निकाल दिया। वही इस संदर्भ में नवेंद्र ने बताया कि छात्र को मारा नही है बस पकड़कर स्कूल लाया था ,छात्र बिना अवकाश किये स्कूल से भगा था, आखिर प्रयोगशाला शिक्षक अपनी प्रयोगशाला छोड़ छात्र को पकड़ने भागे, देखना होगा कि स्कूल प्रभारी कहा तक निष्पक्ष जांच करती है या नोटिस और जवाब के बाद मामले को यही दबा दिया जाता है ,वीडियो में स्पष्ट तौर पर शिक्षक के मारपीट और छात्र के साथ किया गया व्यवहार साफ देखा जा सकता है ।
बाल श्रम मुक्त उत्तर प्रदेश के लिए श्रम विभाग द्वारा चलाया अभियान
मुज़फ्फरनगर।
माननीय जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के आदेश अनुसार सहायक श्रम आयुक्त देवश सिंह के निर्देशनमें श्रम प्रवर्तन अधिकारी सुश्री शालू राणा थाना ए एच टी प्रभारी सर्वेश कुमार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संयुक्त टीम द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर में बाल श्रम मुक्त अभियान चलाया गया जिसमें श्रम प्रवर्तन अधिकारी द्वारा आठ सेवायोजकों को निरीक्षण टिप्पणी देते हुए कानूनी कार्यवाही अमल में लाई गई सहायक श्रम आयुक्त देवेश सिंह ने कहा कोई भी सेवायोजक 18 वर्ष से कम आयु के बालक से प्रतिष्ठान पर किसी भी प्रकार का कार्य न कराये बालक का सर्वप्रथम अधिकार शिक्षा पर है
बाल श्रम मुक्त उत्तर प्रदेश के लिए श्रम विभाग द्वारा चलाया अभियान
यदि कोई भी सेवायोजक बालक से कार्य कराता हुआ पाया जाता है
उसके विरुद्ध बाल श्रम अधिनियम 1986 के तहत कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी इसलिए सभी से आग्रह है सभी बच्चों को पढ़ने की उम्र में शिक्षा दिलाय ना की काम कराये संस्था एक्सेस टू जस्टिस जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन ग्रामीण समाज विकास केंद्र प्रोजेक्ट लीडर गजेंद्र सिंह ने कहा संस्था सदैव बालहित के मुद्दों पर प्रशासन के साथ है अभियान को सफल बनाने में थाना ए एच टी टीम से सब इंस्पेक्टर जगत सिंह सब इंस्पेक्टर खुशवीर सिंह हेड कांस्टेबल अमरजीत सिंह जी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पैरालीगल वालंटियर गौरव मालिक आदि लोगों का सहयोग रहा
पेड़ पर फंदे से लटका मिला दो दिन से लापता युवक का शव, मानसिक रूप से था बीमार
सिलहरी।
पिछले दो दिन से लापता युवक का शव शुक्रवार सुबह गांव के बाहर पेड़ पर फंदे से लटका मिला। उसका शव काफी खराब हो गया था। उसमें दुर्गंध आ रही थी। जब सुबह गांव के लोग खेतों की ओर गए तब उन्होंने युवक का शव फंदे से लटका देखा। इसकी सूचना पर थाना पुलिस भी पहुंच गई। स्वजन ने बताया कि युवक मानसिक रूप से बीमार था। उसका बरेली से उपचार चल रहा था। पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। स्वजन ने कोई आरोप प्रत्यारोप नहीं लगाया है।
मूसाझाग थाना क्षेत्र क्षेत्र के गांव गिधौल निवासी 30 वर्षीय अवधेश पुत्र यादराम खेतीबाड़ी करता था। स्वजन के मुताबिक अवधेश तीन भाइयों में मझला था। उसके दो भाई बाहर रहकर काम करते हैं। अवधेश की शादी हुई थी लेकिन काफी समय पहले उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। उसके बाद से अवधेश की मानसिक स्थिति ठीक नहीं चल रही थी। उसके भाई जोगराज की पत्नी सविता ने बताया कि वह मानसिक रूप से बीमार था। उसका बरेली से उपचार चल रहा था। इससे वह अक्सर अपने घर पर रह रहा था। वह बुधवार को अचानक घर से निकलकर चला गया था। उसके बाद से युवक का कुछ पता नहीं चला रहा था। तब से स्वजन भी उसे तलाश कर रहे थे।
पेड़ पर फंदे से लटका मिला दो दिन से लापता युवक का शव, मानसिक रूप से था बीमार
शुक्रवार सुबह गांव के कुछ खेतों की ओर गए।
तब उन्हें झाड़ियों में कुछ दुर्गंध आती महसूस हुई। उन्होंने नजदीक जाकर देखा तो वहां अवधेश का शव फंदे से लटका हुआ था। इसकी सूचना पर गांव के तमाम लोग पहुंच गए और उन्होंने थाना पुलिस को भी सूचनरा देकर बुला लिया, जिससे एसओ मान बहादुर सिंह पुलिस टीम लेकर आ गए। उन्होंने ग्रामीणों की मदद से युवक के शव को फंदे से उतरवाया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोपहर के समय उसका पोस्टमार्टम कराया गया। स्वजन भी इसको आत्महत्या मान रहे हैं। उन्होंने कोई तहरीर नहीं दी है।
जलवायु परिवर्तन प्रोजेक्ट से मिल रही पर्यावरण चेतना : इन्दिरा गुप्ता
लालसोट।
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ लालसोट और यूनिसेफ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित क्लाइमेट चेंज प्रोजेक्ट कार्यक्रम के दौरान मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी (समग्र शिक्षा) दौसा इन्दिरा गुप्ता ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से पर्यावरण चेतना को बल मिल रहा है। उन्होंने लोगों से सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बंद कर कपड़े और जूट के बैग अपनाने की अपील की। कार्यक्रम में संस्थापन अधिकारी मीठालाल मीणा ने इस पहल की सराहना की। महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय रेलवे स्कूल दौसा सहित जिले के विभिन्न विद्यालयों और कार्यालयों में भी इसी प्रकार के आयोजन हुए। डिस्ट्रिक्ट क्लाइमेट कॉर्डिनेटर महेन्द्र कुमार साहू (व्याख्याता, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डोब रामगढ़ पचवारा) ने बताया कि जलवायु परिवर्तन के तहत निरंतर जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।
जलवायु परिवर्तन प्रोजेक्ट से मिल रही पर्यावरण चेतना : इन्दिरा गुप्ता
विद्यालय प्रधानाचार्य पूनीलाल मीणा ने विद्यार्थियों व स्टाफ से सिंगल यूज प्लास्टिक कम से कम उपयोग करने का आह्वान किया। व्याख्याता द्वारका प्रसाद शर्मा (राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कालुवास) ने सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभाव और प्रबंधन पर प्रकाश डाला। इस दौरान विद्यार्थियों और कार्मिकों ने सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की शपथ भी ली। स्टेट कॉर्डिनेटर श्रीकांत शर्मा ने मिशन लाइफ, सौर ऊर्जा और जलवायु परिवर्तन प्रोजेक्ट से जुड़े कार्यक्रमों की
इंदौर : ट्रक हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई तीन, 12 घायलों का इलाज जारी
इंदौर ।
मध्य प्रदेश में इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम हुए भीषण ट्रक हादसे में मरने वालों की संख्या तीन हो गई है, जबकि 12 लोगों का इलाज चल रहा है। ट्रक हादसे में सोमवार को दो लोगों की मौत हुई थी। वहीं, इलाज के दौरान एक अन्य युवक की मौत हो गई। मृतकों के नाम कैलाश, लक्ष्मीचंद और महेश हैं। वहीं, 12 घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, रामचंद्र नगर चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रक ने दो मोटरसाइकिल सवारों को अपनी चपेट में ले लिया और उन्हें घसीटते हुए आगे बढ़ता रहा। लोगों ने ट्रक को रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक रुका नहीं और गणपति चौराहे पर भी कई राहगीरों को रौंद दिया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि ट्रक इतनी तेज रफ्तार में था कि सामने आने वाले हर वाहन और व्यक्ति को कुचलता चला गया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि ट्रक चालक नशे में था, जिसके कारण यह भीषण हादसा हुआ। चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
इंदौर : ट्रक हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई तीन, 12 घायलों का इलाज जारी
हादसे के बाद स्थानीय लोग बेहद आक्रोशित नजर आए। उन्होंने मांग की है कि मुख्य मार्गों पर रफ्तार पर लगाम लगाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। फिलहाल प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया है। हादसे की गंभीरता को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। इंदौर के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि घायलों को पांच अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, और हादसे की पूरी जांच के लिए टीम का गठन किया गया है। जांच में सामने आया कि ट्रक ड्राइवर नशे की हालत में था। तीन चेक पोस्ट तोड़कर ट्रक चौराहे पर पहुंची थी। उन्होंने बताया कि ट्रक में फंसी मोटरसाइकिल से चिंगारियां निकलीं और विस्फोट होने से ट्रक में आग लग गई थी। देखते ही देखते ट्रक आग की लपटों से घिर गया था। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया था।
ब्यावर : ग्राम विकास अधिकारी अखिलेश कुमार 6000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
ब्यावर।
एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी चौकी स्पेशल यूनिट अजमेर द्वारा मंगलवार को भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई की। इसमें ग्राम विकास अधिकारी आरोपी अखिलेश कुमार को परिवादी से 6000 रुपए की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि एसीबी चौकी स्पेशल यूनिट अजमेर को एक लिखित शिकायत इस आशय की मिली कि परिवादी के ग्राम पंचायत द्वारा की-मैन के पद पर नियूक्त होने से उसके माह जुलाई/अगस्त 2025 का प्रतिमाह 12000 रुपये के हिसाब से कुल 24000 रुपये का वेतन जमा करवाया जाना है। इसके लिए आरोपी अखिलेश कुमार द्वारा परिवादी से प्रतिमाह 3000 रुपए के हिसाब से कुल 2 माह के वेतन के बदले मे 6000 रुपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है।
ब्यावर : ग्राम विकास अधिकारी अखिलेश कुमार 6000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
इस पर अजमेर रेन्ज के उप महानिरीक्षक पुलिस द्वितीय अनिल कयाल के सुपरविजन मे एसीबी चौकी स्पेशल यूनिट अजमेर की प्रभारी श्रीमती वन्दना भाटी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में दिनांक 12.09.25 को रिश्वत राशि मांग का सत्यापन करवाया गया तो आरोपी द्वारा कुल 6000 रुपए रिश्वत राशि की मांग किया जाना पाया गया। दिनांक 16.09.2025 को अग्रिम ट्रेप कार्यवाही करते हुए ट्रेप कर्ता अधिकारी राकेश कुमार वर्मा उप अधीक्षक पुलिस द्वारा आरोपी अखिलेश कुमार ग्राम विकास अधिकारी को परिवादी से 6000 की रुपये रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी से पूछताछ एवं कार्रवाई जारी है। एसीबी द्वारा मामले मे भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा।
पंजाब: मोगा पुलिस ने हेरोइन के साथ दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया
मोगा ।
पंजाब में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत मोगा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की। मोगा सीआईए स्टाफ ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो नशा तस्करों को 275 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।डीएसपी सुख अमृतपाल सिंह रंधावा ने इस कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि सीआईए स्टाफ की टीम सोमवार को गश्त पर थी, तभी एक मुखबिर से सूचना मिली कि एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक नशा लेकर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी की और संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली। जांच के दौरान वाहन से 275 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर ही हेरोइन और मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान करमजीत सिंह और बलविंदर सिंह के रूप में हुई। दोनों आरोपी मोगा के रहने वाले हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि दोनों के खिलाफ पहले कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। पुलिस ने इस संबंध में थाना सिटी मोगा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पंजाब: मोगा पुलिस ने हेरोइन के साथ दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया
डीएसपी रंधावा ने आगे बताया कि दोनों आरोपियों को मंगलवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपियों को नशे की यह खेप कहां से मिली और इसका नेटवर्क किन-किन इलाकों तक फैला है। इससे पहले, फरीदकोट जिले की सदर थाना पुलिस ने 9 सितंबर को 12.1 किलोग्राम हेरोइन के साथ दो ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई दो हफ्ते से अधिक समय तक चले सुनियोजित अभियान का हिस्सा थी। हेरोइन झारीवाला गांव से बरामद की गई, जो संभवतः पाकिस्तान से ड्रोन या गुप्त तरीकों से लाई गई थी। तस्करों के मोबाइल फोन और अन्य सामान भी जब्त किए गए। पंजाब पुलिस की ओर से की जा रही ये कार्रवाईयां पंजाब को नशा मुक्त बनाने के मुख्यमंत्री भगवंत मान के ‘युद्ध नशा विरुद्ध’ अभियान का हिस्सा है। मार्च 2025 से अब तक इस अभियान में 17,957 मामले दर्ज किए गए, 27,796 तस्कर गिरफ्तार हुए और 1,129 किलोग्राम हेरोइन सहित अन्य नशीले पदार्थ बरामद किए गए।
मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने 2.50 करोड़ रुपए की लूट का किया खुलासा, एक गिरफ्तार
मुंबई ।
मुंबई के गिरगांव में हुई 2.50 करोड़ रुपए की लूट का मुंबई क्राइम ब्रांच यूनिट 2 ने खुलासा कर दिया है। टीम ने लूट के आरोपी इब्राहिम शेख को मध्य प्रदेश के इंदौर से गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी ने बताया कि खुफिया जानकारी और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर लूटकांड के मास्टरमाइंड शेख को गिरफ्तार किया गया। शेख के पास से लूट के 29.50 लाख रुपए भी बरामद हुए हैं। आरोपी मुंब्रा का रहने वाला है और घटना के बाद से फरार चल रहा था। जांच में पता चला कि इब्राहिम ने अपने लहसुन के कारोबार में हुए घाटे को पूरा करने के लिए लूट की योजना बनाई थी। यह लूट 10 सितंबर को हुई थी। उसे किसी ने पिंटू के पैसा लाने की जानकारी पहले ही दे दी थी, जिसके बाद उसने लूट की योजना बनाई थी। इब्राहिम ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर एक फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी बैजनाथ उर्फ पिंटू यादव की कार को रोककर उस पर हमला कर उसे बेहोश कर दिया था। आरोपी पिंटू के बेहोश होने के बाद उसके हाथ-पैर बांधकर 2.50 करोड़ रुपए लूटकर फरार हो गए थे।
मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने 2.50 करोड़ रुपए की लूट का किया खुलासा, एक गिरफ्तार
फाइनेंस कंपनी के मालिक नारायण हरि महावीर प्रसाद हालन ने वीपी रोड पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया था कि उसका कर्मचारी पिंटू पैसा लेकर जा रहा था। इस दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने गिरगांव में एक निर्माणाधीन इमारत के नीचे रुपए लूट लिए। अस्पताल में जब पिंटू को होश आया तो उसने पूरे मामले की जानकारी दी। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई। इसके बाद मुंबई क्राइम ब्रांच यूनिट 2 ने मुखबिर की सूचना, सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल्स के आधार पर इब्राहिम शेख को मध्य प्रदेश के इंदौर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इब्राहिम से पूछताछ कर रही है और उसका आपराधिक रिकॉर्ड भी पता कर रही है। यह भी पता किया जा रहा है कि इससे पहले वह किन-किन घटनाओं में शामिल था और उसके गिरोह में कितने लोग शामिल हैं और वे सब कहां हैं। पुलिस उस व्यक्ति की भी तलाश कर रही है, जिसने पिंटू की जानकारी दी थी।
देहरादून में घूमती मिली दो संदिग्ध महिलाएं, पुलिस ने की पूछताछ तो सामने आया ऐसा सच मच गया हड़कंप
देहरादून।
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में दो संदिग्ध महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में पता चला कि दोनों घुसपैठ कर भारत में आई हैं। घुसपैठ कर भारतीय सीमा में दाखिल हुई दो बांग्लादेशी महिलाओं को दून पुलिस ने आइएसबीटी क्षेत्र चंद्रबनी से गिरफ्तार किया है। दोनों महिलाएं पिछले छह माह से क्षेत्र में रह रही थी। इससे पहले वह दिल्ली में भी रहकर आई हैं। गिरफ्तार बांग्लादेशी महिलाओं की पहचान यासमीन निवासी होल्डिंग शहीद मिया कालोनी, ग्राम तेर रतन पोस्ट सिलहट सदर, सिलहट नगर निगम सिलहट बांग्लादेश व राशिदा बेगम निवासी ग्राम रामों थाना व जिला चटग्राम बांग्लादेश के रूप में हुई है। दून पुलिस अब तक सात बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफतार कर चुकी है।ऑपरेशन कालनेमि
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि धर्म के नाम पर लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ करने वाले तथा छदम वेष धारण कर लोगों को भय व लोभ दिखाकर ठगने वाले फर्जी बाबाओं के विरुद्ध ऑपरेशन कालनेमि के तहत सभी थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्र में गहनता से चेकिंग के निर्देश जारी किए गए हैँ।
देहरादून में घूमती मिली दो संदिग्ध महिलाएं, पुलिस ने की पूछताछ तो सामने आया ऐसा सच मच गया हड़कंप
पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र में स्थानीय पुलिस, एलआइयू व एसओजी की संयुक्त टीम ने अभियान के दौरान पूजा विहार चंद्रबनी क्षेत्र से दो संदिग्ध महिलाओं को गिरफ्तार किया। गहनता से पूछताछ करने व तलाशी लेने पर दोनों महिलाओं का बाग्लादेश की नागरिक होना प्रकाश में आया। दोनों महिलाओं ने अवैध रूप से पश्चिमी बंगाल सीमा से भारतीय सीमा में घुसपैठ करना स्वीकार किया। दोनों महिलाओं के पास से उनके बांग्लादेशी परिचय पत्र व परिवार रजिस्टर का विवरण बरामद किया गया। जिसके आधार पर दोनों बाग्लादेशी महिलाओं को नियमानुसार बाग्लादेश डिपोर्ट करने के संबंध कार्रवाई की जा रही है।
एसएसपी ने बताया कि
आपेरशन कालनेमि के के तहत पूर्व में भी देहरादून में अवैध रूप से निवास कर रहे पांच बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार कर डिपोर्ट करते हुए अब तक सात बांग्लादेशी नागरिकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा गया है। गिरफ्तार दो बांग्लादेशी महिला नागरिकों के विरुद्ध नियम अनुसार कार्रवाई करते हुए उनको डिपोर्ट किया जाएगा।
मुजफ्फरनगर के खालापार में नाबालिगों का गैंग, चाकू-बेल्ट लेकर फैला रहे दहशत, पुलिस पर कार्रवाई न करने के आरोप
मुजफ्फरनगर।
शहर के मोहल्ला खालापार थाने के पास इन दिनों कुछ नव युवक और नाबालिग बच्चे जमावड़ा लगाकर खुलेआम माहौल बिगाड़ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि ये बच्चे हाथों में चैन वाले चाकू और बेल्ट लेकर सड़कों पर गाली-गलौज करते हैं और ग्रुप बनाकर राहगीरों से मारपीट तक कर देते हैं। लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद चौकी इंचार्ज ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।क्षेत्रवासियों का कहना है कि
मुजफ्फरनगर के खालापार में नाबालिगों का गैंग, चाकू-बेल्ट लेकर फैला रहे दहशत, पुलिस पर कार्रवाई न करने के आरोप
इस वजह से आमजन में भय का माहौल है और मोहल्ले में बच्चों व महिलाओं का निकलना तक मुश्किल हो गया है। नाराज़ लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि थाना पुलिस स्तर पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो वे सीधे एसएसपी से मिलकर इस समस्या का समाधान कराने की मांग करेंगे। प्रकरण को लेकर चौकी प्रभारी लोकेश गौतम से स्थानीय लोग नाराज।।