मंडल रेल यात्री परामर्शदात्री समिति की हुई बैठक, कई नई ट्रेन चलाने का फैसला

समस्तीपुर,। बिहार के समस्तीपुर स्थित रेल मंडल मुख्यालय स्थित मंथन सभागार में बुधवार को मंडल रेल यात्री परामर्शदात्री समिति की द्वितीय बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें कई ट्रेनों को चलाने का फैसला लिया गया। बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई, जिसमें रेलवे यात्रियों की सुविधाओं में सुधार की आवश्यकता को प्रमुखता दी गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल रेल प्रबंधक ज्योति प्रकाश मिश्रा और संचालन वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनन्या स्मृति ने की। समस्तीपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनल तक चलने वाली स्पेशल ट्रेन को फिर से नियमित रूप से चलाने की मांग भी उठाई गई। इसके साथ ही कैंसर मरीजों और अन्य जरूरतमंद यात्रियों के लिए सुविधाएं बढ़ाने की भी मांग की गई।
इसके अतिरिक्त, हायाघाट स्टेशन पर कंप्यूटरीकृत आरक्षण केंद्र खोलने और समस्तीपुर स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर 2-3 और 4-5 के पास महिला और पुरुष शौचालयों के निर्माण की भी मांग की गई, जिससे यात्रियों की समस्याएं दूर हो सकें।

मंडल रेल यात्री परामर्शदात्री समिति की हुई बैठक, कई नई ट्रेन चलाने का फैसला
मंडल रेल यात्री परामर्शदात्री समिति की हुई बैठक, कई नई ट्रेन चलाने का फैसला

जेडआरयूसीसी सदस्य कृष्ण कुमार ने विशेष रूप से जयनगर से मनिहारी तक चलने वाली जानकी एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव मंडल के महत्वपूर्ण स्टेशनों हायाघाट और किशनपुर पर करने की मांग उठाई। इसके अलावा, मुजफ्फरपुर से आनंद विहार के बीच चलने वाली सप्तक्रांति और गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन के मार्ग विस्तार की मांग की गई, ताकि ये ट्रेनें समस्तीपुर या कर्पूरी ग्राम स्टेशन से चल सकें।
बैठक में जेडआरयूसीसी और डीआरयूसीसी के कई सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों में यात्री सुविधाओं के विकास के लिए सुझाव और मांगें प्रस्तुत किए। इन सदस्यों में पारस जैन, राजीव सिंह, कृष्ण देव प्रसाद सिंह, राजेश सिंह, मनोज झा, शैलेंद्र कुमार मिश्रा और अन्य प्रमुख सदस्य शामिल थे।
रेलवे के अधिकारियों ने कहा कि हमें दो और पत्र और परामर्श मिले हैं, जल्द ही उस पर विचार कर शुरू किया जाएगा, जिससे यात्रियों को अधिक से अधिक सुविधा मिल सके। बैठक में अपर मंडल रेल प्रबंधक सन्नी सिन्हा, डीसीएम आरके सिन्हा, एसीएम राजेश कुमार और अन्य रेलवे अधिकारी भी मौजूद थे। इन अधिकारियों ने सभी प्रस्तुत मांगों पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया।

पंजाब: अमृतसर में पुलिस ने एक अपराधी को मुठभेड़ में ढेर किया

पंजाब: अमृतसर में पुलिस ने एक अपराधी को मुठभेड़ में ढेर किया

पंजाब: अमृतसर में पुलिस ने एक अपराधी को मुठभेड़ में ढेर किया
पंजाब: अमृतसर में पुलिस ने एक अपराधी को मुठभेड़ में ढेर किया

अमृतसर । पंजाब के अमृतसर में पुलिस ने एक अपराधी को मुठभेड़ में ढेर किया है, जबकि उसका एक साथी जान बचाकर भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने घटनास्थल से दो पिस्टल बरामद कीं और आगे की कार्रवाई शुरू की गई। यह अपराधी कुछ दिन पहले जमानत पर जेल से रिहा होकर आया था। सरहद के नजदीक का इलाका होने के कारण पाकिस्तान से हथियारों की तस्करी के साथ उसके लिंक की भी जांच की जा रही है। अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने आईएएनएस को बताया कि एंटी-गैंगस्टर ऑपरेशन सेल के इंचार्ज बलविंदर सिंह को सीक्रेट जानकारी मिली कि अपराधी हरजिंदर सिंह अपने एक साथी के साथ छाता इलाके में टारगेटेड किलिंग की प्लानिंग कर रहा है।
उन्होंने बताया कि सूचना के बाद लिंक रोड पर एक पुलिस चेकपॉइंट बनाया गया था, जहां गाड़ियों की चेकिंग की जा रही थी। इसी बीच, हरजिंदर सिंह और उसके साथी ने पुलिस को देखकर वापस भागने की कोशिश की।

पंजाब: अमृतसर में पुलिस ने एक अपराधी को मुठभेड़ में ढेर किया
पंजाब: अमृतसर में पुलिस ने एक अपराधी को मुठभेड़ में ढेर किया

कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने आगे बताया कि पुलिस टीम ने दोनों से सरेंडर करने को कहा था और चेतावनी के दौर पर हवाई फायरिंग की, लेकिन हरजिंदर सिंह ने टीम पर गोलियां चलाईं। वे लगातार पुलिस टीम पर फायर कर रहा था। उनकी तरफ से चार राउंड फायर किए गए। जवाबी कार्रवाई के साथ एनकाउंटर शुरू हुआ, जिसमें पुलिस ने हरजिंदर सिंह को मार गिराया।
उन्होंने बताया कि हरजिंदर सिंह के शव को कब्जे में लिया जा चुका है। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि वे जजनगर इलाके का रहने वाला था। उसका पुराना क्रिमिनल रिकॉर्ड रहा है। पठानकोट और अमृतसर के अलग-अलग पुलिस थानों में हरजिंदर सिंह के खिलाफ पांच मुकदमे दर्ज थे।
अधिकारी ने बताया कि हरजिंदर सिंह का साथी इस दौरान बच निकला। वे खेतों में चला गया था। हालांकि, हरजिंदर सिंह ने मरने से पहले अपने साथी के बारे में जानकारी दी थी। उसकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पकड़ी 100 करोड़ रुपए की ड्रग्स, चार तस्कर गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने नए साल से पहले बड़ी कार्रवाई की। ‘ऑपरेशन न्यू ईयर’ के तहत चलाए गए अभियान में पुलिस ने करीब 105 करोड़ रुपए की ड्रग्स बरामद की। यह ड्रग्स (मेथाम्फेटामाइन्स) रेव पार्टियों और बड़े सेलिब्रेशन में इस्तेमाल होती है। पुलिस ने चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनमें से तीन आरोपियों को दिल्ली से और एक आरोपी को बेंगलुरु से पकड़ा गया। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इन लोगों ने दिल्ली में ही एक मोबाइल ड्रग्स मैन्युफैक्चरिंग यूनिट (फैक्ट्री) बना रखी थी। यह फैक्ट्री एक चलते-फिरते ट्रक में छिपाई गई थी, जिसका पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया। स्पेशल सेल के डीसीपी प्रशांत गौतम ने बताया कि यह खेप नए साल की पार्टियों में सप्लाई की जानी थी। मेथाम्फेटामाइन्स की यह बड़ी मात्रा विदेश से मंगवाई गई थी और इसका नेटवर्क अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैला हुआ है। पुलिस अभी इनके विदेशी कनेक्शन की गहराई से जांच कर रही है।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पकड़ी 100 करोड़ रुपए की ड्रग्स, चार तस्कर गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पकड़ी 100 करोड़ रुपए की ड्रग्स, चार तस्कर गिरफ्तार

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पकड़ी गई ड्रग्स की बाजार कीमत 105 करोड़ रुपए से ज्यादा है। आरोपी लंबे समय से दिल्ली-एनसीआर में ड्रग्स का कारोबार कर रहे थे और युवाओं को निशाना बना रहे थे। ट्रक में बनी यह मोबाइल लैब इतनी खतरनाक थी कि इसे कहीं भी खड़ा करके कुछ ही घंटों में ड्रग्स तैयार की जा सकती थी।
दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा ने स्पेशल सेल की टीम को इस सफलता के लिए बधाई दी है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ दिल्ली पुलिस का अभियान और तेज होगा, ताकि राजधानी को ड्रग्स मुक्त बनाया जा सके।
पुलिस का दावा है कि इस कार्रवाई से नए साल की कई बड़ी रेव पार्टियों में ड्रग्स की सप्लाई पर पूरी तरह रोक लग गई है। फिलहाल, चारों आरोपी पुलिस रिमांड पर हैं और इनसे पूछताछ जारी है।

महाराष्ट्र : अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़, NCB ने 25 किग्रा नारकोटिक ड्रग्स को जलाकर किया नष्ट

मुंबई । नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की मुंबई जोनल यूनिट ने एक सफल अभियान चलाते हुए नवी मुंबई में सक्रिय एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। बुधवार को एनसीबी ने इस मामले में जब्त किए गए लगभग 25 किलोग्राम नशीले पदार्थों को विधिवत नष्ट कर दिया। जब्त किए गए ड्रग्स में उच्च गुणवत्ता वाली कोकीन, हाइड्रोपोनिक गांजा (हाइड्रो गांजा) और गांजा गमीज शामिल थे। इनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपए आंकी जा रही है। जांच के दौरान पता चला कि यह सिंडिकेट विदेशी तस्करों से सीधा संपर्क रखता था और ड्रग्स को छिपाकर भारत में लाने की कोशिश कर रहा था। एनसीबी ने लगातार निगरानी और खुफिया जानकारी के आधार पर दो मुख्य ड्रग तस्करों को भारत में घुसते ही दबोच लिया। आगे की जांच में इनके तार मलेशिया तक जुड़े पाए गए। टीम ने अंतरराष्ट्रीय सहयोग से सिंडिकेट के किंगपिन को मलेशिया से डिपोर्ट करवाया और भारत लाकर गिरफ्तार कर लिया।
अब तक इस मामले में कुल 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें किंगपिन, उसके मुख्य सहयोगी, हवाला ऑपरेटर, ड्रग कैरियर, स्टोरेज रखने वाले और लोकल डिस्ट्रीब्यूटर शामिल हैं। एनसीबी ने ‘बॉटम टू टॉप’ रणनीति अपनाते हुए पूरे नेटवर्क को नेस्तनाबूद कर दिया।

महाराष्ट्र : अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़, NCB ने 25 किग्रा नारकोटिक ड्रग्स को जलाकर किया नष्ट
महाराष्ट्र : अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़, NCB ने 25 किग्रा नारकोटिक ड्रग्स को जलाकर किया नष्ट

वित्तीय जांच में किंगपिन से जुड़ी 10 करोड़ रुपए से अधिक की चल-अचल संपत्तियों को फ्रीज किया गया है। जांच पूरी होने के बाद केस की चार्जशीट नवी मुंबई की बेलापुर कोर्ट में दाखिल कर दी गई है।
ड्रग्स के नष्ट करने की प्रक्रिया भी पूरी पारदर्शिता के साथ हुई। एक हाई-लेवल ड्रग डिस्पोजल कमेटी (एचएलडीडीसी) का गठन किया गया था, जिसमें एनसीबी के डिप्टी डायरेक्टर जनरल (दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र), मुंबई जोनल यूनिट के एडिशनल डायरेक्टर और डीआरआई के एडिशनल डायरेक्टर शामिल थे। कमेटी की मौजूदगी में 19 नवंबर को तलोजा स्थित एमडब्ल्यूएमएल इंसीनरेशन प्लांट में सभी 25 किग्रा ड्रग्स को जलाकर सुरक्षित रूप से नष्ट कर दिया गया।
एनसीबी के अधिकारियों ने बताया कि ट्रायल से पहले ही ड्रग्स को नष्ट करना जरूरी होता है ताकि ये दोबारा बाजार में न पहुंच सकें। यह अभियान देश में संगठित ड्रग माफिया के खिलाफ चल रही मुहिम का हिस्सा है। एनसीबी ने फिर दोहराया कि वह जन स्वास्थ्य की रक्षा और प्रधानमंत्री के ‘2047 तक नशा मुक्त भारत’ के विजन को पूरा करने के लिए कटिबद्ध है।

विश्व शौचालय दिवस पर राजस्थान में 10 एस्पिरेशनल, पिंक शौचालयों का लोकार्पण

जयपुर। विश्व शौचालय दिवस, जो प्रतिवर्ष 19 नवम्बर को मनाया जाता है, इस वर्ष “बदलती दुनिया में स्वच्छता” थीम के साथ आयोजित किया जा रहा है। इसी कड़ी में आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा देशभर में एस्पिरेशनल शौचालयों का ऑनलाइन लोकार्पण किया गया। राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश के 7 नगरीय निकायों—जोधपुर, भरतपुर, गंगापुर सिटी, जयपुर, सिरोही, प्रतापगढ़ एवं शाहपुरा (जयपुर)—में नव निर्मित 10 एस्पिरेशनल/पिंक (महिला) शौचालयों का लोकार्पण नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन विभाग के मंत्री झाबर सिंह खर्रा, सचिव स्वायत्त शासन विभाग रवि जैन एवं स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के अधिकारियों द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया। सचिव रवि जैन ने इस अवसर पर बताया कि भारत सरकार के निर्देशानुसार राज्य के सभी नगरीय निकायों में एस्पिरेशनल/पिंक टॉयलेट्स का निर्माण चरणबद्ध रूप से किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं, दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिकों सहित प्रत्येक नागरिक को सुरक्षित, सम्मानजनक एवं सुलभ शौचालय सुविधा उपलब्ध कराना है।

विश्व शौचालय दिवस पर राजस्थान में 10 एस्पिरेशनल, पिंक शौचालयों का लोकार्पण
विश्व शौचालय दिवस पर राजस्थान में 10 एस्पिरेशनल, पिंक शौचालयों का लोकार्पण

उन्होंने बताया कि राज्य में 7,938 शौचालय सीटों के निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिनमें से 672 सीटों का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। बजट घोषणा 2024-25 के अंतर्गत 86 पिंक टॉयलेट ब्लॉक्स (458 सीटें) के लिए प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की जा चुकी है, जिनमें 132 सीटों का कार्य पूर्ण हो चुका है। इसके अतिरिक्त, वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु 500 पिंक टॉयलेट्स के निर्माण का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया है, जिनमें से 422 टॉयलेट ब्लॉक्स को स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है।
लोकार्पण के दौरान मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने सभी नगर निकायों को निर्देशित किया कि एस्पिरेशनल/पिंक (महिला) शौचालयों की गुणवत्ता, नियमित रखरखाव और जनसुलभता सुनिश्चित की जाए, ताकि प्रदेश की शहरी स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं जनहितकारी बनाया जा सके।
कार्यक्रम के समापन पर निदेशक, स्वायत्त शासन जुईकर प्रतीक चन्द्रशेखर ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और राज्य को शहरी स्वच्छता के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में स्थापित करने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर मुख्य अभियंता प्रदीप गर्ग, अरुण व्यास सहित अन्य उच्च अधिकारी उपस्थित रहे।

दिल्ली में लूट और छिनैती के खिलाफ खास अभियान, 37 अपराधी पकड़े, सोना-मोबाइल बरामद

नई दिल्ली । दिल्ली के उत्तरी जिले में लूट, छिनैती और झपटमारी की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस ने 17 अक्टूबर से 16 नवंबर तक एक महीने का विशेष अभियान चलाया है। इस दौरान जिले के हर थाने में अलग-अलग टीमें बनाई गईं, जिनका एकमात्र काम पुरानी और नई छिनैती-लूट की घटनाओं को जल्दी से जल्दी सुलझाना है। साथ ही रात-दिन गश्त बढ़ाई गई और संवेदनशील इलाकों में कभी भी अचानक चेकिंग की जा रही है, ताकि लोगों को पुलिस की मौजूदगी का एहसास हो। पुलिस के मुताबिक, अभियान का नतीजा बहुत अच्छा रहा। कुल 19 बड़े मामले सुलझाए गए और 32 अपराधियों के अलावा 5 नाबालिग अपराधी (सीसीएल) सहित कुल 37 लोग गिरफ्तार किए गए। इनमें चोरी का माल खरीदने वाला एक रिसीवर भी शामिल है। पुलिस ने अपराधियों से 30 ग्राम सोना, 13 मोबाइल फोन, छह बाइक, दो स्कूटी, एक ई-रिक्शा, चाकू और लोहे की रॉड जैसी चीजें बरामद कीं। ये सभी चीजें वारदातों में इस्तेमाल हुई थीं।

दिल्ली में लूट और छिनैती के खिलाफ खास अभियान, 37 अपराधी पकड़े, सोना-मोबाइल बरामद
दिल्ली में लूट और छिनैती के खिलाफ खास अभियान, 37 अपराधी पकड़े, सोना-मोबाइल बरामद

इस अभियान में चांदनी चौक, कोतवाली, तिमारपुर, सब्जी मंडी, गुलाबी बाग, लाहौरी गेट, और सिविल लाइंस जैसे इलाकों में हुई कई सनसनीखेज वारदातें सुलझीं। कोड़िया पुल के पास एक शख्स से सोने की चेन, मोबाइल और हैंडबैग लूटा गया था। दोनों लुटेरे पकड़े गए। सब्जी मंडी में सुबह-सुबह एक महिला की चेन छीनकर उन पर लाठी-डंडों से हमला किया गया था। पूरा गैंग पकड़ा गया। सिविल लाइंस मेट्रो स्टेशन के बाहर पोस्टर लगाते समय एक शख्स का फोन छीना गया था। वह फोन भी बरामद हो गया। इसी तरह नया आईफोन 16 प्रो और कई महंगे फोन भी अपराधियों के पास से मिले।
उत्तरी जिले के डीसीपी जतिन नरवाल ने बताया कि ज्यादातर अपराधी नशे की लत में ये वारदातें करते थे और कई पहले भी जेल जा चुके हैं। अभियान की सफलता से लोगों को राहत मिली है और अब भी छिनैती-लूट के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति जारी रहेगी। आने वाले दिनों में ऐसे विशेष अभियान और तेजी से चलाए जाएंगे, ताकि दिल्ली की सड़कें और गलियां पूरी तरह सुरक्षित रहें।

लॉरेंस का भाई अनमोल बिश्नोई अमेरिका से भारत डिपोर्ट होकर दिल्ली पहुंचा, बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में वांटेड

मूसेवाला की हत्या और सलमान खान के घर फायरिंग में भी आरोपीमुंबई/नई दिल्ली। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल बिश्नोई बुधवार सुबह अमेरिका से डिपोर्ट होकर भारत पहुंच गया। उसे दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर केंद्रीय एजेंसियों ने कस्टडी में लिया और अब उसे पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया जाएगा।
अमेरिका ने कुल 200 लोगों को डिपोर्ट किया है, जिनमें भारत के तीन लोग शामिल हैं, और अनमोल उनमें से एक है।
NIA ने अनमोल से जुड़ी तस्वीरें भी जारी की हैं, जिनमें सुरक्षा कारणों से उसका चेहरा नहीं दिखाया गया है। सलमान खान फायरिंग, बाबा सिद्दीकी मर्डर और मूसेवाला हत्याकांड में वांटेड
अनमोल बिश्नोई कई हाई-प्रोफाइल मामलों में वांटेड आरोपी है—सलमान खान के घर फायरिंग (अप्रैल 2024), NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या (अक्टूबर 2024), सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड (मई 2022)।
NIA ने अनमोल को वांटेड घोषित कर उस पर 10 लाख रुपए का इनाम रखा था।
अवैध तरीके से अमेरिका में घुसा था, फर्जी रूसी पासपोर्ट मिला
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अनमोल अवैध तरीके से अमेरिका में दाखिल हुआ था। उसके पास फर्जी रूसी पासपोर्ट मिला, जिसे उसने भानु प्रताप के नाम से बनवाया था।अमेरिका में पकड़े जाने के बाद हाल ही में उसे डिपोर्ट किया गया।
एजेंसियों के अनुसार, वह लंबे समय से अमेरिका और कनाडा के बीच घूमता रहा और कई बार अपना ठिकाना बदलता रहा।
किन एजेंसियों को सौंपा जाए, केंद्र करेगा फैसला
केंद्रीय अधिकारियों का कहना है कि अनमोल के खिलाफ देश में कई केस दर्ज हैं, इसलिए यह फैसला केंद्र सरकार करेगी कि उसे पहले किस एजेंसी की कस्टडी में भेजा जाए। मुंबई पुलिस पहले ही उसके प्रत्यर्पण के लिए प्रस्ताव भेज चुकी है और सलमान खान फायरिंग व बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में उसे हिरासत में लेना चाहती है।
सिद्दीकी परिवार का बयान: “जानना जरूरी कि हत्या किसके कहने पर हुई”
बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी ने कहा कि उन्हें अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग से ईमेल मिला, जिसमें अनमोल के डिपोर्ट होने की जानकारी दी गई।उन्होंने कहा—“अनमोल समाज के लिए खतरा है। मेरे पिता की हत्या में उसका नाम आया था। यह जानना जरूरी है कि उसने यह सब किसके कहने पर किया।”

लॉरेंस का भाई अनमोल बिश्नोई अमेरिका से भारत डिपोर्ट होकर दिल्ली पहुंचा, बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में वांटेड
लॉरेंस का भाई अनमोल बिश्नोई अमेरिका से भारत डिपोर्ट होकर दिल्ली पहुंचा, बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में वांटेड

बाबा सिद्दीकी मर्डर: घटना के तुरंत बाद शूटरों ने अनमोल को फोटो भेजे थे
12 अक्टूबर 2024 को मुंबई के बांद्रा में ट्रैफिक सिग्नल पर बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस जांच में सामने आया कि—हत्या के दौरान अनमोल शूटर्स से फोन पर टच में था। मर्डर के तुरंत बाद शूटरों ने उसे फोटो और वीडियो भेजकर कन्फर्मेशन दिया।
मुंबई पुलिस ने इस केस में 26 लोगों को गिरफ्तार किया था
अनमोल, शुभम लोनकर और जीशान मोहम्मद अख्तर को वांटेड घोषित किया गया था।
सलमान खान धमकी और फायरिंग : लॉरेंस के इंटरव्यू के बाद बढ़ा विवाद
मार्च 2023 में लॉरेंस बिश्नोई ने एक इंटरव्यू में सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी। NIA ने खुलासा किया कि सलमान उन 10 लोगों की लिस्ट में शामिल थे, जिन्हें लॉरेंस ने निशाना बनाया था।
14 अप्रैल 2024 को बाइक सवार हमलावरों ने सलमान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पर फायरिंग की थी। इसके बाद सलमान को Y+ कैटेगरी सुरक्षा मिली।
सिद्धू मूसेवाला मर्डर: साजिश में लॉरेंस, अनमोल और गोल्डी बराड़ का नाम
29 मई 2022 को मूसेवाला की हत्या के बाद पंजाब पुलिस ने जांच में पाया कि—
साजिश तिहाड़ जेल में लॉरेंस ने रची : लॉरेंस के भाई अनमोल और भतीजे सचिन थापन ने कनाडाई गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के साथ मिलकर पूरी योजना तैयार की। अनमोल और सचिन ने मूसेवाला की रेकी, शूटर और हथियारों की व्यवस्था की थी।सचिन अज़रबैजान में पकड़ा गया, जबकि अनमोल दुबई → केन्या → अमेरिका भाग गया था।
अमेरिका में पंजाबी सिंगर्स के शो में दिखा था अनमोल
करीब दो साल पहले अनमोल को कैलिफोर्निया के बेकर्सफील्ड में पंजाबी सिंगर्स करण औजला और शैरी मान के शो में देखा गया था। वह स्टेज पर सेल्फी लेता हुआ दिखाई दिया था, जिसके वीडियो भी सामने आए थे।

ब्रिटिश सांसदों पर लिंक्डइन से रखी जा रही नजर! एम15 ने चीन के जासूसी कांड का किया पर्दाफाश

नई दिल्ली । ब्रिटेन की खुफिया एजेंसी एमआई5 ने चीन के जासूसी कांड का पर्दाफाश किया है। एमआई5 ने रिपोर्ट में खुलासा किया है कि चीन के जासूस लिंक्डइन का इस्तेमाल करके ब्रिटेन के सांसदों तक अपनी पहुंच बना रहे हैं। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब ऐसी कोई जानकारी सामने आई है। इससे पहले 2023 में भी चीनी जासूसों को लेकर ऐसी जानकारी सामने आई थी। इस सिलसिले में हाउस ऑफ कॉमन्स के अध्यक्ष लिंडसे हॉयल ने ब्रिटिश सांसदों को एक लेटर भी लिखा है। सांसदों को लिखे गए लेटर में कहा गया कि एमआई5 के एक नए जासूसी अलर्ट में चेतावनी दी गई है कि चीनी जासूस चीन के राज्य सुरक्षा मंत्रालय की ओर से संपर्क स्थापित करने के लिए बड़े पैमाने पर लिंक्डइन का इस्तेमाल कर रहे हैं।
अध्यक्ष हॉयल ने लेटर में सांसदों को लिखा, “चीनी मंत्रालय का उद्देश्य जानकारी एकत्र करना और पेशेवर नेटवर्किंग साइट, भर्ती एजेंट और अपनी तरफ से काम करने वाले सलाहकारों का इस्तेमाल कर दीर्घकालिक संबंधों के लिए आधार तैयार करना है।”

ब्रिटिश सांसदों पर लिंक्डइन से रखी जा रही नजर! एम15 ने चीन के जासूसी कांड का किया पर्दाफाश
ब्रिटिश सांसदों पर लिंक्डइन से रखी जा रही नजर! एम15 ने चीन के जासूसी कांड का किया पर्दाफाश

एमआई5 ने जो अलर्ट जारी किया है, उसमें दो महिलाओं का नाम भी शामिल है। इससे पहले 2025 में ब्रिटेन की खुफिया एजेंसी ने खुलासा किया था कि चीनी जासूस लिंक्डइन के जरिए ब्रिटिश सांसदों तक पहुंच बनाने की कोशिश कर रहे हैं।
एमआई ने चीनी जासूस पर आरोप लगाया था कि उसने लिंक्डइन का इस्तेमाल करके हजारों ब्रिटिश अधिकारियों से संपर्क किया और उन्हें सरकारी गोपनीय जानकारी देने के लिए लुभाया।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह जासूस बीजिंग के राज्य सुरक्षा मंत्रालय के लिए काम करता था और उसने कई झूठे नामों का इस्तेमाल किया। एमआई5 ने पहले चेतावनी दी थी कि जासूस गोपनीय जानकारी तक पहुंच रखने वालों को निशाना बनाने के लिए लिंक्डइन का इस्तेमाल कर रहे हैं।
ये जासूस अपनी पहचान भी बदलते रहते हैं। एमआई5 ने बताया था कि एक चीनी जासूस ने पांच साल में कई बार अपना नाम बदला। ये लोग नौकरी या भारी भरकम राशि का ऑफर देकर ब्रिटेन के अधिकारियों से खुफिया जानकारी निकालने की कोशिश कर रहे होते हैं।

डी-मार्ट में नकली बारकोड घोटाला उजागर: अरावली विहार पुलिस ने आरोपी नरेंद्र को धोखाधड़ी में दबोचा

अलवर। शहर के अरावली विहार थाना पुलिस ने डी-मार्ट स्टोर में चल रहे नकली बारकोड घोटाले का खुलासा करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी नरेंद्र पुत्र कुशाल, निवासी उपला सोनावा के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार आरोपी कंपनी के उत्पादों पर नकली बारकोड लगाकर कीमतों में हेराफेरी कर रहा था, जिससे कंपनी को आर्थिक नुकसान हो रहा था। डी-मार्ट प्रबंधन को जब स्टॉक मिलान और बिलिंग के दौरान बारकोड में अनियमितताएं दिखाई दीं, तो उन्होंने तुरंत अरावली विहार थाने में शिकायत दर्ज करवाई। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी प्रोडक्ट्स पर असली बारकोड की जगह अपना बनाया हुआ नकली बारकोड चिपका देता था,

डी-मार्ट में नकली बारकोड घोटाला उजागर: अरावली विहार पुलिस ने आरोपी नरेंद्र को धोखाधड़ी में दबोचा
डी-मार्ट में नकली बारकोड घोटाला उजागर: अरावली विहार पुलिस ने आरोपी नरेंद्र को धोखाधड़ी में दबोचा

जिससे उत्पाद की वास्तविक कीमत बदल जाती थी। इस चालाकी से वह कम कीमत में सामान लेता था, जबकि कंपनी को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा था। शिकायत मिलने पर थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी नरेंद्र को धर-दबोचा।
पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर यह जानने का प्रयास कर रही है कि इस कृत्य में कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं, और उसने कितने समय से यह धोखाधड़ी की गतिविधि जारी रखी हुई थी अरावली विहार थाने की इस त्वरित कार्रवाई से न केवल कंपनी को राहत मिली है, बल्कि शहर में चल रहे ऐसे धोखाधड़ी के मामलों पर भी रोक लगने की उम्मीद है।

जमीन विवाद पर खूनी संघर्ष: मारपीट के बीच चली गोली, युवक रफीक खान की मौत

अलवर। नौगांवा थाना क्षेत्र स्थित रघुनाथगढ़ कॉलोनी में मंगलवार सुबह जमीन विवाद ने हिंसक रूप धारण कर लिया। दो पक्षों के बीच लाठी-डंडों, फरसियों और बांकड़ों से जमकर संघर्ष हुआ। इसी दौरान अचानक चली गोली 30 वर्षीय रफीक खान के सिर में जा लगी। गंभीर हालत में उसे पहले निजी अस्पताल और फिर जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
रफीक ड्राइवरी करता था और चार बच्चों का पिता था। इस हमले में तीन महिलाओं समेत करीब छह लोग घायल हुए, जिन्हें नौगांवा से जिला अस्पताल रेफर कराया गया। मृतक के परिजन शहरुउन खान के अनुसार, आरोपी सुपेदा, रोशन, फज्रू और सुलेमान के परिजनों ने मिलकर हमला किया। परिजनों का आरोप है कि विवाद सुब्बा की 8 बीघा जमीन से जुड़ा था। आरोपियों की करीब दो बिस्सा जमीन को लेकर कहासुनी हो रही थी।

जमीन विवाद पर खूनी संघर्ष: मारपीट के बीच चली गोली, युवक रफीक खान की मौत
जमीन विवाद पर खूनी संघर्ष: मारपीट के बीच चली गोली, युवक रफीक खान की मौत

आरोपी बीच में रास्ता देने की मांग कर रहे थे, जबकि पीड़ित पक्ष का कहना था कि ऐसा करने से जमीन का पूरा नक्शा बिगड़ जाएगा।
परिजनों के अनुसार, आरोपी 50–60 लोगों के साथ आए और अचानक हमला कर दिया। लाठी-डंडों से शुरू हुआ विवाद गोली चलने तक पहुंच गया। परिवार वालों का दावा है कि झगड़ा सुबह 9 से 11 बजे तक करीब दो घंटे चला रफीक का शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है। कोतवाली और NEB थाना पुलिस जिला अस्पताल पहुंच चुकी है। दूसरे पक्ष के कुछ घायलों को भी भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस मौके और अस्पताल में तैनात है, ताकि स्थिति न बिगड़े।