खैरथल-तिजारा। जिला खैरथल-तिजारा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर नीले ड्रम मर्डर मिस्ट्री का सनसनीखेज़ पर्दाफाश कर दिया। मृतक की पहचान हंसराज के रूप में हुई, जिसकी पत्नी सुनीता उर्फ लक्ष्मी और उसके आशिक जितेंद्र शर्मा ने मिलकर हत्या की थी।
दोनों ने मेरठ की चर्चित मर्डर स्टोरी से आइडिया लेकर 15 अगस्त की रात शराब पार्टी में हंसराज का दम घोंट दिया। शव को प्लास्टिक के नीले ड्रम में ठूंसा, ऊपर से नमक डाला और बच्चों को लेकर फरार हो गए।

किशनगढ़ बास सीओ राजेन्द्र निर्वाण, साइबर सेल प्रभारी दिनेश मीणा और SHO जितेंद्र सिंह की टीम ने तकनीकी जाँच और दबिश देकर प्रेमी जोड़े को अलावड़ा के ईंट भट्टे से पकड़ लिया। SP मनीष कुमार और ASP रतनलाल भार्गव की सख्त मॉनिटरिंग से पुलिस ने इस फिल्मी वारदात को रिकॉर्ड समय में बेनकाब कर दिया।

