मेरठ पुलिस ने सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट करने वाले युवक को गिरफ्तार किया

मेरठ । उत्तर प्रदेश पुलिस त्योहारों के बीच आपत्तिजनक कमेंट और पोस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रख रही है। इसी क्रम में मेरठ में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में युवक को पकड़ा गया है। आरोपी की पहचान 19 वर्षीय तुषार चौहान के रूप में हुई है, जो थाना गंगानगर क्षेत्र के गंगा ग्रीन सिटी फेस-2 का निवासी है। यह घटना 30 सितंबर को सामने आई, जब तुषार चौधरी के इंस्टाग्राम आईडी से एक वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में कथित तौर पर ‘पैगंबर’ और ‘अल्लाह’ के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई थीं। वीडियो के वायरल होने के बाद फरदीन नाम के व्यक्ति ने ब्रह्मपुरी थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया और आरोपी तुषार चौहान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से वह मोबाइल फोन भी बरामद किया, जिससे वीडियो पोस्ट किया गया था।

मेरठ पुलिस ने सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट करने वाले युवक को गिरफ्तार किया
मेरठ पुलिस ने सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट करने वाले युवक को गिरफ्तार किया

मेरठ के एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो में युवक की तरफ से अभद्र टिप्पणियां की गई थीं, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुईं। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। वर्तमान में आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई जारी है।
यह मामला ऐसे समय आया है, जब उत्तर प्रदेश में ‘आई लव मोहम्मद’ के पोस्टर को लेकर विवाद है। नवरात्रि के बीच पिछले कुछ हफ्तों में राज्य के कई अलग-अलग हिस्सों में यह पोस्टर देखे गए। विशेष रूप से बरेली में पोस्टर विवाद के बीच हंगामा हुआ था, जहां स्थिति को संभालने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।
बरेली के अलावा कानपुर, उन्नाव, औरेया और महराजगंज जैसे इलाकों में पोस्टर नजर आए। ‘आई लव मोहम्मद’ पर विवाद उस समय और बढ़ा, जब जगह-जगह हिंदू पक्ष की तरफ से ‘आई लव महादेव’ के पोस्टर जारी हुए। फिलहाल, पुलिस सोशल मीडिया पर किए जाने वाले आपत्तिजनक कमेंट और पोस्ट को लेकर सतर्क है।

आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत पटाखे/ आतिशबाजी के संग्रहण/ बिक्री के सम्बन्ध मे DIG रेंज मेरठ ने दिये दिशा निर्देश

पुलिस उपमहानिरीक्षक मेरठ परिक्षेत्र श्री कलानिधि नैथानी ने बताया कि

आगामी विजयदशमी एवं दीपावली के त्यौहार पर लोग पटाखे/आतिशबाजी का प्रयोग करते है पटाखे / आतिशबाजी के निर्माण संग्रहण के समय असावधानीवश एवं कतिपय प्रकरणों मे अवैध संचालन / परिवहन के कारण दुर्घटना घटित होने की सम्भावना बनी रहती है जिनके बचाव हेतु परिक्षेत्र के जनपदो को महोदय द्वारा निम्नाकिंत दिशा- निर्देश दिए गये है-

विस्फोटक नियमावली 2008 के नियम 83,84,85,86 मे निहित अस्थायी दुकानों/ भण्डारण/ निर्माण/ परिवहन हेतु निहित प्रावधानो का अनुपालन सुनिश्चित करें।

परिक्षेत्र के जनपदो मे थाना स्तर पर पूर्व मे विस्फोटक पदार्थो की दुकाने लगाने वाले व्यापारियों/दुकानदारो के साथ गोष्ठी आयोजित कर मानको व निर्देशों से अवगत करा दिया जाये  विगत समय में विभिन्न जनपदों में पटाखों/आतिशबाजी के विक्रेताओं द्वारा अवैध आतिशबाजी निर्माण हेतु बारूद के अवैध भण्डारण के कारण कतिपय दुर्घटनायें घटित हुई हैं, जिनमें जनहानि के साथ चल-अचल सम्पत्ति की भी भारी क्षति होती है। अतः ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने हेतु विस्फोटकों के भण्डारण/निर्माण/विक्रय व आतिशबाजी की दुकानों के अस्थाई/स्थाई लाइसेंस धारकों को निर्देश निर्गत कर उनका अनुपालन सुनिश्चित करा लिया जाए ।

विस्फोटक पदार्थ/पटाखों के निर्माण स्थलों की आकस्मिक/ प्रभावशाली निरीक्षण/ चैकिंग तात्कालिक रूप से एवं त्यौहारों के दृष्टिगत नियमित रूप से की जाए।

 प्रशासनिक अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर जनपद में सभी अनुज्ञापी आतिशबाजी के निर्माता के भंडार गृहों की चैकिंग कर ली जायह भी सुनिश्चित कर लिया जाए कि विस्फोटक सामग्री का संग्रहण आबादी क्षेत्र मे नही होना चाहिए, ना ही विस्फोटक साम्रगी की मात्रा लाइसेन्स में वर्णित सीमा से अधिक होनी चाहिए

आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत पटाखे/ आतिशबाजी के संग्रहण/ बिक्री के सम्बन्ध मे DIG रेंज मेरठ ने दिये दिशा निर्देश
आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत पटाखे/ आतिशबाजी के संग्रहण/ बिक्री के सम्बन्ध मे DIG रेंज मेरठ ने दिये दिशा निर्देश
एलआईयू एवं स्थानीय थानो के द्वारा भी गोपनीय सूचना एकत्र की जाये कि

अनुज्ञापियों के अतिरिक्त किसी अन्य व्यक्ति के द्वारा अवैध रुप से आतिशबाजी निर्माण/ संग्रहण तो नहीं किया जा रहा है। यदि किसी भी व्यक्ति द्वारा इस प्रकार का अवैध संग्रहण किया जा रहा हो तो उसके विरूद्ध प्राथमिकता के आधार पर नियमानुसार प्रभावी कार्यवाही की जाए।विस्फोटक सामग्री की अवैध बिक्री एवं निर्धारित मानकों के विपरीत विस्फोटक पदार्थों का प्रयोग करने वाले विक्रेताओं के विरूद्ध नियमानुसार जिला प्रशासन से समन्वय स्थापित कर प्रभावी कार्यवाही कर ली जाए। ।

विस्फोटक सामग्री का परिवहन निर्धारित मापदण्ड के अनुरूप ही कराया जाए  नियम विरूद्ध परिवहन करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध परिवहन विभाग से सम्नव्य स्थापित कर कार्यवाही की जाए।

किसी स्थान पर अवैध / भारी मात्रा मे विस्फोटक सामग्री पाये जाने की सूचना मिलने पर डॉग स्क्वाड का प्रयोग किया जाये । आवश्यकता पडने पर बम निरोधक दस्ते की सहायता ली जाए।

बस स्टैण्ड/रेलवे स्टेशन के बाहर संघन चैकिंग अभियान चलाया जाए अगर चैकिंग के दौरान किसी व्यक्ति के पास अवैध विस्फोटक पदार्थ बरामद हों ऐसे व्यक्तियों से सघन पूछताछ क्षेत्राधिकारी स्तर पर की जाए।

पुलिस टीम द्वारा विस्फोटक पदार्थों को अधिगृहीत करते समय/अधिगृहीत किये गये विस्फोटक को अभिरक्षा में रखते समय विशेष सावधानी बरती जाये।

पटाखों/विस्फोटक पदार्थों के प्रयोग के दौरान होने वाले अग्निकांडों को समय से नियंत्रित करने हेतु अग्निशमन विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को सजग रहने हेतु निर्देशित किया जाए।

अग्निशमन केन्द्रों पर उपलब्ध कर्मियों एवं उपकरणों को व्यवस्थित एवं क्रियाशीलता की दशा में तैयार रखा जाए ।

सम्भावित दुर्घटनाओं के आकार एवं गम्भीरता के आधार पर पूरक सहायता प्राप्त करने हेतु स्थानीय निजी अग्निशमन सेवाओं का नियोजन एवं समन्वय कर लिया जाय।

त्योहारों के दौरान Peak Hours में नगर के Strategic Point पर उपलब्धता के आधार पर अग्निशमन वाहन की तैनाती करायी जाये।

समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया जाए कि वे अपने क्षेत्र के स्वयंसेवी संस्थाओं, डिजिटल वालन्टियर, सम्भ्रान्त व्यक्तियों से वार्ता कर क्षेत्र में चल रही अवैध गतिविधियों की सूचना प्राप्त कर सम्बन्धित के विरूद्ध विधिक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें

बरेली बवाल में पुलिस पर फायरिंग करने वाले बदमाश का हाफ एनकाउंटर, बोला- हिंसा भड़काने के लिए इन दो लोगों ने कहा था

बरेली: बीते शुक्रवार (26 सितंबर) को जुमे की नमाज के बाद बरेली में बवाल हुआ था।
  • जमकर हिंसा भड़की थी। इस मामले में पुलिस-प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। मौलाना तौकीर रजा समेत कई लोगों को जेल भेज दिया गया है। वहीं, मंगलवार को बवाल में शामिल एक बदमाश को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया गया है।
  • मिल रही जानकारी के मुताबिक, मंगलवार दोपहर को बारादरी थाना क्षेत्र के रुहेलखंड चौकी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली। बताया गया कि श्यामगंज पुल के पास फायरिंग करने वाला आरोपी हारुन नगला पुल के पास बिना नंबर की काली अपाचे बाइक के साथ खड़ा है। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम एक्टिव हो गई और घेराबंदी शुरू कर दी। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा। जब पुलिस ने पीछा किया तो आरोपी राधा माधव स्कूल के पास पानी टंकी के पास अपनी मोटरसाइकिल छोड़ दिया और पुलिस पर फायरिंग करने लगा। इस पर पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें बदमाश के बाएं पैर में गोली लग गई और वह वही गिर पड़ा।
बरेली बवाल में पुलिस पर फायरिंग करने वाले बदमाश का हाफ एनकाउंटर, बोला- हिंसा भड़काने के लिए इन दो लोगों ने कहा था
बरेली बवाल में पुलिस पर फायरिंग करने वाले बदमाश का हाफ एनकाउंटर, बोला- हिंसा भड़काने के लिए इन दो लोगों ने कहा था
पुलिस टीम पर की थी फायरिंग
  • घायल बदमाश को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके से एक 315 बोल का तमंचा, खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस और अपाचे बाइक बरामद की है। पकड़े गए आरोपी की पहचना ताजिम (28) पुत्र हसीन के रूप में हुई है। आरोपी काजी टोला थाना बारादरी का रहने वाला है। आरोपी पर गोकशी और गैगस्टर एक्ट में मामले दर्ज हैं। पूछताछ में आरोपी बदमाश ने बताया कि मौलाना तौकीर रजा और सभासद अनीश ने दंगा भड़काने के लिए अवैध असलहे के साथ भीड़ में शामिल होने के लिए कहा था। आरोपी ताजिम ने ही 26 सितंबर को श्यामगंज पुल के पास पुलिस पर फायरिंग की थी।
मौलाना तौकीर रजा का दामाद गिरफ्तार
  • मौलाना तौकीर रजा का दामाद मोहसिन रजा को अब इस मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। मोहसिन रजा के रिजॉर्ट को भी सील कर दिया गया है। मोहसिन रजा पर के घर पर भी कार्रवाई के लिए बीडीए की टीम उसके घर पहुंची है। मोहसिन रजा के मैरिज लॉन को सील किया गया है। शुक्रवार को जुम्मे की नमाज के बाद भड़की इस हिंसा में अब तक 62 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
सड़क दुर्घटनाएं न केवल व्यक्तिगत रूप से दुखद हैं, बल्कि अर्थव्यवस्था के लिए भी नुकसानदेह

सड़क दुर्घटनाओं में जिंदगी गवां रहे लोग जिम्मेदार..?
  • यातायात के नियम को पालन न करना हमारी आदत में शुमार..!! दुर्घटनाओं में होने वाले सामाजिक-आर्थिक नुकसान पर भी विचार करने की जरूरत है!आज ही मुज़फ्फरनगर में सड़क हादसे के कारण कई लोगो की मौत हो गई और ना जाने रोज कितने हादसों में लोग अपनी जाने गवां देते है! हादसों के कारण होने वाले वित्तीय नुकसान और उनसे सामाजिक नुकसान पर कम ही विचार किया जाता है। इसमें स्वास्थ्य सेवा पर खर्च, दुर्घटना में घायल लोगों की उत्पादकता में कमी और पुनर्वास तथा परिवार के सदस्यों को होने वाली परेशानी शामिल है। सड़क दुर्घटनाओं से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए तत्काल कार्रवाई करने की आवश्यकता है! सड़क दुर्घटनाएं न केवल व्यक्तिगत रूप से दुखद हैं, बल्कि अर्थव्यवस्था के लिए भी नुकसानदेह है।
सड़कों को सुरक्षित बनाना,
  • वाहन चालकों को प्रशिक्षण देना और यातायात नियमों को सख्ती से लागू करने जैसे प्रावधान कर इसकी भरपाई की जा सकती है।सड़क दुर्घटनाएं पीड़ित परिवारों के लिए मुश्किलें लेकर आती हैं। ये आय में कमी, जीवन स्तर में गिरावट और मानसिक तनाव पैदा कर सकती हैं। सड़क दुर्घटना में होने वाली मौत या चोट से परिवार के कमाऊ सदस्य की आय बंद हो जाती है। इससे परिवार की आर्थिक स्थिति खराब हो जाती है। गंभीर चोटों के इलाज में भारी खर्च आता है, जिससे परिवार कर्ज में डूब जाता है। दुर्घटना के कारण परिवार को अपने घर या व्यवसाय को खोना पड़ सकता है। दुर्घटना के बाद परिवार के सदस्यों के बीच सामाजिक जुड़ाव में कमी आती है। दुर्घटना से पीड़ित परिवार सामाजिक रूप से अलग-थलग महसूस करता है। दुर्घटना के कारण परिवार के सदस्यों को अपनी शिक्षा या व्यवसाय को बीच में ही छोड़ना पड़ता है।
सड़क दुर्घटनाएं न केवल व्यक्तिगत रूप से दुखद हैं, बल्कि अर्थव्यवस्था के लिए भी नुकसानदेह
सड़क दुर्घटनाएं न केवल व्यक्तिगत रूप से दुखद हैं, बल्कि अर्थव्यवस्था के लिए भी नुकसानदेह
इससे उनके भविष्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है।
  • सड़क दुर्घटनाएं परिवार के सदस्यों में मनोवैज्ञानिक आघात और तनाव पैदा कर सकती हैं। अपनों को खोने का परिवार के सदस्यों पर गहरा प्रभाव पड़ता है, जिससे वे दुख और निराशा में डूब जाते हैं।सड़क सुरक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि हर साल बड़ी संख्या में होने वाले सड़क हादसों के प्रमुख कारण खराब सड़कें और लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता की कमी है। इसके अलावा, सही समय पर घायलों को अस्पताल नहीं पहुंचा पाना भी मौत के आंकड़े में बढ़ोतरी का बड़ा कारण है। विशेषज्ञ कहते हैं कि सरकारी प्रयासों के धरातल पर परिणाम नजर नहीं आ रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता के प्रयासों में तेजी लाने की दरकार है। बड़े हादसे ग्रामीण सड़कों और ग्रामीण इलाकों से गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्गों पर ज्यादा सामने आ रहे हैं। उनका कहना है कि हेलमेट की उचित गुणवत्ता पर भी ध्यान देना जरूरी है। शहरी इलाकों में थोड़ी बहुत जागरूकता होती है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसा कम होता है।
जागरूकता के साथ चिकित्सा सुविधाओं पर ध्यान देना भी जरूरी है।
  • विशेषज्ञ सड़क हादसों से बचने के लिए दस अहम सुझाव देते हैं। उनका कहना है कि जब आप यह जान जाते हैं कि क्या करना है, तो दुर्घटनाओं को रोकना आसान हो जाता है। उनका पहला सुझाव है कि वाहन चलाने का सही दृष्टिकोण विकसित करें। दूसरा, जितना संभव हो सके, निगरानी में ड्राइविंग का अभ्यास करें। तीसरा, हमेशा सुरक्षा बेल्ट पहनें। चौथा, वाहन चलाने के दौरान शराब पीने और नशीली दवाओं के सेवन करने से बचें। पांचवां, यात्रियों की संख्या सीमित रखें। छठा, रात में गाड़ी चलाने की सीमा तय करें। सातवां, धीमी और सुरक्षित गाड़ी चलाएं। आठवां, खराब मौसम में गाड़ी चलाने का प्रशिक्षण लें। नौवां, गाड़ी किनारे रोक कर ही मोबाइल पर बात करें। आखिरी सुझाव है कि हर परिस्थिति में सुरक्षित वाहन चलाएं। इस तरह यात्रा को सुरक्षित और आसान बनाने के साथ जिंदगियों को सड़क हादसों में गंवाने से बचाया जा सकता है।
अंबेडकरनगर सीमा पर ग्रामीणों ने की विसर्जन स्थल की सफाई मझुई नदी में दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन से पहले हटाया जलकुंभी,की सफाई

दुर्गा पूजा महोत्सव के बाद, सुल्तानपुर जिले के जयसिंहपुर तहसील बार्डर के अंबेडकरनगर सीमा पर स्थित मझुई नदी में मूर्ति विसर्जन स्थल की ग्रामीणों ने मंगलवार को साफ-सफाई की। यह अभियान प्रतिमाओं के विसर्जन से पहले नदी को स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से चलाया गया।

लहौटा गांव के पास विसर्जन स्थल पर, ग्राम प्रधान जीत बहादुर सिंह, विद्यालय प्रबंधक विनोद सिंह और किसान सहकारी चीनी मिल के निदेशक रंग बहादुर सिंह के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीणों ने नदी से भारी जलकुंभी हटाई। इस दौरान अभय सिंह सहित कई अन्य ग्रामीण भी सक्रिय रूप से शामिल रहे।

यह स्थल जनपद के सीमावर्ती गांवों में स्थापित सैकड़ों देवी प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए महत्वपूर्ण है। ग्रामीणों द्वारा की गई यह पहल आगामी विसर्जन प्रक्रिया को सुगम और स्वच्छ बनाएगी।

अंबेडकरनगर सीमा पर ग्रामीणों ने की विसर्जन स्थल की सफाई मझुई नदी में दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन से पहले हटाया जलकुंभी,की सफाई
अंबेडकरनगर सीमा पर ग्रामीणों ने की विसर्जन स्थल की सफाई मझुई नदी में दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन से पहले हटाया जलकुंभी,की सफाई

अंबेडकर नगर की तहसील आलापुर के विकासखंड रामनगर में मूर्ति विसर्जन की तैयारियों का जायजा लिया गया। एसडीएम आलापुर और सीईओ समेत प्रशासनिक अधिकारी विसर्जन स्थलों का निरीक्षण करने पहुंचे।एसडीएम सुभाष सिंह ने प्रशासनिक टीम के साथ चहोडा घाट, बिडहर घाट, चांडीपुर घाट और कमरिया घाट का दौरा किया। उन्होंने ग्राम सचिवों और प्रधानों को घाटों के रास्तों की मरम्मत के लिए निर्देश दिए। खराब रास्तों पर मिट्टी और ईंट डालकर सुधार करने को कहा।

क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश दिए। बीडीओ रामनगर जगन्नाथ चौधरी ने सफाई और बिजली व्यवस्था की समीक्षा की। श्रद्धालुओं और वाहनों की सुविधा के लिए सड़कों की तत्काल मरम्मत के आदेश दिए गए।

सीओ प्रदीप सिंह ने कहा कि विसर्जन शांतिपूर्ण माहौल में होना चाहिए। प्रशासन हर स्तर पर तैयारियां कर रहा है। किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान एडीओ पंचायत रामनगर बृजेश वर्मा भी मौजूद रहे।

रायबरेली में बोलेरो ने ऑटो और स्कूटी को मारी टक्कर:6 घायल, 3 लोगों की हालत गंभीर जिला अस्पताल रेफर

बस्ती जिले के नगर थाना क्षेत्र में रविवार रात बस्ती-कलवारी मार्ग पर झिरझिरवा पुल के पास एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे पीछे बैठा उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतक की पहचान कलवारी थाना क्षेत्र के चरकैला गांव निवासी 30 वर्षीय अंगद के रूप में हुई है। घायल युवक 25 वर्षीय विशाल भी उसी गांव का निवासी है। दोनों रविवार को किसी काम से बस्ती की ओर जा रहे थे और एक ही मोटरसाइकिल पर सवार थे।

झिरझिरवा पुल पर पहुँचते ही एक तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर उनकी मोटरसाइकिल से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि अंगद की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई, जबकि विशाल गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना प्रभारी विश्व मोहन राय अपनी टीम के साथ मौके पर पहुँचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घायल विशाल को तत्काल एंबुलेंस से जिला अस्पताल बस्ती पहुँचाया गया, जहाँ उनका इलाज जारी है।रायबरेली के गोरा बाजार आईटीआई चौराहे पर बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई। जब तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर ऑटो और स्कूटी को टक्कर मार दी। बोलेरो ने पहले एक ऑटो को टक्कर मारी और फिर स्कूटी सवार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में महिला, पुरुष और बच्चे समेत 6 लोग घायल हो गए।

घायलों को मौके पर पहुंची 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने सभी का प्राथमिक इलाज किया। इनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हादसे की खबर पाकर सीओ सिटी समेत भारी पुलिस बल जिला अस्पताल पहुंचा। अधिकारियों ने परिजनों को घटना की सूचना दी। घायलों का हाल जाना। फिलहाल हादसे में क्षतिग्रस्त बोलेरो, ऑटो और स्कूटी को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

जिला अस्पताल के ईएमओ डॉ. मो. आतिफ ने बताया कि हादसे में पांच लोग भर्ती किए गए थे। जिनका प्राथमिक इलाज किया गया है। वहीं, सड़क हादसे की जानकारी देते हुए जाइंट मजिस्ट्रेट प्रफुल्ल शर्मा ने कहा कि बोलेरो चालक भी इस हादसे में घायल हुआ है। उसका इलाज भी जिला अस्पताल में चल रहा है। शेष मामले की जांच पुलिस कर रही है।

सहारनपुर: रात में आकर पेट्रोल पंप पर चिपका गए अपना QR को मिजोरम पहुंचने लगी पेमेंट, युवकों की करतूत की कैसे खुली पोल

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में दो युवकों ने पेट्रोल पंप का QR कोड बदलकर ठगी की.
  • जनकपुरी थाना क्षेत्र के देहरादून रोड स्थित गणपति फिलिंग स्टेशन पर दो बाइक सवार युवकों ने QR कोड बदलकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया. अगले दिन जब ग्राहकों ने QR कोड स्कैन कर ऑनलाइन पेमेंट की तो पैसे कंपनी के खाते में जाने के बजाय मिजोरम के एक अकाउंट में पहुंचे. पेट्रोल पंप कर्मियों ने जब पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो पता लगा की हेलमेट पहनकर आए एक शख्स ने मशीन पर दूसरा QR कोड लगा दिया था.
आरोपियों ने 17 सितंबर की रात करीब 1 बजे QR कोड बदलने का काम किया.
  • दरअसल, रात को पेट्रोल पंप पर सभी कर्मचारी सो रहे थे. इस बात का फायदा उठाकर दो युवक बाइक से पहुंचे. सीसीटीवी फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि एक युवक बाइक पर ही चक्कर लगाता रहा, जबकि दूसरा युवक चुपचाप मशीन के पास पहुंचा और वहां चिपके QR कोड को बदलकर अपना QR कोड चिपका दिया. यह सब कुछ मिनटों में हुआ और दोनों मौके से फरार हो गए.
सहारनपुर: रात में आकर पेट्रोल पंप पर चिपका गए अपना QR को मिजोरम पहुंचने लगी पेमेंट, युवकों की करतूत की कैसे खुली पोल
सहारनपुर: रात में आकर पेट्रोल पंप पर चिपका गए अपना QR को मिजोरम पहुंचने लगी पेमेंट, युवकों की करतूत की कैसे खुली पोल
मिजोरम के अकाउंट में जा रही थी पेमेंट
  • अगले दिन सुबह जब पेट्रोल पंप खुला तो दो ग्राहक पेट्रोल लेने आए. उन्होंने मोबाइल से UPI के जरिए भुगतान किया, लेकिन रकम पंप के अकाउंट में न पहुंचकर किसी अन्य अकाउंट में चली गई. कर्मचारियों ने जब मशीन और रिकॉर्ड खंगाले तो पता चला कि लगभग 2 हजार रुपये की पेमेंट फ्रॉड तरीके से ट्रांसफर हो गई और पैसा किसी मिजोरम के शख्स के अकाउंट में ट्रांसफर हो रहा है.
रात में आकर बदल गए थे QR कोड
  • पुलिस ने जब मामले की जांच की तो सामने आया कि ग्राहकों की रकम रिंकू कुमार नाम के अकाउंट में जा रही थी, जो मिजोरम का रहने वाला है. शिकायत मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पेट्रोल पंप का सीसीटीवी फुटेज खंगाला. उसमें दोनों आरोपी बाइक से आते हैं और QR कोड बदलकर चले जाते हैं. फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है. इसके साथ ही
ज़ीरो टॉलरेंस नीति का नतीजा: पंजाब पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय आतंकी को दबोचा

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की “सभी को न्याय” सुनिश्चित करने की वचनबद्धता के अंतर्गत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब पुलिस ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और अन्य केंद्रीय एजेंसियों के सहयोग से बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) मॉड्यूल के वांछित आतंकी परमिंदर सिंह उर्फ पिंदी का प्रत्यर्पण हासिल कर उसे अबू धाबी (संयुक्त अरब अमीरात) से सफलतापूर्वक भारत ले आई है। यह जानकारी आज यहां पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने दी।
डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि पिंदी, अंतरराष्ट्रीय स्तर के आतंकी हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा और हैपी पासियां का करीबी सहयोगी है और बटाला-गुरदासपुर क्षेत्र में पेट्रोल बम हमले, हिंसक घटनाओं तथा जबरन वसूली जैसे कई घिनौने अपराधों में शामिल रहा है। आरोपी पिंदी अपराधों को अंजाम देने और पैसों के लेन-देन के लिए विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मों का इस्तेमाल करता था।
उन्होंने कहा कि बटाला पुलिस द्वारा रेड कॉर्नर नोटिस (आरसीएन) जारी करने संबंधी अनुरोध पर तेजी से कार्रवाई करते हुए एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के नेतृत्व में चार सदस्यीय समर्पित टीम 24 सितंबर 2025 को यूएई पहुंची। इस टीम ने विदेश मंत्रालय (एमईए) और यूएई अधिकारियों से तालमेल कर सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी कीं और आरोपी का प्रत्यर्पण सुनिश्चित किया।

ज़ीरो टॉलरेंस नीति का नतीजा: पंजाब पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय आतंकी को दबोचा
ज़ीरो टॉलरेंस नीति का नतीजा: पंजाब पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय आतंकी को दबोचा

डीजीपी ने कहा कि यह सफल प्रत्यर्पण पंजाब पुलिस की आतंकवाद और संगठित अपराध के प्रति “ज़ीरो टॉलरेंस” नीति को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि इस साझा प्रयास में सहयोग के लिए हम विदेश मंत्रालय, यूएई सरकार, सीबीआई और अन्य केंद्रीय एजेंसियों का धन्यवाद करते हैं।
अधिक जानकारी देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बटाला सुहेल कासिम मीर ने बताया कि पिंदी द्वारा किए गए अपराधों की गंभीरता और पाकिस्तान-स्थित आतंकियों हरविंदर रिंदा व हैपी पासियां से उसके सीधे संबंधों को देखते हुए सीबीआई ने बटाला पुलिस के अनुरोध पर इंटरपोल के जरिए आरोपी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया। यह वैश्विक अलर्ट उसकी गतिविधियों और अबू धाबी में उसकी लोकेशन का पता लगाने में अहम साबित हुआ।
एसएसपी ने कहा कि परमिंदर पिंदी की गिरफ्तारी से पंजाब पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय आतंकी नेटवर्क को बड़ा झटका दिया है। यह कार्रवाई एक स्पष्ट संदेश देती है कि दुनिया के किसी भी कोने में बैठा अपराधी कानून के लंबे हाथों से बच नहीं सकता। उल्लेखनीय है कि भारत में इंटरपोल के लिए राष्ट्रीय केंद्रीय ब्यूरो होने के नाते सीबीआई, देशभर की सभी कानून लागू करने वाली एजेंसियों से “इंडियापोल” के माध्यम से तालमेल करती है।

मुंबई जेल में सनसनीखेज घटना: कैदी ने जेल अधिकारी पर किया हमला, एफआईआर दर्ज

मुंबई। आर्थर रोड जेल से शनिवार दोपहर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां कैदियों के बीच हुए विवाद को सुलझाने गए एक जेल अधिकारी पर ही कैदी ने हमला कर दिया।
मुंबई पुलिस ने बताया कि आरोपी कैदी की पहचान अफ्फान सैफुद्दीन खान के रूप में हुई है। उसने उसी जेल में बंद एक अन्य कैदी, मोहम्मद इम्तियाज इस्तियाक खान की बेरहमी से पिटाई कर दी थी। इसकी जानकारी मिलने पर अधिकारी चव्हाण कैदियों के बीच विवाद को शांत कराने पहुंचे और अफ्फान से पूछताछ की कि उसने इम्तियाज को क्यों पीटा।
इसी दौरान, अफ्फान ने अचानक हमला करते हुए अपना सिर जेल अधिकारी के सिर पर मार दिया। इस हमले में चव्हाण बुरी तरह से घायल हो गए और उन्हें तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मुंबई जेल में सनसनीखेज घटना: कैदी ने जेल अधिकारी पर किया हमला, एफआईआर दर्ज
मुंबई जेल में सनसनीखेज घटना: कैदी ने जेल अधिकारी पर किया हमला, एफआईआर दर्ज

जानकारी के अनुसार, हमले के बाद भी अफ्फान आक्रामक रहा और लगातार गाली-गलौज करता रहा। उसने जेल प्रशासन के कामकाज में बाधा भी डाली। पुलिस अब इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है कि कहीं यह घटना कैदियों के बीच गैंगवार का हिस्सा तो नहीं है।
घायल जेल अधिकारी चव्हाण की शिकायत पर एनएम जोशी मार्ग पुलिस स्टेशन में आरोपी कैदी अफ्फान सैफुद्दीन खान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एनएम जोशी मार्ग पुलिस इस पूरे प्रकरण की आगे की जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़: दुर्ग में चुनरी यात्रा के दौरान चाकूबाजी, दो युवक गिरफ्तार

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कैंप-2 स्थित गायत्री मंदिर के पास शनिवार को धार्मिक आयोजन चुनरी यात्रा के दौरान बड़ा हंगामा हो गया। इस घटना में चार लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी चुनरी यात्रा निकाली गई थी। यात्रा सोकर मोहल्ला होते हुए शीतला मंदिर गई। शीतला मंदिर से मार्केट होते हुए शारदा पड़ाव आना था, लेकिन शारदा पड़ाव के बीच कुछ अज्ञात लोगों ने गाली-गलौज और पत्थरबाजी की। इसके बाद चुनरी यात्रा में शामिल लोगों से विवाद हो गया।
स्थानीय लोगों ने कहा कि विवाद बढ़ने पर कुछ अज्ञात लोग चाकू से हमला करने लगे, जिसमें कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने अभी तक केवल दो आरोपियों को ही पकड़ा गया है, जबकि तीन आरोपी अब भी खुलेआम घूम रहे हैं।

छत्तीसगढ़: दुर्ग में चुनरी यात्रा के दौरान चाकूबाजी, दो युवक गिरफ्तार
छत्तीसगढ़: दुर्ग में चुनरी यात्रा के दौरान चाकूबाजी, दो युवक गिरफ्तार

महिलाओं ने कहा कि आरोपियों ने पहले से तैयारी कर चुनरी यात्रा पर हमला किया है। हम लोग शिकायत कर रहे हैं, लेकिन पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है।
छावनी सीएसपी हेमप्रकाश नायक ने बताया कि विवाद बच्चों के बीच मामूली बहस से शुरू हुआ, जो बाद में चाकूबाजी में बदल गया।
इस दौरान सानू कुरैशी ने गुस्से में लोगों को डराने के लिए चाकू लहराया था। आरोपियों-सोनू कुरैशी और सानू कुरैशी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है।